Halloween party ideas 2015

डोईवाला:
हिमालयन हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग की ओर से तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मरीजों को हड्डी रोग के उपचार व जांचों में विशेष छूट दी जाएगी।
हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.वाईएस बिष्ट ने बताया कि हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की ओर से 28 से 30 मई तक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भर्ती हुए मरीजों को उपचार व जांचों में विशेष छूट दी जाएगी। इसमें हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक सेवा देंगे। बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों एवं जोड़ों के रोग बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। समय-समय पर इस प्रकार के रोगों की जांच करवाने की सलाह दी। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर के दौरान दी जाने वाली विशेष सुविधाएं
-घुटने के रिप्लेसमेन्ट (जोड़ बदलना) की सुविधाएं न्यूनतम दरों पर
-दूरबीन विधि (आर्थोस्कोपी) से लिगामेंट के उपचार की सुविधा
-स्लिप डिस्क  की जांच व विषेशज्ञों द्वारा उपचार 
-कुबड़ेपन, रीड़ की हड्डी के तिरछेपन की जांच व उपचार 
-रीड की हड्डी के ट्यूमर व कैंसर के आधुनिकतम जांच व उपचार 
-जन्म से विकृत रीड व घुटने की हड्डियों का उपचार

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.