Halloween party ideas 2015

       हरिद्वार;

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीयl हरिद्वार जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ 27 मई की सायं को हरिद्वार स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस(डैम कोठी)पहंुचेगें तथा रात्रि विश्राम करेगें।

कल  28 मई को श्री आदित्यनाथ प्रातः 08 बजे से प्रातः 08.20 बजे तक हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मां गंगा जी की आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें।

तदुपरान्त प्रातः 08.30 बजे हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा परिसर पहुंचकर प्रातः 09.25 बजे होटल परिसर में ही आयोजित कार्यक्रम में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेगें।
इसके बाद श्री योगी आदित्यनाथ होटल अलकनंदा परिसर से कार द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें। 

                                                     

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.