:आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
बन रहा है राजलक्ष्मी योग, 8 राशियों के लिए खास है
मेष (Aries) -
आज कुछ नया करने की कोशिश न करें तो ही अच्छा है। ध्यान रखें कि आप अपनी बात जितनी जोर से कहेंगे, समस्या सुलझने के बजाए उतनी उलझेगी। आज आप कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी और बिजनेस के किसी मामले को लेकर टेंशन रहेगी। खर्चे पर कंट्रोल रखें। दिनभर आप बिजी भी रहेंगे। तनाव महसूस होगा। सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा। लापरवाही न करें। जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारी की संभावना है।
क्या करें - ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।
वृषभ (Taurus) - आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके नाम होने की संभावना है। प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकते हैं। अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए आप कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार की कोई अनबन या अनसुलझा मामला निपटाने में सफल रहेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
क्या करें - केले का दान करें।
मिथुन (Gemini) - आर्थिक नजरिए से दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके अपने अनुभव या ज्ञान से तारीफ मिल सकती है। काम का बोझ भी कम हो जाएगा। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। पार्टनर भी आपको पूरा समय देगा। अच्छा बोलकर आप अपना काम पूरा करवा लेंगे। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है और आपको इसका फायदा भी होगा।
क्या करें - तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।
कर्क (Cancer) - बिजनेस में सफलता और फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा। पैसों के मामलों में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ कारणों से पुरानी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। महंगी चीजों की खरीददारी भी हो सकती है। नौकरी-धंधे की टेंशन खत्म हो सकती है। दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। एकाग्रता से काम लें। परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कोई उलझी हुई स्थिति हो, तो बातचीत करने से उसका समाधान मिलेगा।
क्या करें - पानी पीने के लिए स्टील या कांच के गिलास का उपयोग करें, बोतल से नहीं पिएं।
सिंह (Leo) - नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है, खुद को तैयार रखें। आप कामकाज में सफल भी हो जाएंगे। परिवार से पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। पद में बड़े किसी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी मर्जी से व्यवहार करेंगे। सेहत के मामले में संभलकर रहें।
क्या करें - पानी में तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या (Virgo) - आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपको सहयोग भी मिलेगा। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको बिजनेस के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क तैयार करें। धैर्य रखें। आपकी कल्पनाशीलता आपको बहुत कुछ नई चीजें सिखाएगी। आपके काम पूरे होंगे। फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलने का कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार करने के लिए सही समय है।
क्या करें - मुलेठी खाएं।
तुला (Libra) - बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी कारण से अपने काम के लिए आपके पास समय नहीं बच पाएगा। अपनी कल्पनाशीलता को भी थोड़ा नियंत्रण में रखें। आपके और प्रेमी के बीच तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का सही समय नहीं है। लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सावधान रहें। जो काम आज हो सकता हो, उसे कल पर न टालें। जैसा चल रहा है, चलने दें।
क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को चॉकलेट खिलाएं।
वृश्चिक (Scorpio) - बिजनेस का कोई प्रस्ताव मिलता हैं, तो उसमें सफलता की संभावना बनेगी। बहुत से मामले में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिए। प्रेमी के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ सकती है। आप शांत रहें। नए लोगों से आपकी मुलाकात सफल हो सकती है। सम्मान, प्रतिष्ठा और हैसियत बढ़ाने की दिशा में आप सक्रिय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके सामने आ सकते हैं। आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। जो चीजें कारगर न हों उनको छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएंगे।
क्या करें - हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।
धनु (Sagittarius) - लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर से अनबन हो सकती है। पेट के निचले हिस्सों में तकलीफ हो सकती है। मसालेदार भोजन से बचें। चोट लग सकती हैं, सावधान रहें। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के कुछ कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति से थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। दिन सावधानी से बिताना ठीक रहेगा। जोश में आकर कोई जोखिम न लें। आपने अपने कामों के लिए जो प्लानिंग की है उसे बार-बार न बदलें। साझेदारी के काम में एक-एक कदम सावधानी से बढ़ाएं। बहस से भी दूर रहें।
क्या करें - किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।
मकर (Capricorn) - बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश से फायदा होगा। अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज किया हुआ अच्छा काम आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा दे सकता है। आपको कोई जरूरी सूचना मिल सकती है। जिससे आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी। पुराने किसी काम से फायदा होने के योग हैं। पुराना दोस्त भी अचानक आपके काम आ सकता है।
क्या करें - घर या ऑफिस की पुरानी झाड़ू बदल दें।
कुंभ (Aquarius) - घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। अचानक धन हानि का योग भी है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। लवर पर शक न करें। पुरानी बातों पर बहस हो सकती है। सेहत के मामले में संभलकर रहें। छोटी-मोटी चोट लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
क्या करें - पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।
मीन (Pisces) - बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए नए मौके की तलाश भी आप कर सकते हैं। खुद पर भरोसा और धैर्य रखें। काम करने की ताकत और बातचीत भी बेहतर रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से अच्छा हो सकता है।
क्या करें - तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
एक टिप्पणी भेजें