Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश;
परमार्थ गंगा तट पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मानस कथा में आज उत्तराखण्ड राज्य के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे , प्रदीप कुमार मिश्रा प्रदेश मंत्री वि. हि. प., इन्द्र मोहन अग्रवाल भारत लोक शिक्षा परिषद, साकेत मणि संयोजक सम्पूर्ण भारत यात्रा एवं अन्य अतिथियों ने सहभाग किया।  सभी अतिथियों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  महाराज से भेंट कर  भारत यात्रा की सफलता हेतु आशीर्वाद लिया।
 भारत के सीमांत प्रदेशों से होकर गुजरने वाली सम्पूर्ण भारत यात्रा को स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने भारत की शान तिरंगा दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ’’हमारा राष्ट्र और संविधान एक है तथा एक ध्वज और एक ही गान है अतः हम सभी को मिलकर भारत के  स्वाभिमान, समृद्धि, शान्ति एवं स्वच्छता के लिये कार्य करने की जरूरत है। स्वामी जी महाराज ने सभी भरतवंशियों से आह्वान किया बेटियों को पढ़ाओ एवं दहेज के खिलाफ आवाज उठाओ, बेटिया पढ़ेगी तो देश की प्रगति होगी।
 परमार्थ तट से निकली सम्पूर्ण भारत यात्रा ’’भारत स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल के संरक्षण का संदेश देते हुये भारत के सीमांत प्रांतो से होकर गुजरेगी। यात्रा संयोजक साकेत मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि गंगा जल से भरा कलश यात्रा के दौरान नदी बचाओ, जीवन बचाओ जल संरक्षण का संदेश देगा। उन्होने बताया कि यात्रा जहां रूकेगी वहां पर वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता के लिये रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया जायेगा। इस यात्रा के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं गौ संवर्धन का संदेश प्रसारित किया जायेगा।
 शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे   ने कहा कि सम्पूर्ण भारत यात्रा के माध्यम से देश के बच्चे, युवा और आम जनता को जोड़कर उन्हंे स्वच्छता, शिक्षा एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता करना ही यात्रा का उद्देश्य है ताकि भारत को स्वच्छ, स्वस्थ्य और समृद्ध बनाया जा सके।
 इस अवसर पर मानस कथाकार श्री मुरलीधर जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्यावरण रक्षण की संस्कृति है। यहां पर नदियों को भी माँ का दर्जा दिया जाता है इनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है, वृक्षों एवं प्राणियो का भी सत्कार किया जाता है।
 भारत लशिक्ष परिषद के श्री इंद्र मोहन अग्रवाल औार लोकेश शर्मा ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रातों में लगभग 75000 एकल विद्यालयों के विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को भी जोड़ा जायेगा ताकि भारत के हर गंावों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जा सके।
 स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने शिक्षा मंत्री श्री अरंिवंद पाण्डे जी और अन्य विशिष्ट अतिथियों को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष को पौधा भेंट किया तथा विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी सम्पन्न की। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, प्रदेश मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, सतीश स्वामी दिल्ली , रिटा. मेजर जनरल, दिलावर सिंह, श्री विकास, नमामि गंगे हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र, गौतम शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेट, रिटा लेफ्टिनेंट जनरल श्री नितिन कोहली, पूर्व ंिसग्नल चीफ इंडियन आर्मी, मुकेश गुप्ता, भोपाल राजीव जैन, गुडगाव, रामसिंह अग्रवाल, दिल्ली, आदित्य सह संयोजक व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.