Halloween party ideas 2015

शुक्रवार 25 मई2018 का राशिफल:
आज  हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग से 8 राशियों को मिलेगा पैसा
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड* 25 मई शुक्रवार का राशिफल
, हस्त नक्षत्र में चंद्रमा होने से 8 राशियों को धन लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा।
पढ़ें शुक्रवार का राशिफल और उपाय -

 

मेष (Aries) -  आज आपके कुछ डिसीजन भी आज गलत हो सकते हैं। अनबन की स्थिति भी बन सकती है। काम पूरे होने में कोई न कोई रुकावट भी आने की संभावना है।  आज गोचर कुंडली में चंद्रमा कन्या राशि में है। उस पर शनि की नजर पड़ रही है। इस वजह से किसी से बातचीत में बहस हो सकती है।  फोन, कम्प्यूटर या इंटरनेट से कोई परेशानी बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों के मामलों में कुछ चीजें आपको परेशानी दे सकती हैं। आज आप बिजी रहेंगे। उसके अलावा किसी और की मदद करने का काम भी आप अपने सिर पर ले सकते हैं। थकान और नींद की कमी रहेगी। हल्का और सादा भोजन करें। 

 

क्या करें - किसी मंदिर के शिखर का दर्शन करें।

 

आगे पढ़ें वृष से मीन तक का पूरा राशिफल -

वृष (Taurus) -  नौकरीपेशा लोग किसी भी तरह के तनाव में आने से बचें। निवेश सोच-समझकर करें। सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में कोई परेशानी है तो, बड़ों की मदद ले सकते हैं। आज आपकी सैलेरी बढ़ सकती है या किसी और तरीके से आपको धन लाभ होगा। कामकाज में नई शुरुआत होने के योग हैं। आप नौकरी बदलने के लिए सहमत हो सकते हैं। परिवार में किसी के रिश्ते आदि के ऑफर पर सहमती मिल जाएगी। आपकी सकारात्मकता बढ़ सकती है। कागजी काम चुनौतीपूर्ण लग सकता है। इंटरव्यू, सौदे, दलाली और कमीशन से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा है।  

 

क्या करें - कुमकुम का तिलक लगाएं।

मिथुन (Gemini) -  पैसे से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कर फैसला लें। देनदार धोखा दे सकते हैं। पार्टनर की बातों को दिल से ना लगाएं। दूसरों का गुस्सा पार्टनर पर न निकालें। चंद्रमा गोचर कुंडली के चौथे भाव में रहेगा इसलिए आज संबंधों और सुविधाओं को लेकर मन में संदेह रहेगा। पार्टनर से अनबन हो सकती है। आप खुद और आपका काम दोनों अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। पैसों के मामले में किसी तरह की टेंशन बनी रहेगी। लेन-देन और हिसाब में गड़बड़ी हो सकती है। शांत रहें, कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचें। ऑफिस में माहौल पूरी तरह ठीक नहीं है। थोड़ा तनाव या दबाव भी बढ़ सकता है।

 लम्बी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।

 

क्या करें - सफेद फूल अपने पास रखें।

कर्क (Cancer) -  पुराने निवेश से भी आज आपको फायदा होने के योग हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पहल आपको ही करनी होगी। चंद्रमा गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होने से आपके लिए शुभ रहेगा। पार्टनर से फायदा मिल सकता है। कुछ नया काम करें। फायदा होगा। आज आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा। मेहनत से आगे बढ़ जाएंगे। भाइयों और दोस्तों की मदद से आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी-धंधे को लेकर मन में कुछ व्यावहारिक विचार भी रहेंगे। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। कोई पुराना मामला चला आ रहा हो, तो बेहतर होगा कि उसे सिरे से ही भूल जाएं। 

 

क्या करें - पान पर धनिया रख कर नदी में बहा दें।

सिंह (Leo) -  दिन अच्छा है और पार्टनर का मूड भी। पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम आप कर सकते हैं। प्रेम संबंध भी और मजबूत हो जाएंगे। कम मेहनत में भी ज्यादा फायदा हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव में रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नई और महत्वपूर्ण शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आज आप अपनी वाणी से काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। परिवार और बिजनेस के मामलों में सहजता और सरलता रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 

क्या करें - पानी की टंकी में 1 सिक्का डाल दें।

कन्या (Virgo) -  बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज भी ज्यादा रहेंगे। लव लाइफ के किसी सेन्सेटिव मामले में आप अपनी तरफ से पहल कर सकते हैं, लेकिन सौम्य रहें। किसी की बातों में न आएं। अपने पार्टनर से मिलकर गलतफहमियां दूर करें। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। पूरी ताकत और मन से काम करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। आपको पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। एक्स्ट्रा आमदनी के कुछ अच्छे और नए मौके आपको मिल सकते हैं। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को अचानक फायदा होने के योग हैं। आपको सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मन की बातें शेयर करें। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।

 

क्या करें - किसी मंदिर में तांबे का दीपक दान करें।

तुला (Libra) -  लव पार्टनर पर खर्चा बढ़ सकता है। आप हल्के मूड में रहेंगे। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करें। फिर ही कोई फैसला लें। आज आपकी राशि से बारहवीं राशि में चंद्रमा  होने से परेशानियां भी रहेंगी। आपकी अधीरता के कारण दूसरे लोग आपसे दूर हो सकते हैं या नाराज भी रहेंगे। चंद्रमा की स्थिति को देखते हुए कोई बड़ा काम न करें। जिन कामों में आप एक बार असफल हो चुके हैं, उन्हे तो भूल से भी न दोहराएं। चंद्रमा की स्थिति से आपको कुछ अलग तरह की बेचैनी हो सकती है। अपनी बेचैनी को कंट्रोल में रखें। सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य और थकान रहेगी।

 

 

क्या करें - किन्नरों को पान खिलाएं।

वृश्चिक (Scorpio) - आज का चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों के लिए अच्छा दिन है। किसी छोटे काम से आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। आज किए गए कामों का फायदा भी आपको मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। मदद या सलाह के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। कोई क्या सोच रहा है, यह आप समझ जाएंगे। रोमांस के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा है। ज्यादातर मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। कोई पुरस्कार आपको मिल सकता है। 

 

क्या करें - अपोजिट जेंडर वाले को डियो या परफ्यूम गिफ्ट करें।

धनु (Sagittarius) -  कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर के मामले में आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से भी मदद मिल सकती है। किसी बड़ी समस्या को सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। अाज आपकी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अपने शौक पूरे करने हैं तो कर लें। मेहनत से भी काम पूरे होंगे। किस्मत आपके फेवर में हो सकती है। कुछ बिजनेस करने वाले लोगों की इनकम बढ़ सकती है। वाहन या मकान खरीदने का मन आप बना सकते हैं। पुराना परिचित जल्दी ही आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। 

 

क्या करें - चाकू या किसी औजार पर लाल धागा बांधे।

मकर (Capricorn) -  आज आपको पैसों से जुड़ा फायदा होगा। आपको नए अनुभव हो सकते हैं। कामकाज में आनंद आएगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में ही रहेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। धन लाभ की उम्मीद है। पैसा तो आएगा ही, काम की बात भी होगी। माता-पिता और भाई-बहनों से मदद मिल सकती है। आप जिससे भी मिलेंगे, उस पर आपका प्रभाव पड़ेगा। कुछ अच्छे मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो उम्मीदों से ज्यादा आपको सफलता मिल सकती है। अपना मन शांत रखें।  भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। 

 

क्या करें - मंदिर के पुजारी या किसी ब्राह्मण के पैर छुएं और आशीर्वाद लें।

कुंभ (Aquarius) -  गोचर कुंडली का चंद्रमा आठवें भाव में होने से अचानक धन हानि हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से बहस भी हो सकती है। आपके मामलों में कोई बेवजह ही दखल दे सकता है। इस कारण आप अपनी इच्छा से काम नहीं कर पाएंगे। मन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इससे आपको घबराहट भी हो सकती है। आसपास के लोगों के व्यवहार या सोच से परेशानी हो सकती है। यात्रा के कार्यक्रमों पर अचानक फैसले लेने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। विचारों और भावनाओं में तालमेल नहीं रहेगा। निजी संबंधों में अनबन हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

 

क्या करें - किसी बूढ़े इंसान की मदद करें।

मीन (Pisces)  -  बिजनेस में फायदा हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ा काम हाथ में लेने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।  लव पार्टनर के लिए आप आम दिनों से ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे। समस्याओं का समाधान निकालने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें घर में रहेगा। आपकी या जीवनसाथी की पैसों की स्थिति में कुछ बदलाव हो सकता है। विचार करके कोई नई योजना बनाएंगे, तो पैसों के लिहाज से बड़ा फायदा हो सकता है।  

 

क्या करें - किसी गरीब को चप्पल या जूते दान करें।
*आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट*  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

*9690551777*📱

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.