Halloween party ideas 2015

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

सिंह राशि का चंद्रमा.अशुभ योग बना रहा है। इससे 8 राशियां ज्यादा परेशान होंगी -

मेष से मीन तक का पूरा राशिफल और उपाय आगे पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल और सरल  उपाय -

मेष -  

बिजनेस करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सोच-समझकर  निवेश करें। जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं। ऑफिस में कागजी काम करते समय सावधान रहें। जिम्मेदारियों की अनदेखी करेंगे, तो किसी के साथ अनबन हो सकती है। खर्चो पर नियंत्रण रखें। आज आप कामकाज में बिजी हो सकते हैं। आप ही नहीं साथ के लोग भी व्यस्त रहेंगे। किसी के पास फुरसत नहीं होगी। आलस्य भी रहेगा। 
जरूरी चेकअप करवाते रहें। गले संबंधी रोग या किसी तरह की एलर्जी हो सकती है। 
क्या करें - पराठे पर थोड़ी-सी हल्दी और शक्कर डाल कर गाय को खिलाएं।
 वृष  -  जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा उलझ सकता है। आप कुछ नया करने के लिए डिसीजन नहीं ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ऑफिस और फील्ड में पूरी तरह आपको संभलकर रहना होगा। प्रेम में संबंध विच्छेद होने का डर रहेगा। किसी बात पर पार्टनर से बहस भी हो सकती है। खुद पर कंट्रोल करें। ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशानी में उलझ सकते हैं। आज आप थोड़ी ज्यादा जल्दबाजी में भी रहेंगे। आपको अचानक होने वाले नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
 क्या करें - अपनी जीभ पर थोड़ा-सा शहद लगाएं।
मिथुन -  योजना बनाने और फैसले करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके काम इन लोगों की ही मदद से पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग हैं। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके आपको मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते जाएंगे। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
   
क्या करें - पैसे रखने की जगह पर घी का दीपक लगाएं।
कर्क  -  कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद सामने आ सकता है। बिजनेस में मेहनत और दौड़-भाग ज्यादा होगी। आपकी जेब से निकला पैसा खर्चा हो सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान होगा। मीटिंग में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो सावधान रहें। दूसरों की बात ध्यान से सुनें, ठीक से समझे बिना किसी नतीजे पर पहुंचने से भी आपको बचना होगा। जीवनसाथी के खर्चों से मन ही मन झुंझलाहट हो सकती है। दौड़-भाग के चलते थकान रहेगी। आलस्य से भी आप परेशान रहेंगे।
 क्या करें - गाय को हरी सब्जी और रोटी खिलाएं।
सिंह  -  नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना होने की भी संभावना है। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है और बेवजह होगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर भी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ थोड़ी-बहुत अनबन होने के योग हैं। कामकाज भी ज्यादा हो सकता है।  सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। पेट खराब भी हो सकता है, मानसिक तनाव रहेगा। सिंह राशि के कुछ लोग फालतू विवादों में भी उलझ सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। लापरवाह होने पर आप कोई ऐसा फैसला कर सकते हैं, जो  आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। 
क्या करें - किसी महिला को पानी पिलाएं।
कन्या  -  अाज आपका खर्चा बढ़ सकता है। कोई फालतू विवाद होने की संभावना है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। सावधान रहें, कोई फैसला अपनी कल्पना के आधार पर करने से बचें। आप किसी बात को लेकर कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। आप आक्रामक होंगे तो आपके ज्यादातर काम भी बिगड़ सकते हैं।
किसी योजना पर उतना ही आगे बढ़ें, जितना दूसरे लोग सहमत होते हों। एक काम निपटने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें। कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। दूसरों की बातें मानने में परेशानी होगी। आलस्य और थकान भी महसूस कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा। पेट संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।  
क्या करें - सरकारी अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति को मिठाई खिलाएं।
तुला  -  एक समय में एक से ज्यादा काम करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी आप कर सकते हैं। सावधान रहें, इससे आपको नुकसान होगा। लव लाइफ में कुछ भी नया करने की कोशिश न करें। पार्टनर को परेशान न करें। आपके कामों में रुकावटें भी आ सकती है। सुस्ती और थकान भी महसूस हो सकती है। अपोजिट जेंडर से सावधान रहना होगा। आपके साथ धोखा हो सकता है। साथ वाले किसी इंसान का मूड खराब होने से आपका भी मूड ठीक नहीं रहेगा। मामूली बदन और सिर दर्द रहेगा। 
क्या करें - छोटी अंगुली का नाखून काट कर नाली में फेंक दें।
वृश्चिक  -  धन लाभ होने के योग हैं। पैसों के नजरिए से दिन आपके लिए बेहतर है। आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। बड़े फैसले करने के लिए समय अच्छा है। कामकाज अच्छी तरह और आसानी से निपटते जाएंगे। आप अपने किए गए कामों को लेकर जिम्मेदारी भी अच्छे से पूरी करेंगे। ऑफिस की दिक्कत या गलतफहमी दूर हो जाएगी। कुछ योजनाएं और काम जैसे चल रहे हैं, उन्हें वैसे ही चलने दें। बैंक का काम, बीमे और टैक्स के मामलों पर को समय से पूरा कर लेंगे तो फायदे में रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी। 
 क्या करें - बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।
धनु  -  अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। धनु राशि वाले लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को अचानक किसी निवेश का फायदा हो सकता है। पुराने लोगों के बारे में बातें हो सकती हैं। किसी की सेवा या मेजबानी करने के भी योग बन रहे हैं। नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव में रहेगा। थोड़ी-सी कोशिश से आप आगे बढ़ सकते हैं। 

क्या करें - 2 लौंग चाकू से काटकर घर से बाहर फेंक दें।
मकर  -  आज चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। इससे आप परेशान रहेंगे। नहीं चाहते हुए भी आपको महत्वपूर्ण कामों में रिस्क लेनी पड़ सकती है। दूसरों के झगड़ों में खुद का समय खराब कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा भी लग सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी झगड़ालू व्यक्ति से भी उलझ सकते हैं। ज्यादा बोलेंगे तो इससे खुद का ही नुकसान होगा। आपकी राज की बातें भी उजागर हो सकती हैं। खुद पर खर्चा बढ़ सकता है। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अनजान लोगों से भी सावधान रहें। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा।
 
क्या करें - कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डाल कर पीपल की जड़ में डाल दें।
कुंभ - आज आप किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। कोई कर्जा या लोन लेना चाह रहे हैं तो आपको एक दो दिन रुकना चाहिए। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ कामों का क्रेडिट दूसरों को मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। कोई पुरानी बात ही आपके बीच होने वाली बहस का कारण बन सकती है। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपका व्यवहार कई बार नियंत्रण से बाहर भी हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षा कुछ ज्यादा ही हो सकती है। आज आप कुछ ऐसी प्लानिंग कर सकते हैं जिसको पूरा करना लगभग असंभव हो सकता है। 
 क्या करें - 3 बादाम मीठे तेल में गीली कर के घर के बाहर फेंक दें।
मीन  -  बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आपका बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। बिजनेस में भी बदलाव का मन बन सकता है। भाइयों या पड़ोसियों से ज्यादा जुड़ाव भी आपको महसूस होगा। मेहनत से सकारात्मक नतीजे आपको मिल सकते हैं। आपकी बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से संबंध अच्छे हो जाएंगे।

क्या करें - भैरव या हनुमान मंदिर में तेल का दीपक लगाएं।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड
9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.