Halloween party ideas 2015

आज शनिवार 12मई2018 का राशिफल
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून

पढ़ें राशिफल और उपाय - 

 

मेष (Aries) -  ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। आज आप थोड़े उदास हो सकते हैं। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने से घर में क्लेश हो सकता है। पैसा बढ़ाने के लिए शॉर्टकट का उपयोग न करें। किसी व्यक्ति से मतभेद भी होने के योग हैं।चोट लगने की संभावना है। सिरदर्द भी हो सकता है। तनाव दूर करने के लिए योग या प्राणायाम करें।

 

क्या करें - हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।

 

आगे पढ़ें वृष से मीन तक का पूरा राशिफल - 

वृषभ (Taurus) -   आपके लिए दिन ठीक-ठीक ही रहेगा। नया काम भी आपको मिल सकता है। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी। अपने संबंधों से आप हर काम निपटा लेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

 

क्या करें - गाय को खीर-पूड़ी खिलाएं।

मिथुन (Gemini) - नौकरीपेशा और और बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ है। दोस्तों की मदद से धन लाभ होगा। कारोबार और नौकरी में मेहनत ज्यादा हो सकती है और आपको फायदा होगा। कोई खास बात शेयर करने या किसी से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस या फील्ड में नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। परिवार के साथ किसी खास मामले पर सलाह हो सकती है। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे।

 

क्या करें - सौंफ गलाकर खाएं।

कर्क (Cancer) -  कोई ऑफर आपको छिपे ढंग से मिल सकता है। लव लाइफ व्यवस्थित रखना चाहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ भी समय बीतेगा। पार्टनर आपकी भावनाएं समझेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं। एसिडिटी या बदन दर्द हो सकता है। पुराने रोगों से परेशानी बढ़ सकती है।

 

क्या करें - 1-2 घूंट गंगाजल पिएं।

सिंह (Leo) -  बिजनेस और नौकरी में आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें। आपको दिए गए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। पैसे खो सकते हैं। कोई खास इंसान आपकी अनदेखी के कारण दुखी हो सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। खुद पर कंट्रोल नहीं होने से आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कोई चोट या कट भी लग सकता है।

 

क्या करें - सूर्य को प्रणाम करें।

कन्या (Virgo) -  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी। आने वाले दिनों के लिए योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ा फायदा मिल सकता है। उलझा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी काम के लिए होने वाली यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। गोचर कुंडली के रोजमर्रा के भाव में चंद्रमा होने से सोचे हुए काम बनने लगेंगे। पार्टनर आपको ऐसी सलाह दे सकता है उससे आपको बड़ा फायदा होने केे योग हैं। परेशानियां खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से प्यार रहेगा। सेहत के मामले में सावधान रहें। थकान और आलस्य रहेगा।

क्या करें - छोटी कन्या को पान खिलाएं।

तुला (Libra)   -  बिजनेस में सावधानी रखें। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। विवादों से बचने की कोशिश करें। उधार पैसा लेने से भी बचें और क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सावधानी रखें। गोचर कुंडली के छठे भाव का चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। जोश-जोश में कोई गलत काम न करें। खर्चा और पैसों के लेन-देन को लेकर किसी से मतभेद भी हो सकता है। कुछ लोगों से अनबन होने की संभावना है। सेहत के मामले में सावधान रहें।

 

 

क्या करें - नाभि पर फूल वाला इत्र लगाएं।

वृश्चिक (Scorpio) -  जोखिम भरे कामों से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में खर्चा होने की संभावना है। कुछ कामों में देरी होने से भी आप परेशान हो सकते हैं। किसी पुरानी बात पर दुखी हो सकते हैं। आज आप किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से बचें। पार्टनर आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है। दूसरों के कुछ कहने-सुनने के कारण आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। रिश्तों से संबंधित किसी मामले पर आज आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

क्या करें - गुलकंद खाएं।

धनु (Sagittarius) -  रुके हुए काम खींचतान से पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में पैसा अटक सकता है। चंद्रमा की स्थिति से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। गोचर कुंडली का चौथा चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। कामकाज या रूटीन में बड़े बदलाव करने से आपको बचना होगा। कारोबार बदलने का विचार आपके लिए अच्छा नहीं है। पैसों का नुकसान भी हो सकता है। आपके मूड से घर का माहौल बिगड़ सकता है। कोई बदलाव भी आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द में आपको राहत मिल सकती है।

 

क्या करें - भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।

मकर (Capricorn) -  निवेश के लिए समय ठीक है। दाम्पत्य जीवन भी ठीक-ठाक ही रहेगा। बड़े फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें। नए विचारों और तरीकों से आपके काम निपट सकते हैं। इसमें आपको फायदा भी हो सकता है। आप अपनी बात इतने कलात्मक ढंग से रखेंगे कि सुनने वाले आपसे सहमत हो सकते हैं। परिवार के कई मामलों पर ध्यान देना होगा। परिवार को आपकी मदद की जरूरत है। 
मानसिक तनाव से नींद की कमी और सिरदर्द हो सकता है।

 

क्या करें - घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।

कुंभ (Aquarius) -  कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। नई बातें भी पता चल सकती है। पैसों के कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। किस्मत के भरोसे होने वाले रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होना आपकी राशि के लिए शुभ है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की ताकत और हिम्मत बढ़ेगी। नए लोगों से कॉन्टेक्ट बनेंगे। इस राशि वालों को लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा। पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।   

 

क्या करें - हनुमान जी को फल चढ़ाएं।

 

मीन (Pisces)  -  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में संभल कर काम करें। पैसों का ध्यान रखें और विवादों से बचने की कोशिश करें। समय भी खराब हो सकता है। गलतफहमी हो सकती है। सोच-विचार में कन्फ्यूजन हो सकता है। मन की बात न कह पाने के कारण नजदीकी लोगों के साथ गलतफहमी हो सकती है। कर्जा लेना पड़ सकता है। आक्रामक रवैये से आपके काम बिगड़ सकते हैं। 

सेहत खराब हो सकती है। सेहत नासाज रहेगी। चोट लग सकती है।

 क्या करें - किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.