ऋषिकेश;
उत्तम कुमार
भारत मन्दिर इंटर कालेज में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से छात्र छात्राओ को घरेलू हिंसा नशामुक्ति सामाजिक हिंसा आदि मामलो से सम्बंधितकानून के विभिन्न पहलुओ की जांनकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून अब्दुल कय्यूम ने श्री भरत मन्दिर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बताया कि कानून समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसकी अनदेखी व्यक्ति व समाज के लिए घातक हो सकती है। महिला सक्तिकरण के तहत विभिन्न योजनाओ का सञ्चालन किया जा रहा है। महिलाओ को आगे आकर इन योजनाओ का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने महिलाओ के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के मामले में न्यायालय द्वारा तत्काल सहायता दिलाये जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिलाओ की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों के प्रति लोगो को जागरूक किया। महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहीम को
सुरक्षित समाज के लिए समय की जरूरत बताया। महिलाओ के विरुद्ध हो रहे सामाजिक आर्थिक व शारीरिक उत्पीड़न को रोकने के लिए कानूनी जानकारी भी दी। शिविर में सहायक समाज कल्याण महेश प्रताप ने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी।सहायक श्रम आयुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकारी वी पी जुयाल ने श्रम काननों की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता व ऋषिकेश बार एसोसिएसन के उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने साइबर अपराध बालश्रम के बारे में अवगत कराया। शिविर में छात्रो ने न्यायधीश महोदय से सीधा सम्वाद कर कानून की जांनकारी जुताई। कक्षा 12 की छात्रा रिशु चोरसिया ने बाल योन अपराध पर पीड़ित को राहत व अपराधी की सजा पर जानकारी मांगी। कक्षा 12 के ही छात्र अनिल भेट्ने सरकारी सिस्टम में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर सवाल खड़े किये। जिनका सचिव ने बड़े ही धैर्य से जवाब दिया। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल कय्यूम. विद्यालय प्रबन्ध श्री हर्षवर्षन शर्मा व प्रधानाचार्य डी पी पी एस रावत ने संयुक्तरूप से किया। शिविर में कृषि विभाग उरेडा पशुपालन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियो ने जानकारियां दी। इस अवसर पर अधिवक्ता देवेन्द्र सेमवाल सहायक श्रमआयुक्त उमेश चन्द राय सहायक कृषि अधिकारी अरविन्द शर्मा आर एस नामदेव एस एम् सिल्सवाल विनोद मिश्र मधुश्री शर्मा कुसूम उनियाल सहित दो दर्जन से अधिक प्राविधिक कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का सञ्चालन सुनील थपलियाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें