Halloween party ideas 2015

रुद्रप्रयाग  ,;

भूपेंद्र भंडारी 
  भगवान केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल  डाॅ कृष्ण कांत पाल ने बड़ी संख्या में केदारपुरी पहुंचे  श्रद्धालुओं  के बीच भक्तिभाव के साथ श्री केदारनाथ के जयकारे लगाए। 
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

11  वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बिधि बिधान के साथ  खुल गए है केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग महाराज ने प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर  कपाट खोले ।देश विदेश से आये हजारो श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ ही 10 जम्मू कश्मीर राइफल के बेंड धुनों के बीच विधि बिधान से कपाट खोले ।अब ग्रीष्म काल मे अगले 6 माह तक बाबा की पूजाए केदार पूरी में ही संम्पन होगी। कपाट खुलने के अव सर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,  राज्यपाल डॉ के के पॉल , विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल व केदारनाथ विधायक मनोज रावत  भी मौजूद रहे ।
  
 रविवार को भगवान केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खुलने के समयपरम्परागत रूप से हुई पूजा-अर्चना  कार्यक्रम में राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल  शामिल  हुए।  इस  अवसर  पर  विधानसभा  अध्यक्ष  श्री             प्रेमचंद्रअग्रवाल  भी उपस्थित थे। सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में केदारपुरी पहुँच चुके श्रद्धालुओं के बीच राज्यपाल ने पूरेभक्तिभाव औरश्रद्धा के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों सहित देश के सभी लोगों के कल्याण की भी कामना की। राज्यपाल ने स्थानीय                 प्रशासनिक अधिकारियों से श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओ की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कह आस्था के इस दिव्य क्षेत्र में देश-विदेश से आने वाले तीर्थाटकों व पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार हो उत्तराखण्ड विश्वभर में अपनी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही बेहतर आतिथ्य सत्कार के लिए भी अपनी अनुकूल छवि स्थापित कर सके। पर्यटन और  तीर्थाटन  उत्तराखण्ड  की  आर्थिकी  की  रीढ़  है,  यह  बात  सभी को  ध्यान  में रखनी होगी।
 



 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.