Halloween party ideas 2015

देहरादून:
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस(मई दिवस) पर सभी श्रमिक भाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मई दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह दिवस कामकाजी लोगों के सम्मान में मनाया जाता है। किसी भी राष्ट्र की तरक्की उस राष्ट्र के कामगारों पर निर्भर होती है। श्रम, उत्पादन के महत्वपूर्ण साधनों में से एक महनीय साधन है। देश व समाज को, उसकी प्रगति, समृद्धि तथा खुशहाली में दिए गए श्रम-शक्ति के योगदान को नमन करना चाहिए। 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में श्रम कानूनों का सही प्रवर्तन करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है तथा श्रमिकों के कल्याण हेतु नित नवीन योजनाओं पर अमल प्रभावी ढ़ंग से लागू किए जाने को सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि राज्य में श्रम विभाग, पारदर्शी व उत्तरदायी शासन की अभिकल्पना को साकार करते हुए ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर ऑनलाइन प्रवर्तन तक को सही ढ़ंग से संचालित कर रहा है और यह प्रक्रिया इसी दिशा में उत्तरोत्तर गतिमान है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी श्रमिकों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।


देहरादून:
मुख्यमंत्री 
त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ईको टास्क फोर्स के कमाण्डिंग आॅफिसर कर्नल एच.आर.एस.राणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कर्नल राणा को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने पर स्मृति चिन्ह् भेंट किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.