Halloween party ideas 2015

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिये खराब मौसम रहने की चेतावनी दी है:

07 अप्रैल (पहला दिन): मेघालय में कुछ चुनिंदा स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना। 
♦ गंगा की तराई वाले पश्चिम बंगाल, झारखण्ड एवं ओड़िशा में चुनिंदा स्थानों पर तूफान, ओलावृष्टि एवं आंधी के साथ बारिश की संभावना। 
♦ बिहार, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर तूफान के साथ आंधी और बारिश की संभावना। 
♦ केंद्रीय महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर तूफान, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना। 
♦ पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंदरूनी तमिलनाडु, अंदरूनी कर्नाटक, उत्तरी सीमांत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना। 
08 अप्रैल (दूसरा दिन): पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।
♦  उत्तराखण्ड एवं ओड़िशा के कुछ स्थानों पर तूफान, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। 
♦ पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई के क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, उत्तरी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ आंधी-बारिश की संभावना। 
♦ मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना। 
♦ अंदरूनी तमिल नाडु, केरल, अंदरूनी एवं तटीय कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के गंगा की तराई वाले इलाके और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना। 
09 अप्रैल (तीसरा दिन): जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों पर तूफान, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। 
♦ पंजाब  के कुछ स्थानों पर तूफान के आंधी-बारिश की संभावना।
♦ केरल, हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना। 
10 अप्रैल (चौथा दिन): जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों पर तूफान, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना। 
♦  पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ आंधी-बारिश की संभावना। 
♦  हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवाओं की संभावना। 
11 अप्रैल (पांचवां दिन): पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर तूफान के साथ तेज हवायें चलने की संभावना।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.