Halloween party ideas 2015

हरिद्वार :


दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा संचालित वन्देमातरम् कुंज परिसर, गंगा भोगपुर तल्ला में आज आर. पी. एन. सिंह, चेयरमैन एस.एस. आर. मेडीकल कालेज, मॉरीशस के सहयोग से निर्मित 25 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  शिवप्रताप शुक्ल, वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार शामिल हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा उत्तराखण्ड के अध्यक्ष . प्रेमचन्द अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम शुक्ला राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा,  स्वामी उमाकान्ता नन्द  महाराज, कथावाचक आचार्य शान्तनु जी महाराज एवं हंस कल्चरल फाउण्डेशन के सत्यपाल सिंह नेगी उपस्थित रहेे।


मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मार्गदर्शक सदस्य केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आत्मसुख हिमालय की साधना में ही नहीं बल्कि निर्धन, असहायों एवं पीडितों की सेवा में मिलता है।

उन्होंने सेवा मिशन के कबड्डी में नेशनल चैम्पियनशिप प्राप्त बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज सेवा मिशन के बच्चे भारत के महान नागरिक बनने की ओर बढ़ चुके हैं।

ये बच्चे समाज से जो सहयोग मिलता है उसी से पल बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की संवेदनाएं मर चुकी हैं ऐसे कार्यों में वह ही लोग सहयोग करते हैं जिनकी संवेदनाएं जिन्दा हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन से राष्ट्रनिर्माण का कार्य हो रहा है। मिशन को अब राष्ट्रव्यापी कार्य करने की आवश्यकता है।

यर्हाॅ की ऊर्जा राष्ट्रव्यापी निर्माण में काम आये। आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन की सार्थकता को जो सिद्ध करे वही मानव जीवन श्रेष्ठ है। म.म. स्वामी उमाकान्तानन्द जी महाराज ने कहा कि यह संसार ईश्वर का बगीचा है और सृष्टि ईश्वर का विस्तार है।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की संवेदनशीलता विस्तारित होती है तो व्यक्ति श्रद्धावान बन जाता है। जब संवेदना सक्रिय होती है तो व्यक्ति को योगी बना देती है। आशीष जी ने अपने जीवन को ऐसा बनाया जो एक उदाहरण हैं। हंस कल्चरल फाउण्डेशन के समन्वयक सत्यपाल सिंह नेगी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने कहा कि इस क्षेत्र का यह सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र है।

वन्देमातरम कुंज में खपत के बाद जो अधिक ऊर्जा उत्पादित होगी वह उत्तराखण्ड कारपोरेशन को दी जायेगी। इस मौके पर सेवा मिशन के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एव अतिथियों को मिशन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर ज्ञान सिंह नेगी, विवेक द्विवेदी, डॉ. विजय पाल सिंह, आलोक शर्मा, अनिरूद्ध भाटी, कृष्णकुमार सिंघल, डॉ. जितेन्द्र सिंह, विश्वास शर्मा, प्रशांत खरे, बालकृष्ण शास्त्री, गगन यादव, प्रदीप शर्मा, अशोक पाल, सुशांत पाल, प्रेम गुप्ता, श्रवण कुमार, चन्द्रमणि शुक्ला, कमलकुमार, सतीश शास्त्री, सुनील अनेजा, अशोक गुप्ता, विनीत जौली, आशीष शुक्ला सहित मिशन कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.