देहरादून:
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी के पर्व की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
इसके साथ ही यह मनुष्य की सीमाओं का, सोच का और उसके लक्ष्यों के विस्तार का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक सोच और मानव समाज की समग्र प्रगति के विचार को विस्तार देना होगा।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन भगवान राम ने धर्म मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय प्राप्त की थी । ‘‘सखा धर्म मय अस रथ जाके, जीत न सकहिं कतहुँ रिपु ताके‘‘।
इसी प्रकार सत्य और धर्म के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने समाज के सभी वर्गों से आपस में मिल जुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की।
देहरादून:
उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 विशेषांक पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 विशेषांक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक श्री एस.के.सती द्वारा लिखी गई है।
पुस्तक में वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों के जीवन वृत्त को संकलित किया गया है।
इसके अतिरिक्त राज्य में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विधायक गणों के विचारों और सुझावों को भी संकलित किया गया है। पुस्तक में विचारों और सुझावों का संकलन प्रश्नोत्तरी के आधार पर किया गया है।
विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्रीत्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की आवाज जनता की आवाज होती है और जनप्रतिनिधियों के छवि निर्माण में जनता की भावना और दृष्टिकोण का बहुत महत्व होता है। कई बार जनप्रतिनिधि बहुत अच्छा कार्य करते हैं परंतु उनके कार्यों से संबंधित सही बात सही तरीके से जनता तक पहुंचाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और विकास की चाह कभी समाप्त नहीं होती। दुनिया के सर्वाधिक विकसित देशों में भी लोग और अधिक विकास की चाह रखते हैं।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि श्री सती द्वारा रचित पुस्तक से राज्य और समाज के लिए उपयोगी जानकारी और सुझाव प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान एवं श्री देशराज कर्णवाल भी उपस्थित थे।
देहरादून:
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रोडवेज कर्मचारियों को सातवां वेतनमान प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से राज्य हित में पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और परिवहन निगम को एक लाभदायक संस्था बनाने का संदेश दिया।
देहरादून:
एक टिप्पणी भेजें