Halloween party ideas 2015











देश वासियों को दिए गए एक संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा ‘दशहरे के पावन त्‍यौहार के अवसर पर मैं अपने सभी देश वासियों को बधाई देता हूं



राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दशहरे के शुभ अवसर पर अपने देश वासियों को बधाई दी है।


 दशहरे का पावन त्‍यौहार बुराई पर अच्‍छाई का एवं नीति परक और नैतिक मूल्‍यों के विजय का द्योतक है। इन मूल्‍यों में सार्वभौमिक सद्भाव की भावना छिपी हुई है तथा आज पूरी मानवता के लिए इनका बहुत अधिक महत्‍व है।


यह पावन त्‍यौहार हमारे देश के विभिन्‍न हिस्‍सों एवं विदेशों में भी मनाया जाता है। यह त्‍यौहार हमारे महान राष्‍ट्र के साझा मूल्‍यों एवं संस्‍कृति की अभिव्‍यक्ति है। यह हमें भगवान राम के जीवन से संबंधित मानवीय और सामाजिक मूल्‍यों का स्‍मरण कराता है। भगवान राम का आदर्श चरित्र हम सबों को कर्तव्‍य, नैतिकता और समाज की सेवा के प्रति समर्पण की सीख देता है।


आईये, हम सभी प्रकार की बुराइयों से लड़ते हुए एक आदर्श परिवार, समाज, देश एवं विश्‍व के निर्माण में अपना अमूल्‍य योगदान देने के प्रति संकल्‍प करें। ‘












उपराष्ट्रपति ने दशहरे के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी



उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दशहरे के पावन पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरे का त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है और भगवान राम के आदर्श जीवन और कल्याण कार्य में उनकी विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के बीच सौहार्द और मैत्री की भावना को बढ़ावा देता है।


उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है-


“दशहरे के पवन पर्व पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। पारम्परिक उत्साह और उमंग से मनाया जाने वाला यह त्यौहार हमें भगवान राम के नैतिक जीवन और सद्कार्य में उनकी विश्वास को दर्शाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के आंतरिक संदेश को ही नहीं संप्रेषित करता, बल्कि लोगों के बीच शुभता और सौहार्द की भावना को भी बढ़ाता है। मैं कामना करता हूं कि यह पर्व देश में शांति, सद्भाव और संपन्नता लाए।“



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.