रोजी रोटी कमाने के लिए रोजाना उठा रहे थे ,खतरा
गांव काठा में कोहराम मचा
बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में काठा गांव के सामने आज सुबह यमुना नदी में एक नाव के डूबने कम से कम 12 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोगों के लापता होने की सूचना है।
बागपत कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि काठा गांव के लोगों की जमीन यमुना के पास हरियाणा की ओर है। गांव के कुछ लोग नाव पर सवार होकर अपने खेतों में जा रहे थे । जब यह हादसा हुआ। डूबे लोगो की गोताखोरों के द्वारा तलाश की गयी ।
घटना से गांव काठा में कोहराम मचा हुआ है जबकि प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे को जाम कर दिया है।
बागपत के काठा गांव निवासी अनेक महिला और पुरुष हर रोज नाव द्वारा यमुना पार करके मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं।
गुरुवार की सुबह भी तकरीबन 6:30 बजे 60 के करीब महिला और पुरुष यमुना पार करके हरियाणा जाने के लिए नाव में सवार हुए थे कि थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक नाव डगमगाकर यमुना में पलट गई।
कि नाव में सवार लगभग 20 लोग तो तैरकर बाहर निकल आए जबकि अन्य यमुना नदी में ही समा गए। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई।
उधर घटना के कई घंटे बाद भी जब अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो गुस्साये लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया।
एक टिप्पणी भेजें