Halloween party ideas 2015


- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा

- “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की पुनः जांच करें - सीईओ

- ASD सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें डीईओ- मुख्य निर्वाचन अधिकारी


देहरादून:



मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण करें। जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क किया गया है उनको एक और बार सत्यापन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद मतदान केंद्रों के पुर्नगठन की तैयारी शुरु कर दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि डीईओ/ईआरओ एएसडी सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें। 


बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए, जबकि पूरे प्रदेश में डिजिटाईजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक हो गया है। जनपद अल्मोड़ा और चम्पावत ने एसआईआर के गणना फार्म के डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97 प्रतिशत,टिहरी गढ़वाल 96 प्रतिशत,उत्तरकाशी 95 प्रतिशत, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 प्रतिशत,रुद्रप्रयाग 93 प्रतिशत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91 प्रतिशत, देहरादून और हरिद्वार में 88 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों की अबतक की प्रगति पर संतोष जताते हुए सभी जनपदों को बधाई दी।  


बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।


आईडीपीएल वीरभद्र इकाई उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष परवादून आनंद सिंह राणा  की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

जिसमें आईडीपीएल इकाई के प्रभारी श्री प्रेम सिंह नेगी रागी  को नियुक्त किया ।

ukd IDPL


 सह प्रभारी के. डी. जोशी जी को जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि आईडीपीएल क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर चर्चा हर घर पर्चा की मुहिम को लेकर घर-घर उत्तराखंड क्रांति दल राज्य निर्माता पार्टी की रीति नीति को पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा तथा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाए। 



नवनियुक्त प्रभारी प्रेम सिंह बिष्ट जी ने कहा है कि युवाओं को अधिक से अधिक दल की सदस्यता दिलाई जाएगी और मातृ शक्ति को भी दल में जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महानगर के अध्यक्ष सौरभ सेमवाल कार्यालय के शह प्रभारी केडी जोशी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बिष्ट जी, सत्य प्रकाश भट्ट जी अटल बिहारी व शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

नैनीताल;



 मल्लीताल क्षेत्र स्थित स्टाफ हाउस में शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे एक संदिग्ध युवक को छोटे बच्चों को रुपयों और खाने-पीने का सामान देकर अपनी ओर आकर्षित करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक एक छोटी बच्ची के पीछे-पीछे सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी घर के लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।

पुलिस के पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप पिता का नाम धरम बाबू तथा निवासी ऊंचाहार रायबरेली उत्तर प्रदेश बताया। स्थानीय लोगों का दावा है कि यही युवक लगभग छह माह पहले भी इसी इलाके में आया था।

कल रात घटना की सूचना तुरंत मल्लीताल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस फिलहाल युवक के परिजनों से संपर्क करने और उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे अंजान लोगों पर कड़ी नजर रखना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और सत्यापन की व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है। पुलिस जांच जारी है।

 टिहरी गढ़वाल:

late jaspal rana  and mother late shyama devi


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के निधन के पश्चात लंबे समय से स्पष्ट चल रही है उनकी माता श्रीमती श्यामा देवी का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नारायण सिंह राणा जी की धर्मपत्नी एवं प्रख्यात भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की  माताजी श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने  दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं समस्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है

यह संयोग ही कहा जायेगा कि आज ह उनके बेटे जसपाल राणा का जन्मदिन था। लंबे समय से बीमार चल रही है श्रीमती श्यामा देवी को उनके बेटे के निधन की खबर नहीं दी गई थी।

 बड़े दख की बात है माँ अपने बेटे से मिलने की इच्छा जताती रही,परन्तु मां को पता ही नहीं था कि उनके जाने से पहले उनका बेटा इस दुनिया से जा चुका है।परिवार और गांव में गम का माहौल है। 

पदम श्री स्वर्गीय जसपाल राणा जी की पूज्य माताजी श्रीमती श्यामा देवी पत्नी श्री नारायण सिंह राणा जी का आज निधन हो गया है, 29 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे में बाग स्थित यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा,

डोईवाला:




वार्ड संख्या 20 के नया गाँव क्षेत्र में क्षेत्रवासियों एवं युवाओं के सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान एवं झाड़ियों की कटान का कार्य किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाना रहा।


इस दौरान सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर मार्गों को साफ किया गया तथा आसपास फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।


इस अवसर पर प्रकाश कोठारी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वार्ड का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और समय-समय पर ऐसे जनहित अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।


उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में इसी प्रकार स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि वार्ड 20 को स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श वार्ड बनाया जा सके।


इस अभियान में  प्रकाश, अकरम,रोहित, आयुष,महेंद्र, सुरेश,कुशल, शानू, सिद्धार्थ, सूर्यांश, नानू, सुबोध, कालू, श्याम, सुनीता, अमिता, शकुन्तला, इंदु, पूनम, गंगा, पूजा एवं  युवाओं, क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

काशीपुर :


मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म में सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म में 803 एकड़ भूमि, फोर लेन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर, काशीपुर बाईपास रिंग रोड का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।


         सिडकुल निरीक्षण दौरान विस्तृत जानकारीया ली। क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल ने बताया कि ईएमसी 133 एकड़ का है इसमें 56 प्लाट है जिसमें से 22 प्लॉट बिक चुके हैं शेष प्लॉट इन्क्वारी में है।

 क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ईएमसी प्रोजेक्ट 177 करोड़ का है जिसका काम पेयजल निगम द्वारा  किया जा रहा है, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा अवशेष धनराशि 45 करोड़ की मांग शासन को भेजी गई है .


धनराशि मिलने पर इस प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने ईएमसी में पौधारोपण भी किया। इसके बाद मुख्य सचिव ने सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म में 803 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया व जानकारियां ली।     

       इसके उपरान्त मुख्य सचिव ने फोर लेन स्वीकृत एनएच काशीपुर-रामनगर व काशीपुर बाईपास रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर के 5.75 किमी. से रामनगर की ओर 18.26 किमी. चोर लेन स्वीकृत है जिसकी लागत 494.45 करोड़ है। उन्होने बताया कि कार्य का टेण्डर हो चुका है, भूमि मुआवजा वितरण प्रक्रिया में है व वन भूमि हस्तान्त्रण प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। सचिव ने एनएचआई से बाईपास कार्यो की विस्तृत जानकारी ली व कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

      इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, आरएम सिडकुल विपिन कुमार, अधीक्षण अभियंता एनएच हरीश पंगती, अधिशासी अभियंता महेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार पंकज चन्दोला आदि मौजूद थे। 

     बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

रूद्रपुर :


बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 156 करोड़ की लागत से निर्मित 1872 आवास शीघ्र लाभार्थियों को आवंटित होंगे।

       रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बागवाला रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों द्वारा जमा धनराशि की भी जानकारी ली।

       निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने बताया कि पीएम आवास हेतु 3 लाख सरकार द्वारा एवं 3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा किये जाने है। उन्होने बताया कि निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एस.टी.पी. बना गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।      

        इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे। 

     



देहरादून:

polio campaign uttarakhand dehradun NHM



*गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी)-2026 का राज्य स्तरीय शुभारम्भ*

*मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने किया  राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्


आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय, देहरादून से किया गया। अभियान का शुभारम्भ मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड डॉ. संदीप तिवारी (आईएएस) ने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की खुराक पिलाकर किया।


इस अवसर पर मिशन निदेशक ने कहा कि भारत पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से पोलियो-मुक्त है, लेकिन पोलियो वायरस के आयात की आशंका को देखते हुए निरंतर सतर्कता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को, पूर्व में पोलियो की कितनी भी खुराक मिली हो, जीवनरक्षक दो बूंद अवश्य पिलाएँ।


निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड डॉ. शिखा जंगपांगी ने अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी निगरानी पर बल दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों तथा विकास सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही प्रत्येक पात्र बच्चे तक टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।


राज्यव्यापी अभियान उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में संचालित किया जा रहा है। बूथ गतिविधियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएँगी। अभियान के दौरान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, प्रवासी आबादी, शहरी मलिन बस्तियों, निर्माण स्थलों, सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों तथा घुमंतू समुदायों पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।


स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, समुदाय के प्रतिनिधियों एवं आमजन से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि उत्तराखण्ड की पोलियो-मुक्त पहचान को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, कोरोनेशन चिकित्सालय डॉ. मनु जैन, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी (SEPIO) डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया सहित स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, विकास सहयोगी संस्थाओं एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.