डोईवाला:
वार्ड संख्या 20 के नया गाँव क्षेत्र में क्षेत्रवासियों एवं युवाओं के सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान एवं झाड़ियों की कटान का कार्य किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाना रहा।
इस दौरान सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर मार्गों को साफ किया गया तथा आसपास फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।
इस अवसर पर प्रकाश कोठारी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष) ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वार्ड का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और समय-समय पर ऐसे जनहित अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में इसी प्रकार स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि वार्ड 20 को स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श वार्ड बनाया जा सके।
इस अभियान में प्रकाश, अकरम,रोहित, आयुष,महेंद्र, सुरेश,कुशल, शानू, सिद्धार्थ, सूर्यांश, नानू, सुबोध, कालू, श्याम, सुनीता, अमिता, शकुन्तला, इंदु, पूनम, गंगा, पूजा एवं युवाओं, क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें