Halloween party ideas 2015


अल्मोड़ा:






राजकीय महाविद्यालय दन्या में नवनिर्मित भवन का का किया लोकार्पण, 4 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन से छात्रों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं*


मुख्य घोषणाएं


* शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।

* चमतोला खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

* राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

* जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा।

* प्रेम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 

* खेती जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग बनाया जाएगा।

* राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी का उच्चीकरण किया जाएगा।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त क्षेत्रों का समेकित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास एवं समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा उत्तराखण्ड भी तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के माध्यम से वहां विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ ही धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धामों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा आयुर्वेद एवं योग आधारित पर्यटन के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के तहत मेलों और स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान दी जा रही है, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और प्रदेश आर्थिक रूप से लगातार मजबूत हो रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि नक़ल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं का पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं में विश्वास पुनः स्थापित हुआ है तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार  में प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है।



जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग करते हुए कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।


कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के , भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


 

योग को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश, आयुष मंत्रालय से मिला सहभागिता प्रमाण-पत्र


श्रीनगर (गढ़वाल), 21 जून
yoga day in HNB university


.

 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शनिवार प्रातः भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा नगरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने  प्रतिभागियों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के योग दिवस संदेश के सामूहिक श्रवण के साथ हुआ। इसके पश्चात निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया गया। योगाभ्यास का संचालन डॉ. विनोद नौटियाल एवं डॉ. रजनी नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, डीन भर्ती एवं पदोन्नति प्रो. एम.एस. पंवार, मुख्य प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. एस.एस. बिष्ट, टिहरी परिसर निदेशक प्रो. बौराई, चौरास परिसर निदेशक प्रो. आर.एस. नेगी सहित विश्वविद्यालय के अनेक वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री विनोद सुयाल तथा उनकी समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योगाभ्यास के उपरांत विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय रहा कि आयुष मंत्रालय के ‘संगम’ पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत संस्थान को मंत्रालय की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुआ। इसे विश्वविद्यालय की सक्रिय सहभागिता और योग के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

 

sdrf uttarakhand  yoga day 2026




अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनाँक 21 जून 2026 को SDRF वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वाहिनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।


योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। आपदा प्रबंधन जैसे चुनौतीपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्वों का निर्वहन करने वाले SDRF कार्मिकों के लिए योग शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।


वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त उत्तराखंड राज्य में व्यवस्थित SDRF की समस्त पोस्टों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ जीवन, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।


 

*तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग-मुख्यमंत्री*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग ने सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज विश्व के अधिकतम देशों में करोड़ों लोग, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। योग अब सीमाओं से परे सशक्त समाज का आधार एवं मानवता के कल्याण का वैश्विक माध्यम बन चुका है।


अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नही, बल्कि तन, मन और आत्मा का समन्वय है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई योग नीति के माध्यम से योग एवं ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन, योग प्रशिक्षकों को सहयोग तथा योग एवं वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनाने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनेंगे।

  

CSC dehradun , PM kisan nidhi broadcast

20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के किसानों को दी गयी है। जिसको देहरादून जिले के सीएससी केंद्रों पर भी प्रसारित किया गया और किसानों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। राजेश सिंह बिष्ट जिला मंडल देहरादून ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अनेकों केंद्रों पर सफलतापूर्वक यह आयोजन वीएलई द्वारा किया गया।साथ ही उन्हें डॉक्यूमेंटेशन संबंधी जानकारी भी 


हरिद्वार में भी प्रधानमंत्री  द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर में किया गया। 

इसी क्रम में सीएससी केंद्र पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना तथा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं उपस्थित किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पात्रता एवं अन्य सरकारी किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। 


सीएससी केंद्र के माध्यम से किसानों को डिजिटल सेवाओं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का यह प्रयास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 


कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी एवं जानकारीपूर्ण बताया। सीएससी निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों तक डिजिटल सेवाएँ एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 CSC देहरादून  ,21 जून योग दिवस कार्यक्रम  के अंतर्गत आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार

सभी VLE साथियों एवं भाई-बंधुओं को सूचित किया जाता है, कि 


1. दिनांक व समय:  21 जून 2026, सुबह 6:00 से 7:00 बजे के बीच

2. स्थान: अपने CSC सेंटर / पार्क / गार्डन / मंदिर या किसी भी उपयुक्त स्थान पर

3. गतिविधि:* योग कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करें


फोटो/वीडियो निर्देश:

- *Time Stamp Camera* से फोटो लेना अनिवार्य है

- हर एंगल से *कम से कम 4-6 फोटो* लें

- हो सके तो *वीडियो भी बनाएं*

*🏆 पुरस्कार:*

- *सभी प्रतिभागियों* को सर्टिफिकेट दिया जाएगा

- *Top 3 Best योगा फोटो/वीडियो* को CSC द्वारा *ट्रॉफी + सर्टिफिकेट*

- ग्रुप में शेयर की गई फोटो/वीडियो के आधार पर चयन होगा


* अटेंडेंस:* 

- अटेंडेंस का फॉर्मेट आपको दिया जाएगा।

- अटेंडेंस अपलोड करना अनिवार्य है।

- अटेंडेंस के आधार पर जुलाई अंत तक ₹1400 दिए जाएंगे।

CSC VLE ध्यान दें:* 

यह कार्यक्रम  आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर है। CSC के लिए पालन अनिवार्य है। ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों के नाम पहले ही मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं, अतः सभी का भाग लेना जरूरी है* .

यह जानकारी देते हुए बताया कि समय पर अपना बैनर तैयार कर लें और 21 जून को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।




*अखाड़ों में उत्साह, कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को सराहा*

*तैयारियों पर जताया संतोष- दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा*

हरिद्वार:



हरिद्वार में आगामी वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा संत समाज एवं अखाड़ों के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है। संतों के मार्गदर्शन एवं सुझावों के अनुरूप कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न अखाड़ों के प्रमुखों, महामंडलेश्वरों, महंतों एवं साधु-संतों से निरंतर भेंट कर मेले के सफल आयोजन को लेकर सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त किए जा रहे हैं।


राज्य सरकार द्वारा अखाड़ों एवं संत समाज के मार्गदर्शन में कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। कुंभ केवल एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और संत परंपरा का विराट उत्सव है। इसी भावना के अनुरूप कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में संत समाज की गरिमा, सुविधाओं एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


राज्य सरकार की इसी प्रतिबद्धता के तहत मेला प्रशासन के अधिकारी संत समाज के साथ निरंतर संवाद कर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा श्री निरंजनी अखाड़ा, श्री जूना अखाड़ा, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा, श्री पंचायती अटल अखाड़ा, श्री पंचायती आनंद अखाड़ा, श्री पंच अग्नि अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, श्री पंचायती उदासीन नया अखाड़ा, श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा, श्री निर्वाणी अणि अखाड़ा, श्री दिगम्बर अणि अखाड़ा एवं श्री निर्मोही अणि अखाड़ा के प्रमुख संतों एवं पदाधिकारियों से भेंट कर कुंभ आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस दौरान अखाड़ों के प्रमुख संतों एवं पदाधिकारियों द्वारा कुंभ मेले के दौरान होने वाले अमृत स्नान, पेशवाई, अखाड़ों की आवासीय व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पुलों के निर्माण व रखरखाव, घाटों की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।


संत समाज ने सुझाव दिया कि कुंभ मेले की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक परंपराओं का संरक्षण करते हुए आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके और कुंभ की प्राचीन परंपराएं भी अक्षुण्ण बनी रहें।


अखाड़ों के प्रमुखों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने  सरकार एवं मेला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक चरण से ही संवाद स्थापित कर सुझाव लिए जाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि संत समाज को साथ लेकर तैयार की जा रही व्यवस्थाओं से कुंभ मेले का आयोजन अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं सफल होगा।


संत समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि कुंभ मेला-2027 दिव्य, भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक आयोजन के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित होने वाला कुंभ विश्वभर के श्रद्धालुओं और सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है तथा संत समाज मेले की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा।

 

*उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में पहुंची धनराशि* 


4400 labour get more than 11 crore by CM Dhami



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार  को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया।


मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता,  मृत्यु उपरांत अनुदान,  प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभाथियों के खाते में वन क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के निकट ही आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें सुविधाजनक तरीके से लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, उनके आश्रित बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन तथा जीवनोपयोगी सामग्री के वितरण हेतु विशेष शिविरों के आयोजन पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी योजनाओं के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक उपयोग के निर्देश दिए। साथ कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र श्रमिकों को ही योजना का लाभ मिले। 


इस अवसर पर जानकारी दी गई कि बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है। 

इस अवसर पर श्री कैलाश पंत (राज्य सलाहकार, संविदा बोर्ड), श्रीमती गीता रावत (अध्यक्ष, सतर्कता समिति), श्रीमती मोहिनी पोखरिया (उपाध्यक्ष, राज्य सतर्कता समिति), अपर सचिव श्री विनीत कुमार, उप श्रम आयुक्त श्री विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त श्री शैलेश सती, वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ श्री दुर्गा चमोली उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रम आयुक्त श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का द्वारा किया गया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.