Halloween party ideas 2015

 

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा मे निर्णय होली मिलन व कवि सम्मेलन 1 मार्च 2026 को ,भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम ,समिति के सदस्यता अभियान को प्रमुखता से चलाने पर मंथन व समिति के दशम वार्षिक उत्सव हेतु मंथन ।

akhil bhartiy devbhumi brahman samiti ddun


 अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा  होटल कैलिस्टा पटेल नगर  देहरादून में आयोजित की गई।


    सभा को आरम्भ करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा  ने कहा की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समित द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 का स्वागत बहुत ही भव्य रूप से सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ से किया। 

 गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 2026 मे सम्पूर्ण वर्ष मे विभिन्न सामाजिक धार्मिक व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे वर्ष भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का एक कलेडर /विवरण आज की सभा मे प्रस्तुत हुआ।

जिसमे होली उत्सव 2026 को  दिनांक 1 मार्च को होटल कैलिस्टा देहरादून पर समिति सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसमे नगर के विख्यात कवि अपनी कविताओं और हास्य रस के माध्यम से होली की शुभकामनाएं देंगे।


  समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर भगवान् परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर 2083 दीप प्रजलवित कर हिन्दू /सनातन धर्म का स्वागत किया जायेगा।

   देहरादून नगर के चारो सिद्ध मे समिति के कार्यक्रमों के अंतिम चरण मे जल्द ही मांडू सिद्ध मे एक कार्यक्रम आयोजित होगा। तथा मां शकुभारी देवी व शुक्रथीर्थ में भी कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास होंगे।

चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव देहरादून में धूम धाम से आयोजित होगा व लगातार प्रयास जारी है  की उत्तराखंड सरकार भी देवभूमि में चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस को सम्मान के साथ आयोजित करे।

  समिति द्वारा आयोजित होने वाले तीज उत्सव, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता दिवस, करवा चौथ, भगवान् परशुराम जन्म स्थान रेणुकाधाम की एक दिवसीय यात्रा आदि कार्यक्रमों पर भी सूक्ष्म चर्चा हुई।



समिति के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास कर हम ब्राह्मण समाज को सर्वउपयोगी बनाने का प्रयास कर रहे है।समिति के सदस्यता अभियान में अप्रेल 2026 तक 1500 नए सदस्य समिति के साथ जुड़ने के प्रण के साथ समिति के सभी सदस्य कार्य कर रहे है।



    

सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।

वर्ष 2027 मे एक भव्य सामाजिक व धार्मिक आयोजन आयोजित करने पर भी मंथन चल रहा है एक सभ्य समाज की स्थापना के सन्देश को प्रदान करता आयोजन देहरादून मे होगा इस हेतु कार्य प्रगति पर है।


      आज की सभा मे समिति की संरक्षक श्रीमती आभा बड़तवाल समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश  महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, महानगर देहरादून अध्यक्ष  राजेश पंत ,नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी महासचिव मधु शर्मा, पंडित शशांक उपाध्याय,वीणा शर्मा,राजगीता शर्मा ,विपुल बिल्जवाण,शक्ति सागर कौशिक, आशीष शर्मा, सुधा डबराल,

अर्पित शर्मा,,तुषार शर्मा,राकेश शर्मा,वासु वशिष्ठ,एडवोकेट मुकेश शर्मा, आर एन अग्रवाल आदि सम्मलित रहे।


 


पैनेल्टी मुकदमा एवं अन्य दण्डात्मक कार्यवाही के बाद भी खास सुधार न होने पर जिला प्रशासन ने लिया कार्य अनुमति निरस्तीकरण का फैसला; 

आदेश उपरान्त रोड़ कटिंग कार्य संचालित पाए जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं की मशीनरी, निर्माण सामग्री जब्त करने व दंडात्मक कार्यवाही के पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश

देहरादून ;


सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर शहर में किये जा रहे निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए समस्त कार्य अनुमतियों को तथा माह जनवरी में आकस्मिकता के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम से दी गई सभी कार्यालय अनुमतियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को एक दिवस के भीतर कार्यक्षेत्र से तत्काल अपनी मशीनरी निर्माण सामग्री इत्यादि हटाते हुए रोड को 10 दिन भीतर पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए है। 

अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधीक्षण अभियंता एनएच तथा अन्य सड़क निर्माण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि अभियंाताओं की रोस्टरवार ड्यूटी लगाते हुए तत्काल रूप से अपनी-अपनी सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मतीकरण का कार्य प्रारंभ करते हुए 10 दिवस के भीतर शहर अन्तर्गत सभी सड़कों को पूर्व स्थिति में लायेगे। 

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे रोड़ कटिंग कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों, संकेतक / बैरिकेडिंग, जन सामान्य हेतु अन्य सुरक्षा उपायों आदि का पालन नहीं किया जा रहा है और ना ही कार्यदायी संस्थाओं के सक्षम अधिकारियों द्वारा भी कार्यस्थल पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर संबंधित कॉन्ट्रेक्टर के कार्यों की समीक्षा एवं सुरक्षा मानको का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है।


जिला प्रशासन की क्यू०आर०टी० द्वारा समय-समय पर किये गए स्थलीय निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर पैनेल्टी मुकदमा दर्ज एवं अन्य दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के पश्चात भी विभागों द्वारा कार्यों में अपेक्षाकृत  सुधार नहीं लाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अनेक स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि एवं गम्भीर दुर्घटना/आपदा की संभावना बनी हुयी है, जिसके फलस्वरूप जिला प्रशासन  ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत बड़ा निर्णय लेते हुए समस्त कार्य अनुमतियों को निरस्त कर दिया है। 

ज्ञातब्य है कि परियोजना समन्वय समिति देहरादून ने जनपद अर्न्तगत विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त रोड़ कटिंग की अनुमति, अनुरोध के क्रम में  अधिशासी अभियन्ता, उत्तर, उत्तराखण्ड जल संस्थान,  अधीक्षण अभियन्ता, परि० किया०, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उ०लि० आई०एस०बी०टी० क्रासिंग सहारनपुर रोड़ माजरा, अधिशासी अभियन्ता, उ० पेयजल संस्थान विकास एवं निर्माण निगम, देहरादून शाखा, राजेन्द्र नगर, उप कार्यकम निदेशक, यू०यू०एस०डी०ए०, देहरादून, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, वि०वि० खण्ड दक्षिण, अधिशासी अभियन्ता, दक्षिण, उत्तराखण्ड जल संस्थान,  अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि०, कौलागढ़ रोड़, आदि तथा कार्यालय जिलाधिकारी / आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून, द्वारा प्रभारी अधिकारी रोड़ कटिंग के माध्यम से रोड़ कटिंग की अनुमति अनुरोध के क्रम में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को रोड़ कटिंग की अनुमति दी गयी थी। 

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने  दर्ज कराया मुकदमा*

 *सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त;*

*जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सीधे दर्ज होंगे आपराधिक मुकदमे: ङीएम*

देहरादून ;


  जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की क्यूआरटी  ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


अपर तुनवाला प्रकरण के संबंध में  घटना कैनाल रोड, अपर तुनवाला क्षेत्र की  नहर की सफाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध न किए जाने एवं असुरक्षित स्थिति में कार्य किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्वनिर्मित सिंचाई नहर (कैनाल) के खुले भाग में गिर गए। यह नहर सिंचाई विभाग की पुरानी संरचना है, जो सड़क से लगभग डेढ़ फीट ऊंचाई पर पेवमेंट के रूप में स्थित है। नहर की नियमित सफाई के उद्देश्य से सिंचाई विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्लैब हटाए गए थे।


कोहरे की स्थिति के कारण बुजुर्ग व्यक्ति खुले स्लैब को देख नहीं पाए और नहर में गिर गए। प्रथम दृष्टया यह घटना सीवर निर्माण कार्य से संबंधित नहीं पाई गई है।


जिलाधिकारी सविन बंसल ने  समस्त कार्यवाही संस्थाओं एवं ठेकेदारों को चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्यों के दौरान कटिंग की गई सड़कों अथवा कार्यस्थलों पर किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं/ठेकेदारों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किये जाएंगे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर अनदेखी स्वीकार्य नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार के निर्माण/सफाई कार्य के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

अवगत कराया गया है कि कैनाल रोड, अपर तुनवाला प्रकरण के संबंध में  घटना कैनाल रोड, अपर तुनवाला क्षेत्र की है, जहां सीवर पाइपलाइन डाले जाने के उपरांत मार्ग के रेस्टोरेशन का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में उक्त स्थल पर रोड कटिंग से संबंधित कोई कार्य संचालित नहीं हो रहा है तथा सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।




जनता का हक, हमारा संघर्ष –भाजपा के खिलाफ आर-पार की जंग - प्रीतम सिंह



परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज डोईवाला ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की। इस दौरान आगामी 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।


पूर्व काबीना मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तराखंड का प्रत्येक वर्ग परेशान है। बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर न होना और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामले सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। 16 फरवरी को होने वाला राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। डोईवाला और परवादून जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता देहरादून कूच कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की जिला कांग्रेस इस घेराव को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लामबंद कर दिया है। यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और युवाओं के हक की है। डोईवाला से कार्यकर्ताओं का विशाल रेला 16 फरवरी को देहरादून की सड़कों पर उतरेगा। मनरेगा जैसी योजनाओं में कथित कटौती और जनविरोधी नीतियों के विरोध में।


डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और विकास कार्यों की अनदेखी से युवाओं में भारी आक्रोश है। हम भारी संख्या बल के साथ राजभवन की ओर कूच करेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे।


बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि 16 फरवरी को डोईवाला से भारी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे।


 बैठक में पूर्व काबीना मंत्री प्रीतम सिंह,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,मनोज नौटियाल,रेखा बहुगुणा,पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,अब्दुल रज्जाक,ईश्वर पाल,हाजी मीर हसन,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार, एसपी बहुगुणा,रफल सिंह,ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी,सुनील थपलियाल,जितेंद्र बिष्ट,गुरदीप सिंह,देवराज सावन,अंशुल त्यागी,रेणु चुनारा,सुशील सैनी,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,रीना क्षेत्री,इंद्रजीत सिंह,प्रकाश नेगी,शंकर मेहरालू,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,मनोज पाल,आरिफ अली,मोइन खान,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,राजेंद्र बिष्ट,महेश कुकरेती,सुनील बर्मन,भारत भूषण,नागेन्द्र सिंह व स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

ukd central  working committe meeting

उत्तराखंड क्रांति दल की  केंद्रीय कार्यकारिणी की एक  बैठक श्यामपुर क्षेत्र ऋषिकेश में बहुत की गई जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने आपसी विचार विमर्श द्वारा निम्न प्रस्ताव पारित किये और आश्वासन दिलाया की उत्तराखंड क्रांति दल अपने इनेवड़ों पर खड़ी नहीं उतरेगी अपितु अब एक जूता के साथ कार्य करेगी एवं कभी भी इसमें विग्रह की संभावना नहीं होगी।


UKD central working committee


राजनीतिक प्रस्ताव निम्न प्रकार हैः-

1. उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण (चंद्र नगर) शीघ्र घोशित हो।

2. प्रदेष में जन अनुरूप एक सम्मान सशक्त भू-कानून लागू हो।

3. प्रदेष में मूल निवास 1950 लागू किया जाए।

4. 21 वीं सदी की शिक्षा प्रदान करना तथा प्रत्येक ब्लॉक में एक निशुल्क आधुनिक बोर्डिंग स्कूल बनाने का संकल्प।

5. प्रदेष में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा बेहतर करना। 

6. महिला सषक्तिकरण एवं बाल विकास कल्याण की विभिन्न योजनाएं लागू की जाए। 

7. 200 यूनिट की बिजली आवासीय प्रयोजन हेतु मुफ्त प्रदान की जाए। 

8. किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था प्रदान की जाए एवं सिंचाई हेतु निःशुल्क विद्युत व्यवस्था हो। 

9. बड़े बांधों का विरोध लेकिन बहते पानी पर बनने वाले छोटे बांधों के पक्षधर। 

10. प्रदेष में जंगली जानवरों के आतंक से लोग खेती किसानी छोड़ने को मजबूर हो गए है, जंगली जानवरों से हो रहे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए कारगर उपाय किए जाए।

11. प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार प्रदान करना।

12. पर्यटन विकास तथा समस्त सीमांत क्षेत्रों को धारचूला से यमुनोत्री तक जोड़ने के लिए सड़क निर्माण।

13. प्रदेश के अस्पतालों में पी0पी0पी0 मोड व्यवस्था तुरंत समाप्त कर सरकार अपने अधीन ही अस्पतालों का संचालन करें। 

14. प्रदेश के सभी विभागों में नियुक्ति हेतु लागू आउट सोर्सिंग व्यवस्था तुरंत समाप्त की जाए तथा रिक्त पदों पर सीधी भर्ती सुनिश्चित की जाए व अब तक नियुक्त सभी कार्मिकों को नियमित किया जाए।

15. युवाओं को बेरोजगारी भत्ता न्यूतम रूपये 2500 लागू हो। 

16. निजि संस्थानों में मूल निवासियों के लिए 70 प्रतिषत रोजगार सुनिष्चित किये जाए। 

17. उत्तराखंड में बाहर से आने वाले वाहनो पर ग्रीन टैक्स का प्रावधान किया जाए ताकि प्रदेष की आर्थिक व्यवस्था बेहतर हो सके।  

18. उद्यान विभाग को मजबूत कर सामूहिक फल पट्टियां विकसित करना।

19. सौर ऊर्जा कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना तथा अतिरिक्त ऊर्जा पैदा करने के उपाय सुनिष्चित किये जाए। 

20. पहाड को ध्यान में रखते हुए ऊन उद्योग को और अधिक विकसित करने पर जोर ताकि आर्थिकी मजबूत हो सके। 

21. रिंगाल/बांस को प्रोत्साहन प्रदान करना। 

22. राज्य बनने से लेकर अब तक किये गए सभी भ्रश्टाचार एवं घोटालो की जांच सार्वजनिक की जाय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए। 

23. प्रदेश की इस विशम भौगोलिक परिस्थिति, सामाजिक, आर्थिक परिस्थिति तथा लगातार हो रहे पलायन को देते हुए संपूर्ण प्रदेश के मूल निवासियों को राष्ट्रीय स्तर पर नौकरियों में विशेष आरक्षण प्रदान किया जाना।

24. पर्वतीय क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा एवं व्यवसायिक संस्थानों को स्थापित किया जाए। 

25. प्रदेश में डिग्री एवं डिप्लोमा धारी युवाओं जैसें सी0पी0एड0, वी0पी0एड0, डी0पी0एड0, योग प्रषिक्षक, वी0एड0, और फार्मेसिस्ट आदि को शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाए। 

26. प्रदेश में लंबे समय से लंबित भूमि व्यवस्था के लिए नई भूमि बंदोबस्त एवं चकबंदी व्यवस्था लागू की जाए।

27. ब्लॉक प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान द्वारा कराया जाए।

28. पहाड़ी क्षेत्रों में पारम्परिक खेती एंव पशुपालन करने वाले किसानों को रोजगारी गेरेन्टी के तहत 200 रूपये प्रतिदिन दिये जाए जिससे पारम्परिक खेती को बचाया जा सके एवं पलायन पर रोक लग सके। 

29. प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। 

30. स्न्ब्ब् एवं जनशक्ति समिति के ठगी पीड़ितों का जमा पैसा वापस दिलाया जाए।  

31. न्ब्ब् के अंतर्गत प्रावधान लिव-इन रिलेशनशिप खत्म किया जाए।

32. चिन्हित आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिया जाएगा। 

33. स्वास्थ्य का अधिकार लागू किया जाएगा। 

34. प्रदेश के जंगलों में लगने वाली वनाग्नि से कारगर बचाऊ हेतु ग्राम स्तर पर वन रक्षक स्वयं सेवक की नियुक्ति एवं उनको नियमित मानदेय देनी की व्यवस्था 

35. प्रदेष में विधानसभाओं का परिसिमन विशम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्रफल के आधार पर सुनिष्चित किया जाए। 

36. उत्तर प्रदेष के स्वामित्व वाली परिसंपत्तियों पर पुनः विचार कर समस्त परिसंपत्तियों को तुरंत उत्तराखण्ड में नीहित किया जाए। 


◼️ *परिजनों के बयान दर्ज, हर पहलू की होगी जांच- विशाखा अशोक भदाणे (IPS)*

SP vishakha badhane at rishikesh


ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की अत्यंत दुःखद और संवेदनशील घटना के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा नामित जांच अधिकारी, *पुलिस अधीक्षक श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे (IPS) ने आज ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की।


उल्लेखनीय है कि, हाल ही में देहरादून में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के दृष्टिगत एवं उक्त घटनाओं में पुलिस रिस्पॉन्स को लेकर  पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला IPS  अधिकारी को सौंपी गई जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती भदाणे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने *कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर प्रकरण से संबंधित सूचनाओं, पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन भी किया।*


*पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।* उन्होंने परिजनों के पक्ष को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना, उनके विस्तृत बयान दर्ज किए तथा परिवार को आश्वस्त किया कि *अभियोग की विवेचना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।*


यह भी अवगत कराना है कि, घटना के सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एम्स चौकी प्रभारी को पूर्व में ही निलम्बित किया जा चुका है।



 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।

Rashifal today 08 feb 2026


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।





केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज देहरादून में केंद्रीय बजट 2026-27 पर एक प्रेस बातचीत के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट एक ऐसी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दर्शाता है जिसमें 2014 से मौलिक बदलाव आया है। 

central union minister hardeep puri ,central budget 2026-27


उन्होंने कहा कि बजट विकास को बढ़ावा देने और राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने के बीच एक सावधानीपूर्वक संतुलन बनाता है, जो भारत की "कमजोर पांच" देशों में गिने जाने से लेकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे भरोसेमंद वैश्विक विकास कहानियों में से एक बनने तक की यात्रा को रेखांकित करता है। 


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ने बजट को दूरदर्शी और समेकन-उन्मुख बताते हुए कहा कि यह पिछले दशक में रखी गई नींव पर आधारित है, जबकि भारत को वैश्विक नेतृत्व के अगले चरण के लिए तैयार करता है। वित्त वर्ष 26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7.4 प्रतिशत अनुमानित है, जो खपत और निवेश से प्रेरित है, जो लगातार चौथे वर्ष सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करता है, जबकि वैश्विक विकास लगभग 3 प्रतिशत के आसपास है।


मूल्य स्थिरता पर, मंत्री ने 2014 के बाद से हासिल किए गए तेज सुधार पर प्रकाश डाला, यह देखते हुए कि भारत ने 2025 में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में हेडलाइन मुद्रास्फीति में सबसे तेज कमी दर्ज की, जो लगभग 1.8 प्रतिशत थी। अप्रैल और दिसंबर 2025 के बीच, मुद्रास्फीति औसतन लगभग 1.7 प्रतिशत रही, जो कम खाद्य कीमतों, विशेष रूप से सब्जियों और दालों के कारण थी। उन्होंने बताया कि भारत में मुद्रास्फीति का स्तर कई उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी कम है।


2014 के बाद से पूंजी-संचालित विकास की ओर निर्णायक बदलाव पर जोर देते हुए, श्री पुरी ने कहा कि 2026-27 में कुल पूंजीगत व्यय लगभग ₹12.2 लाख करोड़ है, जो 2013-14 की तुलना में 430 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।


इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए आवंटन में लगभग 500 प्रतिशत, रक्षा में 210 प्रतिशत से अधिक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में लगभग 176 प्रतिशत और शिक्षा में 110 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च एक प्रमुख विकास इंजन बन गया है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास पर खर्च किए गए हर रुपये से GDP में ₹3.2 की बढ़ोतरी होती है।


रक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए, मंत्री ने कहा कि 2014 से लगातार निवेश ने आयात पर निर्भरता कम करने में मदद की है, साथ ही आत्मनिर्भरता विजन के अनुरूप स्वदेशी रक्षा विनिर्माण में तेजी लाई है।


श्री पुरी ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में भारत के विकास पथ में मानव पूंजी विकास केंद्रीय रहा है। 2014 से, IIT की संख्या 16 से बढ़कर 23, IIM की 13 से 21, AIIMS की 7 से 23 और मेडिकल कॉलेजों की 387 से 819 हो गई है। उन्होंने कहा कि अब भारत के ज़ांज़ीबार और अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय IIT कैंपस हैं, जो भारत के शिक्षा इकोसिस्टम की वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

मंत्री ने कहा कि 2014 से इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने पूरे देश में कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जिंदगी को बदल दिया है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2014 में लगभग 91,000 किमी से बढ़कर 2026 में लगभग 1.46 लाख किमी हो गई है, जबकि मेट्रो नेटवर्क 248 किमी से बढ़कर 1,000 किमी से अधिक हो गया है। हवाई अड्डों की संख्या 70 से बढ़कर लगभग 160 हो गई है, जो दोगुनी से भी ज़्यादा है। अकेले पिछले पांच वर्षों में, 57,000 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है, जिससे सालाना लगभग 33 करोड़ व्यक्ति-दिन का रोजगार पैदा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 164 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, 260 स्लीपर ट्रेनसेट की योजना है, और सात नए घोषित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को स्वदेशी तकनीकें पावर देंगी।


श्री पुरी ने आगे कहा कि भारत ने 2014 से घरेलू स्तर पर 2,000 से अधिक मेट्रो कोच बनाने में ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया है। UDAN योजना के तहत, 1.5 करोड़ यात्रियों ने उन रूटों पर यात्रा की है जो पहले मौजूद नहीं थे, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है।


MSMEs और स्वच्छ विकास पर, मंत्री ने कहा कि बजट 2014 से हुई प्रगति को आगे बढ़ाता है और प्रतिस्पर्धात्मकता को स्थिरता के साथ जोड़ता है। बायो-फार्मा शक्ति जैसी पहल, जिसमें ₹10,000 करोड़ का खर्च होगा, ₹10,000 करोड़ का MSME ग्रोथ फंड, और आत्मनिर्भर भारत फंड में ₹2,000 करोड़ का टॉप-अप, इनोवेशन और एंटरप्राइज को और मज़बूत करेगा। ₹20,000 करोड़ के CCUS मिशन और लिथियम-आयन बैटरी उपकरण, महत्वपूर्ण खनिजों और परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 2035 तक ड्यूटी में छूट के माध्यम से स्वच्छ विकास को आर्थिक रणनीति में शामिल किया गया है।


संक्षेप में, श्री पुरी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27, 2014 से भारत के एक प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था में दस साल के बदलाव को पहचानता है और स्थायी, समावेशी और इनोवेशन-संचालित विकास के लिए नींव को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करता है। उन्होंने इसे एक राष्ट्र निर्माण बजट बताया जो भारत को एक सच्चे आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर लगातार आगे बढ़ाता है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.