अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा मे निर्णय होली मिलन व कवि सम्मेलन 1 मार्च 2026 को ,भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर भव्य कार्यक्रम ,समिति के सदस्यता अभियान को प्रमुखता से चलाने पर मंथन व समिति के दशम वार्षिक उत्सव हेतु मंथन ।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा होटल कैलिस्टा पटेल नगर देहरादून में आयोजित की गई।
सभा को आरम्भ करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समित द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 का स्वागत बहुत ही भव्य रूप से सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ से किया।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 2026 मे सम्पूर्ण वर्ष मे विभिन्न सामाजिक धार्मिक व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे वर्ष भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का एक कलेडर /विवरण आज की सभा मे प्रस्तुत हुआ।
जिसमे होली उत्सव 2026 को दिनांक 1 मार्च को होटल कैलिस्टा देहरादून पर समिति सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसमे नगर के विख्यात कवि अपनी कविताओं और हास्य रस के माध्यम से होली की शुभकामनाएं देंगे।
समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर भगवान् परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर 2083 दीप प्रजलवित कर हिन्दू /सनातन धर्म का स्वागत किया जायेगा।
देहरादून नगर के चारो सिद्ध मे समिति के कार्यक्रमों के अंतिम चरण मे जल्द ही मांडू सिद्ध मे एक कार्यक्रम आयोजित होगा। तथा मां शकुभारी देवी व शुक्रथीर्थ में भी कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास होंगे।
चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव देहरादून में धूम धाम से आयोजित होगा व लगातार प्रयास जारी है की उत्तराखंड सरकार भी देवभूमि में चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस को सम्मान के साथ आयोजित करे।
समिति द्वारा आयोजित होने वाले तीज उत्सव, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता दिवस, करवा चौथ, भगवान् परशुराम जन्म स्थान रेणुकाधाम की एक दिवसीय यात्रा आदि कार्यक्रमों पर भी सूक्ष्म चर्चा हुई।
समिति के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास कर हम ब्राह्मण समाज को सर्वउपयोगी बनाने का प्रयास कर रहे है।समिति के सदस्यता अभियान में अप्रेल 2026 तक 1500 नए सदस्य समिति के साथ जुड़ने के प्रण के साथ समिति के सभी सदस्य कार्य कर रहे है।
सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।
वर्ष 2027 मे एक भव्य सामाजिक व धार्मिक आयोजन आयोजित करने पर भी मंथन चल रहा है एक सभ्य समाज की स्थापना के सन्देश को प्रदान करता आयोजन देहरादून मे होगा इस हेतु कार्य प्रगति पर है।
आज की सभा मे समिति की संरक्षक श्रीमती आभा बड़तवाल समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, महानगर देहरादून अध्यक्ष राजेश पंत ,नारी शक्ति की महानगर देहरादून अध्यक्ष भारती जोशी महासचिव मधु शर्मा, पंडित शशांक उपाध्याय,वीणा शर्मा,राजगीता शर्मा ,विपुल बिल्जवाण,शक्ति सागर कौशिक, आशीष शर्मा, सुधा डबराल,
अर्पित शर्मा,,तुषार शर्मा,राकेश शर्मा,वासु वशिष्ठ,एडवोकेट मुकेश शर्मा, आर एन अग्रवाल आदि सम्मलित रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें