Halloween party ideas 2015

 

छिददरवाला:



 अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छिददरवाला चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता छिददरवाला चौक पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक न्याय न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य सरकार की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मामले की सीबीआई जांच अनिवार्य है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी पहाड़ की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे का सवाल है। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन में रवि राणा, गजेंद्र विक्रम शाही, अंशुल त्यागी, कमल रावत, रोशन व्यास, कुंवर सिंह गुसाई ,भजन सिंह चौहान सहित कही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज का  राशिफल

दिनाँक 26 दिसंबर,2025

दिन शुक्रवार

rashifal today 26 december 2025


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।

सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।



वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा



 मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। रुका धन मिलेगा

Rashifal today 25 december 2025


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।







मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त हेतु कुल ₹ 315 करोड़ तथा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम एवं द्वितीय किश्त हेतु भारत सरकार से प्राप्त कुल ₹ 94 करोड की धनराशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में संबंधित त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तान्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।



मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अन्तर्गत राज्य पोषित सरकारी भ्योल रूपसियाबगड जल विद्युत परियोजना (120 मे०वा०) के लिए कैट प्लान मद में एन०पी०वी०, क्षतिपूरक वनीकरण सहित वन भूमि की लीज हेतु ₹15 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।



मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अन्तर्गत "Development of Ecololgical Corridor at Naik Goth for Disaster Resilience (Formerly Known as Development of Road From Kiroda Nallah to River Front and Reclamation of Land along Kiroda Nallah"  के निर्माण हेतु ₹ 84 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ कृषि एवं कृषक कल्याण के अन्तर्गत मिशन फोर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में वित्तीय एवं प्रशासिनक स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं तथा भारत के विकास पथ को नई दिशा प्रदान करते हैं।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


- वर्तमान में 70 ERO और 268 AERO सम्पादित कर रहे निर्वाचन सम्बंधी कार्य 

- 167 नए AERO के बाद कुल  अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कराएंगे SIR सम्पन्न

167 AERO forSIR in uttarakhand


देहरादून:


 उत्तराखण्ड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर 167 नए अफसरों की तैनाती की गई है। प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के मध्यनजर 167 अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम स्तर के 70 ईआरओ और तहसीलदार स्तर के 268 एईआरओ तैनात हैं। इसके अतरिक्त 167 नए एईआरओ की नियुक्ति के बाद प्रदेश में 435 एईआरओ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण और इसकी तैयारियों को सम्पादित करेंगे। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आयोग द्वारा नियुक्त 167 अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिर्फ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रुप से खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी,सहायक नगर आयुक्त,चकबन्दी अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर ”बीएलओ आउटरीच अभियान” के तहत मतदाताओं से संपर्क,समन्वय और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ईआरओ और एईआरओ इस अभियान में बीएलओ द्वारा किए जा रहे आउटरीच अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। 


*जिलेवार तैनात नए AERO*


उत्तरकाशी- 11

चमोली- 20

रुद्रप्रयाग-08

टिहरी गढ़वाल- 12

देहरादून- 13

हरिद्वार-19

पौड़ी गढ़वाल- 20

 पिथौरागढ़- 14

 बोगश्वर- 03

 अल्मोड़ा- 12

 चम्पावत- 06

 नैनीताल- 11

ऊधमसिंह नगर- 18

 

हरिद्वार  :



बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के पश्चात निरंतर बढ़ रही इस्लामी जिहादी गतिविधियों एवं हिंदू समाज पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के विरोध में आज विश्व हिन्दू परिषद हरिद्वार एवं बजरंग दल हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन चंद्राचार्य चौक से पुराने रानीपुर मोड़ तक निकाला गया, जहां बांग्लादेश का पुतला दहन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही हिंदू प्रताड़ना के प्रति रोष प्रकट किया गया।


गत सप्ताह बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले के भालुका क्षेत्र में एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर की गई नृशंस हत्या ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक सामान्य अनौपचारिक बातचीत को मनगढ़ंत रूप से ईशनिंदा घोषित कर, जिहादी तत्वों द्वारा दीपू दास को भीड़ के सामने पीट-पीटकर मार डाला गया, उसकी मृत देह को पेड़ से लटकाकर जलाया गया और इस बर्बर कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। यह संपूर्ण घटनाक्रम पुलिस-प्रशासन की उपस्थिति में हुआ, किंतु प्रशासन की निष्क्रियता ने अपराधियों का मनोबल और बढ़ाया। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्री नवीन तेश्वर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध चल रहा यह नंगा नाच सुनियोजित जिहादी आतंक का परिणाम है। प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता इन अपराधियों को संरक्षण दे रही है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल इस अमानवीय हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हैं। विश्व हिन्दू परिषद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष श्री बलराम कपूर ने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है। बांग्लादेश सरकार को तुरंत दोषियों पर कठोर कार्यवाही कर अल्पसंख्यकों के लिए भय-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए।


विहिप जिला मंत्री श्री जीवेंद्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि दीपू दास की निर्मम हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि मानवता की हत्या है। यदि अब भी विश्व समुदाय मौन रहा तो यह हिंसा और अधिक भयावह रूप लेगी। बजरंग दल संयोजक श्री अमित मुल्तानिया ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे इन अत्याचारों के विरुद्ध बजरंग दल हर स्तर पर संघर्ष करेगा। हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाव बनाकर वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


प्रदर्शन में विभाग मंत्री श्री भूपेंद्र सैनी, विहिप जिला सहमंत्री श्री दीपक तालियान, श्री प्रजीत सनातनी सहित विहिप-बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने एक स्वर में मांग की कि बांग्लादेश में हिंदू विरोधी जिहादी हिंसा पर तत्काल रोक लगे, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, अल्पसंख्यकों के लिए भय, शोषण एवं हिंसा-मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए। यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा।



 आज का राशिफल

दिनाँक 24 दिसंबर,2025

दिन बुधवार

rashifal today 24 december 2025



मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।



वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।



कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.