Halloween party ideas 2015

 

Rashifal

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, 

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।




 अगले 03 घंटों में  ( रेड अलर्ट   08 Jul 2026, 10:13 PM  से 09 Jul 2026, 1:13 AM ) *जनपद*- अल्मोडा, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर *यथा*- रामनगर, जसपुर, काशीपुर, सितारगंज, खटीमा, रुद्रपुर, मुक्तेश्वर तथा आस पास के क्षेत्रो बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और ज़ोरदार से लेकर बहुत ज़ोरदार बारिश होने की बहुत ज़्यादा संभावना है।


भारी वर्षा के कारण समस्त  देहरादून जनपद के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

अपर जिलाधिकारी  के आदेशानुसार ---



 


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। धनार्जन होगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।



*मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित*


 श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे आदि के संबंध में प्राप्त कथित अनियमितताओं की शिकायतों एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड शासन ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। 


समिति के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल होंगे। समिति में प्रबंध निदेशक, एनएचएम श्री संदीप तिवारी तथा कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) श्री जगत सिंह चौहान सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।


सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी तथा 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या एवं संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी।


जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर समिति किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति का सहयोग एवं परामर्श प्राप्त कर सकेगी। साथ ही समिति दान-चढ़ावे के प्रबंधन तंत्र को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों एवं सुझावों से भी शासन को अवगत कराएगी।


बीकेटीसी ने प्रथम दृष्टया चढावे में हेराफेरी में आरोपित  बीकेटीसी के वैयक्तिक सहायक को तत्काल  प्रभाव से निलंबित किया* 

• *बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय से किया संबद्ध* 


श्री बदरीनाथ धाम/ऋषिकेश/ देहरादून 7 जुलाई




श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  ( बीकेटीसी)श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान के चढ़ावे एवं दान  की पवित्रता  को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से संबंधित जो अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं, उन्हें समिति ने अत्यंत गंभीरता से लिया है।


श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, बिना किसी देरी के संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति की प्रारंभिक आख्या में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद संबंधित कर्मचारी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इसलिए भी आवश्यक थी ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और किसी भी प्रकार के प्रभाव से मुक्त रह सके।


बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भ्रष्टाचार, अनियमितता या श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े किसी भी मामले में  जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य करती है। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


समिति यह भी आश्वस्त करती है कि विस्तृत विभागीय जांच पूरी की जाएगी। यदि जांच में कोई अन्य व्यक्ति भी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमों के अनुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। मंदिर समिति पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और भगवान के चढ़ावे की प्रत्येक पाई की सुरक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।


श्रद्धालुओं की आस्था हमारे लिए सर्वोपरि है, और उस आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि आज देर शाम जांच समिति द्वारा आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के स्पष्टीकरण का अवलोकन किया जिसे संदेहास्पद माना गया।इसी आधार पर जांच होने तक आरोपी कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कर्मचारी को बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय से संबद्ध‌ कर दिया गया है।

 

*सेवा सुशासन एवं जन कल्याण के धामी सरकार 5 वर्ष*



आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को उत्तराखंड प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के 5 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने एवं उत्तराखंड के सर्वाधिक कार्यकाल मुख्यमंत्री होने पर महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य सेवक सदन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी महानगर के कार्यकर्ताओं अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि सेवा सुशासन और विकास की गति को देते हुए उत्तराखंड राज्य का समग्र विकास करने में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी ने सबसे अधिक मुख्यमंत्री कार्यकाल को आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं आज हम सब का सौभाग्य है कि हमारे प्रदेश को ऐसी कर्मठ ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिले हैं।

आज मैं महानगर के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने हमें और हमारे प्रदेश को ऐसा युवा मुख्यमंत्री देकर उत्तराखंड को आगे बढ़ने का काम किया। 


कार्यक्रम में किसी कारणवश माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का एवं महानगर की टीम का धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास और लगन से आज हम सब लोग मिलकर उत्तराखंड राज्य को विकास की नई गति से जोड़ा है।

हमारी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में राज्य की उन्नति के लिए राज्य के विकास में अंतोदय के मंत्र को लेकर काम किया है हमारी सरकार लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग में समाज के हित में कार्य कर रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुसार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राह में हम अपने प्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने में लगे हैं हमने विकास के हर क्षेत्र में काम किया हमने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने का काम किया है हमने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के लिए उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 

उत्तराखंड राज्य पहला राज्य है जहां हम समान नागरिकता कानून माध्यम से प्रत्येक वर्ग प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हो इसके लिए हमने कार्य किए हैं आज हमारा उत्तराखंड प्रदेश विकास की दर में लगातार नई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि विकल्प रहित संकल्प के साथ काम किया है। 

मैं आप सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं कि आप सभी के पूर्ण विश्वास से उत्तराखंड प्रदेश की समस्त जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे एक मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने का मौका दिया है मैं लगातार एक सेवक के रूप में उत्तराखंड प्रदेश के लिए कार्यकर्ता रहूंगा। 


कार्यक्रम में महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल सुनील शर्मा राजेश कंबोज ओम कक्कड़ विनोद शर्मा मोहित शर्मा बलदेव नेगी अक्षत जैन आशीष शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का गाड़ी कैंट हेलीपैड पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

 *मुख्यमंत्री की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’- सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के द्वितीय चरण के तहत सभी जनपदों में शिविरों का किया जा रहा है आयोजन*


*अभियान के तहत आयोजित शिविरों में 46 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी*

*11 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित*

*2 हजार शिकायतों का हुआ निस्तारण*

*पन्द्रह दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं सभी प्रमुख विभाग



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ - सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत सभी जनपदों में शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल के तहत अब तब राज्य के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इन शिविरों में 06 जुलाई तक 46151 लोगों ने भागीदारी की, जिसमें 11667 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा 1961 जन-शिकायतों का निस्तारण किया गया।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 जुलाई से 15 दिन का ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ - सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। अभियान के पहले तीन दिनों में ही प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया है। इन शिविरों में लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चेक के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सा उपरकण भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही समाज कल्याण पेंशन, राजस्व विभाग के विभिन्न प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड भी बनाकर दिए जा रहे हैं। साथ ही कृषि उपकरण, बीज भी वितरित किए जा रहे हैं।

 

*पिथौरागढ*

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ में आयोजित तीन शिविरों में 1700 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर शासन की विभिन्न योजनओं का लाभ उठाते हुये अपनी समस्यायें रखी। जिसमें 112 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 226 लोगों द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र भरे गये तथा 2734 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


*चम्पावत*

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत चम्पावत जिले के बूम शारदा घाट उचौलीगोठ टनकपुर एवं जिला सभागार चम्पावत में आयोजित शिविरों में 2537 प्रतिभागी शामिल हुये जिसमें 277 जन आवेदनों का निराकरण किया गया।


*अल्मोड़ा*

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद अल्मोड़ा में विकासखण्ड हवालबाग के मल्ला महल एवं सोमेश्वर के पॉलिटैक्निक ताकुला में आयोजित शिविर में 1401 प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें 131 आवेदनों का निराकरण किया गया।


*बागेश्वर*

जनपद बागेश्वर में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत डिग्री कॉलेज, इण्डोर स्टेडियम, ऑडिटोरियम बागेश्वर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटली गरुड़ में आयोजित शिविरों में 745 प्रतिभागी शामिल हुये। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों हेतु 31 आवदेन भरे गये जबकि अन्य योजनाओं से 321 लोगों को लाभान्वित किया गया।


*ऊधमसिंहनगर*

ऊधमसिंहनगर जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत सिटी क्लब रूद्रपुर एवं विकासखण्ड मुख्यालय गदरपुर में आयोजित शिविरों में 1340 प्रतिभागी शामिल हुये जिसमें कि 551 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें से 490 आवदनों का मौके पर निस्तरण किया गया।


*देहरादून*

देहरादून जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत ऋषिकेश एवं चकराता में आयोजित शिविरों में 30410 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 34 आवेदन प्राप्त हुए तथा 29 का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं 7721 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया गया।


*रुद्रप्रयाग*

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग व विकासखण्ड जखोली में आयोजित शिविरों में 689 प्रतिभागी शामिल हुये। इन शिविरों में 45 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 30 का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 149 आवेदन प्राप्त हुये तथा 445 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


*उत्तरकाशी*

जनपद उत्तरकाशी में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ में आयोजित शिविर में 284 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 18 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया इसके साथ ही विभिन्न योजनओं के तहत प्रमाण-पत्रों के लिये 48 आवेदन प्राप्त हुये तथा 56 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


*टिहरी गढ़वाल*

टिहरी गढ़वाल जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर में आयोजित शिविर में 525 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। जिसमें 07 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


*हरिद्वार*

जनपद हरिद्वार में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय व विकासखण्ड रूड़की में आयोजित शिविर में 2859 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 67 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 67 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


*चमोली*

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद चमोली में पी0जी0 कॉलेज गोपेश्वर, विकासखण्ड थराली, ज्योर्तिमठ तथा राजकीय इण्टर कॉलेज कुजों मैकोट विकासखण्ड दशोली में आयोजित शिविरों में 1025 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 185 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 35 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 707 लोगों को अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


*नैनीताल*

जनपद नैनीताल में सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत भीमताल, हलद्वानी एवं रामनगर में आयोजित शिविरों में 1009 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 122 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 74 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


*पौड़ी गढ़वाल*

सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रेक्षागृह पौड़ी, विकासखण्ड पौड़ी, विकासखण्ड सभागार कोट में आयोजित शिविरों में 1627 प्रतिभागी सम्मिलित हुये। इस दौरान 386 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें प्राप्त सभी 373 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.