Halloween party ideas 2015


- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की एसआईआर पर समीक्षा

- मतदाताओं को ऑनलाइन फार्म भरने के लिए प्रेरित करें जनपद: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी 

- जनपदों को फार्म वितरण के साथ डिजिटलाइजेशन पर जोर देने के निर्देश 


देहरादून:

SIR digitization


 अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जनपदों की सराहना करते हुए उन जनपदों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाईजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य अभी राज्य के औसत से कम है उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हेंड के रुप में अतरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती करने के निर्देश दिए। प्रदेश में सोमवार शाम 4 बजे तक 88.48 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन गणना फार्म भरने का आंकड़ा बहुत कम है इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में ऑनलाइन गणना फार्म भरने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए इसके लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शेडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहिन हैं उन बीएलओ को सहायता दी जा सके। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपदों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में बीएलओ एप्प के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण 10 से 12 बीएलओ के छोटे-छोटे समूहों में किया जाए। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है इसके अतरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।



 

 *कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यात्रियों के समाधान में निभा रहा अहम भूमिका*

command control room chardhaam yatra



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24 घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों की निगरानी के साथ उनकी समस्याओं के तुरंत समाधान और यात्रा संचालन की सतत मॉनिटरिंग में अहम किरदार साबित हो रहा है। 


चारधाम यात्रा के लिए अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है, जबकि 36 लाख से अधिक यात्रियों ने पांचो धाम के दर्शन कर लिए हैं। कंट्रोल रूम में 35 से अधिक कार्मिक चार शिफ्टों में कार्य करते हुए यात्रा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) स्तर पर भी कंट्रोल रूम के चार सदस्य यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।


यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम ने अब तक 45 हजार से अधिक शिकायतों एवं पूछताछ का सफल निस्तारण किया जा चुका है। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा से संबंधित 4,469, यात्रा पंजीकरण से जुड़ी 31,942, वाहन पंजीकरण की 1,370, बीकेटीसी की पूजा व्यवस्था संबंधी 270, जीएमवीएन टूर से जुड़ी 261 तथा अन्य 785  शिकायतों का त्वरित समाधान शामिल है। केंद्र में मौसम विभाग के द्वारा दी जा रही सटीक जानकारी को यात्रा का रजिस्ट्रेशन करा चुके श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप के माध्यम से भी दी जा रही है। वही दूसरी ओर इस बार यात्रा में आधार आधारित पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर प्रभावी रोक लगी है, जिससे यात्रा प्रबंधन अधिक पारदर्शी और सुचारू हुआ है। 

 उप निदेशक पर्यटन एवं नोडल चार धाम यात्रा कंट्रोल अमित लोहनी ने बताया कि आगामी मानसून के मध्य नजर चार धाम यात्रा को सरल सुगम व सुखद बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में 24 घंटे का कॉल सेंटर रूम स्थापित किया गया है।  उन्होंने बताया कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य है कि चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालु  अपने पंजीकरण की व्यवस्था के साथ यात्रा मार्ग पर अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक 45 हज़ार से अधिक कॉल प्राप्त की जा चुकी है। साथ ही उनके सफल निस्तारण भी किया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि इस कॉल सेंटर में जो भी शिकायत आ रही है उन्हें हम संबंधित विभागों के साथ भी साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा दिया जा रहा पूर्वानुमान के अनुसार हम चार धाम यात्रा में पंजीकरण करा चुके यात्रियों को व्हाट्सएप के माध्यम से मौसम का अपडेट भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर सभी विभागों के लिए मददगार साबित हो रहा है।


 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) कार्यालय में स्थापित कमांड कंट्रोल रूम में यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे की चार धाम यात्रा को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 *मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण*


*कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।


मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान




आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संग्रहालय का भ्रमण कर विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक प्रदर्शनों, एवं आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय में स्थापित वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान बच्चे उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी कई प्रदर्शनियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, पर्यावरण एवं तकनीकी नवाचारों से संबंधित प्रदर्शनों का अवलोकन करते हुए कहा कि ऐसे विज्ञान संग्रहालय बच्चों में जिज्ञासा, अनुसंधान की भावना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला विज्ञान संग्रहालय केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक आधुनिक विज्ञान शिक्षण एवं नवाचार केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां बच्चे विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संग्रहालय जनपद के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, जिज्ञासा और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा वैज्ञानिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


मुख्यमंत्री ने इसके बाद कंडोलिया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान पहुंचकर कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कंडोलिया महोत्सव को सरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की गई।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। आज जनपद के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। इस अवसर पर लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तथा अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाना है और इसी सोच के साथ हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार तथा होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, मूल स्वरूप और सामाजिक सौहार्द की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून तथा सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तथा खेल अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी और रोजगार व पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ाएंगी।


इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।

Rashifal


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।



 *सहस्त्रधारा के बाद गुचुपानी बन रहा पर्यटकों की पहली पसंद*


 *वीकेंड में पर्यटकों से गुलजार गुचुपानी में स्थानीय दुकानदारों के खिले चेहरे*

 

*गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट* 

 


*अन्य राज्यों से घूमने आ रहे पर्यटक साफ सफाई का भी दे रहे हैं संदेश*       

 

राजधानी देहरादून में गर्मी और वीकेंड की छुट्टियों के बीच गढ़ी कैंट क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुचुपानी (रॉबर्स केव) पर्यटको की पहली पसंद बनता जा रहा है। जहाँ गर्मी की छुट्टियों में राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे रहे पर्यटक गुचुपानी के प्राकृतिक गुफाओं और ठंडे पानी का आनंद लेकर अपनी थकान मिटा रहे हैं।


वीकेंड के दौरान पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है। वही गुचुपानी में पर्यटकों की भीड़ से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए  हैं। खाने-पीने की दुकानों, स्थानीय उत्पादों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है।


पर्यटन स्थल पर कई पर्यटक ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद कर सुनहरी यादो के अनुभव को अपने साथ लेकर जा रहे हैं।


पर्यटक गुचुपानी की स्वच्छता, प्राकृतिक सुंदरता और सस्ती पर्यटन सुविधाओं की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश भी दे रहे हैं। 


पटियाला से आए पर्यटक जतिन ने बताया कि वह देहरादून दूसरी बार आए हैं लेकिन गुचुपानी पहली बार अपनी फैमिली के साथ आए हैं।  जतिन ने बताया उन्होंने गुचुपानी  केवल वीडियो में देखा था, लेकिन आज गुचुपानी आकर यहां का सौंदर्य और यहां का वातावरण वाकई में बहुत सुंदर है। साथ ही उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं की शरण करते हुए कहा कि जो भी पर्यटक गुचुपानी आये तो  साफ सफाई व स्वच्छता का ध्यान दें। गुचुपानी का ठंडा और स्वच्छ जल, प्राकृतिक गुफाएं तथा मनोरम वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसके चलते गुचुपानी इन दिनों देहरादून के सहस्त्रधारा के बाद पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।

  स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


देहरादून:

jorhat asam IAF plane accident, squadren leader prashant


असम के जोरहाट एयर बेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायु सेना के  पांच जवानों में से एक जवान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह उत्तराखंड सेलाकुई के रहने वाले हैं ।

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान राजा रोड, सेलाकुई पहुंचाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनका अंतिम संस्कार आज सेलाकुई श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया जाएगा।


परिजनों के अनुसार प्रशांत सिंह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और घर के अकेले चिराग थे। 

उनकी शादी महज दो वर्ष पहले ही हुई थी। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

माता-पिता तत्काल असम के लिए रवाना हो गए थे और अब बेटे के पार्थिव शरीर के साथ वापस लौटे हैं।

प्रशांत सिंह का संबंध एक सैन्य परिवार से था। बचपन से ही उनमें देशसेवा का जज़्बा था और उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होकर अपने सपने को साकार किया। उनकी शहादत से न केवल परिवार बल्कि पूरे देहरादून और उत्तराखंड को गहरा आघात पहुंचा है।

शहीद प्रशांत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। 

हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही बात है—"देश ने अपना वीर सपूत खो दिया।"



देहरादून:


Minister rekha arya, late jaspal rana


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा के असामयिक निधन पर प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार को खेल मंत्री स्वर्गीय राणा के देहरादून के पौंधा स्थित आवास पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।


मुलाकात के दौरान भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जसपाल राणा के माता-पिता और पूरे परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय और वज्रपात की घड़ी में वे खुद और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।


खेल मंत्री ने जसपाल राणा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना सिर्फ खेल जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उत्तराखंड ने अपना एक अनमोल रत्न और युवाओं का सबसे बड़ा मार्गदर्शक खो दिया है। 


खेल मंत्री ने कहा कि देश को ओलंपिक के वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाली खेल प्रतिभाओं को तराशने और निखारने में उनका समर्पण हमेशा अद्वितीय रहेगा। खेल के प्रति उनकी इस निष्ठा और ऐतिहासिक योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उत्तम स्थान दें और शोकाकुल परिवार, खेल प्रेमियों व उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.