उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन मुख्यमंत्री धामी सहित अनेक नेताओं ने दुःख जताया
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कुछ ही छणों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी के बसंत विहार स्थित निवास पर पहुंचेंगे।
स्वर्गीय श्री खण्डूरी जी को अर्पित करेंगे अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि।
छत्तीसगढ़ से देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने खण्डूरी जी के निवास के लिए किया प्रस्थान।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि*
*बसंत विहार स्थित निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना*
*उत्तराखंड ने खोया एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और जनप्रिय नेता : मुख्यमंत्री धामी*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित बसंत विहार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ प्रवास से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री धामी सीधे स्वर्गीय श्री खण्डूरी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान करने में स्वर्गीय श्री खण्डूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यहित में अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री खण्डूरी की पुत्री
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी सहित अन्य परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश की अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रिय मंत्री व पूर्व सांसद गढ़वाल लोकसभा आदरणीय मेजर जनरल(रिट.) भुवन चन्द्र खंडूरी जी(एवीएसएम) के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि खंडूरी का निधन प्रदेश ही नहीं देश के लिए अपूरणीय क्षति है ।
उन्होंने कहा की उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश और देश की सेवा को समर्पित किया।उनका विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान एवं शोक संतप्त परिवार व सर्मथको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय परिवहन मंत्री मेज.जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखदः- गणेश गोदियाल
प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय परिवहन मंत्री मेज.जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं देश की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन देश सेवा एवं समाज सेवा को समर्पित रहा है। भारतीय सेना में उच्च पद से लेकर केन्द सरकार में मंत्री तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश के उत्थान के लिए उनके प्रयासों कों कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उनका असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।
पूर्व मुख्यमंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी जी कि आकस्मिक निधन पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्कवाल, अखिलेश उनियाल, प्रशांत खंडूरी, ब्लाक अध्यक्ष ललित भद्री, अश्विनी बहुगुणा, जगदीश धीमान आदि कांग्रेसजनोें ने भी गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।










