Halloween party ideas 2015

देहरादून :



 एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।  


जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 27   शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 16786  अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1193 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।  एलपीजी का घरेलू 27235 तथा व्यवसायिक का 2532 स्टॉक उपलब्ध है।  घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

 

डोईवाला : 


डोईवाला क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में  तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल हो रही वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अस्पताल के सुरक्षा कर्मी एवं कुछ कर्मचारी एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से मारते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर टिप्पणियां की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस अस्पताल को मरीजों की सेवा और सुरक्षा का केंद्र होना चाहिए, वहां इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल, घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


 • वृहत्त भंडारे का  आयोजन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सभी का आभार जताया।


ज्योर्तिमठ: 



श्री  नृसिंह मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का  हवन यज्ञ पूजा अर्चना, वृहत भंडारे के साथ  समापन हो गया इसी के साथ श्रीमद देवीभागवत महापुराण को नवदुर्गा मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया।

इससे पहले बीते शनिवार को श्री नृसिंह मंदिर से विष्णुप्रयाग स़गम तक जलयात्रा का आयोजन किया गया इस अवसर पर  देवपुजाई समिति , महिला मंगल दल, स्थानीय जन-मानस तथा समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी जल यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहे साथ ही नौ दिनों तक  कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आज समापन अवसर पर वृहत भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।


श्रीमद देवी भागवत कथा समापन अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि में श्री नृसिंह मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाता है तथा नवदुर्गा मंदिर में भब्य पूजा-अर्चना होती है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने भागवत कथा यज्ञ में सभी सहयोगी संस्थाओं श्री देवपुजाई समिति, महिला मंगल दल, सहयोगीजनों का आभार जताया।  


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कथा व्यास धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल ने नौ दिनों  तक कथा के माध्यम से देवी महिमा का वर्णन किया और उपस्थित जनसमूह को धर्माचरण का संदेश दिया।

वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट तथा  पंडित  हितेश सती,आचार्य वाणीविलास डिमरी आदि  ने पूजाअर्चना संपन्न की।

श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी / कथा यज्ञ प्रभारी संदीप कपरवाण मुख्य यजमान तथा  देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी तथा बीकेटीसी मुख्य यजमान अजय सती तथा सभी बीकेटीसी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी कथा यज्ञ तथा पूजा-अर्चना  में शामिल हुए।


आज इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, एडवोकेट प्रकाश भंडारी, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,  अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,  प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल,  लेखाकार भूपेंद्र रावत,जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी संजय तिवारी,पुजारी  संजय डिमरी,सुशील डिमरी,प्रदीप बिष्ट, सत्येंद्र चौहान,मोहन प्रसाद मैखुरी, रामप्रसाद थपलियाल,  विकास सनवाल,  लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल,आशीष नंबूदरी आदि मौजूद रहे। नृसिंह मंदिर प्रांगण में श्रीमद् देवी भागवत कथा यज्ञ का हुआ समापन 

 • वृहत्त भंडारे का  आयोजन, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने सभी का आभार जताया।


ज्योर्तिमठ:


श्री  नृसिंह मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का  हवन यज्ञ पूजा अर्चना, वृहत भंडारे के साथ  समापन हो गया इसी के साथ श्रीमद देवीभागवत महापुराण को नवदुर्गा मंदिर में प्रतिष्ठित कर दिया गया।

इससे पहले बीते शनिवार को श्री नृसिंह मंदिर से विष्णुप्रयाग स़गम तक जलयात्रा का आयोजन किया गया इस अवसर पर  देवपुजाई समिति , महिला मंगल दल, स्थानीय जन-मानस तथा समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी जल यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहे साथ ही नौ दिनों तक  कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आज समापन अवसर पर वृहत भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।


श्रीमद देवी भागवत कथा समापन अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि में श्री नृसिंह मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाता है तथा नवदुर्गा मंदिर में भब्य पूजा-अर्चना होती है।बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने भागवत कथा यज्ञ में सभी सहयोगी संस्थाओं श्री देवपुजाई समिति, महिला मंगल दल, सहयोगीजनों का आभार जताया।  


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कथा व्यास धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल ने नौ दिनों  तक कथा के माध्यम से देवी महिमा का वर्णन किया और उपस्थित जनसमूह को धर्माचरण का संदेश दिया।

वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट तथा  पंडित  हितेश सती,आचार्य वाणीविलास डिमरी आदि  ने पूजाअर्चना संपन्न की।

श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी / कथा यज्ञ प्रभारी संदीप कपरवाण मुख्य यजमान तथा  देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी तथा बीकेटीसी मुख्य यजमान अजय सती तथा सभी बीकेटीसी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी कथा यज्ञ तथा पूजा-अर्चना  में शामिल हुए।


आज इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, एडवोकेट प्रकाश भंडारी, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट,  अवर अभियंता गिरीश रावत,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,  प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल,  लेखाकार भूपेंद्र रावत,जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी संजय तिवारी,पुजारी  संजय डिमरी,सुशील डिमरी,प्रदीप बिष्ट, सत्येंद्र चौहान,मोहन प्रसाद मैखुरी, रामप्रसाद थपलियाल,  विकास सनवाल,  लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल,आशीष नंबूदरी आदि मौजूद रहे।

 *बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!*


*यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री धामी जी का जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत, भारी संख्या में लोग अपने मुख्यसेवक के इंतजार में सड़कों पर डटे रहे*

CM dhami  khatima


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर के माध्यम से भी स्वागत कर जनता ने अपना उत्साह और समर्थन प्रदर्शित किया।


यात्रा के दौरान काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा,सितारगंज सहित कई स्थानों पर भारी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेता के इंतजार में सड़कों के किनारे खड़े रहे। युवाओं, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। हर जगह जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।


जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की विकास नीतियों और जनहितकारी निर्णयों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस विकास यात्रा की सक्रिय सहभागी बन रही है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समग्र और संतुलित विकास के लिए संकल्पबद्ध है, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के विकास की घोषणा की।



 मुख्यमंत्री ने चैती मेले में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मां बाल सुंदरी से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि  यह केवल एक मेले का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है।  इस मेले में हमारे पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस मेले को और भी अधिक आकर्षक बनाती हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चैती मेले का यह भव्य आयोजन क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में सरकार काशीपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा काशीपुर में 133 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है, जो आने वाले समय में युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। इसी प्रकार, काशीपुर-रामनगर राजमार्ग को चार लेन में उन्नत करने के लिए 494 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही यहां 3 किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास भी प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ रुपये की लागत से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का निर्माण भी किया गया है और 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।



 मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ रुपये की औद्योगिक हब परियोजना तथा 100 करोड़ रुपये की अरोमा पार्क परियोजना पर भी कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में बहुमंजिला पार्किंग और नए तहसील कार्यालय का निर्माण कार्य भी जारी है। उन्होंने  कहा कि राज्य सरकार चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर इसे एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी तेजी से कार्य कर रही है। क्योंकि हमारा लक्ष्य है कि काशीपुर औद्योगिक नगर के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और सामाजिक संतुलन की रक्षा करना भी है और इस दिशा में हम लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं। ऑपरेशन कालनेमि के तहत राज्य में सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की है। आज उत्तराखंड को यह गौरव प्राप्त है कि यह देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि कड़े "एक्शन" भी लेती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमने "देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून" लागू किया और इसी का परिणाम है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो पिछली सरकारों के मुकाबले चार गुना से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार काशीपुर में जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज बना रही है, सड़कों का चौड़ीकरण कर रही है और उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार कर रही है।


कार्यक्रम में कैबिनेट/जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, बलराज पासी, विनय रुहेला, फरजाना बेगम, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, ऊषा चौधरी, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व जनता मौजूद थे।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

Rashifal today 30 march 2026


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।


 देहरादून हवाई अड्डे पर माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से यात्री-केंद्रित प्रमुख पहलों का उद्घाटन

देहरादून, 29 फरवरी 2026 (रविवार):





  नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु द्वारा गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान यात्री - केंद्रित सुविधाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन तथा प्रमुख अवसंरचना पहलों का शुभारंभ किया। मुख्य समारोह राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुआ, जबकि देहरादून सहित विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्री- केंद्रित सुविधाओं का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का श्रद्धापूर्वक गायन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री समीर कुमार सिन्हा, सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, ने भारत सरकार की विमानन अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा निर्बाध एवं किफायती यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया। वहीं श्री विपिन कुमार, अध्यक्ष, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, ने आधुनिक अवसंरचना एवं समावेशी सुविधाओं के माध्यम से यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के संगठन के प्रयासों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत, यात्री सुविधा, समावेशिता एवं डिजिटल पहुंच को सुदृढ़ करने हेतु कई पहलों का उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पण माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु द्वारा किया गया।

देहरादून हवाई अड्डे पर निम्नलिखित सुविधाओं का उद्घाटन / समर्पण किया गया:

• डिजी-यात्रा (Digi Yatra): यह बायोमेट्रिक 'फेसियल रिकग्निशन' तकनीक के माध्यम से निर्बाध एवं संपर्क रहित यात्रा को सक्षम बनाता है, जिससे प्रक्रिया तेज होती है और कतारों में कमी आती है।

• निःशुल्क वाई-फाई सुविधा: यह डिजिटल पहुंच को बढ़ावा देती है तथा यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान जुड़े रहने और उत्पादक बने रहने में सहायक है। निःशुल्क वाई-फाई सुविधा की अवधि 45 मिनट

है।

• किड्स ज़ोन (Kids Zone): यह बच्चों और परिवारों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक खेल क्षेत्र उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रा अनुभव बेहतर होता है।

• फ्लाइब्रेरी (Flybrary): यह हवाई अड्डा टर्मिनलों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु स्थापित की गई है। यह सुविधा देहरादून हवाई अड्डे के Security Hold क्षेत्र के प्रथम ताल पर, स्पर्श हिमालय फाउंडेशन, थानो, देहारादून के सहयोग से स्थापित की गई है।

देहरादून हवाई अड्डे के साथ-साथ, देश के सात अन्य हवाई अड्डों पर डिजी-यात्रा का उद्घाटन किया गया, उन्नचास हवाई अड्डों पर वाई-फाई सेवाएं शुरू की गईं, नौ हवाई अड्डों पर किड्स ज़ोन सुविधाएं तथा पंद्रह हवाई अड्डों पर फ्लाइब्रेरी प्रारंभ की गईं।

ये पहले, भारतीय विमानन को किफायती, सुलभ, समावेशी एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ हवाई अड्डों को जीवंत एवं यात्री - अनुकूल स्थलों में परिवर्तित करने के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

अपने मुख्य संबोधन में माननीय मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने भारत के विमानन क्षेत्र के तीव्र विस्तार को रेखांकित किया तथा यात्री सुविधा, नवाचार एवं समावेशिता पर विशेष ध्यान देते हुए विश्वस्तरीय हवाई अड्डा अवसंरचना के निर्माण हेतु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।



www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.