Halloween party ideas 2015

 

लालतप्पड़ -



 दून–हरिद्वार हाईवे पर लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों नियमों की नहीं, बल्कि लापरवाही की मिसाल बना हुआ है। सड़क किनारे अवैध पार्किंग का ऐसा नजारा है मानो हाईवे नहीं, किसी निजी कंपनी का पार्किंग यार्ड हो।

फुटपाथ गायब, आधा हाईवे कब्जे में

लालतप्पड़ चौक से लेकर फनवैली के पास तक सैकड़ों ट्रक और मालवाहक वाहन आड़े-तिरछे खड़े हैं। फुटपाथ तो पहले ही गायब हो चुके हैं, अब आधा हाईवे भी पार्किंग के हवाले है। राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क के बीच से निकलने को मजबूर हैं।

कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के वाहन हों या माल ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों के ट्रक सबका ठिकाना हाईवे ही है। लोडिंग अनलोडिंग के दौरान जाम लगना आम बात हो गई है। सवाल यह है कि जब कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं तो पार्किंग की जिम्मेदारी सड़क पर क्यों डाली जा रही है?

पूर्व में इसी लापरवाही के चलते दुर्घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस, परिवहन विभाग और हाईवे प्राधिकरण की सक्रियता कागजों तक सीमित नजर आती है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

जिम्मेदारी किसकी?

जब हाईवे खुलेआम ‘ओपन पार्किंग जोन’ में बदल जाए, जब हर दिन जाम और दुर्घटना का खतरा मंडराए, तब यह कहना गलत नहीं होगा कि सिस्टम ने आंखें मूंद ली हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है और तब जिम्मेदारी तय करने की कवायद शुरू होगी। सवाल वही है क्या कार्रवाई हादसे के बाद ही होगी?


आज का राशिफ़ल

दिनाँक 21 फरवरी,2026

दिन शुक्रवार

rashifal today, 20 feb 2026


मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

राशि फलादेश

तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा

 

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व में *प्रदेश के समस्त जनपदों को माननीय न्यायाधीशों, माननीय न्यायालयों एवं न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराते हुए चिन्हित कमियों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश जारी किए गए थे।*

security of courts in  uttarakhand


इसी क्रम में *न्यायालय परिसरों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं अभेद्य बनाने हेतु अतिरिक्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।* 


*जारी प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—*

▪️ अपने-अपने जनपदों में स्थित समस्त न्यायालय परिसरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस/पीएसी बल को मय आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ नियुक्त किया जाये।


▪️ मा० न्यायलयों के प्रवेश एवं निकासी द्वारों पर सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर पहचान पत्र के माध्यम से प्रवेश/निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति मा० न्यायालय परिसरों में प्रवेश न कर सके।


▪️ मा० न्यायालय परिसरों में बैरियर लगाकर एक्सेस कन्ट्रोल की व्यवस्था तथा प्रवेश द्वारों पर मा० न्यायालयों में आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिस हेतु स्थानीय अभिसूचना इकाई व अन्य पुलिस बल को नियुक्त किया जाये।


▪️ मा० न्यायाधीशों एवं मा० न्यायालयों की सुरक्षा ड्यूटी में पूर्व से नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को वर्तमान परिदृश्य में सुरक्षा संवेदनशीलता के प्रति सतर्क कर दिया जाये।


▪️ आतंकवादी घटनाओं, बम हमलों आदि के दृष्टिगत अपने-अपने जनपदों में Quick Response Team व यथासम्भव ATS की टीमों का भी न्यायालय परिसरों में नियुक्त किया जाये।


▪️ मा० न्यायालयों की कार्यवाही प्रारम्भ होने से पूर्व प्रातः काल में बम डिस्पोजल दस्ते एवं डॉग स्क्वाड से ए०एस० चैक की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।


▪️ मा० न्यायालय परिसर में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों से मॉनिटरिंग की जाये।


▪️ मा० न्यायालय परिसरों में नियमित पैट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।


▪️ ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों की नियमित रुप से चैकिंग सुनिश्चित की जाये।


▪️ उपरोक्त धमकियों के दृष्टिगत समय-समय पर मा० न्यायालय परिसरों में मॉक ड्रील और आपातकालीन निकास योजना बनायी जाये।



लालतप्पड :


 लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूरेका फोबर्स लिमिटेड एक बार फिर श्रमिक शोषण के आरोपों को लेकर विवादों में घिर गई है। कंपनी के खिलाफ श्रमिकों द्वारा शुरू किया गया धरना बृहस्पतिवार को नौवें दिन भी लगातार जारी रहा।

धरने पर बैठे श्रमिकों का कहना है कि नौ दिन बीत जाने के बावजूद कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रशासन की उदासीनता के चलते यह आंदोलन अब धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

इस दौरान कांग्रेस नेता मोहित उनियाल धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्रमिकों की इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी। वहीं डोईवाला के सभासद संदीप नेगी ने प्रशासन और श्रम विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विभाग पूरी तरह मौन बैठा है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

धरने को भाजपा युवा मोर्चा के भारत मनचन्दा ने भी समर्थन दिया। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने 16 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को हटाकर अपनी मानसिकता स्पष्ट कर दी है। कुशल श्रमिकों से काम तो लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें अकुशल श्रेणी का वेतन दिया जा रहा है।

श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि श्रम विभाग गूंगा-बहरा बना हुआ है, क्योंकि पांच महीने पहले की गई शिकायत पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इतना ही नहीं, जब मीडिया ने कंपनी प्रबंधन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगा है।

धरने में श्रमिक नेता पवन सिंह नेगी, ऋषि रावत, विमल सिंह, नरेश असवाल, सतीश, अमित, मोहित नेगी, पवन कुमार, मुकेश नौटियाल, निखिल लिंगवाल, संदीप सिंह, श्याम सिंह, अनिल, प्रकाश थापा सहित अनेक श्रमिक उपस्थित रहे।

अब सवाल यह है कि श्रमिकों की आवाज कब तक अनसुनी रहेगी और प्रशासन कब जागेगा।


उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) से अधिक के स्तर पर पहुँचा दिया है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता लगभग 1027.87 मेगावाट से अधिक हो चुकी है, जो स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

uttarakhand solar eneergy ability more than 1 giga watt


*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सौर ऊर्जा क्षमता के 1 गीगावाट का आंकड़ा पार करने पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति उनकी स्पष्ट नीति का परिणाम है|मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने “आत्मनिर्भर भारत” और हरित ऊर्जा के जिस विजन को देश के सामने रखा, उसी से प्रेरित होकर उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को जनआंदोलन का रूप दिया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की सक्रिय पहल के समन्वय से आज हजारों युवाओं और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा|*


यह उपलब्धि विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से संभव हुई है, जिनमें ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर परियोजनाएं, ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट, सरकारी भवनों पर सौर संयंत्र, कृषि क्षेत्र के लिए सोलर पंप, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सोलर योजनाएं तथा कॉमर्शियल एवं औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।


राज्य की कुल स्थापित सौर क्षमता में प्रमुखतः ग्राउंड माउंटेड 397 मेगावाट, रूफटॉप सोलर पावर प्लांट (पीएम सूर्यघर) 241 मेगावाट, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना 137 मेगावाट, कॉमर्शियल नेट मीटरिंग 110 मेगावाट, कैप्टिव सोलर पावर प्लांट 51 मेगावाट, कनाल टॉप एवं कनाल बैंक पर 37 मेगावाट एवं सरकारी भवनों पर 26 मेगावाट सोलर पावर प्लांट शामिल हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 100 मेगावाट से अधिक क्षमता के संयंत्र, कैप्टिव सोलर पावर प्लांट के 30 मेगावाट तथा सरकारी भवनों पर 13.5 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ा है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिला है।


इस ऐतिहासिक उपलब्धि में Uttarakhand Renewable Energy Development Agency (UREDA) का विशेष योगदान रहा है। UREDA ने राज्य में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन, जन-जागरूकता, तकनीकी मार्गदर्शन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई है। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक सौर ऊर्जा समाधान पहुँचाने के निरंतर प्रयासों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।


राज्य में सौर ऊर्जा की बढ़ावा देने हेतु अनुकूल नीतिगत वातावरण, सब्सिडी प्रावधान, सरल अनुमोदन प्रक्रिया तथा निजी निवेश को प्रोत्साहन जैसी पहलों ने भी सकारात्मक परिणाम दिए हैं। उत्तराखंड तेजी से देश के अग्रणी सौर ऊर्जा राज्यों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।


सरकार ने भविष्य में भी सौर ऊर्जा क्षमता को और बढ़ाने, दूरस्थ क्षेत्रों में सौर समाधानों को प्रोत्साहित करने तथा आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। यह उपलब्धि सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है।

 मिल बन्दी की प्रथम सूचना

डोईवाला :








शुगर कम्पनी लिमिटेड, डोईवाला (देहरादून) को विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ना आपूर्ति करने वाले समस्त कृषकगणों एवं सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2025 - 26 हेतु इस चीनी मिल को मिल के अतिरिक्त 57 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र सुरक्षित / अभ्यर्पित किये गये थे। जिसके क्रम में जनपद - देहरादून की डोईवाला समिति के 05, देहरादून समिति के 21, जनपद - हरिद्वार की ज्वालापुर समिति के 06, इकबालपुर (रूड़की) समिति के 22, लक्सर समिति का 01 व हिमाचल प्रदेश की पांवटा समिति के 02 गन्ना क्रय केन्द्रों को संचालित किया गया था ।

मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट दिनांक 18.02.2026 में अवगत कराया गया है कि उपरोक्त क्रय केन्द्रों में से गन्ने की अत्यधिक कमी / सम्पूर्ण गन्ना क्रय करने के उपरान्त रूड़की समिति के 06 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों, देहरादून समिति के 08 क्रय केन्द्रों को बन्द कर दिया गया है।

विगत कई दिनों से अन्य शेष संचालित वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों को फ्री करने के पश्चात् भी मिल को प्रतिदिन पेराई योग्य पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे स्पष्ट है कि अधिकांश कृषकों के पास गन्ना उपलब्ध नहीं है तथा क्षेत्र बहुत कम मात्रा में गन्ना अवशेष है जिसको मिल हित में अतिशीघ्र आपूर्ति करवाना आवश्यक है। अनुमान है कि संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों तथा मिल गेट पर उपलब्ध अवशेष गन्ने की पेराई चीनी मिल दिनांक 23.02.2026 तक पूर्ण कर लेगी।

अतः इस चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि उनके पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य जो गन्ना उपलब्ध है, उसकी आपूर्ति चीनी मिल को दिनांक 23.02.2026 तक अनिवार्य रूप से करने का कष्ट करें।


 पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया है।

uttarakhand jan jan dwar scheme trending number 1


यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि आम जनता तक सीधे शासन की पहुँच का सशक्त उदाहरण बन चुका है। रिकॉर्ड संख्या में लोग इससे लाभान्वित हुए हैं, जो यह प्रमाणित करता है कि सरकार की योजनाएं अब काग़ज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर हर नागरिक तक पहुँच रही हैं।*


यह कार्यक्रम सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक बन गया है।


जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’—

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन की सशक्त मिसाल के रूप में उभरकर सामने आया है। यह अभियान केवल एक प्रशासनिक पहल भर नहीं, बल्कि शासन को सीधे आमजन तक पहुँचाने की प्रभावी कार्यशैली के रूप में स्थापित हुआ है।



‘ *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान* 




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। यह अभियान सरकार को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने की कार्यशैली का जीवंत उदाहरण है, जिसके माध्यम से प्रदेशभर में रिकॉर्ड स्तर पर नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

आज तक की प्रगति के अनुसार, प्रदेश में कुल 670 कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। इन कैंपों में अब तक 5,25,243 नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। केवल आज ही प्रदेशभर में 9 कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 5,194 नागरिकों ने भाग लिया।


इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 50,506 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 33,461 शिकायतों का निस्तारण प्रभावी रूप से किया जा चुका है। यह आंकड़ा प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और जवाबदेही को दर्शाता है।


इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए कुल 72,530 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब तक 2,91,580 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा चुका है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। विशेष रूप से दूरस्थ, पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में लगाए गए कैंपों ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया है।


‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया है कि सुशासन केवल एक विचार नहीं, बल्कि धरातल पर लागू की जाने वाली प्रतिबद्धता है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, प्रमाण पत्रों की उपलब्धता, योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और जनसंवाद की खुली व्यवस्था ने प्रदेशवासियों का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और हर पात्र नागरिक को उसका अधिकार समयबद्ध रूप से प्राप्त हो।


उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में यह अभियान एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित हो चुका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.