Halloween party ideas 2015

 मिल बन्दी की प्रथम सूचना

डोईवाला :








शुगर कम्पनी लिमिटेड, डोईवाला (देहरादून) को विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ना आपूर्ति करने वाले समस्त कृषकगणों एवं सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2025 - 26 हेतु इस चीनी मिल को मिल के अतिरिक्त 57 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र सुरक्षित / अभ्यर्पित किये गये थे। जिसके क्रम में जनपद - देहरादून की डोईवाला समिति के 05, देहरादून समिति के 21, जनपद - हरिद्वार की ज्वालापुर समिति के 06, इकबालपुर (रूड़की) समिति के 22, लक्सर समिति का 01 व हिमाचल प्रदेश की पांवटा समिति के 02 गन्ना क्रय केन्द्रों को संचालित किया गया था ।

मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट दिनांक 18.02.2026 में अवगत कराया गया है कि उपरोक्त क्रय केन्द्रों में से गन्ने की अत्यधिक कमी / सम्पूर्ण गन्ना क्रय करने के उपरान्त रूड़की समिति के 06 वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों, देहरादून समिति के 08 क्रय केन्द्रों को बन्द कर दिया गया है।

विगत कई दिनों से अन्य शेष संचालित वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों को फ्री करने के पश्चात् भी मिल को प्रतिदिन पेराई योग्य पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे स्पष्ट है कि अधिकांश कृषकों के पास गन्ना उपलब्ध नहीं है तथा क्षेत्र बहुत कम मात्रा में गन्ना अवशेष है जिसको मिल हित में अतिशीघ्र आपूर्ति करवाना आवश्यक है। अनुमान है कि संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों तथा मिल गेट पर उपलब्ध अवशेष गन्ने की पेराई चीनी मिल दिनांक 23.02.2026 तक पूर्ण कर लेगी।

अतः इस चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि उनके पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य जो गन्ना उपलब्ध है, उसकी आपूर्ति चीनी मिल को दिनांक 23.02.2026 तक अनिवार्य रूप से करने का कष्ट करें।


 पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया है।

uttarakhand jan jan dwar scheme trending number 1


यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि आम जनता तक सीधे शासन की पहुँच का सशक्त उदाहरण बन चुका है। रिकॉर्ड संख्या में लोग इससे लाभान्वित हुए हैं, जो यह प्रमाणित करता है कि सरकार की योजनाएं अब काग़ज़ों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर हर नागरिक तक पहुँच रही हैं।*


यह कार्यक्रम सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक बन गया है।


जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’—

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन की सशक्त मिसाल के रूप में उभरकर सामने आया है। यह अभियान केवल एक प्रशासनिक पहल भर नहीं, बल्कि शासन को सीधे आमजन तक पहुँचाने की प्रभावी कार्यशैली के रूप में स्थापित हुआ है।



‘ *जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान* 




मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। यह अभियान सरकार को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने की कार्यशैली का जीवंत उदाहरण है, जिसके माध्यम से प्रदेशभर में रिकॉर्ड स्तर पर नागरिकों को लाभान्वित किया गया है।

आज तक की प्रगति के अनुसार, प्रदेश में कुल 670 कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। इन कैंपों में अब तक 5,25,243 नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। केवल आज ही प्रदेशभर में 9 कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 5,194 नागरिकों ने भाग लिया।


इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 50,506 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 33,461 शिकायतों का निस्तारण प्रभावी रूप से किया जा चुका है। यह आंकड़ा प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और जवाबदेही को दर्शाता है।


इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए कुल 72,530 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अब तक 2,91,580 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जा चुका है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। विशेष रूप से दूरस्थ, पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में लगाए गए कैंपों ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया है।


‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया है कि सुशासन केवल एक विचार नहीं, बल्कि धरातल पर लागू की जाने वाली प्रतिबद्धता है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, प्रमाण पत्रों की उपलब्धता, योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और जनसंवाद की खुली व्यवस्था ने प्रदेशवासियों का विश्वास और अधिक मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक नागरिक तक शासन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे और हर पात्र नागरिक को उसका अधिकार समयबद्ध रूप से प्राप्त हो।


उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की दिशा में यह अभियान एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित हो चुका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

 देहरादून:

मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की स्वीकृति*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के तरला नागल में दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु ₹ 5.39 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*प्रदेश में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन हेतु प्रदान की गई धनराशि ₹2.35 करोड की धनराशि*

मुख्यमंत्री ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन हेतु जनपदों को विभिन्न प्रकार की व्यवस्थायें किये जाने हेतु कुल धनराशि ₹2.35 करोड राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*आपदा की दृष्टिगत् संचार उपकरणों के क्रय हेतु प्रदान की गई ₹ 10.66 करोड़ की धनराशि*

मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टिगत् संचार व्यवस्था को उच्चीकृत किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबन्धन विभाग को ₹ 10.66 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*नगर निगम काशीपुर के तीन क्षेत्रों में 25 सीटर शौचालय के निर्माण हेतु प्रदान की गई ₹ 2.10 करोड की धनराशि*

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न 03 स्थानों-टांडा तिराहा पर 07 शीटर कुल धनराशि रू0 63.32 लाख, चैती तिराहे पर 09 शीटर कुल धनराशि 69.82 लाख तथा चैती मेला ग्राउण्ड पर 09 शीटर कुल धनराशि रू0 76.87 लाख के हाईटेक शौचालय निर्माण का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा तपोवन, टिहरी गढ़वाल में नगर पंचायत के कार्यालय भवन हेतु कुल ₹ 1.58 करोड के साथ ही विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विकास खण्ड, देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण किये जाने हेतु प्रथम चरण में ₹ 11.31 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*मुख्यमंत्री ने किया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी के नाम पर किये जाने का अनुमोदन*

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अन्तर्गत विकासखण्ड चौखुटिया में कुनीगाड-हिरूली बाजार से रामपुर-चौखुटिया मोटर मार्ग का नाम शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी (सेना मेडल) मोटर मार्ग किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में आवास परिषद का बड़ा फैसला, *


*आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता - डॉ. आर. राजेश कुमार* 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। गुरुवार को आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परिषद की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आम जनता को सुनियोजित, सुविधायुक्त एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तय की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि परिषद की योजनाएं केवल भवन निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवनस्तर और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं।


*प्रमुख शहरों में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र*

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परिषद द्वारा देहरादून, ऋषिकेश, रूड़की, काशीपुर सहित अन्य नगरों में आधुनिक सामुदायिक केंद्र विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इन केंद्रों को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि आम नागरिक विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के लिए कम दरों पर इनका उपयोग कर सकें। यह पहल मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत लेकर आएगी। परिषद का मानना है कि इससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को निजी महंगे बैंक्वेट हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


*चौड़ी सड़क, पार्क और बेहतर सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनियां*

आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि समीक्षा बैठक में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, जसपुर और अल्मोड़ा में भूखण्डों और भवनों के आवंटन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। इन योजनाओं में चौड़ी सड़कें, हरित पार्क, सामुदायिक केंद्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परिषद का उद्देश्य है कि नागरिकों को सुनियोजित वातावरण में सुरक्षित और व्यवस्थित आवास मिल सके। इससे न केवल जीवनस्तर सुधरेगा बल्कि राज्य की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


*श्रीनगर और जसपुर योजना को प्राथमिकता*

बैठक में श्रीनगर आवास योजना और जसपुर आवास योजना को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का निर्णय लिया गया। इन योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध हो सकें। परिषद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं की रूपरेखा समयबद्ध तरीके से तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


*लैंड पूलिंग मॉडल से होगा सुनियोजित विकास*

आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी लैंड पूलिंग मॉडल लागू करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मॉडल के माध्यम से भूमि स्वामियों की सहभागिता से बड़ी और सुव्यवस्थित आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। इस व्यवस्था से अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी और पारदर्शी, योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ आवास उपलब्ध कराना संभव होगा। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर आवास आयुक्त दिनेश प्रताप सिंह, सीनियर अस्टिेंट नवीन शाह समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 


*गुणवत्ता और पारदर्शिता से होगा उत्तराखण्ड का शहरी कायाकल्प*

आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परिषद का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण सामाजिक दृष्टि से एक बड़ी पहल होगी, जिससे आम जनता को कम लागत में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। श्रीनगर और जसपुर योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लैंड पूलिंग मॉडल को अपनाकर सहभागितापूर्ण और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

 

मेष

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Rashifal today


वृषभ

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।


मिथुन

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।


कर्क

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।


सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


कन्या

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।


तुला

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।


वृश्चिक

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।


धनु

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।


मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।


मीन

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।


 श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026

•बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में मुख्य कार्याधिकारी  विजय प्रसाद थपलियाल ने  मंगलवार को किया श्री बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण। 


• बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता में ज्योर्तिमठ में यात्रा बैठक 


ज्योर्तिमठ / गोपेश्वर: 



श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में  मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंगलवार देर शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर  यात्रा  पूर्व तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पहले उन्होंने  13 फरवरी से ऋषिकेश, टिहरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग 14-15 फरवरी को उखीमठ, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी,कालीमठ, समिति के विभिन्न विश्राम गृहों का निरीक्षण कर  श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में शामिल हुए, 16 फरवरी को कर्ण प्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, ज्योर्तिमठ, तथा योग बदरी पांडुकेश्वर का निरीक्षण पूरा किया तत्पश्चात मुख्य कार्याधिकारी  मंगलवार देर शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे‌ तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा  संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अप्रैल को खुल रहे है जिसके लिए बीकेटीसी ने यात्रा तेयारियां शुरू कर दी है।


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर, श्री बदरीनाथ आईएसबीटी स्थित स्वागत कार्यालय सहित मंदिर परिसर, दर्शन पंक्ति यात्री विश्राम गृहों, मंदिर  सिंहद्वार परिसर, तप्तकुंड, गांधी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया तथा शीतकाल में श्री बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबल के अधिकारियों जवानों तथा मंदिर समिति स्वयंसेवकों से भी मिले।


बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण,पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था संबंधित निर्देश दिये कहा कि आगामी यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विश्राम गृहों में साफ-सफाई, बिस्तरों की उपलब्धता, शौचालयों की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, कुलदीप भट्ट, सहित श्री बदरीनाथ धाम में शीतकालीन ड्यूटी पर तैनात मंदिर समिति सुरक्षा स्वयं सेवक दर्शन सिंह कोटवाल, मोहन सिंह राणा,दिनेश रावत, पान सिंह सहित आईटीबीपी, पुलिस, एसडीआरएफ तथा बदरीनाथ पुनर्निर्माण से जुड़ी  एजेंसियों के अधिकारी कार्मिक भी मौजूद रहे।



मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि समिति अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, बनाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा आरंभ होते ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा आज बुधवार को मुख्य कार्याधिकारी ने  ज्योर्तिमठ कार्यालय सभागार में उपाध्यक्ष ऋषिप्रसाद सती की अध्यक्षता आयोजित यात्रा बैठक को भी संबोधित किया‌ बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने यथा समय यात्रा तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।



 हरिद्वार:



मंडल संयोजक , भाजपा पारस गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।


 इस दौरान पारस गुप्ता ने एसएसपी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न व्यवस्थाओं और जनहित के विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इस सद्भावना भेंट के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Body of IIT student who drowned in Roorkee recovered from Muhammadnagar Lake by SDRF Uttarakhand

रूड़की:

दिनाँक 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर एक IIT छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।


दिनाँक 16 फरवरी 2026 को सेनानायAक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल एवं सर्च क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सेनानायक महोदय ने सर्च ऑपरेशन में लगी सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्चिंग में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


स3र्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा डीप डाइविंग तकनीक का प्रयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई। 


लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के परिणामस्वरूप आज दिनाँक 17 फरवरी 2026 को उक्त छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसकी परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.