Halloween party ideas 2015

 श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026

•बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में मुख्य कार्याधिकारी  विजय प्रसाद थपलियाल ने  मंगलवार को किया श्री बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण। 


• बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता में ज्योर्तिमठ में यात्रा बैठक 


ज्योर्तिमठ / गोपेश्वर: 



श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में  मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंगलवार देर शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर  यात्रा  पूर्व तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया। इससे पहले उन्होंने  13 फरवरी से ऋषिकेश, टिहरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग 14-15 फरवरी को उखीमठ, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी,कालीमठ, समिति के विभिन्न विश्राम गृहों का निरीक्षण कर  श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में शामिल हुए, 16 फरवरी को कर्ण प्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, ज्योर्तिमठ, तथा योग बदरी पांडुकेश्वर का निरीक्षण पूरा किया तत्पश्चात मुख्य कार्याधिकारी  मंगलवार देर शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे‌ तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा  संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 23 अप्रैल को खुल रहे है जिसके लिए बीकेटीसी ने यात्रा तेयारियां शुरू कर दी है।


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर, श्री बदरीनाथ आईएसबीटी स्थित स्वागत कार्यालय सहित मंदिर परिसर, दर्शन पंक्ति यात्री विश्राम गृहों, मंदिर  सिंहद्वार परिसर, तप्तकुंड, गांधी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया तथा शीतकाल में श्री बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबल के अधिकारियों जवानों तथा मंदिर समिति स्वयंसेवकों से भी मिले।


बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिरों के सौंदर्यीकरण,पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था संबंधित निर्देश दिये कहा कि आगामी यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विश्राम गृहों में साफ-सफाई, बिस्तरों की उपलब्धता, शौचालयों की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। साथ ही मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, कुलदीप भट्ट, सहित श्री बदरीनाथ धाम में शीतकालीन ड्यूटी पर तैनात मंदिर समिति सुरक्षा स्वयं सेवक दर्शन सिंह कोटवाल, मोहन सिंह राणा,दिनेश रावत, पान सिंह सहित आईटीबीपी, पुलिस, एसडीआरएफ तथा बदरीनाथ पुनर्निर्माण से जुड़ी  एजेंसियों के अधिकारी कार्मिक भी मौजूद रहे।



मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि समिति अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, बनाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा आरंभ होते ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा आज बुधवार को मुख्य कार्याधिकारी ने  ज्योर्तिमठ कार्यालय सभागार में उपाध्यक्ष ऋषिप्रसाद सती की अध्यक्षता आयोजित यात्रा बैठक को भी संबोधित किया‌ बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने यथा समय यात्रा तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।



Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.