Halloween party ideas 2015

 श्री कुबेर जी ज्यैष्ठ पूजा


• माता नंदा मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात माता उर्वशी मंदिर में भब्य पूजा अर्चना 

 •बीकेटीसी द्वारा श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में देव पश्वाओं तथा कुबेर देवरा समिति का स्वागत ।


  श्री बदरीनाथ धाम: 

shri kuber ji doli reached bamni village


  श्री बदरीनाथ धाम से जैठ पुजै अर्थात ज्येष्ठ माह की पूजा हेतु दोपहर बाद श्री कुबेर जी  देव डोली में समारोह पूर्वक   कुशल क्षेम जानने के लिए बामणी गांव को प्रस्थान हुए।

मां नंदा माता मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात माता उर्वशी मंदिर में देवताओं के खजांची कुबेर को भोग अर्पित किया गया इस अवसर पर भंडारा भी आयोजित हुआ शायंकाल चार बजे श्री कुबेर जी माता उर्वशी मंदिर से वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे तथा पुनः मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो गये।


  परंपरा अनुसार श्री कुबेर भगवान ज्येष्ठ माह में भक्तों से मिलने कुशल क्षेम जानने एवं आशीर्वाद देने के लिए बामणी गाँव के उर्वशी मंदिर में आते हैं इसी के तहत बामणी गांव से बड़ी संख्या में  श्री कुबेर देवरा एवं ग्राम कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं  महिला मंगल दल  बामणी की भक्त मंडली कीर्तन भजन करते हुए  दोपहर में श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे जहां मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी  ने देव पश्वाओं एवं भक्त मंडली तथा कुबेर देवरा समिति का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,  वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल सहायक लेखाकार भूपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।


भगवान श्री बदरीनाथ जी के दिन के भोग के बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कुबेर जी की प्रतिमा को गर्भ गृह से कुबेर पश्वाओं को सौंपा भगवान बदरीविशाल की जय तथा जय श्री कुबेर भगवान के जय घोष के साथ श्री कुबेर जी देव डोली में विराजमान होकर बामणी को प्रस्थान हुए इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।


श्री नंदा माता मंदिर बामणी में पूजा-अर्चना पश्चात श्री कुबेर जी माता उर्वशी मंदिर में पहुंचे जहां पूजा-अर्चना भोग के पश्चात माता नंदा मंदिर के निकट भंडारा  आयोजित हुआ। उर्वशी मंदिर के पुजारी ब्रजेश कन्नी तथा अमित कन्नी ने पूजा संपन्न की। भंडारे के पश्चात उर्वशी मंदिर बामणी से  होकर प्रस्थान कर शायंकाल चार बजे श्री कुबेर जी बदरीनाथ मंदिर  गर्भ गृह में विराजमान हो गये।


इस अवसर पर उर्वसी मंदिर में आयोजित पूजा अर्चना में बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  रेडक्रास समिति कोषाध्यक्ष  मोहन खत्री, कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष उत्तम मेहता, पदाधिकारीगण क्रमश जयदीप मेहता, विमलेश पंवार, रामनारायण भंडारी, देवपश्वा अखिल पंवार,भगत मेहता,सत्यम राणा , वेंकटेश भंडारी,प्रशासक बबीता पंवार,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, नवीन भंडारी,सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल,  राजदीप सनवाल आदि मौजूद रहे।

 देहरादून: 



आज दिनांक 11 जून 2025 को प्रातः लगभग 4.48 बजे SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुआंवाला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से SDRF टीम मुख्य आरक्षी कुलदीप भंडारी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


दुर्घटनाग्रस्त वाहन (संख्या HR73B-6249 ट्रक) में कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 02 महिलाएं व 01 पुरुष को जिला पुलिस द्वारा पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था। तथा एक व्यक्ति ट्रक में ही फंसा था।


एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से ट्रक को काटकर उसमें फंसे युवक मोनू (उम्र 28 वर्ष) को गंभीर घायल अवस्था में  बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।


आज का राशिफल

*दिनाँक:-11/06/2025,बुधवार*

पूर्णिमा, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today11 june 2025



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *पूर्णिमा 


*जगन्नाथ स्नान यात्रा प्रारंभ 


*गोरखनाथ जयंती 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रुसंकटे ।

राजद्वारे श्मशाने च यस्तिष्ठति स बान्धवः ।।

।।चाo नीo।।


अच्छा मित्र वही है जो हमे निम्नलिखित परिस्थितियों में  नहीं त्यागे:

आवश्यकता पड़ने पर,

किसी दुर्घटना पड़ने पर,

जब अकाल पड़ा हो,

जब युद्ध चल रहा हो,

जब हमे राजा के दरबार मे जाना पड़े,

और जब हमे समशान घाट जाना पड़े।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


बुद्धेर्भेदं धृतेश्चैव गुणतस्त्रिविधं श्रृणु।

 प्रोच्यमानमशेषेण पृथक्त्वेन धनंजय॥


हे धनंजय ! अब तू बुद्धि का और धृति का भी गुणों के अनुसार तीन प्रकार का भेद मेरे द्वारा सम्पूर्णता से विभागपूर्वक कहा जाने वाला सुन

 ॥29॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।


🐂वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


👫मिथुन

धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी।


🦀कर्क

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


🐅सिंह

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।


🙍‍♀️कन्या

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


⚖️तुला

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।


🦂वृश्चिक

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।


🏹धनु

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।


🐊मकर

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🍯कुंभ

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रस्थान पर उन्हें चारों धामों का प्रसाद भेंट किया। 

CM Dhami gifted chardhaam prasad to union minister Rajnath singh


इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ के मिलेट्स उत्पाद भी भेंट किए।

 नेपाली फार्म चौक से 200 मीटर ऊपर डोईवाला की तरफ क्षत विक्षत  हालत मिला केसर सिंह का शव


ऋषिकेश  : 



रायवाला स्थित वुड्स होटल के कर्मचारी केसर सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर सिंह राणा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नवाबवाला रोज की तरह रायवाला स्थित वुड्स रेस्टोरेंट में नौकरी करने जाता था और ठीक रात को 11:00 बजे के बाद अपनी मोटरसाइकिल  से घर को निकलता था

 8  जून की रात लगभग 1 बजे भी केसर सिंह होटल से निकला और कुछ ही देर बाद नेपाली फार्म के पास अकेला अपनी मोटरसाइकिल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर दिखा उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि केशर सिंह नेपाली फार्म से मात्र 200 मीटर की दूरी पर उल्टी तरफ मृतक के सिर के चिथड़े उड़े थे और जो मोटरसाइकिल थी उसका अभी तक कहीं पता नहीं चला ।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

प्रातः 3:00 बजे पुलिस की टीम घर पहुंची उन्होंने घर पर बताया कि नेपाली फार्म के पास केसर सिंह का एक्सीडेंट हुआ है और उन्हें 108 की माध्यम से एम्स भेज दिया गया परिजन एम्स पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया जा चुका था परिजनों के समझ में यह नहीं आ रहा कि आखिर 200 मीटर की दूरी पर ऐसा क्या हुआ कि केसर सिंह को देहरादून से नेपाली फार्म की तरफ आने वाली रोड पर किस गाड़ी के द्वारा इतना बुरी तरह कुचला गया कि एक भी शरीर का अंग ठीक नहीं था और जिस  मोटरसाइकिल में वह थे आखिर वह कहां गई उसे कौन ले गया यह गंभीर चिंता का विषय हो रहा है कल पोस्टमार्टम के बाद केसर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ 17 वर्ष के नाबालिग बेटे ने केसर सिंह को मुखाग्नि दी।

वह अपने पीछे पत्नी दो बेटी एक बेटा तीनो नाबालिक बच्चों को छोड़कर इस तरह की दर्दनाक मौत से सभी परिजनों का रो-रोकर बुरे हाल है ।


विडंबना इस बात की है कि 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अभी तक कुछ भी सुराग नहीं  लगा पायी ।

इसी बात की नाराजगी को लेकर प्रातः 10 बजे परिजनों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा देहरादून कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित उनियाल, उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रायवाला कोतवाली पहुंचे और कोतवाल बी एल भारती से मुलाकात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा की अगर 24 घंटे के अंदर उक्त मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो परीजन थाने का घेराव कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

कोतवाल बी एल भारती द्वारा परिजनों को आस्वस्त किया गया कि जांच के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है जो जगह-जगह रेकी कर सभी चौराहे पर लगे कैमरे की जांच कर रही है और जल्दी इसका खुलासा किया जाएगा।

कोतवाली में मुलाकात करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र राणा,कैप्टन निहाल सिंह रावत , तेजपाल सिंह कलूडा अमन पोखरियाल ,ठाकुर महेंद्र सिंह राणा राजेंद्र सिंह राणा नत्थी सिंह राणा ,यूकेडी के नेता मोहन सिंह असवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


डीएम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सुनाया निर्णय;

16 जून तक मिल जानी चाहिए सीमा का अधिकार; वरना बैंक का समस्त व्यापार करवा देंगे बंद। 

 देहरादून :

DM strict action  against bank


 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में एक बाद एक कड़े निर्णय ले रहें हैं। जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादी सीमा गुप्ता जिनकी पति मृत्यु की 15 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी। उनके पति द्वारा डीसीबी से 15.50 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा आईसीआईसीआई लम्बार्ड द्वारा किया गया था, किन्तु पति की मृत्यु के बाद बैंक   ने किश्त देना बंद कर दिया है तथा बीमा कम्पनी द्वारा बैंक लोन देने से मना कर दिया, जिस पर डीएम ने बैंक प्रबन्धक डीसीबी प्रा0लि0 को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे तथा महिला का समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। बैंक प्रबन्धक द्वारा महिला के प्रकरण पर गंभीरता से न लिए जाने तथा महिला का समाधन न करने पर डीएम ने सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की आरसी काटने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा 09 जून को सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की रू0 1705000 आरसी जारी करते हुए 16 जून तक आरसी जमा करने के निर्देश दिए। 


निकायों को दिए निर्देश, आज ही रिपोर्ट शासन को प्रेषित करें

देहरादून :


जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूडा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्य संविदात्मक कार्यो में लगे मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन आख्या आतिथि तक उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने निकायों को आज ही सत्यापन आख्या सचिव गृह, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए है। 


शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने विगत 18 मई को नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूडा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्य संविदात्मक कार्यो में लगे मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि आतिथि तक निकायों से सत्यापन आख्या नही मिली है, जो शासकीय कार्यो में गंभीर लापरवाही है। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को आज ही सत्यापन रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए है। 


जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के आधार कार्ड सत्यापन को अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य कर्मियों की पहचान और उनकी सेवाओं को नियमित करना है। संविदा कर्मियों के आधार कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल उनकी पहचान की पुष्टि करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि वे सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए पात्र हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत आज ही संविदात्मक कार्यो में लगे मजदूरों के आधार कार्ड संबधी सत्यापन आख्या आज ही उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है। 

11 years of PM.Modi Gov , CM Dhami


विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य किये जा रहे हैं। 


यह कालखंड हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। विकास और नवाचार की दिशा में देश में अनेक कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित हो रही है। मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-धन योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि और निशुल्क राशन योजना जैसी अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है, जिसका परिणाम है कि आज भारत की गरीबी दर में 80 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। पिछले 11 साल में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे साहसिक निर्णय लिये गये। उन्होंने कहा कि भारत न केवल स्वदेशी रक्षा उपकरण बना रहा है, बल्कि दुनिया को निर्यात भी कर रहा है। भारत के रक्षा निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 पर पहुंची है। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स से छूट दी गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक नई रफ्तार दी है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.