Halloween party ideas 2015

पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा, सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी

heli accident during take off

क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया जा रहा है एवं यातायात को शीघ्र सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।


जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पाँच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।


हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


सीईओ यूकाडा द्वारा जानकारी दी गई है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा 

सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।

 किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है

बाकी shuttle operations तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं

 *जनपद टिहरी: गुलर के पास थार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन* 



आज दिनांक 07 जून 2025 को प्रातः लगभग 03:47 बजे पुलिस चौकी व्यासी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुलर के समीप एक वाहन (थार A/F) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में गिर गया है, जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं।


सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट व्यासी से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों- एक महिला और एक पुरुष – को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। जिसके उपरांत दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।


 *घायलों का विवरण:* 

1. श्री दक्ष सलूजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)

    2.  हीना सलूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)



*दिनाँक:-07/06/2025,शनिवार*

द्वादशी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


* निर्जला एकादशी  व्रत (वैष्णव)

*सर्वार्थ सिद्धि योग 09:39 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्मिन् देशे न सम्मानो न वृत्तिर्न च बान्धवः ।

न च विद्यागमऽप्यस्ति वासस्तत्र न कारयेत् ।।

।।चाo नीo।।


उस देश मे निवास न करें जहाँ आपकी कोई ईज्जत नहीं हो, जहा आप रोजगार नहीं कमा सकते, जहा आपका कोई मित्र नहीं और जहा आप कोई ज्ञान आर्जित नहीं कर सकते।


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


अनुबन्धं क्षयं हिंसामनवेक्ष्य च पौरुषम्‌।

 मोहादारभ्यते कर्म यत्तत्तामसमुच्यते॥


जो कर्म परिणाम, हानि, हिंसा और सामर्थ्य को न विचारकर केवल अज्ञान से आरंभ किया जाता है, वह तामस कहा जाता है

 ॥25॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Rashifal today 07 June 2025


🐏मेष

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें।


🐂वृष

अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें।


👫मिथुन

कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🦀कर्क

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्खमय रहेगा।


🐅सिंह

फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🙎‍♀️कन्या

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।


🦂वृश्चिक

प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।


🏹धनु

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें।


🐊मकर

विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


🍯कुंभ

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।


🐟मीन

कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में व्यय होगा। किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 

ऋषिकेश : 

eight vehichle collide in rishikesh road


 छिद्दरवाला मैन चौक पर लगी ट्रैफिक  लाइट में तेजी से ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही 8 गाड़ियां भिड़ीं। शुक्रवार देर शाम  छिद्दरवाला रेड लाइट में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर से आ रही एक  गाड़ी चालक द्वारा रेड लाइट ऑन होने पर तेजी से ब्रेक लगा दिए गए। जिसके कारण पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में भिड़ती चली गई। बताया जा रहा है कि 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया दुर्घटना में एक महिला को हल्की चोटें आई है जिनको एम्बुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेज दिया गया है। यातायात को सुचारू कर दिया गया है।


• *ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यो हेतु आभार जताया। ज्योर्तिमठ रविग्राम में स्टेडियम हेतु आग्रह किया* 


• *भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।* 


कर्णप्रयाग:

deputy chairman BKTC meet toP Anil Baluni


श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज कर्णप्रयाग में क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भेंट की  तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा का  आमंत्रण दिया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने ज्योर्तिमठ आपदा पुनर्निर्माण कार्यों सहित श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक सांस्कृतिक प्रतीकों के निर्माण हेतु केंद्र सरकार  एवं सांसद का आभार जताया उल्लेखनीय है कि विगत दिनों उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में  केंद्र के सहयोग से श्री बदरीनाथ धाम में सुदर्शन चक्र निर्माण तथा लोटसवाल आदि कार्य शुरू होने के निर्णय हुए है।


 बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने रविग्राम  ज्योर्तिमठ में स्टेडियम बनवाने हेतु गढ़वाल सांसद से आग्रह किया ।सांसद ने कहा कि वह बीकेटीसी उपाध्यक्ष के अनुरोध पर सकारात्मक कार्यवाही करेंगे।


 इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, दायित्व धारी रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण,भाजपा नेता सतीश लखेड़ा, विपिन कैंथोला, विनोद नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी,नंदी राणा समीर मिश्रा एवं बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी तथा दायित्व धारी  भी मौजूद रहे।


देहरादून:

*उत्तराखंड को हार्टिकल्चर का हब बनाएंगे – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

*किसान चौपाल में किसानों से संवाद कर समस्याएं सुनीं, दिए समाधान के सुझाव*

union agriculture minister shivraj singh in  Doiwala Dehradun village chaupal progrqmme


उत्तराखंड की भूमि को खेती-किसानी की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देहरादून के डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत पाववाला सौड़ा गांव में आयोजित किसान चौपाल में भाग लिया। खेतों के मध्य खाट पर बैठकर उन्होंने किसानों से आत्मीय संवाद किया और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण भी किया।


इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। चौपाल में किसानों ने बीज, सिंचाई, विपणन, फसल बीमा योजना और कृषि उत्पादों के उचित मूल्य से जुड़ी अपनी बातें रखीं। लीची, बासमती चावल, कटहल और सब्जी उत्पादकों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और समाधान हेतु सुझाव दिए।


श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं किसान परिवार से हूं, किसान का दर्द जानता हूं। इसी कारण आज सीधे खेत में आकर खाट पर बैठा हूं, ताकि यह जान सकूं कि सरकार की योजनाओं का लाभ जमीन तक पहुंच रहा है या नहीं। किसानों से सीधा संवाद ही उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करता है।”

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की बताई समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। 

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को हार्टिकल्चर (बागवानी) का राष्ट्रीय हब बनाएंगी। उत्तराखंड के फल, अनाज और सब्जियों की गुणवत्ता अद्वितीय है और उनमें वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है।


मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा पवित्र देवभूमि में आकर मन, बुद्धि और आत्मा एक नई ऊर्जा से भर जाती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। भारत सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि यहां के किसानों को न केवल आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिले, बल्कि उनके उत्पादों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार भी उपलब्ध हो। श्री चौहान ने यह भी कहा कि प्राकृतिक खेती, तकनीकी नवाचार और जल संरक्षण पर विशेष बल देकर खेती को भविष्य में और अधिक लाभकारी बनाया जाएगा।



*आगामी कार्यक्रम*


किसान चौपाल के बाद केंद्रीय मंत्री शुक्रवार दोपहर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 तत्पश्चात, दोपहर 3 बजे गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत एक और किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

श्री केदारनाथ धाम: 

union minister jeetanram manjhi i  kedardhaam


 केंद्रीय लघु  एवं मध्यम उद्योग एवं  उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंचे तथा पारिवारिकजनों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की।  कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हुए है। इससे पहले श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा श्री केदार सभा ने हैली पेड पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।


दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार सहित श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)के यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।



इस अवसर पर पुजारी बागेश‌ लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, सहायक लेखाकार  प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला, शैलेन्द्र शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर रावत कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी सहित पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.