Halloween party ideas 2015

 *शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से 50 लाख किये जाने का जारी हुआ शासनादेश* 


*कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा*

 

*26 जुलाई, 2024 से अनुमन्य होगी धनराशि*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख से बढाकर 50 लाख किये जाने की घोषणा की गई थी। 

uttarakhand govt increased money  upto 50 lakh for  martyred jawan


मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन से संबंधित शासनादेश सोमवार को जारी कर दिया गया है।

 सैनिक कल्याण अनुभाग के स्तर से जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रम में यह धनराशि शहीद आश्रितों को 26 जुलाई, 2024 से अनुमन्य की जायेगी। इस प्रकार प्रदेश में अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख की अनुग्रह राशि अनुमन्य होगी।  


मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। हमारे वीर जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। वन रैंक-वन पेंशन, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण, रक्षा बजट में वृद्धि के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया गया है। सेना में परमवीर चक्र से लेकर मेन्सन इन डिस्पैच तक सभी वीरता पुरस्कारों से अंलकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी राशि में भी वृद्धि की गई है। बलिदानियों के परिवार के एक सदस्य को राज्य की सरकारी नौकरी में समायोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

 *विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री*

 

*ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना।

 


2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में जिलाधिकारियों द्वारा कार्य किये जाएं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को दिये। 


*प्रत्येक जनपद में जनहित में 5-5 नवाचारों पर करें कार्य*


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जनपदों में जनहित से जुड़े 5-5 बैस्ट प्रैक्टिस और नवाचारों पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी जिलाधिकारियों को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जनपदों में बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। एक पेड़ माँ के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। जलस्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की कार्यप्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक जनपद में इसके लिए नोडल अधिकारी बनाये जाएं।  


*मानसून सीजन के ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।*


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा मानसून अवधि में राज्य में औसत से अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई हो जाए। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पेयजल, विद्युत, सड़कों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पानी की टंकिया स्वच्छ रखी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाए। सभी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड में रखा जाए। टोल-फ्री नंबरों को सभी जिलों एवं तहसीलों में सक्रिय किया जाए।  जिससे नागरिक आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा रूट पर विशेष सतर्कता एवं सक्रियता बरती जाए। यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।


*सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।*


मुख्यमंत्री ने कहा कि अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सभी जिलों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। व्यापक स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाए। 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यातायात व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए। वैरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित किया जाए। अवैध रूप से बनाये गये आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेजों के विरूद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रखा जाए। सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सरकारी कार्यालय में 1064 हेल्पलाइन से संबंधित बोर्ड एवं बैनर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किये जाए और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।  


*स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही एक जनपद दो उत्पाद पर विशेष ध्यान दिया जाए।* 


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। एक जनपद दो उत्पाद पर विशेष ध्यान दिया जाए। सरकारी कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों का उपयोग किया जाए, इसका पूर्णतः पालन किया जाए। जिलाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा की जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में लैण्ड बैंक की स्थिति पर विशेष ध्यान दें। वर्षा जल संचय की दिशा में और प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन के लिए भी हर प्रकार से सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं। 


बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊँ कमिश्नर श्री दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

 *मानसून सीज़न के लिए SDRF ने कसी कमर, श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF ने रेस्क्यू टीमों को दिए निर्देश* 



आज दिनाँक 02 जून 2025 को SDRF वाहिनी मुख्यालय में श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF द्वारा आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन कर राज्य के व्यवस्थित सभी SDRF पोस्ट इंचार्जों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस वर्ष मानसून समय से पूर्व आने एवं औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में SDRF को हर स्तर पर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने सभी SDRF टीमों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए:


*आपदा पूर्व तैयारी:*

सभी SDRF पोस्टों पर उपलब्ध बचाव व राहत उपकरणों को पूर्णतः कार्यशील दशा में रखा जाए तथा नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। 


*मानव संसाधन का समन्वय:*

SDRF के साथ ही SDRF द्वारा प्रशिक्षित होमगार्ड के प्रभावी व्यवस्थापन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं संगठित कार्रवाई की जा सके।


*कर्तव्यों की प्राथमिकता:*

निर्देशित किया गया कि अन्य किसी ड्यूटी में SDRF कार्मिकों को बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के नहीं लगाया जाएगा, जिससे आपदा की स्थिति में बल की तत्परता प्रभावित न हो।


*रेस्पॉन्स टाइम न्यूनतम करने का प्रयास:*


सेनानायक महोदय द्वारा कहा गया कि किसी भी आपदा या दुर्घटना में SDRF टीमें रेस्पॉन्स टाइम कम से कम करने पर विशेष जोर देगी। ताकि अविलंब प्रभावितों तक सहायता पहुँच सके। 


*जनशक्ति*

महोदय द्वारा SDRF पोस्टों पर पर्याप्त जनशक्ति बनाये रखने हेतु सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 


महोदय द्वारा SDRF कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की सूक्ष्म से सूक्ष्म सूचना को तुरंत संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

सेनानायक ने सभी पोस्टों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें तथा सतत प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल्स व संसाधनों की समीक्षा करते रहें।

 शिवपुरी;



 त्यागमूर्ति, कुशल रणनीतिकार, महान अर्थशास्त्री, महान चिकित्सक, महानगुरु, महान नीतिकार, सिकंदर के आक्रमण को देखकर , अपमानित करने वाले, कामी , अत्याचारी, दुराचारी सम्राट धनानंद को समूल उखाड़ कर फेंकने वाले , अखंड भारत की अवधारणा लेकर, नूरापुत्र चंद्रगुप्त  को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले, महान आचार्य चाणक्य का जन्मदिन ब्राह्मण दिवस के रूप में चिंताहरण मंदिर  के धर्माचार्य श्याम सुंदर महाराज के सानिध्य में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।  

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य की पूजा अर्चना  वरिष्ठ समाज सेवी पंडित हरीबल्लव शर्मा जी  एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज का युवा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । उन्हें सही संस्कार एवं सही दिशा प्रदान करने का दायित्व हर माता-पिता और गुरु का है। आचार्य चाणक्य ने दिन रात एक करके एक बालक को अखंड भारत का परम तेजस्वी, परम प्रतापी, न्यायप्रिय सम्राट बना दिया था। आज हम जिस अखंड भारत की कल्पना करते हैं वह महान आचार्य चाणक्य की दूरदर्शिता की तरह ही आज भी निर्माण कर सकते हैं। हमें अपने अतीत को कभी भूला नहीं चाहिए

मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर मोहन किशोर व्यास ने ब्राह्मणों के कर्तव्यो के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मण अपने ज्ञान के कारण ही सभी समाजों का सच्चा मार्गदर्शक और हितेषी है। वह कभी किसी का बुरा नहीं सोच सकता। हमें अपने बच्चों को सच्चा ज्ञान, और सदा सही मार्गदर्शन करना चाहिए।

महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी वास्तविक भूमिका में रहना चाहिए, भ्रम की स्थिति दूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मण हैं, हमें सब कुछ अपने आप मिल जाएगा ऐसा कुछ नहीं है । हमें अपने कर्तव्य, अपने दायित्व, इस संघर्ष काल में निभाना चाहिए।

महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा ब्राह्मण की उच्च धरोहर के बारे में बताया । हम कहां थे? कहां आ गए? ऋग्वेदिक काल से ब्राह्मण अपनी तपस्या और ज्ञान ज्ञान के कारण ही समाज में उच्च पद को प्राप्त करता रहा है।

सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल ने ब्राह्मणों की एकता पर प्रबल दिया। सभी को एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उपाध्यक्ष हरिवंश त्रिवेदी, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित ने अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा , महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, श्रीमती रोशनी शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, उपाध्यभक्ष सुरेंद्र पाठक , उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा, पंडित महावीर उपाध्याय, संगठन मंत्री सुनील शुक्ला ,सह संगठन मंत्री आदित्य शर्मा ,सचिव रामसेवक गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी हरि बल्लभ शर्मा, कोषाध्यक्ष नरहरी प्रसाद अवस्थी, सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित विप्र बंधु और नारी शक्ति  और भारत का भविष्य  बालक , बालिकाएं उपस्थित रहे। 

संचालन रामसेवक गौड़ ने किया। तथा आभार उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी ने किया।

 भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

श्री केदारनाथ धाम दर्शन के पश्चात आज श्री बदरीनाथ धाम दर्शन‌ को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ।

श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने किया स्वागत।

•यात्रा व्यवस्थाओं हेतु उत्तराखंड सरकार एवं बीकेटीसी को सराहा।


केदारनाथ धाम: 2 जून

CM Delhi Rekha Gupta in Shri kedardhaam and Badrinath


 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदेश की मुख्य रेखा गुप्ता ने आज सपरिवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

आज  सोमवार सुबह सात  बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंची जहां हैलीपेड पर  श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति  ( बीकेटीसी (तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित  आगंतुक अतिथियों तथा केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का स्वागत किया।


इसके पश्चात दिल्ली की मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर पहुंची तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न कर देश प्रदेश एवं लोक मंगल की कामना की।


इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्य मंत्री को बाबा केदार का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर‌ दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।


इस अवसर पर  केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,  मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी  बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस- जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रश्न:

state Bureau jagran Vikas Dhuliya no more


बेहद दुखद खबर आ रही है कि डेली जागरण के राज्य ब्यूरो के प्रमुख विकास ढोलिया जी का आकस्मिक निधन हो गया है।


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वयोवृद्ध पत्रकार, डेली जर्नल के स्टेट ब्यूरो प्रमुख और उत्तराचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास डस्टरिया के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री ने शैतान आत्मा की शांति और शोकाकुल मूर्तियों को गंभीरता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


आस्थावान सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आस्था की शांति और शोककुल परिजनों को गंभीरता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 पत्रकार श्री विकास धूलिया, (दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष,)  के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी  सविन बंसल ने दुःख व्यक्त किया है।

 जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


 आज का राशिफल

*दिनांक:- 02/06/2025, सोमवार*

सप्तमी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 02 june 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *व्यतिपात 08:14 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च ।

दुःखितै सम्प्रयोगेण पण्डिताेऽप्यवसीदति ।।

।। चा o नी o।।


 एक पंडित भी घोर कष्ट में आ जाता है यदि वह किसी मुर्ख को उपदेश देता है, यदि वह एक दुष्ट पत्नी का पालन-पोषण करता है या किसी दुखी व्यक्ति के साथ अतयंत घनिष्ठ सम्बन्ध बना लेता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


सर्वभूतेषु येनैकं भावमव्ययमीक्षते।

 अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥


जिस ज्ञान से मनुष्य पृथक-पृथक सब भूतों में एक अविनाशी परमात्मभाव को विभागरहित समभाव से स्थित देखता है, उस ज्ञान को तू सात्त्विक जान

 ॥20॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।


🐂वृष

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।


👫मिथुन

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


🦀कर्क

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।


🐅सिंह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।


🙍‍♀️कन्या

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


⚖️तुला

रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।


🦂वृश्चिक

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


🏹धनु

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


🐊मकर

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।


🍯कुंभ

दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


🐟मीन

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.