Halloween party ideas 2015

 *मानसून सीज़न के लिए SDRF ने कसी कमर, श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF ने रेस्क्यू टीमों को दिए निर्देश* 



आज दिनाँक 02 जून 2025 को SDRF वाहिनी मुख्यालय में श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF द्वारा आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन कर राज्य के व्यवस्थित सभी SDRF पोस्ट इंचार्जों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस वर्ष मानसून समय से पूर्व आने एवं औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में SDRF को हर स्तर पर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने सभी SDRF टीमों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए:


*आपदा पूर्व तैयारी:*

सभी SDRF पोस्टों पर उपलब्ध बचाव व राहत उपकरणों को पूर्णतः कार्यशील दशा में रखा जाए तथा नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। 


*मानव संसाधन का समन्वय:*

SDRF के साथ ही SDRF द्वारा प्रशिक्षित होमगार्ड के प्रभावी व्यवस्थापन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं संगठित कार्रवाई की जा सके।


*कर्तव्यों की प्राथमिकता:*

निर्देशित किया गया कि अन्य किसी ड्यूटी में SDRF कार्मिकों को बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के नहीं लगाया जाएगा, जिससे आपदा की स्थिति में बल की तत्परता प्रभावित न हो।


*रेस्पॉन्स टाइम न्यूनतम करने का प्रयास:*


सेनानायक महोदय द्वारा कहा गया कि किसी भी आपदा या दुर्घटना में SDRF टीमें रेस्पॉन्स टाइम कम से कम करने पर विशेष जोर देगी। ताकि अविलंब प्रभावितों तक सहायता पहुँच सके। 


*जनशक्ति*

महोदय द्वारा SDRF पोस्टों पर पर्याप्त जनशक्ति बनाये रखने हेतु सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 


महोदय द्वारा SDRF कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की सूक्ष्म से सूक्ष्म सूचना को तुरंत संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

सेनानायक ने सभी पोस्टों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें तथा सतत प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल्स व संसाधनों की समीक्षा करते रहें।

 शिवपुरी;



 त्यागमूर्ति, कुशल रणनीतिकार, महान अर्थशास्त्री, महान चिकित्सक, महानगुरु, महान नीतिकार, सिकंदर के आक्रमण को देखकर , अपमानित करने वाले, कामी , अत्याचारी, दुराचारी सम्राट धनानंद को समूल उखाड़ कर फेंकने वाले , अखंड भारत की अवधारणा लेकर, नूरापुत्र चंद्रगुप्त  को अखंड भारत का सम्राट बनाने वाले, महान आचार्य चाणक्य का जन्मदिन ब्राह्मण दिवस के रूप में चिंताहरण मंदिर  के धर्माचार्य श्याम सुंदर महाराज के सानिध्य में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।  

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम और आचार्य चाणक्य की पूजा अर्चना  वरिष्ठ समाज सेवी पंडित हरीबल्लव शर्मा जी  एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज का युवा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । उन्हें सही संस्कार एवं सही दिशा प्रदान करने का दायित्व हर माता-पिता और गुरु का है। आचार्य चाणक्य ने दिन रात एक करके एक बालक को अखंड भारत का परम तेजस्वी, परम प्रतापी, न्यायप्रिय सम्राट बना दिया था। आज हम जिस अखंड भारत की कल्पना करते हैं वह महान आचार्य चाणक्य की दूरदर्शिता की तरह ही आज भी निर्माण कर सकते हैं। हमें अपने अतीत को कभी भूला नहीं चाहिए

मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक डॉक्टर मोहन किशोर व्यास ने ब्राह्मणों के कर्तव्यो के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मण अपने ज्ञान के कारण ही सभी समाजों का सच्चा मार्गदर्शक और हितेषी है। वह कभी किसी का बुरा नहीं सोच सकता। हमें अपने बच्चों को सच्चा ज्ञान, और सदा सही मार्गदर्शन करना चाहिए।

महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपनी वास्तविक भूमिका में रहना चाहिए, भ्रम की स्थिति दूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ब्राह्मण हैं, हमें सब कुछ अपने आप मिल जाएगा ऐसा कुछ नहीं है । हमें अपने कर्तव्य, अपने दायित्व, इस संघर्ष काल में निभाना चाहिए।

महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा ब्राह्मण की उच्च धरोहर के बारे में बताया । हम कहां थे? कहां आ गए? ऋग्वेदिक काल से ब्राह्मण अपनी तपस्या और ज्ञान ज्ञान के कारण ही समाज में उच्च पद को प्राप्त करता रहा है।

सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल ने ब्राह्मणों की एकता पर प्रबल दिया। सभी को एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। उपाध्यक्ष हरिवंश त्रिवेदी, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित ने अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा , महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, श्रीमती रोशनी शर्मा, श्रीमती प्रभा शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, उपाध्यभक्ष सुरेंद्र पाठक , उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा, पंडित महावीर उपाध्याय, संगठन मंत्री सुनील शुक्ला ,सह संगठन मंत्री आदित्य शर्मा ,सचिव रामसेवक गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी हरि बल्लभ शर्मा, कोषाध्यक्ष नरहरी प्रसाद अवस्थी, सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल, संभागीय सचिव बालमुकुंद पुरोहित विप्र बंधु और नारी शक्ति  और भारत का भविष्य  बालक , बालिकाएं उपस्थित रहे। 

संचालन रामसेवक गौड़ ने किया। तथा आभार उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी ने किया।

 भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

श्री केदारनाथ धाम दर्शन के पश्चात आज श्री बदरीनाथ धाम दर्शन‌ को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ।

श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने किया स्वागत।

•यात्रा व्यवस्थाओं हेतु उत्तराखंड सरकार एवं बीकेटीसी को सराहा।


केदारनाथ धाम: 2 जून

CM Delhi Rekha Gupta in Shri kedardhaam and Badrinath


 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदेश की मुख्य रेखा गुप्ता ने आज सपरिवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।

आज  सोमवार सुबह सात  बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंची जहां हैलीपेड पर  श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति  ( बीकेटीसी (तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित  आगंतुक अतिथियों तथा केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का स्वागत किया।


इसके पश्चात दिल्ली की मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर पहुंची तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न कर देश प्रदेश एवं लोक मंगल की कामना की।


इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्य मंत्री को बाबा केदार का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट की।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर‌ दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार तथा मंदिर समिति द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।


इस अवसर पर  केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,  मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी  बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस- जिला प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रश्न:

state Bureau jagran Vikas Dhuliya no more


बेहद दुखद खबर आ रही है कि डेली जागरण के राज्य ब्यूरो के प्रमुख विकास ढोलिया जी का आकस्मिक निधन हो गया है।


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वयोवृद्ध पत्रकार, डेली जर्नल के स्टेट ब्यूरो प्रमुख और उत्तराचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास डस्टरिया के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री ने शैतान आत्मा की शांति और शोकाकुल मूर्तियों को गंभीरता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


आस्थावान सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आस्था की शांति और शोककुल परिजनों को गंभीरता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 पत्रकार श्री विकास धूलिया, (दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष,)  के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी  सविन बंसल ने दुःख व्यक्त किया है।

 जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


सहायक निदेशक/ जिला सूचना अधिकारी श्री बद्री चंद नेगी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


 आज का राशिफल

*दिनांक:- 02/06/2025, सोमवार*

सप्तमी, शुक्ल पक्ष, 

ज्येष्ठ

rashifal today 02 june 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


  *व्यतिपात 08:14 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च ।

दुःखितै सम्प्रयोगेण पण्डिताेऽप्यवसीदति ।।

।। चा o नी o।।


 एक पंडित भी घोर कष्ट में आ जाता है यदि वह किसी मुर्ख को उपदेश देता है, यदि वह एक दुष्ट पत्नी का पालन-पोषण करता है या किसी दुखी व्यक्ति के साथ अतयंत घनिष्ठ सम्बन्ध बना लेता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


सर्वभूतेषु येनैकं भावमव्ययमीक्षते।

 अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥


जिस ज्ञान से मनुष्य पृथक-पृथक सब भूतों में एक अविनाशी परमात्मभाव को विभागरहित समभाव से स्थित देखता है, उस ज्ञान को तू सात्त्विक जान

 ॥20॥


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।


🐂वृष

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।


👫मिथुन

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


🦀कर्क

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।


🐅सिंह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।


🙍‍♀️कन्या

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


⚖️तुला

रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।


🦂वृश्चिक

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


🏹धनु

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


🐊मकर

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।


🍯कुंभ

दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


🐟मीन

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार*


*घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार*


*जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारियों को भी मिल रहा बढ़ती यात्रा का लाभ, 100 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार*

one month 200 crore in Kedardhaam yatra



श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है.

 वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है।

 बाबा के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है और इसी एक महीने में सरकारी सुविधाओं से लेकर स्थानीय व्यापारियों ने दो अरब से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं जून का महीना शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा भी होने लगा है, जिसका स्थानीय व्यापारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को पूरा लाभ मिलेगा।



*सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन*


वर्ष 2025 की यात्रा के लिए 02 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए थे। बाबा के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है। रविवार 01 जून को बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 07 लाख पार हो चुकी है। पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारपुरी पहुंचे हैं। 


*घोड़ा -खच्चर संचालन से 40.5 करोड़ रुपए की आय*


श्री केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। करीब 20 किलोमीटर का कठिन पैदल मार्ग पार करने के बाद हिमालय पर्वत की गोद में बसे 11 वें ज्योतिलिंग के दर्शन हो पाते हैं। इस कठिन पैदल धार्मिक यात्रा में घोड़ा -खच्चरों का बेहद अहम योगदान होता है। असमर्थ एवं बुजुर्ग भक्त अक्सर इन्हीं के माध्यम से यात्रा करते हैं वहीं खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य अनिवार्य सामग्री इन्हीं घोड़े खच्चरों से यात्रा मार्ग एवं केदारपुरी में पहुंचाई जाती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि 31 मई तक 1,39,444 तीर्थलु घोड़े खच्चरों के माध्यम से दर्शनों को पहुंचे हैं जिसके माध्यम से 40 करोड़ 50 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है। बताया कि इस वर्ष संक्रामक बीमारी इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के चलते कुछ दिन घोड़ा खच्चर संचालन प्रभावित भी रहा। 



*हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ रुपयों का कारोबार*


हेली सेवाओं की श्री केदारनाथ धाम यात्रा में अपनी एक अहम भूमिका है। हेली सेवाओं के माध्यम से किसी भी हालात में पैदल यात्रा करने में असमर्थ श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन का मौका मिलता है। वहीं रेस्क्यू अभियान में हेली सेवाएं अहम किरदार निभा रही हैं। प्रत्येक दिन दो से तीन मेडिकल आपातकाल से जूझ रहे लोगों को हेली सेवाओं से ही समय पर हायर सेंटर रेस्क्यू किया जाता है। जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि इस वर्ष आठ हेली कंपनियां नौ हेलीपैड से अपना संचालन कर रही हैं। 31 मई तक लगभग 33000 श्रद्धालु हेली सेवाओं के माध्यम से बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं जिससे करीब 35 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है। चौबे ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि हेली बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग की जाए।


*डंडी -कंडी से एक करोड़ से अधिक की आय*


श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर जितने घोड़े- खच्चरों का संचालन महत्वपूर्ण है उतना ही डंडी- कंडी संचालन भी। पैदल चलने में असमर्थ कई भक्त डंडी कंडी की जगह डंडी- कंडी से यात्रा करना पसंद करते हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिहाज से भी यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा कई श्रद्धालु खुद पैदल यात्रा कर केवल समान डंडी- कंडी की मदद से केदारपुरी पहुंचा देते हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रुद्रप्रयाग संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा के लिए 7000 से अधिक डंडी- कंडी संचालक पंजीकृत हैं। 31 मई तक 29275 श्रद्धालु डंडी- कंडी के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं, जिससे एक करोड़ 16 लाख, 89 हजार 100 रुपए की आय प्राप्त हुई है। वहीं गंदगी फैलने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का 2,26,000 रुपए का चालन कर अर्थदंड भी वसूला गया है।



*टैक्सी संचालन से करीब 7 करोड़ रुपए अर्जित*


सहायक परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा में शटल सेवा के लिए 225 गाड़ियां पंजीकृत हैं। इन्हीं गाड़ियों में श्रद्धालु सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पहुंचते हैं।

अब तक सात लाख से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं हर यात्री को 50 रुपए जाने एवं 50 रुपए वापस सोनप्रयाग आने के चुकाने पड़ते हैं। 01 जून तक 7 लाख श्रद्धालु धाम में पहुंच चुके हैं यानी अब तक टैक्सी संचालक करीब 7 करोड़ रुपए शटल सेवा के माध्यम से अर्जित कर चुकी हैं। वहीं इस वर्ष नई पहल करते हुए 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रति गाड़ी में औसतन 10 सवारी यात्रा कर सकती हैं। इन गाड़ियों में बकायदा स्टीकर भी लगाए गए हैं। पहले चरण में 25 वाहन ही इसके लिए लिए गए हैं अगर प्रयोग सफल रहता है और अधिक गाड़ियों की आवश्यकता महसूस हुई तो गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।



*होटल प्रतिष्ठानों ने किया 100 करोड़ से अधिक का कारोबार*


श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग एवं केदारपुरी में श्रद्धालुओं की ठहरने की व्यवस्था जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारी करते हैं। श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से लेकर केदारपुरी तक स्थानीय लोगों के सैकड़ों होटल, टेंट एवं रेस्तरां हैं जिनमें ठहरने एवं खाने के लिए श्रद्धालु रुकते हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा का स्वरूप हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप से यात्रा चल रही है, अकेले गौरीकुंड में करीब 350 प्रतिष्ठान हैं जहां श्रद्धालुओं के रहने- खाने की व्यवस्था होती है। 

श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले एक यात्री का रहने एवं खाने का औसत खर्चा 1500 से 2000 रुपए न्यूनतम होता है। इसमें कुछ लोग अपने खाने की व्यवस्था स्वयं करते हैं। एक महीने में यात्रा पर पहुंचे 7 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से औसत निकाला जाए तो 100 करोड़ रुपए होटल एवं रेस्तरां प्रतिष्ठानों ने कारोबार कर लिया है। उधर, जीएमवीएन के रीजनल मैनेजर गिरवीर रावत ने बताया कि जीएमवीएन के 15 प्रतिष्ठान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हैं जिसमें जिसमें ध्यान गुफा भी शामिल हैं। इन सभी में मिलकर एक महीने में 3 करोड़ 80 लाख 1582 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है।


*"श्री केदारनाथ धाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति की धुरी बन चुकी है। सरकार का लक्ष्य केवल तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। हम प्रयासरत हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और समृद्ध बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाएं।*


*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया।


 इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की।

 

vatsalay  ganga ashram , haridwar

मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा  द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके  के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन  से देवभूमि उत्तराखंड में अनेक प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं जिसमें समान नागरिक संहिता प्रमुुख है, देवभूमि उत्तराखण्ड से जैसे मां गंगा निकलती है और यहां से निकलकर पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती हैं इस प्रकार समान नागरिक संहिता की यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है और आगे आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में धार्मिक पुनरुत्थान का महा पर्व चल रहा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य  और दिव्य केदार का निर्माण हुआ है। हरिद्वार-ऋषिकेश  गंगा कॉरिडोर और  शारदा कोरिडोर का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार धाम यात्रा चल रही है, चार धाम यात्रा का इस वर्ष अभी तक लगभग 18 लाख श्रद्धालुओं  ने दर्शन कर लिए हैं। बहुत अच्छी तरीके से यात्रा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली -देहरादून एलीवेटेड रोड का निर्माण पूरा होने वाला है । यह काम पूरा होते ही यह  दूरी लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के  नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश के मूल स्वरूप को  बनाए रखने के लिए लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है, वह बचा रहना चाहिए।

CM Delhi in Haridwar ,CM Dhami, Ritambhra sadhvi


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, यह दिल्ली के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और धामी जी पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छी योजनाएं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लायेंगे वह दिल्ली में भी जायेंगी। उन्होंने कहा कि मां यमुना स्वच्छ हो, मां गंगा जी के चरणों में आकर अपने इस प्रण को पुनः दोहराया। 


इस दौरान साध्वी  ऋतम्भरा जी,  परमानन्द गिरी जी महाराज, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी जी महाराज,महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखानंद ,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, साध्वी मैत्रीगिरी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जेसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त नन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, शौभाराम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.