Halloween party ideas 2015


देहरादून :

reservation in job for state players also


 अब उत्तराखंड में आयोजित विभिन्न प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस बारे में सरकार द्वारा किए गए अध्यादेश संशोधन को अंतिम मंजूरी मिल गई है। 


खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों जैसी नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही चार फ़ीसदी आरक्षण का लाभ मिल पाता था। सरकार ने इसके लिए अध्यादेश में संशोधन किया था जिसे विधानसभा से मंजूरी भी मिल गई थी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नए नियमों का गजट नोटिफिकेशन शुक्रवार को कर दिया गया है। इसके मुताबिक अब

 उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता, विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता, युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व  इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण मिल सकेगा। 


खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग की इस मांग पर तेजी से निर्णय लेने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आभारी है। 

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर नौकरी में आरक्षण मिलने के निर्णय से निश्चित रूप से खेलों को लेकर युवाओं में और ज्यादा रुचि जागृत होगी।

 

शिवपुरी  :




 अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष कुमार चतुर्वेदी एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष पंडित मोना थापक  की सहमति , जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि राजन मिश्रा  ने पंडित श्रीमती रेखा शर्मा को जिला उपाध्यक्ष , पंडित दिनेश चन्द्र शर्मा को जिला महासचिव , पंडित सुनील शुक्ला को संगठन मंत्री एवं पंडित आदित्य शर्मा को शहर संगठन मंत्री मनोनीत किया।

 इस अवसर पर धर्माचार्य श्याम सुंदर महाराज,जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा , महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना दीक्षित जिला सचिव कु अंकिता दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष हरवंश त्रिवेदी , जिला उपाध्यक्ष कैलाश नारायण शर्मा , जिला सलाहकार कैलाश नारायण मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाठक , जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, सचिव राम सेवक गौड़, सचिव एडवोकेट संतोष शुक्ला , सचिव संजय शर्मा , सचिव मनोज दीक्षित, सह संगठन मंत्री अभिषेक दुबे ने शुभकामनाएं दी।

 अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक चिंताहरण मंदिर पर 1 जून 2025 दिन रविवार शाम 6:00 बजे होगी।

शिवपुरी :



  अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्व ब्राम्हण दिवस के उपलक्ष्य में बैठक दिनांक ०1/06/2025 दिन रविवार समय सांय 6 बजे चिंता हरण मंदिर में   होना तय हुई है | अखंड ब्राह्मण सेवा समिति शिवपुरी इकाई अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस की बैठक के लिए  समस्त पदाधिकारिओं, सदस्यगणों एवं सभी विप्र बंधुओ से अनुरोध करती है कि समय पर उपस्थित होने की कृपा करें । आप अपने बहुमूल्य विचार समाज के सामने रखें और हम लोगों का मार्गदर्शन करने की कृपा करें। ब्राह्मण हित में आपके विचार हमारे लिए बहुमूल्य होंगे। निवेदनक - धर्माचार्य पंडित श्यामसुंदर जी महाराज महंत चिंता हरण मंदिर , प्रान्तीय संरक्षक पंडित डॉक्टर मोहन किशोर व्यास , संभागीय सचिव पंडित बालमुकुंद पुरोहित, जिला संयोजक द्वारिका प्रसाद शर्मा, जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित हरिवंश त्रिवेदी ,उपाध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पाठक ,उपाध्यक्ष पंडित कैलाश नारायण शर्मा,  महासचिव पंडित दिनेश चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित मुकेश गौड़, सचिव पंडित रामसेवकगौड़ , सचिव पंडित मनोज दीक्षित, सचिव पंडित संतोष शुक्ला, सचिव पंडित कु़ अंकिता दीक्षित, संगठन मंत्री सुनील शुक्ला, सह संगठन मंत्री आदित्य शर्मा, शहर संगठन मंत्री अखिलेश चौबे।

 कोटद्वार: 


अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों अभियुक्तों को कठोर आजीवन कारावास

03 साल, 03 आरोपी और बैचेन होते माता -पिता .

बेसब्री से इंतज़ार करती उत्तराखंड  की जनता को आज कोर्ट का फैसला मिला।


कोटद्वार: 


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोटद्वार की अदालत ने आज बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड (मुकदमा अपराध संख्या 1/22) में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य सहित तीनों दोषियों को विभिन्न धाराओं में कठोर दंड से दंडित किया है।अदालत द्वारा सुनाई गई सजाएं इस प्रकार हैं:1. अभियुक्त पुलकित आर्य को –धारा 302 आईपीसी (हत्या) में कठोर आजीवन कारावास एवं ₹50,000 जुर्मानाधारा 201 आईपीसी (साक्ष्य नष्ट करना) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹10,000 जुर्मानाधारा 354ए आईपीसी (यौन उत्पीड़न) में 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹10,000 जुर्मानाधारा 3(1)(d), अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹2,000 जुर्माना2. अभियुक्त सौरभ भास्कर एवं अंकित गुप्ता को –धारा 302 आईपीसी में कठोर आजीवन कारावास एवं ₹50,000 जुर्मानाधारा 201 आईपीसी में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹10,000 जुर्मानाधारा 3(1)(d), ITPA में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹2,000 जुर्मानान्यायालय ने मृतका के परिजनों को ₹4 लाख का प्रतिकर (मुआवज़ा) प्रदान करने का भी आदेश दिया है।

 हल्द्वानी की नव्या पांडे ने जु-जित्सू में रचा इतिहास, एशियन चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक



जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए हल्द्वानी की नव्या पांडे ने इतिहास रच दिया है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। नव्या पांडे जु-जित्सू खिलाड़ी के रूप में एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बनी हैं। 


नव्या की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं उन्हें फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नव्या से शीघ्र ही मुलाक़ात करने की भी बात कही। नव्या ने इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई नौकरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।  बता दें कि पिछले वर्ष नव्या पांडे को खेल कोटे के तहत उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में नौकरी दी थी। नव्या का प्रदर्शन राज्य के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगा। वहीं सरकार द्वारा उठाया गया कदम अब अच्छे नतीजे भी देने लगा है जो युवाओं में खेलों के प्रति सकारामत्क ऊर्जा का संचार भी करेगा।

 *मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा।* 


*सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।* 


*मुख्य सेवक संवाद के तहत मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ सीएम ने किया संवाद।* 



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस योजना को और विस्तार की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम जैसी योजनाओं के साथ ही भारत के नेतृत्व में इंटरनेशनल सोलर अलाइंस का गठन सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 

2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी उन्होंने रखा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सौर ऊर्जा नीति भी लागू की है।

 वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर क्षमता का लक्ष्य रखा है। राज्य में रूफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 

पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से भी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना के लिए लाभार्थियों को सब्सिडी दी जा रही है।

 मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 20 से 200 किलोवाट तक की परियोजनाएं स्थापित करने पर 20 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

 महिलाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ -साथ दिव्यांगजनों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जा रहा है।

 योजना के अंतर्गत संयंत्र स्थापित करने के लिए ऋण पर 4 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। यूपीसीएल द्वारा पावर परचेज एग्रीमेंट के माध्यम से 25 वर्षों का अनुबंध कर बिजली खरीद की गारंटी भी सुनिश्चित की गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए आवेदन से लेकर आवंटन तक की व्यवस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरल, सुलभ और दक्ष बनाया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। ’वोकल फॉर लोकल’, ’मेक इन इंडिया’ और ’स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना के माध्यम से हमने स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया है, जबकि ’हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड ने हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया है।


संवाद के दौरान उत्तरकाशी के शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना पर्वतीय क्षेत्रों के लिए काफी फायदेजनक हैं, इससे बजंर भूमि का सदुपयोग भी हो रहा है। चमोली के विकास मोहन ने कहा कि इस योजना का विकासखण्ड स्तर तक प्रचार हो, ताकि लोग इसका अधिकतम फायदा उठा सकें। पौड़ी की रूपा रानी ने कहा कि महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में योजना बनाई जानी चाहिए। चम्पावत के केतन भारद्वाज ने कहा कि सोलर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। 


इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुदंरम, अपर सचिव एवं निदेशक उरेडा श्रीमती रंजना राजगुरू, प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल श्री संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक पिटकुल श्री पी.सी.ध्यानी मौजूद थे।

“विकसित कृषि संकल्प अभियान“ का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान – मुख्यमंत्री* 


*मुख्यमंत्री ने शुरु किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“*


*12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी* 



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत करते हुए कहा कि, अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11440 गाँवों में किसानों से संवाद करेंगे। 


गुरुवार को गुनियाल गांव से इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक देशभर के 700 से अधिक जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों द्वारा डेढ़ करोड़ किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी, ऐसे प्रत्येक कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ के माध्यम से किसानों को उनकी भूमि, जलवायु और ज़रूरत के अनुसार उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ-साथ मृदा परीक्षण के आधार पर लाभकारी फसलों के चयन के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, कृषि, पशुपालन, बागवानी जैसी योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के माध्यम से किसानों के अनुभव, पारंपरिक ज्ञान, नवाचार और सुझावों को भी संकलित किया जाएगा, जिससे भविष्य में वैज्ञानिक शोधों को और अधिक व्यावहारिक बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अभियान हमारे राज्य के कृषि क्षेत्र को आधुनिकता और नवाचार के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ हमारे अन्नदाताओं को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत ’विकसित राष्ट्र’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा हमारे अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक ओर देशभर के 11 करोड़ किसानों को “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं सभी प्रमुख फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों की आय में निरंतर बढ़ोत्तरी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, फसल बीमा योजना, किसान मानधन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बागवानी विकास मिशन, कृषि यंत्र सब्सिडी, बूंदबूंद सिंचाई योजना, डिजिटल कृषि मिशन जैसी अनेकों योजनाओं द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “फार्म मशीनरी बैंक“ योजना के जरिए कृषि उपकरण खरीदेने हेतु 80 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। गेहूं खरीद पर कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रू. का बोनस दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने गन्ने के रेट में भी 20 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। किसानों के लिए नहर से सिंचाई को बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। इसी तरह राज्य में 6 एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। इस बार के बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान विशेष रूप से पॉलीहाउस निर्माण के लिए किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को बढ़ाने के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से “उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट“ भी स्वीकृत किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, ’स्टेट मिलेट मिशन’ और ’ड्रैगन फ्रूट नीति’ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। 


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि गुनियाल गांव में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने एवं सौंग नदी के गिरते हुए जल स्तर को रोकने के लिए गुनियालगांव के निचले क्षेत्र में दो स्थानों पर आरसीसी दीवाल, चैक डैम तथा कट ऑफ वाल बनाई जायेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। 


कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि  ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उत्तराखंड में पंतनगर, भरसार और अल्मोड़ा जैसे प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों की मौजूदगी से यह अभियान और भी प्रभावशाली होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2025-26 विपणन सत्र के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (डैच्) में 50 से 60 प्रतिशत तक वृद्धि को मंजूरी दी है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि इससे देश भर के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ होगा। 


इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, दायित्वधारी श्री भुवन विक्रम डबराल, सचिव कृषि श्री एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि श्री रणवीर सिंह चौहान, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति भरसार विश्वविद्यालय डॉ. प्रमेन्द्र कौशल मौजूद थे।

 




डोईवाला :


 पशुपालकों द्वारा दूध नहीं देने की स्थिति में छोड़ी गई बीमार गौ माता पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, गौ सेवकों और नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा भानियावाला से रेस्क्यू कर दूधली  स्थित गौशाला में पहुंचाया गया l पालिकाध्यक्ष नेगी ने  पशु पालकों से अपील किए कि वे अपने पशुओं को खुलेआम सड़क पर ना छोड़े, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है I कहां कि ऐसे पशुपालक जिनके पशु सड़क पर मिलेंगे और नालियों में गोबर बहाते मिलेंगे उनके ऊपर भी चालानी कार्रवाई की जाएगीI नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि निराश्रित पशुओं के लिए जगह-जगह पीने की पानी की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई हैI उन्होंने कहा कि पशुपालकों को समय-समय पर जागरूक किया जाएगा और उन्हें समझाया जाएगा कि अपने पशुओं को घर व अपने स्थान पर रखें I कहां की निराश्रित गोवंश पशुओं को लगातार पालिका के द्वारा गौशाला भेजा जाता है पर कुछ क्षेत्रीय पशुपालकों द्वारा अपने पालतू जानवरों को छोड़ दिया जाता है जिस वजह से वह नगर की ओर आ जाते हैं जिनमें से कई पशुओं पर टैग भी देखा गया है उन्हें चिन्हित करके पशुपालन विभाग से वेरीफाई करके पशुपालकों को नोटिस भेजने का काम किया जाएगा और साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगाI इस मौके पर सभासद सुरेश सैनी, उमानंद बहुगुणा, केशवानंद ममगाई ,नीरज प्रजापति ऋषि कुमाई पवन चौहान के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी ने निराश्रित  गोवंश को गौशाला पहुंचने में सहयोग किया l

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.