Halloween party ideas 2015
।राज्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


- उत्तराखंड के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने चौथे दिन नंदनवन जू एंड सफारी और नया रायपुर का किया भ्रमण


- नंदनवन जू एंड सफारी में वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास और रेस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


- करीब 320.15 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले नंदनवन में जू, सफारी और खंडवा डैम सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली


- नया रायपुर में योजनाबद्ध शहरी विकास, परिवहन नेटवर्क, हरित क्षेत्रों और सार्वजनिक सुविधाओं की संरचना को समझा


- यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है





गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर के चौथे दिन मीडिया दल ने छत्तीसगढ़ के नंदनवन जू एंड सफारी और नया रायपुर का भ्रमण किया। पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक श्री संजीव सुंद्रियाल के नेतृत्व में पहुंचे दल ने दोनों स्थानों पर विकास और संरक्षण से जुड़े पहलुओं को करीब से समझा।


मीडिया दल ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एंड सफारी का भ्रमण किया। करीब 320.15 हेक्टेयर यानी 800 एकड़ क्षेत्र में फैले इस परिसर में 50 हेक्टेयर का जू, रेस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर तथा 52.52 हेक्टेयर का खंडवा डैम शामिल है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से इसे मध्यम श्रेणी के चिड़ियाघर के रूप में मान्यता प्राप्त है।


नंदनवन की प्रमुख विशेषता यहां विकसित की गई सफारी व्यवस्था है। करीब 75 एकड़ में हर्बिवोर सफारी है, जहां सांभर, चीतल, नीलगाय और ब्लैकबक जैसे शाकाहारी वन्यजीवों के लिए हराभरा वातावरण तैयार किया गया है। इसके अलावा भालू, बाघ और शेर के लिए करीब 50-50 एकड़ क्षेत्र में अलग-अलग सफारी विकसित की गई हैं।


जू में 43 प्रजातियों के वन्यजीवों को रखने की व्यवस्था है। इनमें व्हाइट टाइगर, एशियाई शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, हिमालयन भालू, गौर, सांभर, चीतल, नीलगाय, ब्लैकबक, चिंकारा, घड़ियाल और मगरमच्छ जैसी प्रजातियां शामिल हैं। प्राकृतिक आवास की तर्ज पर तैयार किए गए बाड़ों के साथ करीब 2.2 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क पर्यटकों को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाता है।


नंदनवन का उद्देश्य पर्यटन के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण, शोध, रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों की देखभाल और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने यहां वन्यजीवों के संरक्षण और उनके लिए विकसित किए गए प्राकृतिक वातावरण का अवलोकन किया।


नंदनवन के बाद मीडिया दल ने नया रायपुर का भ्रमण किया। यहां प्रतिनिधिमंडल ने योजनाबद्ध तरीके से विकसित हो रहे आधुनिक शहर की संरचना को करीब से देखा। चौड़ी सड़कें, व्यवस्थित यातायात, हरित क्षेत्र, प्रशासनिक एवं संस्थागत भवन तथा आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों की सुनियोजित व्यवस्था नया रायपुर की प्रमुख विशेषताओं में नजर आई।


नया रायपुर को पुराने शहर के विस्तार के बजाय एक नियोजित नए शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। शहर की योजना में सड़क और परिवहन नेटवर्क के साथ हरित क्षेत्रों तथा सार्वजनिक सुविधाओं को भी महत्व दिया गया है। मीडिया दल ने शहरी नियोजन, आधारभूत ढांचे और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।


छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय मीडिया एक्सपोजर टूर के तहत हुआ यह भ्रमण उत्तराखंड के पत्रकारों के लिए वन्यजीव संरक्षण से लेकर आधुनिक शहरी नियोजन तक विकास की अलग-अलग अवधारणाओं को जमीन पर देखने और समझने का अवसर बना।

 अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक चिंताहरण मंदिर पर 1 जून 2025 दिन रविवार शाम 6:00 बजे होगी।

शिवपुरी :



  अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष के जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्व ब्राम्हण दिवस के उपलक्ष्य में बैठक दिनांक ०1/06/2025 दिन रविवार समय सांय 6 बजे चिंता हरण मंदिर में   होना तय हुई है | अखंड ब्राह्मण सेवा समिति शिवपुरी इकाई अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस की बैठक के लिए  समस्त पदाधिकारिओं, सदस्यगणों एवं सभी विप्र बंधुओ से अनुरोध करती है कि समय पर उपस्थित होने की कृपा करें । आप अपने बहुमूल्य विचार समाज के सामने रखें और हम लोगों का मार्गदर्शन करने की कृपा करें। ब्राह्मण हित में आपके विचार हमारे लिए बहुमूल्य होंगे। निवेदनक - धर्माचार्य पंडित श्यामसुंदर जी महाराज महंत चिंता हरण मंदिर , प्रान्तीय संरक्षक पंडित डॉक्टर मोहन किशोर व्यास , संभागीय सचिव पंडित बालमुकुंद पुरोहित, जिला संयोजक द्वारिका प्रसाद शर्मा, जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, उपाध्यक्ष पंडित हरिवंश त्रिवेदी ,उपाध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पाठक ,उपाध्यक्ष पंडित कैलाश नारायण शर्मा,  महासचिव पंडित दिनेश चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित मुकेश गौड़, सचिव पंडित रामसेवकगौड़ , सचिव पंडित मनोज दीक्षित, सचिव पंडित संतोष शुक्ला, सचिव पंडित कु़ अंकिता दीक्षित, संगठन मंत्री सुनील शुक्ला, सह संगठन मंत्री आदित्य शर्मा, शहर संगठन मंत्री अखिलेश चौबे।


श्यामपुर/ऋषिकेश;

उत्तम सिंह

ग्राम सभा श्यामुपर के अन्तर्गत  गुड्डु प्लाट के  वार्ड नम्बर -5 मे 150 परिवार निवास करते  है । यहां पर जनसंख्या बढने के कारण ग्रामीण  लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है ।  ग्राम प्रधान ने अधियासी अभियंता को सौपे गये  पत्र मे  लो-वोल्टेज की समस्,या के निदान के लिये ट्रासफार्मर की क्षमता बढाने की माँग की है।ग्रामसभा श्यामपुर के वार्ड -5 मे ग्रामीण लो  वोल्टेज की समस्या झेल रहे है। ग्राम प्रधान श्यामुपर शाकुम्भरी बिष्ट एवं उप्रधान भगवान सिंह रावत  के  नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल  ने अधियासी अभियंता  से मुलाकात कर लो वोटेज की समस्या के निदान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि लो-वोल्टेज के कारण बिजली के बल्व दिये की भांति टिमटिमाते हैं। जिसमें बैठकर बच्चों को पढ़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पंखे भी शोपीस बनकर रह गये हैं। गर्मी में पंखे का भी कोई सहारा नही रहता है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे धीमी गति से चलते है। जिससे हवा नहीं आती है। ग्रामीणों की मांग पर विधुत विभाग  ऋषिकेश के  अधियासी अभियंता ने  एस डी ओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।  मांग करने वालों में गणपति बडोनी, भरत सिंह उम्मेद नेगी,मनोज नेगी ,राहुल बिष्ट आदि शामिल थे ।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.