Halloween party ideas 2015

 *जनपद उत्तरकाशी: बड़कोट क्षेत्रांतर्गत खरादी के पास बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया युवक का शव बरामद।*



आज दिनांक 25 मई 2025 को थाना बड़कोट के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि यमुनोत्री रोड में खरादी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


उक्त वाहन (UK-03TA1142 मैक्स बोलेरो) यमुनोत्री रोड पर खरादी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त युवक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। 


 *मृतक का नाम* 

संतोष राणा पुत्र श्री बूटा राम, उम्र 26 वर्ष,निवासी स्यालव  उत्तरकाशी।

 *उत्तराखंड में यूसीसी में चार माह में  डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले : सीएम धामी*

*राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गाँवो से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं*

*यूसीसी लागू करने में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया*

*मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में लागू यूसीसी पर प्रस्तुतिकरण दिया*

CM Dhami in minister counselling meeting



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में लागू समान नागरिक संहिता पर प्रस्तुतिकरण देते हुए कहा कि यूसीसी लागू करने के लिए मजबूत सिस्टम का निर्माण किया गया है। प्रक्रिया को जनसामान्य के लिए अधिक सुलभ और सहज बनाने के लिए एक पोर्टल और समर्पित मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है। साथ ही ग्राम स्तर पर 14,000 से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) को इससे जोड़ा गया है। 


मुख्यमंत्री ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के समय आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए ऑटो एस्केलेशन और ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम भी लागू किया गया है। व्यापक डिजिटल और भौतिक नेटवर्किंग के परिणामस्वरूप केवल चार माह की अवधि में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत राज्यभर से लगभग डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इतना ही नहीं, राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गाँवो से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, जो ये दर्शाता है कि यूसीसी को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।


मुख्यमंत्री ने यूसीसी के सफलतापूर्वक लागू करने में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने दृष्टिपत्र के माध्यम से राज्य की जनता को ये वचन दिया था कि यदि जनादेश मिला, तो उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। चुनावों में विजय के पश्चात पहले दिन से ही उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए अपना कार्य प्रारंभ कर दिया। यूसीसी के बिल का मसौदा तैयार करने के लिए 27 मई 2022 को जस्टिस रंजना देसाई जी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। समिति द्वारा उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में व्यापक जन-परामर्श किया गया।

जिसके माध्यम से समिति को लगभग 2 लाख 32 हजार सुझाव प्राप्त हुए। समिति ने न केवल आम नागरिकों से परामर्श किया, बल्कि सभी राजनीतिक दलों और विभिन्न वैधानिक आयोगों के प्रमुखों से भी बातचीत की।


राज्य सरकार ने 7 फरवरी, 2024 को समान नागरिक संहिता विधेयक को राज्य विधानसभा में पारित कर मा. राष्ट्रपति महोदया को भेजा। मा. राष्ट्रपति महोदया ने 11 मार्च, 2024 को इस ऐतिहासिक विधेयक को अपनी स्वीकृति प्रदान की। आवश्यक नियमावली एवं प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए, 27 जनवरी, 2025 को पूरे उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता को विधिवत रूप से लागू कर दिया गया। इस प्रकार उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना को मूर्त रूप देते हुए समान नागरिक संहिता को व्यवहारिक धरातल पर लागू किया।


मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता जाति, धर्म, लिंग आदि में अन्तर के आधार पर कानूनी मामलों में होने वाले भेदभाव को खत्म करने का एक संविधानिक उपाय है।


इसके द्वारा सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का प्रयास किया गया है। इसके लागू होने से प्रदेश में सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सकेगा।इसके द्वारा अब हलाला, इद्दत, बहुविवाह, बाल विवाह, तीन तलाक आदि कुप्रथाओं पर पूर्णतः रोक लगाई जा सकेगी।


संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत वर्णित हमारी अनुसूचित जनजातियों को इस संहिता से बाहर रखा है, जिससे कि उन जनजातियों का और उनके रीति रिवाजों का संरक्षण किया जा सके।


समान नागरिक संहिता किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं बल्कि ये समाज की कुप्रथाओं को मिटाकर सभी नागरिकों में समानता से समरसता स्थापित करने का एक कानूनी प्रयास है। जिसकी परिकल्पना हमारे संविधान निर्माताओं ने भी की थी और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में इसे सम्मिलित किया था।


यूसीसी के माध्यम से किसी भी धर्म की मूल मान्यताओं और प्रथाओं को नहीं बदला गया है, केवल कुप्रथाओं को दूर किया गया है। यूसीसी के अंतर्गत सभी धर्मों के नागरिकों के लिए विवाह, तलाक और उत्तराधिकार से संबंधित मामलों में एक समान विधिक प्रक्रिया निर्धारित की गई है। अब पति-पत्नी को विवाह विच्छेद के लिए निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा तथा बहुविवाह की प्रथा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।



इन कानूनों के अंतर्गत सभी धर्म और समुदायों में बेटी को भी संपत्ति में समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही, संपत्ति के अधिकार में बच्चों में किसी भी प्रकार का भेद नहीं किया गया है, अर्थात प्राकृतिक संबंधों के आधार पर, सहायक विधियों द्वारा या लिव इन संबंधों द्वारा जन्मे बच्चों का भी संपत्ति में बराबर अधिकार माना जाएगा। यूसीसी के अंतर्गत बच्चों की संपत्ति में माता-पिता को भी अधिकार प्रदान किया गया है, जिससे बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन यापन का अधिकार प्राप्त हो।


वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए,  युवा पीढ़ी विशेष रूप से युवक-युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें संभावित सामाजिक जटिलताओं एवं अपराधों से बचाने के उद्देश्य से इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण कराने वाले युगल की सूचना रजिस्ट्रार उनके माता-पिता या अभिभावक को देगा, ये जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। यूसीसी के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु के पंजीकरण की भांति विवाह और विवाह-विच्छेद दोनों का पंजीकरण भी किया जा सकेगा। समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही इसके क्रियान्वयन हेतु एक प्रभावी एवं स्पष्ट नियमावली को भी लागू कर दिया है।

 देहरादून:


राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के मुख्यालय में महान क्रांतिकारी स्वर्गीय श्री देव सुमन की जयंती धूमधाम से मनाई गई । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने श्रीदेव सुमन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके और धूप जलाकर तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने श्री देव सुमन को पुष्प अर्पण करके उनको नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर शिव प्रसाद सेमवाल ने श्री देव सुमन के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उनके पद चिन्ह पर चलते हुए सत्ता के दमन का सदैव प्रतिकार करती रहेगी चाहे कोई भी बलिदान करना पड़े।

व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि आज राजशाही नहीं बल्कि लोकतंत्र है इसलिए जनता को कानून का संरक्षण है। ऐसे भी सभी को लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ।


 इस अवसर पर जगमोहन झिंकवाण ने श्री देव सुमन के जीवन व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कुलभूषण खंकरियाल ने भी जनसभा को संबोधित किया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल,   प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदेश जगमोहन झिंकवाण, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, जिला अध्यक्ष देहरादून देवेंद्र सिंह गुसई , जिला अध्यक्ष टिहरी बिशन सिंह कंडारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल, वार्ड अध्यक्ष जगदंबा बिष्ट, मंजू रावत, सरोज रावत ,  समाजसेवी राकेश जदली, सुमन रावत , शिक्षा चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, कुलभूषण खंकरियाल,  मुकेश चमोली , विमल गुसाई आदि तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

 *बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का कोटद्वार एवं यमकेश्वर क्षेत्र मे नागरिक अभिनंदन* 

   *उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पैतृक निवास पंचूर पहुंचकर उनकी माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।*

• *अपने पैतृक गांव में कुल देवता की पूजा-अर्चना में शामिल हुए*। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

कोटद्वार/ यमकेश्वर:

BKTC chairman reached his and CM Yogi house town


श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने  आज उप्र के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के पेतृक गांव पंचूर पहुंच कर उनकी माता जी का आशीर्वाद लिया। तथा उनकी  कुशल क्षेम जानी। योगी जी के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गांववासी एवं योगी जी के परिजन‌ मौजूद रहे।


 इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष अपने पैतृक गांव खोबरा पहुंचे जहां पारिवारिक जनों से स्नेह भेंट की। एवं  कैंतुर देवता के मंदिर में कुल देवता की पूजा-अर्चना संपन्न की।

इसके बाद सामूहिक भोज में शामिल हुए।

वहीं  पैतृक गांव में‌ उत्साहपूर्वक पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊं के साथ ग्रामवासियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया, फूलमालाओं पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये।


 इससे पहले श्री महाबगढ़ शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की।इसके पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए ।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रशांत बडोनी,देवी प्रसाद बडोनी, विकास मित्तल, विजयानंद पोखरियाल,यमकेश्वर मंडल अध्यक्ष अनिल रावत, विजय लखेड़ा,प्रधान हनुमान सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह आर्य,ओपी द्विवेदी कैलाश रावत, हरीश द्विवेदी महेंद्र द्विवेदी,नरेश द्विवेदी, श्रेयांस द्विवेदी ,दीपक ध्यानी, सुबोध नेगी, मनोज खत्री, दिगंबर कुकरेती,   शशि  देवी जनार्दन गौड़, सरोज देवी,मनोरमा देवी, चंडीप्रसाद कुकरेती, देवेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


आज का राशिफल

*दिनांक:- 25/05/2025, रविवार*

त्रयोदशी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ  

rashifal today 25 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 11:11 तक 


*नौ तपा प्रारम्भ 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


स्वहस्तग्रथिता माला स्वहस्ताद घृष्टचन्दनम् ।

स्वहस्तलिखितं शक्रस्यापि श्रियं हरेत् ।।

।। चा o नी o।।


   आपको इन्द्र के समान वैभव प्राप्त होगा यदि आप..

अपने भगवान् के गले की माला अपने हाथो से बनाये.

अपने भगवान् के लिए चन्दन अपने हाथो से घिसे.

अपने हाथो से पवित्र ग्रंथो को लिखे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


अधिष्ठानं तथा कर्ता करणं च पृथग्विधम्‌ ।,

विविधाश्च पृथक्चेष्टा दैवं चैवात्र पञ्चमम्‌ ॥,


इस विषय में अर्थात कर्मों की सिद्धि में अधिष्ठान (जिसके आश्रय कर्म किए जाएँ, उसका नाम अधिष्ठान है) और कर्ता तथा भिन्न-भिन्न प्रकार के करण (जिन-जिन इंद्रियादिकों और साधनों द्वारा कर्म किए जाते हैं, उनका नाम करण है) एवं नाना प्रकार की अलग-अलग चेष्टाएँ और वैसे ही पाँचवाँ हेतु दैव (पूर्वकृत शुभाशुभ कर्मों के संस्कारों का नाम दैव है) है॥,14॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।


🐂वृष

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


👫मिथुन

वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।


🦀कर्क

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।


🐅सिंह

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।


🙍‍♀️कन्या

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।


⚖️तुला

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें।


🦂वृश्चिक

व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी।


🏹धनु

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।


🐊मकर

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।


🍯कुंभ

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।


🐟मीन

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

बिहार/लखीसराय;

रिपोर्ट: विवेक यादव




लखीसराय.आज जब भारत में नारी को देवी माना जाता है, जब उसे “मातृशक्ति” और “जननी” के रूप में पूजा जाता है, तब उसी भारत में एक शिक्षिका की आस्था, आत्मा और गरिमा को जिस बर्बरता से कुचला गया, वह “द्रौपदी के चीरहरण” की पुनरावृत्ति जैसा प्रतीत होता है।


बिहार के लखीसराय जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षिका को घर और ज़मीन दिलाने का झांसा देकर न सिर्फ़ 50 लाख रुपये की ठगी की गई, बल्कि लगातार बलात्कार, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकियाँ भी दी गईं। यह मामला नारी अस्मिता, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के नाम पर देश-प्रदेश की चुप्पी पर करारा तमाचा है।


पीड़िता जो उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंघौल, लखीसराय में संगीत शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, ने थाने में दायर शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी अबोध कुमार, पिता-मिट्ठू ताँती, लोसघानी हाई स्कूल अभयपुर लखीसराय में BPSC से संगीत शिक्षक के रूप में नियुक्त है और काजी टोला, सूर्यगढ़ा का निवासी है , ने पहले उन्हें विश्वास में लिया, जमीन और घर दिलाने का झांसा दिया और फिर विभिन्न माध्यमों से कुल ₹50 लाख रुपये ठग लिए। इनमें नकद, चेक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के साक्ष्य पीड़िता ने संलग्न भी किए हैं।


जब शिक्षिका ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो अबोध कुमार ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर जबरदस्ती बलात्कार किया और धमकाया। यह शारीरिक शोषण कई बार दोहराया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चुपके से उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और धमकी दी कि अगर वह किसी से कुछ कहेगी, तो यह सब वायरल कर दिया जाएगा।


इस घटना को लेकर पीडिता के अंदर डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। आरोपी ने न सिर्फ़ पीड़िता को, बल्कि उनके 14 वर्षीय बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी। उसने खुद को एक प्रभावशाली व्यक्ति “प्रहलाद यादव का आदमी” बताया और धमकाया कि वह पीड़िता को बालु घाट कियूल नदी में में ज़िंदा गाड़ देगा और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।


इतना ही नहीं, आरोपी ने शिक्षिका से जबरन उसका मोबाइल छीन कर उसके ही फोन से अश्लील मैसेज खुद को भेजे ताकि बाद में उसे बदनाम किया जा सके। उसने महिला को बैंक लोन के लिए गारंटर भी बनाया, जिससे पीड़िता अब और भी आर्थिक और मानसिक त्रासदी में फंसी हुई है।


अब तो सुशासन बाबू के राज में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का नारा साक्षात दिखाई देने लगा है । जहां बेटी पढ़ाओ तक मामला तो ठीक है लेकिन बेटी बचाओ को लेकर सरकार की योजना में घुन लग और दीमक लग गई है। यह मामला न केवल एक व्यक्ति विशेष की दरिंदगी को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बिहार में महिलाएं—भले ही वे शिक्षिका जैसे गरिमामय पद पर हों—कितनी असुरक्षित हैं। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के “नारी सशक्तिकरण” के नारों पर गहरे प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। लग रहा है की बिहार में लॉ एण्ड ऑर्डर विधवा हो गई है । क्या बिहार सरकार, महिला आयोग और कानून व्यवस्था अब भी सोती रहेगी? इस घटना के बाद समाज का हर संवेदनशील नागरिक यह पूछने को बाध्य है कि—क्या यही है “सुशासन” का चेहरा? क्या बिहार में कोई महिला सुरक्षित है? क्या अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?


अब देखना यह है कि प्रशासन, महिला आयोग, शिक्षा विभाग और सरकार इस मामले में किस प्रकार की त्वरित, पारदर्शी और कठोर कार्रवाई करती है। यदि अबोध कुमार जैसे दरिंदों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह न केवल न्याय प्रणाली बल्कि समाज की नैतिकता पर भी कलंक होगा। यह कोई एक महिला की लड़ाई नहीं, यह हर बेटी, बहन और माँ की अस्मिता की लड़ाई है। अब वक्त है कि समाज इस अपराध के विरुद्ध एकजुट हो।


महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल, समाज को चाहिए सख्त कदम

यह मामला सिर्फ एक शिक्षिका का नहीं, बल्कि उन सैकड़ों महिलाओं की आवाज़ है जो डर, सामाजिक दबाव और बदनामी के भय से चुप रहती हैं।


इस मामले में IPC की गंभीर धाराएं लगाई जा सकती है जैसे:


धारा 376 (बलात्कार)

धारा 420 (धोखाधड़ी)

धारा 506 (धमकी)

धारा 354 (शारीरिक शोषण)

आईटी एक्ट 67 (अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी)

लागू होती हैं, जिनके तहत तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

मुख्य मांगे और सुझाव:

आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की जाए

पीड़िता को सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाए

आरोपी के स्कूल में जांच कमिटी गठित हो

महिला शिक्षकों और छात्राओं के लिए हेल्पलाइन और लीगल सपोर्ट यूनिट बने

यदि ऐसे अपराधों को समय रहते गंभीरता से न लिया गया, तो समाज में भरोसे और सुरक्षा की बुनियाद कमजोर हो जाएगी।

समाज को इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील और जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की ठगी या शोषण होने पर तुरंत पुलिस और महिला आयोग को सूचित करना चाहिए।

 सहारनपुर/ऋषिकेश : 


यमकेश्वर ब्लॉक की उमरोली जिला पंचायत सीट से सदस्य रही आरती गौड़  

को हिरासत में लिया गया है.

 उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा उन समेत चार महिलाओं को हिरासत में लिए जाने की खबर है.

 मामला उत्तराखंड से लगता हुआ जिला  सहारनपुर,  उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है.  यमकेश्वर ब्लॉक की उमरोली जिला पंचायत सीट से सदस्य रही आरती गौड़ को सहारनपुर के सदर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है.


  उन पर आरोप है कि उन्होंने उर्मिला  नाम की महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. शनिवार को उर्मिला ने सहारनपुर के थाना सदर पुलिस को अपने रेलवे रोड, गोविंदनगर स्थिति घर पर आरती समेत चार  महिलाओं द्वारा कब्जा करने की नीयत से घुसने की शिकायत की थी ।

 आरोप लगाया कि उक्त महिलाओं ने घर में तोड़फोड़ की है. CCTV कैमरे तोड़ दिए. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरती समेत चार  महिलाओं को हिरासत में ले लिया है. 

 इसमें एक यमकेश्वर ब्लॉक की एक जिला पंचायत सीट से सदस्य रही आरती गौड़ शामिल है. 


सदर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने माना कि चार  महिलाओं को हिरासत में लिया है. इसमें एक महिला आरती गौड़ स्वयं को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बता रही है. आरती ने उर्मिला पर उसे बदनाम करने के आरोप लगाए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है. 

फिलहाल महिलाएं थाने में हैं. इस मामले में अभी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है.  इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य रही आरती गौड़ का कहना है, एक महिला ने मेरे खिलाफ SC/ST का मुक़दमा झूठा मुक़दमा दर्ज करवाया हुआ है. मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही थी. पैसे मांग रही थी. ऐसे में पुलिस के पास मामला था. पुलिस कुछ इसमें कर भी नहीं रही थी. फिर हम उस महिला  के घर गए तो वह नहीं मिली. उसके बाद हमने भी तोड़फोड़ कर दी. आरती का कहना है… फेसबुक पर उन्होंने उर्मिला पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला पहले मांफी मांगे।

    साथ ही उन्होंने पुलिस से भी उर्मिला को मौके पर बुलाने की मांग की हैं.  पुलिस भी   कार्रवाई कर रही है जो भी इसमें कानूनी कार्रवाई बनती है. मामले में गिरफ़्तारी नहीं हुई है.   खबर लिखे जाने तक गतिरोध जारी था.

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.