Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश :



क्षेत्रीय विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों की ओर से किया गया। इस मौके पर श्री अग्रवाल को विभिन्न प्लेटफॉर्मों के जरिए बधाई संदेश दिए गए। इस दौरान डॉ अग्रवाल को घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


शनिवार को डॉ अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर बापूग्राम स्थित माहेश्वरी गार्डन में भाजपा के चारों मंडल की ओर से आंचलिक भोज भड्डू दाल भात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र कुमार, चंद्रमोहन पोखरियाल, सुरेंद्र बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी के नेतृत्व में कृष्णा नगर कॉलोनी में शरबत वितरण किया गया। इस मौके पर रविंद्र कश्यप, आरती दूबे, पार्षद दिनेश रावत, राजेश कोठियाल, निर्मला उनियाल, प्रताप सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।


उधर, अभाविप नेता विवेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल के जन्मदिन पर राजकीय महाविद्यालय पौधरोपण किया गया। इस दौरान मयंक भट्ट, अनिरूद्ध शर्मा, ऋषभ आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता लव कोहली के नेतृत्व में तिलक मार्ग पर केक सेरेमनी कर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रदीप कोहली उपस्थित रहे।


वहीं, महिला मोर्चा के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किये गए। इस दौरान महिलाओं ने डा. अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष रूचि जैन, सुधा असवाल, दुर्गा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।


उधर, कैलाश गेट भजन गढ़ रोड स्थित कुष्ठ रोग कॉलोनी में डॉ अग्रवाल ने परिजनों के साथ पहुंचकर रोगियों और उनके परिजनों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा फल वितरित किए। साथ ही ईश्वर से उनपर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने आश्रम परिसर पर ही फलदार, औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर शशिप्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, ललित जिंदल, ताजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र थलवाल, सुभाष चौहान, रोहित गोड़ियाल, अरविंद नेगी, विनोद लेखवार, सुमित ब्रिजवान आदि उपस्थित रहे।


वहीं, पंजाबी महासभा की ओर से त्रिवेणी घाट मार्ग पर धूमधाम से डॉ अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर तथा गले लगकर डॉ अग्रवाल को महासभा के सदस्यों ने बधाई दी। इस मौके पर केके लाम्बा, प्रदीप कोहली, धीरज मखीजा, प्रतीक कालिया, पदम शर्मा, सरोज डिमरी, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सुभाष कोहली, अनिता बहल आदि उपस्थित रहे।


वहीं, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शिवम टुटेजा के नेतृत्व में घाट मार्ग के व्यापारियों ने डॉ अग्रवाल के जन्मदिन पर आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर केक काटकर बधाई दी गयी। इस दौरान नगरभर के व्यापारीगण व भाजपा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


उधर, छिद्दरवाला में भी डॉ अग्रवाल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, अनिता राणा, समा पंवार, आयुष रावत, सरदार बलविंदर सिंह, भगवान सिंह मेहर, अमर खत्री, अंबर गुरूंग आदि उपस्थित रहे।


वहीं, त्रिवेणी घाट पर पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी के जन्मदिन पर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पार्षद माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, ज्योति पांडेय, शशि मिश्रा, उषा मंडल आदि उपस्थित रहे।


उधर, डॉ अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट में आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां गंगा की आरती करते हुए विश्व में सद्भावना, देश में भाईचारा बनाये रखने की कामना की। इस अवसर पर गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया गया। इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता व सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा शिव कुमार गौतम, जितेंद्र पाल, एकांत गोयल ने भी केक काटकर डा. अग्रवाल का जन्मदिन मनाया।


वहीं, डॉ अग्रवाल को उनके निवास पर बधाई देने वालों में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, नंद किशोर जाटव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, अनिता प्रधान, सरोज डिमरी, पुष्पा धयानी, नीलम चमोली, ममता सकलानी, भावना भट्ट, रिंकी राणा, अनिता तिवाड़ी, रेखा चौबे, भावना किशोर गौड़, सुभाष वाल्मीकि, गोविंद सिंह रावत आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।


अपने जन्मदिन के अवसर डॉ अग्रवाल जी ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं, बहनों और तमाम अन्य संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने उनके व्यक्तिगत आग्रह को स्वीकारते हुए जन्मदिन पर सामाजिक कार्य कर अपनी शुभकामनाएं दीं है, आप सभी अपना आशीर्वाद दें, जिससे वह प्रदेश के विकास और उन्नति की दिशा में अग्रसर करने के लिए मजबूती के साथ कार्य कर सकें।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश ,नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए  ठोस रणनीति बनाएं



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि शनिवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिन बिंदुओं पर राज्यों को मार्गदर्शन और निर्देश दिए गए हैं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर स्पष्ट और व्यवहारिक रणनीति तैयार की जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा "विकसित भारत @2047" के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। 


मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और उसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्तरदायित्व तय किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पूर्ण निष्ठा से सहभागी है।

 उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मसूरी में स्थित जॉर्ज एवरेस्ट में टोल टैक्स वसूली पर रोक लगा दी है. 

toll tax stopped in Mussourie George everest


यह रोक लीजधारक कंपनी द्वारा लीज की शर्तों का उल्लंघन करने और आम रास्ते से टोल टैक्स वसूले जाने के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका के बाद लगाई गई है.

https://www.facebook.com/share/v/1G1vrS5cjQ/

 हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कंपनी को लीज की शर्तों का पालन करने और आम जनता के लिए मार्ग को खुला रखने का निर्देश दिया है.

 प्रशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे अब नहीं टिक पा रहे; शिक्षा माफियाओं के हौसले; कई नामी गिरामी स्कूल आए बैकफुट पर 

जिला प्रशासन हुआ सख्त तो खुलने लगा स्कूल फीस बढोतरी का खेल,


बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल हो रहा था संचालित; प्रशासन ने लगाई रू0 5,20,000 शास्ति 

द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का है मामला, 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी की थी शिकायत, 


प्रशासन के बुलाने के बाद भी नहीं हुए थे हाजिर, प्रशासन में खंगाले कागज तो सामने आया सच


देहरादून :




 मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोतरी का खेल भी सामने आया है। फीस बढोतरी पर जिला प्रशासन की जीरो टालरेंस की  नीति अपनाए हुए है। 

 मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी है, जिले में पहली बार शिक्षा माफियाओं के हौसले मटियामेट हुए हैं। 


 जब प्रशासन के हाथ शिक्षा माफियाओं के गिरेबान तक पंहुचे तब  विद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर सुधरने लगा।

  जिला प्रशासन के स्वशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे अब  शिक्षा माफियाओं के हौसले नहीं टिक पा रहे हैं, जिससे जिले के कई नामी गिरामी स्कूल अब मनमर्जी फीस बढोतरी पर आए बैकफुट पर आएं है। 

जिला प्रशासन ने जैसे ही सख्ताई दिखाई तो धीरे-2  स्कूल फीस बढोतरी का खेल भी खुलने लगा। द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का मामला सामने आया है जहां 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी की थी शिकायत।

 बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल  संचालित होने पर प्रशासन ने लगाई रू0 5,20,000 शास्ति लगाई ही। 

जिले के भानियावाला में अवस्थित प्रसिडंेसी इन्टरनेशनल स्कूल का फीस बढोतरी पर 100 से अधिक अभिभावकों द्वारा डीएम को शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ पर बुलाये जाने के उपरान्त भी स्कूल प्रबन्धन उपस्थित नही हो रहे थे। अभिलेखों की जांच करने पर पाया गया कि विद्यालय को प्री प्राईमरी से कक्षा 8 तक अंग्रेजी माध्यम से  मार्च 2020 से मार्च 2025 तक की अवधि 5 वर्ष के लिए मान्यता प्रदान की गई थी, जबकि स्कूल प्रबन्धन द्वारा मान्यता नवीनीकरण के लिए अभी तक आवेदन नही किया गया ह।

जिस पर जिला प्रशासन द्वारा  द प्रसिडेंसी विद्यालय पर प्री-प्राईमरी से कक्षा-8 तक बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन करने के फलस्वरूप शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की धारा-18 की उपधारा-5 में उल्लेखित प्राविधानों के अन्तर्गत विद्यालय पर प्रतिदिवस 10,000/- की दर से दिनांक 1 अपै्रल 2025 से 22 मई 2025 तक 52 दिवसों का कुल 5,20,000/- रूपये शास्ति आरोपित कर दी गई है।


 उक्त शास्ति की धनराशि विद्यालय प्रशासन को पत्र प्राप्त होने के तीन दिन के अन्तर्गत जमा करने के निर्देश दिए हैं। 

यदि विद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित अवधि में शास्ति की धनराशि जमा नहीं की जाती है तो विद्यालय प्रशासन से धनराशि भू-राजस्व की भाँति वसूल की जायेगी।

 ऋषिकेश:

चार धाम यात्रा पंजीकरण ट्रांजिट कैंप में  काफी भीड़भाड़ है।यात्रियों में काफी उत्साह है।नगर निगम ऋषिकेश के सहयोग से ये सभी कार्य सुचारू चलाये जा रहे है 

 1. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप, 6 काउंटर आईएसबीटी, तथा 35 मोबाइल टीम के माध्यम से की जा रही है।

rishikesh transit camp for chardhaam yatra with facialईटी


 2. वहीं हेमकुंड साहिब के लिए चार काउंटर तथा 10 मोबाइल टीम अलग से काम कर रही है


3.चार धाम यात्रा में मौसम की जानकारी के साथ ही यात्रा के संबंध में अध्ययन जानकारी डिस्प्ले के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।


4.साथ ही रामायण. महाभारत . भक्ति संगीत भी यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है

 5.चार धाम में जाने वाले प्रत्येक यात्री की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए ट्रांजिट कैंप में पांच टीम कार्य कर रही है। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, मेडिकल हिस्ट्री आदि को देखा जा रहा है। जो  रोग ग्रस्त व्यक्ति हैं उन्हें चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप चिकित्सालय के लिए रेफर किया जा रहा है जहां उनका परीक्षण कर आगे के लिए सलाह दी जा रही है तथा बॉन्ड आदि भी भरवा जा रहा है।

6.चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप चिकित्सालय में पांच बेड का अस्पताल संचालित हो रहा है। साथ ओपीडी भी चलाई जा रही है। यात्रा के शुरुआत से अब तक 6609 यात्रियों की ओपीडी की जा चुकी है ।आज अभी तक 66 लोगों की ओपीडी की जा चुकी है। जबकि हेल्थ स्क्रीनिंग सभी यात्रियों की की जा रही है।

7.  चार धाम यात्रा के दृष्टिगत ट्रांजिट कैंप में स्वागत कक्ष एवं यात्रा की जानकारी सामग्री का काउंटर भी लगाया गया है जहां पर यात्रियों को चार धाम यात्रा में ध्यान दिए जाने संबंधी निर्देश, फोल्डर, ब्रोशर आदि रखे गए हैं जिनका निशुल्क वितरण किया जा रहा है । साथ ही यात्रियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। फीडबैक भी लिया जा रहा है।

8.यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मौके पर ही यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण सिंगल विंडो के माध्यम से हो सके यह कार्यवाही संचालित की जा रही है। रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जा रहा है।

9.दिन में कम से कम दो बार निशुल्क चाय की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग ऋषिकेश के माध्यम से की जा रही है।

10. यात्रियों की सुविधा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का काउंटर लगाया गया है जहां से गाड़ियों की बुकिंग की जा रही है।

11.पर्वतीय सेवार्थ समिति के माध्यम से आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ट्रांजिट कैंप में किया गया है । यात्रियों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।

12 चार धाम यात्रियों के लिए निशुल्क दोपहर भोजन एवं सायं कालीन  निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है ।दोपहर का भोजन ओबराय मोटर्स तथा शांतिकुंज द्वारा कराया जा रहा है जबकि सायं कालीन भोजन  मां अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट संस्थापक श्री वरुण जुनेजा जी द्वारा यात्रियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

13. चार धाम यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल व्यवस्था जल संस्थान के द्वारा की जा रही है।रजिस्ट्रेशन काउंटर पर यात्रियों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

14. यात्रियों के सहयोग के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।

15.दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित की गई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से यात्रियों को भुगतान के आधार पर पहाड़ के पकवान, पहाड़ के उत्पाद, फ्रूट  चाट,जूस आदि  की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे यात्री बहुत खुश हैं । उन्हें बहुत कम दाम पर बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त हो रही है।

 देहरादून :  


डरिये नही, सावधानी ही बचाव है। हनारी प्रतिरोधक क्षमता के आगे सभी बीमारियां और महामारी हार जाती है। अपने और अपने परिवार की प्रतिरोधक क्षमता को पुष्ट बनाइये। मास्क का प्रयोग करें भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर।  स्वछता बहुत आवश्यक है।हांलाकि उत्तराखंड में कोरोना का कोई मामला नही है परंतु

बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड में आईं दो महिलाएं मे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

इनमें से एक एम्स की डॉक्टर है, जबकि दूसरी महिला ऋषिकेश  में धार्मिक प्रवचन सुनने आई है जो गुजरात की रहने वाली है |

स्वास्थ्य महानिदेशक  डॉ. सुनीता  टम्टा ने बताया कि दोनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री है और लक्षण पाये जाने के बाद  कारायी गयी जांच मे कोरोना की पुष्टि हुयी  हैं।  गुजरात से आई महिला को पहले ही कही बीमारियो से ग्रसित है   और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती  कराया गया है। जबकि एम्स की महिला  डॉक्टर का स्वास्थ्य ठीक है। वह  घर पर ही इलाज करा रही  हैं। स्वास्थ महानिदेशक  ने बताया कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन बाहरी राज्यों से आये दो लोगो  में कोरोना की पुष्टि हुई है।

 ऋषिकेश :



 पं.ल.मो.शर्मा परिसर ऋषिकेश योग विज्ञान विभाग के छात्र/छात्राओ को परीक्षा की पूर्णता के अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को ऋषिकेश परिसर के निदेशक प्रो. महाबीर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर परिसर निदेशक ने कहा कि योग महोत्सव केवल शैक्षणिक महोत्सव न होकर जीवन एवं आध्यात्म का महोत्सव है। जिसमें प्रतिभागी व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीयता के साथ सम्पूर्ण विश्व के प्रति अपनी नैसर्गिक जिम्मेदारियों को वशीभूत कर उसे जीवन में उतारने में सफल होता है। प्रो. रावत ने सभी प्रतिभागियों को समर्पित भाव से योग महोत्सव में प्रतिभाग करने पर अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि  योग जीवन के प्रत्येक पहलु को स्पर्श करते हुये उसमें उत्तरोत्तर निखार लाने में सहायक है। अतः इस उत्सव को मनाया जाना स्वाभाविक है। योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष नेे कहा कि यह योग महोत्सव भारतीय सांस्कृतिक वैश्विक चेेतना का सम्पूर्ण संगम है जिसमें भारतीय विरासत - एकता, प्रेम, एवं शांति जनकल्याण की भावना एक सूत्र में बंधती है। इसीलिये पूरा विश्व योग महोत्सव को मनाने ऋषिकेश आते हैं।  इस अवसर पर योग योग प्राध्यापिकायें डा. चंद्रेवरी नेगी, डा. वीना रयाल, डा. हिमानी नौटियाल के साथ योग के समस्त छात्र /छात्राएँ मौजूद  रहे |

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.