Halloween party ideas 2015

 भीषण गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में  कल जब मौसम ने अचानक से मिजाज बदला। 


राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भारी आंधी तूफान के बाद बारिश और ओलावृष्टि भी हुई।



 इस बीच दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो फ्लाइट को आसमान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

बिजली गिरने के कारण इंडिगो की फ्लाइट के आगे के कुछ हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।


विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दी गई, जिसके बाद फ्लाइट की तस्वीरें भी सामने आई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया है। 

इंडिगो की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। बयान में कहा गया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा।

 फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया।

 विमान के आगमन के बाद एयरपोर्ट की टीम ने ग्राहकों की देखभाल की और उनको प्राथमिकता दी। आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद विमान को रवाना कर दिया जाएगा।


आज़ का राशिफल

*दिनांक:- 22/05/2025, गुरुवार*

दशमी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 22 मई 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *विश्व वैदिक विविधता दिवस 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्मिन रुष्टे भयं नास्ति तुष्टे नैव धनागमः ।

निग्रहाऽनुग्रहोनास्ति स रुष्टः किं करिष्यति ।।

।। चा o नी o।।


   जिसके डाटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


न हि देहभृता शक्यं त्यक्तुं कर्माण्यशेषतः ।,

यस्तु कर्मफलत्यागी स त्यागीत्यभिधीयते ॥,


 क्योंकि शरीरधारी किसी भी मनुष्य द्वारा सम्पूर्णता से सब कर्मों का त्याग किया जाना शक्य नहीं है, इसलिए जो कर्मफल त्यागी है, वही त्यागी है- यह कहा जाता है॥,11॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।


🐂वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


👫मिथुन

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।


🦀कर्क

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


🐅सिंह

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।


🙍‍♀️कन्या

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।


⚖️तुला

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


🦂वृश्चिक

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।


🏹धनु

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🐊मकर

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।


🍯कुंभ

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


🐟मीन

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 अस्कोट क्षेत्र:

21 मई 2025




दिनांक 21 मई 2025 को एस.डी.आर.एफ. पोस्ट अस्कोट को थाना अस्कोट के माध्यम से समय लगभग 17:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक मजदूर निर्माण स्थल पर मलवे में दब गया है।


सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. टीम उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में त्वरित रेस्क्यू उपकरणों सहित समय 17:55 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए मलबे से एक मजदूर का शव बरामद किया गया, जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


मृतक की पहचान कुलदीप प्रसाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम दुनाकोट, तहसील डीडीहाट के रूप में हुई है।





सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम उत्तराखंड श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संसदीय समिति के अपने चार दिवसीय अध्ययन दौरे के दौरान आंध्र प्रदेश में चेन्नई, श्रीहरिकोटा और तिरुपति का भ्रमण किया। 

MP Trivendra  singh Rawat at   shri Harikota


उन्होंने वहां विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरणीय, वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय प्रगति और चुनौतियों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्हें श्रीहरिकोटा में PSLV C-61/EOS-09 के प्रक्षेपण का प्रत्यक्ष अवलोकन का भी किया।

 उन्होंने इस दौरान सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) और अंतरिक्ष विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3, आदित्य L1 जैसे मिशनों की सफल लॉन्चिंग और गगनयान की तैयारी भारत को आत्मनिर्भर और अग्रणी अंतरिक्ष राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। 


इस अध्ययन दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि विज्ञान, पर्यावरण और CSR के क्षेत्र में सहयोग, नीति और अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद और जमीनी निरीक्षण का अवसर प्रदान करता है, जिससे नीति निर्धारण में ठोस तथ्य आधारित सुझाव देने में सहायता मिलेगी।

 ऋषिकेश:

rishikesh municipal corporation chalaan single use plastic


दिनांक 21/05/2025 को नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार एवं लाजपत राय मार्ग  में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम, गंदगी व अतिक्रमण के संबंध में निरीक्षण करते हुए आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 13 चालान कर रुपए 6,600/- की धनराशि अधिरोपित की गई।

टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक  नरेश खैरवाल, जितेंद्र एवं अनिल उपस्थित रहे।


डोईवाला कांग्रेस द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । 



डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 

परवादून कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आधुनिक भारत के नवनिर्माण में स्व. राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी ने अपने प्रगतिशील विचारों और जनता की सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ भारत को एक नई गति और दिशा प्रदान की । उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में किये फैसलों से भारत की जनता के दिलों-दिमाग में अमिट छाप छोड़ी ।

डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि आज देश में कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट, दूरसंचार क्रांति का जो युग है, वो स्व० राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच की देन है । उनके द्वार पंचायतों को सशक्त करना,18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना, नवोदय विद्यालयों की नींव रखना सहित अनेक अन्य जन कल्याणकारी फैसलों ने भारत की प्रगति और विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया है । प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया । अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए । 


डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि राजीव गांधी मानते थे कि बिना संवाद के विश्वास पैदा नहीं हो सकता और बिना विश्वास के राजनीति नहीं चल सकती । इसी पारस्परिक संवाद की राजनीति को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने पंजाब, असम और मिजोरम समझौते किए, जिससे इन प्रदेशों में वर्षों से चल रही उथल-पुथल, अशांति एवं हिंसक गतिविधियों पर विराम लगा।


श्रद्धांजलि सभा मे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,एसपी बहुगुणा,सुनील बर्मन,देवराज सावन,गौरव मल्होत्रा,मुकेश प्रसाद,वरुण गुप्ता,आरिफ अली,रईस एहमद,शार्दूल नेगी,साजिद अली,सावन राठौर,नौशाद अली,चंद्र प्रकाश काला,सोहैब अली,गम्भीर ज्याडा आदि उपस्थित रहे ।

 डोईवाला:


chairman nagarpalika doiwala And CM Dhami




सीएम धामी  द्वारा नगर निगम महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्षों से संवाद   के दौरान नगरपालिका परिषद डोईवाला अध्यक्ष नरेंद्र नेगी द्वारा मुख्यमंत्री  धामी को डोईवाला में उपकोषागार से सम्बंधित ज्ञापन दिया। 


स्वीकृति प्रदान होने पर भी नहीं खुल पाया उपकोषागार 

 उपकोषागार खुलने में देरी होने के कारण मुख्यमंत्री से मिले पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी 

डोईवाला - उपकोषाकर की संबंधित ढांचे की स्वीकृति लगभग अक्टूबर 2024 में मिल गई थी लेकिन अभी तक उपकोषागार खोलने की करवाई धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है, गौरतलब हो कि डोईवाला में उपकोषागार खोलने स्वीकृति की पूर्व वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा प्रदान की थी, जिससे यहां के संबंधित विभाग,कार्य करने वाले कार्मिकों, पेंशन धारकों एवं विभागों को लाभ मिल सके ।

इसी संबंध में पालिकाध्यक्ष  नरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से मुलाकात कर उपकोषागार को जल्द खोलने की मांग की है ।

 नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर डोईवाला में जल्द उपकोषागार खोल दिया जाएगा । 

जिससे वहां के विभागों और अन्य लोगों को इसका लाभ मिल सके ।


 कार्यक्रम  में मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता हेतु तैयार तीन वेब पोर्टल  लॉन्च किए


मुख्यमंत्री ने नगर निकायों के कार्यालयों को डिजिटल करने, रजत जयंती पार्क बनाने, नगर निकायों में वेंडिंग जोन बनाने, भारत सरकार से टाइड फंड को अनटाइड करने का अनुरोध करने की  घोषणा की


सीएम ने राज्य की प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में 5 तथा   नगर पंचायत में 3 हाई -टेक  हैयर सैलून / पार्लर स्थापित करने हेतु स्थानीय महिला एवं पुरुषों हेतु प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाने की घोषणा भी की

 उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल सत्ता में बने रहने की ही नहीं , बल्कि  असल जिम्मेदारी जनता की सेवा करने की है।


मातृ शक्ति  को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड  को अग्रणी राज्य बनाने में माताओ- बहनों की सबसे बड़ी भूमिका रही है।

साथ ही सीएम धामी ने राज्य के सभी नगर  निकायों के जनप्रतिनिधियों  को नसीहत दी है कि वे अपनी भूमिका को केवल एक "पद"  के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा के एक मिशन के रूप में अपनाएं। 


सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी "ट्रिपल इंजन" सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। 

आप सभी अपने-अपने निकाय कार्यालय को केवल एक प्रशासकीय इकाई ही नहीं, बल्कि उसे एक 'सेवा केंद्र' के रूप में विकसित करें, जहाँ प्रत्येक नागरिक बिना झिझक के पूरे विश्वास के साथ आएं। 

 आप सभी पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को अपनी कार्यशैली का मूल मंत्र बनाएं। आप लोग नियमित रूप से विशेषकर उन कार्यों की मॉनिटरिंग स्वयं करें, जिनमें भ्रष्टाचार की संभावना अधिक रहती है क्योंकि प्रशासनिक स्तर पर आपकी सतर्कता ही सुशासन की सबसे बड़ी गारंटी बन सकती है। 

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं और अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को ये स्पष्ट संदेश दें कि किसी भी स्तर पर भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मेरा मानना है कि हमारी जिम्मेदारी केवल सत्ता में बने रहने की ही नहीं है, बल्कि हमारी असल जिम्मेदारी जनता की सेवा करने की है।




 *मुख्यमंत्री ने याद दिलाई नगर निकायों की जिम्मेदारिया* 


 


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, कई नगरों में जल निकासी की समस्या बनी हुई है।

साथ ही शहरों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। ट्रैफिक जाम अब शहरों में एक आम चुनौती बन चुका है, जिसे नियंत्रित करने के लिए स्थानीय निकायों को भी को विशेष प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्राथमिकता के साथ कार्य करना होगा। 


सभी नगर निकायों से अनुरोध करते हुए  

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आप लोगों को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए संकल्पित होकर प्रयास करने होंगे।  मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हमारी सरकार नगर निकायों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के सिद्धांत पर चलते हुए भारत को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 

स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से आज देश के लाखों शहरों, कस्बों और नगरों में साफ-सफाई की एक नई संस्कृति विकसित हुई है। अमृत योजना के द्वारा शहरी बुनियादी ढांचे जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज और हरित स्थानों को सशक्त किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा शहरी विकास को तकनीक और नागरिक सुविधा के साथ जोड़ते हुए एक आदर्श नगर विकास का मॉडल प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाखों गरीब परिवारों को अपने स्वयं के पक्के घर प्राप्त हुए हैं।


 *राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा देने के लिए प्रयासरत* 



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और सहयोग से हमारी राज्य सरकार भी उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ने राज्य में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का काम किया है | स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक नगर में ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।स्मार्ट सिटी मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को देने का प्रयास किया गया है।  इसके साथ ही “विकास भी, विरासत भी” के मूलमंत्र के साथ राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की मातृ शक्ति द्वारा प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है | 

उनके बनाए उत्पाद मल्टीनेशनल कंपनियों के उत्पादों से भी बेहतर है |  मातृ शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है| उत्तराखंड  को अग्रणी राज्य बनाने में माताओ- बहनों की सबसे बड़ी भूमिका है |


 *ट्रिपल इंजन सरकार लिख रही विकास का नया अध्याय* 


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारा राज्य नीति आयोग की SDG इंडेक्स रिपोर्ट में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में पूरे देश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। साथ ही, युवाओं को रोजगार देने में भी हम अग्रणी राज्य बनकर उभरे हैं |हमने एक वर्ष में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाने में सफलता प्राप्त की है, जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। हमारी सरकार विकास कार्यों के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के प्रति भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।  साथ ही, प्रदेश में सख्त दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानूनों को भी लागू किया है।


इस अवसर पर मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल,  सहित सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष,  सचिव श्री नितेश कुमार झा, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल, शहरी विकास विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न स्थानीय निकायों के 100 से अधिक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे  |

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.