Halloween party ideas 2015

देहरादून:


आज दिनांक 20 मई  कैंट विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल एवं राजपुर विधानसभा के अंबेडकर मंडल क्रमशःअध्यक्ष आशीष शर्मा एवं  पंकज शर्मा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं कैंट विधान सभा की सम्मनित विधायक  सविता कपूर  एवं राजपुर विधानसभा के  विधायक श्री खजान दास  के मार्गदर्शन में "तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" आयोजित की गई जिसमें  पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत  राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल महानगर देहरादून  अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल  निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ,हरीश डोरा ,विशाल गुप्ता की  उपस्थिति में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा"

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारत माता की जय एवं वीर सैनिकों के शौर्य को सम्मान देने हेतु एक जनयात्रा सबने मिलकर तिरंगा हाथ में लेकर  शहीदों को नमन किया।

 भारत माता के वीर सपूतों द्वार ऑपरेशन सिंदूर की अंतर्गत आतंक के ठिकानों को जड़ से खत्म कर के यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।

 इस अभियान में हमारी महिला सैन्य अधिकारियों की भी भूमिका अदुतीय अकल्पनीय प्रेरणादायक रही हैं।

 इन वीरांगना बहनों को सादर नमन करते हैं साधू राम जूनियर हाई स्कूल से कमला पैलेस चौक तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा सम्पन्न हुई।

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में 

 जोगेंद्र सिंह पुंडीर ,  प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा

 आदित्य चौहान , प्रदेश मंत्री भाजपा 

मनोज कंबोज मंडल महामंत्री, अजय सिंह मंडल महामंत्री, रजनी देवी पार्षद, बबीता गुप्ता पार्षद, मिनाक्षी मौर्य पार्षद, डॉली मोहन पार्षद, महेंद्र कुकरेजा अंकुर जैन अरुण खरबंदा अनीता गर्ग अंशिता शर्मा ममता अग्रवाल  पार्षद,महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप दुग्गल, रेखा निगम, संजू  विनोद , हितेश चौधरी, रवि राठौड़, सुषमा  शिखा , नीरज  कुलदीप पंत, राजेश काम्बोज, गोविंद साहनी, विकास शर्मा, सूरज सोनकर, बब्लू बंसल,विजय मलिक, शर्मिला शर्मा, राहुल जुयाल आदि उपस्थित रहे।



 डोईवाल :











 विधानसभा के अंतर्गत तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य शौर्य के धन्यवाद के निमित्त  श्री बृजभूषण गैरोला  विधायक डोईवाला के नेतृत्व में शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया.

जिसमे विभिन्न संगठनों, स्कूली बच्चों, कैडेट्स, महिला संगठनी, आम जनता जनार्दन , पदाधिकारियों  ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

 इसके अतिरिक्त अधिशासी निदेशक डोईवाला शुगर मिल श्री दिनेश प्रताप ने भी तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग करते हुए मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा को उजागर किया। विधायक डोईवाला ने जवानों को देश का सर्वोत्तम अनमोल रत्न बताते है कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को हमे आभार करना चाहिए कि बॉर्डर पर देश की रकक्षा का दायित्व उनके हाथों में देकर हम स्वयं चैन की नींद सोते है।


आज का राशिफल

*दिनांक:- 21/05/2025, बुधवार*

नवमी, कृष्ण पक्ष, 

ज्येष्ठ 

rashifal today 21 मई,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *आतंकवाद विरोध दिवस 


*विश्व संस्कृति  विविधता दिवस 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अर्थाधीताश्चयै र्वेदास्तथा शूद्रान्न भोजिनः ।

ते द्विजाः किं करिष्यन्ति निर्विषा इव पन्नगाः ।।

।। चा o नी o।।


   जिन्होंने वेदों का अध्ययन पैसा कमाने के लिए किया और जो नीच काम करने वाले लोगो का दिया हुआ अन्न खाते है उनके पास कौनसी शक्ति हो सकती है. वो ऐसे भुजंगो के समान है जो दंश नहीं कर सकते. इस


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


कार्यमित्येव यत्कर्म नियतं क्रियतेअर्जुन ।,

सङ्‍गं त्यक्त्वा फलं चैव स त्यागः सात्त्विको मतः ॥,


हे अर्जुन! जो शास्त्रविहित कर्म करना कर्तव्य है- इसी भाव से आसक्ति और फल का त्याग करके किया जाता है- वही सात्त्विक त्याग माना गया है॥,9॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


🐂वृष

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें।


👫मिथुन

मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।


🦀कर्क

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम न लें। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक काम होंगे।


⚖️तुला

व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।


🦂वृश्चिक

आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संघर्ष, भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा।


🏹धनु

योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें। संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।


🐊मकर

राजकीय मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।

 

🍯कुंभ

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।


🐟मीन

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  नीरज  पाराशर (वृन्दावन🌺


*यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए डोईवाला और हरबर्टपुर नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर।*


*पंजीकरण शिविर की व्यवस्था के लिए डीएम ने ईओ नगर पालिका को किया नोडल अधिकारी नामित।*

देहरादून :

registration on UCC portal in doiwala

जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर संपादित किए जाने हेतु नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्डो में विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के समस्त वार्ड क्षेत्रान्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोडल अधिकारी नामित किया है।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषद डोईवाला और नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के प्रत्येक वार्ड में नामित पर्यवेक्षक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सीएससी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थान चिन्हित करते हुए निर्धारित तिथि को समय पर पंजीकरण शिविर हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथियों में शिविरों के आयोजन एवं पंजीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के सम्बन्ध में में सम्बन्धित वार्ड में शिविर से पूर्व ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर के आयोजन स्थल पर बैनर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मा० जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित कर उनको भी अपने स्तर से पंजीकरण शिविरों के आयोजन, तिथि एवं स्थल सम्बन्धी सूचना का प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु अनुरोध किया जाए। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत शिविरों के आयोजन उपरान्त पंजीकरण की प्रगति सूचना संलग्न प्रारूप पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के जल जीवन मिशन प्रकोष्ठ के ई-मेल आई०डी०  dwsmijmdehradun@gmail-com   पर दैनिक रूप से सांय 5.00 बजे तक उपलब्ध कराया जाए। 

डीएम ने निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कराए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


नगर पालिका परिषद डोईवाला के मिशरवाला, आर्यानगर, कर्न्हावाला, बारूवाला, बिचली जौली व स्वामी रामनगर वार्ड में 21 मई को पंजीकरण शिविर लगेगा। जौलीग्रांट, अथरोवाला-1, अथरोवाला-2, भानियावाला, केशवपुरी व राजीव नगर वार्ड में 22 मई को शिविर लगेगा। त्रीघराट, खट्टा, नियमवाला, तेलीवाला में 23 मई को और कुर्कावाला, प्रेम नगर, चांदमारी, अंबेडकर नगर वार्ड में 24 मई 2025 को विशेष पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे।  


नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के बंशीपुर व आदर्श विहार वार्ड में 22 मई को, फतेहपुर पश्चिम व  असानबाग वार्ड में 23 मई को, रामबाग व विवेक विहार वार्ड में 24 मई को टी-स्टेट व आदर्श नगर वार्ड में 25 मई को तथा हरिपुर वार्ड में 27 मई,2025 को यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

              


सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई सकारात्मक चर्चा


देहरादून;

CEO  uttarakhamd film development council ba


उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित बॉर्डर 2 के सेट पर सुप्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद थे। मुलाक़ात के दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन विविधता और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे समर्थन पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखंड की वर्तमान फिल्म नीति को देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में एक माना जा रहा है, जहां फिल्म निर्माताओं को समय से शूटिंग की अनुमति, प्रशासनिक सहयोग और स्थानीय संसाधनों की सहज उपलब्धता मिलती है। श्री तिवारी ने बताया कि यहां फिल्म यूनिट को जिस तरह का सकारात्मक और सहज वातावरण मिल रहा है, वह प्रदेश को फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक सशक्त गंतव्य बनाता है। सनी देओल भी इस दौरान काफी सहज और उत्साहित नज़र आए।


बॉर्डर 2 की बात करें तो यह फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज़ के प्रोडक्शन में बन रही है, जिसकी शूटिंग फरवरी से देहरादून में चल रही है। केसरी फेम अनुराग सिंह इसके निर्देशक हैं और इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। 


फ़िल्म के प्रोड्यूसर बिनोय गांधी ने बताया कि फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है और इसके लिए देहरादून के हल्दूवाला क्षेत्र में कश्मीर के एक गांव का भव्य सेट बनाया गया है। सेट निर्माण की  शुरुआत पिछले साल नवंबर में हुई थी। फिल्म में युद्ध के सीन, टैंक और सेना के मूवमेंट जैसे दृश्य शामिल हैं और इसका विजुअल प्रजेंटेशन VFX के लिहाज़ से भी बेहद महत्वपूर्ण है। फिल्म के आर्ट डायरेक्टर मयूर शर्मा हैं और एक्शन डायरेक्शन की जिम्मेदारी रवि वर्मा निभा रहे हैं, जो पहले जाट जैसी फिल्मों में भी अपने काम के लिए सराहे जा चुके हैं। इस प्रोजेक्ट से रोज़ाना लगभग 350 स्थानीय लोगों को काम मिल रहा है। 


फिल्म बॉर्डर 2 के अलावा इस समय उत्तराखंड में कई प्रमुख फिल्मों की शूटिंग चल रही है। तनु वेड्स मनु फेम निर्माता विनोद बच्चन की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 की शूटिंग देहरादून में हो रही है, जिसमें अविनाश तिवारी और 12वीं फेल फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ गोविंद नामदेव और सुधीर पांडे जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं, अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा और बिजेंद्र काला अभिनीत कॉमेडी सटायर ‘उत्तर दा पुत्तर’ की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में चल रही है।


उत्तराखंडी सिनेमा को प्रोत्साहन देने के तहत इन दिनों *गढ़वाली भाषा की तीन फिल्में*—मारचा, तेरी माया और नमक—की शूटिंग क्रमशः देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में हो रही है। राज्य सरकार की पहल से इन फिल्मों को स्थानीय लोकसंस्कृति, परंपरा और बोली के साथ तकनीकी संसाधनों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय सिनेमा को एक नई दिशा और पहचान मिल रही है।


वहीं, *बीते कुछ समय में* उत्तराखंड में कई उल्लेखनीय हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिनमें ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘तिकड़म’, ‘दो पत्ती’, ‘पुतुल’, ‘रौतू का राज’, ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘पास्ट टेंस’, ‘केसरी 2’ और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ प्रमुख हैं। वर्ष 2024 -25 में उत्तराखंड सरकार द्वारा 225 शूटिंग अनुमतियाँ जारी की गईं ।


उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद लगातार राज्य को एक आकर्षक फिल्म निर्माण गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है, जहां संस्कृति, प्रकृति, तकनीक और प्रशासनिक सहयोग का संगम फिल्म निर्माताओं को विशेष अनुभव प्रदान करता है।


 *मुख्यमंत्री ने  सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मांडूवाला, देहरादून स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर में  छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 


मुख्यमंत्री ने छात्रावास के शिलान्यास के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छात्रावास, छात्रों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता के बाद सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्स्थापित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की गई। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर मांडूवाला के विद्यार्थियों द्वारा हाल ही में संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी। 


*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में शिक्षा व्यवस्था में हुए व्यापक सुधार*


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने देश में सर्वप्रथम नई शिक्षा नीति को लागू किया। प्रदेश में 141 पीएम श्री विद्यालय तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के 13 जनपदों के 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम की व्यवस्था भी की गई है। क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विद्यालयों में एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तके अनिवार्य की गई हैं।


*राज्य में हुई मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने की शुरुआत।*

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छठवीं से 12वीं कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रत्येक विकासखण्ड के 10 वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने की शुरुआत भी की गई है। राज्य में मुख्यमंत्री बालाश्रय योजना भी प्रारंभ की गई है। स्कूली शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य में विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना भी की गई है। 


*प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को भी विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़ा जाएगा*


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विद्या समीक्षा केंद्र के गुजरात मॉडल को लागू करने वाला उत्तराखंड , देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य के लगभग 16 हजार विद्यालय इस नवाचार से जोड़े जा चुका है। शीघ्र ही प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को भी विद्या समीक्षा केंद्र से जोड़ा जाएगा। जिससे इन विद्यालयों से संबंधित शिक्षकों, छात्रों तथा समस्त शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी एक केंद्रीकृत प्रणाली के माध्यम से सरकार के पास उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा के साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दे रहे है।


*राष्ट्रीय स्तर में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की ऐतिहासिक शुरुआत*


मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश में करोड़ों रूपए की लागत से स्टेडियम एवं खेल सुविधाओं का निर्माण करवाया गया है  8 वर्ष की उम्र से ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन व किट आदि भी प्रदान किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की ऐतिहासिक शुरुआत भी की है। उन्होंने कहा हाल ही में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल लाकर इतिहास रचा है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संपूर्ण भारत में 12 हजार से अधिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं जिनमें लगभग 35 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यालयों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति, संस्कारों और समाज के प्रति उत्तरदायित्व के बोध की भावना को विकसित करने का किया जाता है। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में चरित्र निर्माण और  संस्कार सेवा भाव को महत्व दिया जाता है।


इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य श्री सुरेश सोनी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री सहदेव पुंडीर, अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री शिवकुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती ( पश्चिमी उत्तर प्रदेश ) श्री डोमेश्वर साहू, अध्यक्ष विद्यालय परिसर श्री सुरेंद्र, डॉ. सुषमा अग्रवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीरू देवी, अध्यक्ष बाल आयोग गीता खन्ना एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 उत्तराखण्ड के तीन युवा एन0सी0सी0 कैडेट्स ने 18 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढाई कर देश को किया प्रेरित।



18 मई 2025 को साहस, दृढता और अनगिनत चुनौतियों को पार करने की अदभुत मिसाल पेश करते हुए उत्तराखण्ड के तीन युवा राश्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट, दुनिया की सबसे ऊॅंची चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 


यह एतिहासिक  उपलब्धि 18 मई 2025 को प्राप्त हुई जो यह सिद्ध करती है कि जब सपनों में विश्वास और कठिन परिश्रम होता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता ।

इन साहसी युवा पर्वतारोहियों - कैडेट वीरेन्द्र सामन्त, 29 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, देहरादून, कैडेट मुकुल बंगवाल, 4 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, पौडी, कैडेट सचिन कुमार, 3 उत्तराखण्ड वाहिनी राश्ट्रीय कैडेट कोर, उत्तरकाशी ने दुनिया की सबसे ऊॅंची पर्वत चोटी को चढकर ना केवल अपने व्यक्तिगत साहस को परखा, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत के युवा अगर ठान लें तो कोई भी चुनौती उनके रास्ते में नहीं आ सकती ।

कैडेट वीरेन्द्र सामन्त ने कहा, “यह हमारी जीत नहीं है, यह हर उस युवा की जीत है जो सपने देखता है। हमने कडी चुनौतियों का सामना किया लेकिन हर कदम में हमारे अंदर विश्वास था- अपने आप पर, अपनी टीम पर और इस सपने को पूरा करने पर।“

यह अभियान एन0सी0सी0 के द्वारा आयोजित किया गया था जिसका उद्दश्य भारतीय युवाओं को साहसिक खेलों, नेतृत्व और आत्मनिर्भता के प्रति प्रेरित करना है। इस कठिन यात्रा में इन कैडेट्स ने न केवल भयंकर मौसम का सामना किया, बल्कि मानसिक और शारीरिक थकावट को भी पार किया।  फिर भी उनके अथक प्रयासों और टीमवर्क ने उन्हैं सफलता की ऊॅंचाइयों तक पहुॅंचाया।

एन0सी00सी0 में हम हमेशा कहते हैं कि नेतृत्व कठिन समय में ही पैदा होता है।  इन युवा पर्वतारोहियों ने इस सिदधांत को अपने कार्यां से साबित किया है।  उत्तराखण्ड एन0सी0सी0 के अपर महानिदेशक, मेजर जनरल रोहन आनन्द, सेना मेडल ने कहा “जो उन्होंने किया है वह एक पीढी को प्रेरित करेगा, ताकि वे अपने डर को पार कर सकें और असाधारण उपलब्धियॉं हासिल कर सकें।“

यह उपलब्धि केवल इन कैडेट्स की नहीं बल्कि पूरे देश की है। उनका साहस और समर्पण भारत के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा का सा्रेत बनेगा। उनकी सफलता एन0सी0सी के मूल्यों-अनुशासन, टीमवर्क और उतकृश्टता की ओर निरंतर प्रयास का प्रतीक है।

इस यात्रा में उन्हें अनुभवी पर्वतारोहियों, प्रशिक्षकों और एन0सी0सी0 के मार्गदर्शकों का पूरा सहयोग प्राप्त था।  इसके अलावा, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड, भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम और स्थानीय संगठनों ने इस अभियान की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेजर जनरल रोहन आनन्द, सेना मेडल, अपर महानिदेशक ने कहा, ‘यह सफलता सिर्फ इन कैडेटस की नहीं, बल्कि पूरे राश्ट्र की है । उनकी यात्रा हमारे युवा शक्ति, एकता की ताकत और असंभव को संभव बनाने की अदम्य इच्छा का प्रतीक है।

अब जब ये कैडेट्स उत्तराखण्ड लौटेंग तो उनका एक सच्चे नायक के रूप में स्वागत किया जाएगा।  उनका यह साहसिक सफर आने वाली पीढियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा और यह सिद्ध करेगा कि जब आप ठान लें, तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.