Halloween party ideas 2015


तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

डोईवाला:



         प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य शौर्य ने दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकवादियों के कैंपों में जो तबाही मचाई उसे पूरी दुनिया ने देखा है ।

 भारतीय सेना के सम्मान में डोईवाला नगर में 20 मई 2025 को सुबह 8:00 बजे पब्लिक इंटर कॉलेज से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला विधानसभा के यशस्वी विधायक  बृज भूषण गैरोला रहेंगे।

 

        

 ऋषिकेश :



 नेपाली फार्म से ढालवाला तक एलिवेटेड फ्लाइट ओवर प्रस्तावित है। जिसका संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

सोमवार को संबंधित विभागों नेशनल हाईवे, वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम के अधिकारियों ने सोंग नदी से नेपाली फार्म होते हुए तीन पानी तक स्थल निरीक्षण किया।

एनएच खंड डोईवाला के सहायक अभियंता मनोज राठौर ने बताया कि समस्त विभागों की आख्या लेकर व संबंधित विभागों द्वारा आपस में मंथन किए जाने के बाद मिनिस्ट्री को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एनएच खंड डोईवाला से अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, सहायक अभियंता मनोज राठौर, जेई कश्यप कुमार, जेई विकास बडोला व वन विभाग से राजाजी नेशनल पार्क की वन्यजीव प्रतिपालक सरिता भट्ट, रेंजर महेश सेमवाल, वन दरोगा आशीष गौड़, रंजीत रावत, आरक्षी प्रशान्त रावत व विक्रम पुंडीर मौजूद रहे। इस दौरान राजस्व विभाग से निरीक्षक सुनील चौधरी, उप निरीक्षक मोहम्मद रिजवान, उप निरीक्षक शोभाराम जोशी मौजूद रहे|


देहरादून:

BKTC chairman meet to governor  gumeet singh


श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश के राज्यपाल  लैप्टिनेंट जनरल ( अवकाश प्राप्त)गुरमीत सिंह  से शिष्टाचार भेंट  की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी पुस्तक *संस्कृति ओर भारतीय ज्ञान प्रणाली की पुनर्स्थापना उत्तराखंड के  विशेष संदर्भ में* पुस्तक बीकेटीसी अध्यक्ष को भेंट की ।


उत्तराखंड चारधाम  श्री केदारनाथ, श्री बदरीनाथ श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री  यात्रा सहित  25 मई से शुरू होने वाली पवित्र श्री हेमकुंट साहिब यात्रा विषयक चर्चा हुई। 


6 मई श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी की कार्यभार संभालने के बाद तथा श्री केदारनाथ तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण से लौटने के पश्चात महामहिम राज्यपाल  महोदय से  राजभवन में भेंट हुई है।

धामों में यात्रा  व्यवस्थाओंं,मंदिर समिति द्वारा धामों में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन, धामों में सुरक्षा व्यवस्था  के विषय में बीकेटीसी अध्यक्ष ने  राज्यपाल को अवगत कराया।


 हरिद्वार:

संदीप सिंह रावत

director NHM swati bhadoriya at Haridwar


निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।


जनपद चिकित्सालय के पैथालॉजी लैब में किए जाने वाले टैस्ट एवं जॉच का समय बढ़ाने के निर्द


-एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर विगत दिवस हरिद्वार पहॅुची स्वाति भदौरिया निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आम जनमानस के  लिए उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया,।


चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहॉ महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्हेंाने ओपीडी कक्ष, विशेष नवजात शिशु परिचर्या ईकाई, कोल्ड चेन कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसोपरांत कक्ष, अल्ट्रासाउड कक्ष, आदि का निरीक्षण कर वहॉ उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया, उन्हेंाने  चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रसव के लिए जो भी महिलाएं चिकित्सालय में आ रही है उन्हें सभी स्वस्थ्य सुविधाए उपलब्ध हो तथा जच्चा बच्चा का विशेष ख्याल रखा जाए इसके साथ गर्भवती महिला एवं बच्चों को देखरेख के लिए काउंसलर के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। महिलाओं बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहा सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जानकारी देने के निर्देश दिए। 

         स्वाति ने  पैथालॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान लैब में होने वाली जॉच किए जा रहे थे उन सभी की सूची प्रर्दशित करन ेके निर्देश दिए ताकि आम जनमानस को होने वाले टेैस्टों की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्हेाने ओपीडी मे महिलाओं केबैठने के लिए उचित व्यवस्था का निर्देश दिए  तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए।

जिला क्षय रोग चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया इस दौरान उन्हेंाने वर्तमान में क्षय रोगियों के सम्बंध मेंजानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली, उन्होंने औशधि कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली, उन्होंने यह निर्देश दिए कि क्षय रोग के सम्ब्ंाध में निर्देश दिए कि दवाइयों का स्टॅक खत्म होने से पहले ही डिमांड भेज दी जाए।

     सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादराबाद की भी निरीक्षण किया वहॉ उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा लिया वहॉ पर उनके द्वारा ओपीडी एवं दवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया, बहादरा बाद के मातृत्व एवं शिशु कल्याण केन्द्र आत्मलपुर, बौंगला का निरीक्षण के दौरान आशाओं से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

     निरीक्षण के उपरांत रोशनाबाद स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यो की समीक्षा की। बैठक में उनहेंाने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्हें धरातल पर उतारना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है जिसे की आम जनमानस को इस कार्यक्रम का लाभ सहजता से उपलब्ध हो सके। उन्हेांने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को राजकीय चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि आशाओं द्वारा किसी भी गर्भवती महिला के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है तो उस पर त्वरित गति से उपचार सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की कमी है उन चिकित्सालय में स्टाफ नर्स की तत्काल भर्ती की जाए। उन्हेंाने आरबीएस कार्यक्रम के तहत बच्चों केे सवास्थ्य परीक्षण के लिए निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण करवाए जाए एवं जिन बच्चों के स्वास्थ्य में कमी पाई जाती है तो उसका जल्द से जल्द से इलाज कराया जाए

उन्हेंाने निर्देश दिए की राष्ट्री स्वास्थ्य मिशन के तहत जो भी कार्यक्रम चलाए जा रहे है उन सभी कार्यक्रमों को आशाओं को भी जनकारी देकर उचित प्रशिक्षण देने केी बात कही।

       समीक्षा बैठक के दौरान उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के सभी चिकित्सालय में पैथालॉजी लैब में जो जॉच की जाती है इसके लिए उन्होंने समय बढ़ाने के निर्देश दिए जिसे 01.00 बजे तक समय निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सालय में आने वाले आम जनमानस को जॉच करानें में सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्हेंाने यह भी निर्देश दिए कि चिकित्सालय में जो भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है या जो भी सुविधा दी जा रही है उसका भी रजिस्टर तैयार करने का कहा जिससे डाटा तैयार करने में असुविधा न हो। 

          इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.के.सिंह ने जनपद आगमन पर निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया को पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया, उन्हेंाने निदेशक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को आश्वस्त किया कि जनपद भ्रमण के दौरान चिकित्सालय में जो भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाए जाने के दिशा निर्देश दिए गये हैं उनका सम्बंधित से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

           बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती निमी राणा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमो पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

            इस अवसर पर एसीएमओ डा. अनिल वर्मा, पीएमएस डा. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस डा. राजेश गुप्ता, डा. संदीप निगम, डा. उमा रावत, डा. नितिन अरोड़ा, डा. आर.बी.सिंह, डा. यशपाल तोमर, डा. शादाब सिद्दकी, डा. आरती बहल, अनिल सती सहित अन्य डाक्टर भी उपस्थित थे।

                              

आज का राशिफल

*दिनांक:- 20/05/2025, मंगलवार*

सप्तमी, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 20 may 2925


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *अष्टमीक्षय 


*भौमष्टमी (कालाष्टमी)


*श्री दादूदयाल पुण्य तिथि 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


विद्यार्थी सेवकः पान्थः क्षुधार्तो भयकातरः ।

भाण्डारी प्रतिहारी च सप्त सुप्तान् प्रबोधयेत् ।।

।। चा o नी o।।


   इन सातो को जगा दे यदि ये सो जाए...

१. विद्यार्थी 

२. सेवक 

३. पथिक 

४. भूखा आदमी 

५. डरा हुआ आदमी 

६. खजाने का रक्षक 

७. खजांची


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत्‌ ।,

स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत्‌ ॥,


जो कुछ कर्म है वह सब दुःखरूप ही है- ऐसा समझकर यदि कोई शारीरिक क्लेश के भय से कर्तव्य-कर्मों का त्याग कर दे, तो वह ऐसा राजस त्याग करके त्याग के फल को किसी प्रकार भी नहीं पाता॥,8॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


🐂वृष

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें।


👫मिथुन

मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।


🦀कर्क

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम न लें। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता रहेगी।


🐅सिंह

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।


🙍‍♀️कन्या

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक काम होंगे।


⚖️तुला

व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।


🦂वृश्चिक

आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संघर्ष, भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। परिवार, समाज में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा।


🏹धनु

योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें। संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।


🐊मकर

राजकीय मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।

 

🍯कुंभ

यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।


🐟मीन

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के तहत यू०सी०सी० पोर्टल, युद्धस्तर पर सम्पादित कराये जाने हैं विभिन्न श्रेणी के पंजीकरणः डीएम

नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 21 मई से 09 जून 2025 तक आयोजित किये जा रहे यूसीसी पंजीकरण,  विशेष शिविर

डीएम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को किया नोडल अधिकारी नामित

देहरादून :



 जिलाधिकारी सविन बसंल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग-5 द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत यू०सी०सी० पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य को युद्धस्तर पर सम्पादित कराये जाने हेतु नगर निगम देहरादून के समस्त वार्डाे में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत यू०सी०सी० पोर्टल पर नियमानुसार अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किये जाने हेतु मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, देहरादून को नोडल अधिकारी नामित किया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम देहरादून के प्रत्येक वार्ड में नामित पर्यवेक्षक यू०सी०सी पोर्टल पर पंजीकरण हेतु सीएससी  के साथ समन्वय स्थापित कर स्थान चिन्हित करते हुये निर्धारित तिथि को समय पर पंजीकरण शिविर हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे।निर्धारित तिथियों में शिविरों के आयोजन एवं पंजीकरण हेतु वांछित अभिलेखों के सम्बन्ध में में सम्बन्धित वार्ड में शिविर से पूर्व ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।  कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर के आयोजन स्थल पर बैनर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मा० जन प्रतिनिधियों से भी सम्पर्क स्थापित कर उनको भी अपने स्तर से पंजीकरण शिविरों के आयोजन, तिथि एवं स्थल सम्बन्धी सूचना का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु अनुरोध किया। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत शिविरों के आयोजन उपरान्त पंजीकरण की प्रगति सूचना संलग्न प्रारूप पर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के जल जीवन मिशन प्रकोष्ठ के ई-मेल आई०डी० dwsmijmdehradun@gmail.com  पर दैनिक रूप से सांय 5.00 बजे तक उपलब्ध करायेंगे। डीएम ने निर्देशित किया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत समान नागरिक संहिता (यू०सी०सी०) के अन्तर्गत अधिकाधिक संख्या में पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

-मनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मी और उनके आश्रितों को सरकारी योजना का लाभ देने के लिए लगेंगे शिविर।*

डीएम के निर्देश, शिविर का रोस्टर जारी, 27 मई को चुक्खूवाला, 31 मई को इंद्रेश नगर व 03 जून को वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में आयोजित होगा शिविर।

प्रशासन की अपील, शिविर का उठाएं लाभ।


देहरादून :


जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जनपद के रेखीय विभागों द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि 27 मई को वाल्मीकि मंदिर, चुक्खूवाला देहरादून, 31 मई को वाल्मीकि धर्मशाला, इंद्रेश नगर देहरादून और 03 जून,2025 को वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, लीड बैंक, श्रम प्रवर्तन, ई-डिस्ट्रिक्ट, नगर निगम आदि विभागों की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता पेंशन, यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ ही कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। बाल विकास द्वारा कुपोषित शिशु, किशोरी व महिलाओं का चिन्हीकरण करते हुए नंदा गौरा, पीएम मातृ वंदना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, अटल आयुष्मान कार्ड, पोषण, परिवार कल्याण एवं टीकाकरण आदि सुविधा दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड का सत्यापन, संशोधन और नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उद्योग विभाग के माध्यम से पीएमईजीपी, सीएम स्वरोजगार योजना, एमएसवाई के तहत ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा बीमा, बैंकों से सीसीएल एवं स्वरोजगार योजनाओं के लिए ऋण स्वीकृति किए जाएंगे। श्रम प्रवर्तन द्वारा श्रमिकों के कार्ड, सामग्री एवं टूल किट वितरण और ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से आधार कार्ड संशोधन और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।


मुख्य विकास अधिकारी ने रेखीय विभागों को निर्देशित किया है कि शिविरों के सफल आयोजन हेतु नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश और समाज कल्याण विभाग को अपना सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के मैनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।   

             

    

देहरादून:

CM Dhami  meeting wirh 16th financial commission team


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक में प्रदेश की वित्तीय परिस्थितियों, चुनौतियों एवं विकास आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा। 


मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की ’’ईको सर्विस लागत’’ को देखते हुए ‘‘इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति का अनुरोध किया है। साथ ही 


’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान पर भी विचार किया जाना चाहिए।


सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और राज्यों के मध्य बेहतर वित्तीय समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित विशिष्ट बैठक में उपस्थित वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, आयोग के सदस्यगणों श्रीमती ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पाण्डा, डा. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा का उत्तराखंड राज्य स्थापना के इस रजत जयंती वर्ष में देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना के पश्चात राज्य के आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए बाह्य ऋणों पर निर्भर रहना पड़ा। राज्य ने जहां एक ओर विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, वहीं बजट का आकार एक लाख करोड़ रूपए को पार कर गया है। नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में उत्तराखंड सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले राज्यों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 70 प्रतिशत से अधिक भाग वनों से आच्छादित होने के कारण प्रमुख रूप से दो चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जहां एक ओर वनों के संरक्षण हेतु अधिक व्यय करना पड़ता है, वहीं वन क्षेत्र में किसी अन्य विकास गतिविधि के निषेध के कारण ’’ईको सर्विस लागत’’ का वहन भी करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने ’’इनवॉयरमेंटल फेडरललिज्म’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति दिये जाने, ’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने और राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान दिये जाने का अनुरोध किया। 


वर्ष 2010 में ’’इंडस्ट्रियल कन्सेसनल पैकेज’’ के खत्म होने के पश्चात हम ’’लोकेशनल डिस्एडवान्टेज’’ की पूर्ति करने में कठिनाई आ रही है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी अत्यंत सीमित है। इस कारण इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट प्राविधान करने पड़ते हैं। स्मार्ट क्लास, क्लस्टर स्कूल एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही टेली मेडिसन, विशेष एंबुलेंस सेवा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील राज्य है। इन आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए राज्य को सतत आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होती है। राज्य में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु स्थापित सारा और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ’’भागीरथ एप’’ की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के इन विशिष्ट प्रयासों के लिए विशेष अनुदान पर विचार किए जाने का अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के फलस्वरूप लागू होने वाले नियमों के कारण उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन की संभावनाएं सीमित हो गई हैं। जल विद्युत क्षेत्र, विभिन्न कारणों से आर्थिकी में अपेक्षित योगदान नहीं दे पा रहा है, जिससे राजस्व के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी भारी क्षति हो रही है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परियोजनाओं की क्षतिपूर्ति की राशि और संबंधित मैकेनिज्म निर्धारित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ स्थलों में आने वाली ’’फ्लोटिंग पाप्यूलेशन’’ के कारण परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य, कचरा प्रबंधन एवं अन्य सेवाओं के लिए भी अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करना पड़ता है। जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण राज्य में इन्फ्रास्टक्चर के निर्माण में अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने ’’कर-हस्तांतरण’’ के अंतर्गत राज्यों के बीच हिस्सेदारी के मानदंडों में टैक्स प्रयास के साथ-साथ ’’राजकोषीय अनुशासन’’ को भी ’’डिवोल्यूशन’’ फॉर्मूले में एक घटक के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए।  ’’रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट’’ के स्थान पर ’’रेवन्यू नीड ग्रान्ट’’ को लागू करना युक्तिसंगत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक संरचना की त्रिविमीयता (थ्री डाइमेनसियेलीटी) के कारण पूंजीगत व्यय तथा अनुरक्षण लागत दोनों ही अधिक होते हैं। राज्य में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात भी कम है। 


16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया  ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य हर क्षेत्र में तेजी विकास कर रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। बेरोजगारी को कम करने की दिशा में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जिन चुनौतियों का सामना उत्तराखण्ड समेत अन्य पर्वतीय राज्य कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग द्वारा  31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 


इस अवसर पर सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर ने राज्य की विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री एल. फैनई, श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण और अपर सचिवगण उपस्थित थे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.