Halloween party ideas 2015

 *एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार*


*भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई*


उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

 सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आज देहरादून  स्थित पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी  चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


शिकायतकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट  लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पिछले तीन सालों में अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों को धामी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेज चुकी है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प पर दृढ़ है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

 *श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी  दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण को पहुंचे बदरीनाथ धाम*

* *देश के सैनिकों के नाम श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में की पूजा-अर्चना महाभिषेक पूजा संपन्न की* 

•  *ज्योर्तिमठ में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज एवं बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद।

• *बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पहुंचे ज्योर्तिमठ के बाद श्री बदरीनाथ धाम।* 

• *ज्योर्तिमठ एवं बदरीनाथ धाम में भब्य स्वागत।* 

ज्योर्तिमठ/ श्री बदरीनाथ/ गोपेश्वर: 



श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी  दर्शन पूजा -अर्चना तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण हेतु आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों ने उनका तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण का फूलमालाओं परंपरागत वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊं से भब्य स्वागत किया।


श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन पूजा-अर्चना के बाद  उन्होंने बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहां यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्थाओंं को अधिक चुस्त दुरुस्त किये जाने हेतु निर्देश दिये। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं निजी  सचिव प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ सहित सभी अधिकारी कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।


 इससे पहले आज ही बुधवार को *बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री नृसिंह बदरी ज्योर्तिमठ  में दर्शन किये तथा देश के सैनिकों के नाम  महाभिषेक पूजा संपन्न की देश प्रदेश के खुशहाली की कामना की।एवं  बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ  का निरीक्षण किया* उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पूजा में शामिल हुए।


श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में पूजा-अर्चना, तथा निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से ज्योर्तिमठ स्थित मठ में भेंट की तथा आशीर्वाद लिया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


 बीते  सोमवार 12 मई  को बीकेटीसी अध्यक्ष ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये यात्रा व्यवस्थाओं  का निरीक्षण किया था मंगलवार 13 मई  को यात्री विश्राम गृह गुप्तकाशी  सहित श्री विद्यापीठ फार्मेसी विद्यापीठ गुप्तकाशी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया इसके पश्चात  इसी दिन रात्रि को बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ज्योर्तिमठ पहुंचे 

तथा  ज्योर्तिमठ में भी आज बुधवार सुबह बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष का पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल -दमाऊं आदि  के साथ फूल मालाओं से भब्य स्वागत हुआ स्वागत करनेवालों में भाजपा नेता सुभाष डिमरी,मंडल अध्यक्ष अमित सती, देवपुजाई समिति अध्यक्ष अनिल नंबूदरी,रमेश कुनियाल, मोहित चंदोला,सभासद ललिता देवी, सभासद प्रवेश डिमरी सहित कार्यकर्तागण शामिल थे।


 श्री नृसिंह बदरी के दर्शन कर देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।

यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया  तथा बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय का निरीक्षणकर अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण प्रबंधक भूपेंद्र राणा, आचार्य वाणी विलास डिमरी अतुल डिमरी, श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील सहित सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।



 बीकेटीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीकेटीसी अध्यक्ष ने  11  मई रविवार प्रात: को सर्वप्रथम तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थिति मंदिर समिति के चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह  का निरीक्षण किया ।इसी दिन देवप्रयाग एवं डालमिया यात्री विश्राम गृह श्रीनगर, कलियासौड़- धारी देवी सहित रूद्रप्रयाग यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर उखीमठ पहुंचे थे

बीकेटीसी  अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं  उपाध्यक्ष  ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण  आज भगवान बदरीविशाल की शायं कालीन आरती में शामिल होंगे।


15 मई गुरूवार को बीकेटीसी अध्यक्ष भगवान बदरीविशाल की प्रातः कालीन महाभिषेक पूजा में शामिल होंगे रावल सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट , अमित बंदोलिया महाभिषेक पूजा संपन्न करेंगे।


 आज बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम में  निर्माण कार्यों तथा यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया दर्शन पंक्ति में तीर्थयात्रियों की कुशल क्षेम मालूम की तथा सुझाव सुने। मंदिर परिसर, कार्यालय, तोसाखाना, पुलिस कंट्रोल रूम, प्राथमिक उपचार केंद्र,सीसीटीवी कक्ष, प्रसाद काउंटर,भोग मंडी, तप्तकुंड, गांधी घाट तथा ब्रह्म कपाल क्षेत्र का भी निरीक्षण तथा बदरीनाथ मास्टर प्लान का अवलोकन किया।  पुलिस एवं सुरक्षा से जुड़ी ऐजेंसियों के अधिकारियों से श्री बदरीनाथ धाम तथा माणा में आयोजित हो रहे पुष्कर कुंभ की जानकारी ली।


 तप्तकुंड क्षेत्र में श्री बदरीश पंडा पंचायत पदाधिकारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष से भेंट की तथा उनका अभिनंदन किया।इस दौरान दोनों  बीकेटीसी उपाध्यक्ष एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल  एवं  अधिकारीगण भी

निरीक्षण में साथ रहे एवं व्यवस्थाओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।


15 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष श्री बदरीनाथ धाम से वापस देहरादून पहुंचेगे।

भ्रमण के दौरान पीआरओ अजय जी,श्रेयांस द्विवेदी, आर्किटेक्ट अजीत, भी साथ है।


बदरीनाथ धाम में  बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी,  जिला पंचायत सदस्य देवीदत्त जोशी,भाजपा नेता विनोद नवानी सहित धीरज मोनू पंचभैया, जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, भास्कर पांडेय आदि मौजूद थे।

 *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का  किया गया भव्य आयोजन*

shaury tiranga yatra  in leadership of CM Dhami


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही। हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।




मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।


मुख्यमंत्री ने  कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपने वीर सपूतों की बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और अब देश की सीमाओं की रक्षा अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से की जा रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि है, जहाँ का लगभग हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों के अनुशासन, शौर्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को प्रत्येक वर्ष मनाए जाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक,विधायक श्री खजान दास, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री बृज भूषण गैरोला, श्री भरत चौधरी, मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, पूर्व राजसभा सांसद श्री तरुण विजय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, दर्जाधारी रजनी रावत, डॉ. देवेंद्र भसीन, श्री श्याम अग्रवाल मौजूद थे।

 *यमुनोत्री धाम भैरव मंदिर क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई:-* 


 *एक घायल महिला को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, एक अन्य व्यक्ति का शव किया बरामद।* 



 दिनांक 13 मई 2025 को यमुनोत्री धाम से दर्शन के उपरांत पैदल लौट रही एक महिला श्रद्धालु नये भैरव मंदिर के समीप पालकी से टकराकर गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा गया।


वहीं एक अन्य घटना में पुलिस चौकी जानकीचट्टी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचित हुआ कि पुराने भैरव मंदिर के पास एक व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जानकीचट्टी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्यवाही कर व्यक्ति को अत्यधिक गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 14/05/2025, बुधवार*

द्वितीया, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 14 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *छटी उत्सव राधावल्लभ जी 


*सर्वार्थ, अमृत सिद्धि योग 1146 तक 


*सूर्य वृष में रात्रि 24:23 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्मिन रुष्टे भयं नास्ति तुष्टे नैव धनागमः ।

निग्रहाऽनुग्रहोनास्ति स रुष्टः किं करिष्यति ।।

।। चा o नी o।।


   जिसके डाटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


काम्यानां कर्मणा न्यासं सन्न्यासं कवयो विदुः ।,

सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः ॥,


श्री भगवान बोले- कितने ही पण्डितजन तो काम्य कर्मों के (स्त्री, पुत्र और धन आदि प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति के लिए तथा रोग-संकटादि की निवृत्ति के लिए जो यज्ञ, दान, तप और उपासना आदि कर्म किए जाते हैं, उनका नाम काम्यकर्म है।,) त्याग को संन्यास समझते हैं तथा दूसरे विचारकुशल पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को (ईश्वर की भक्ति, देवताओं का पूजन, माता-पितादि गुरुजनों की सेवा, यज्ञ, दान और तप तथा वर्णाश्रम के अनुसार आजीविका द्वारा गृहस्थ का निर्वाह एवं शरीर संबंधी खान-पान इत्यादि जितने कर्तव्यकर्म हैं, उन सबमें इस लोक और परलोक की सम्पूर्ण कामनाओं के त्याग का नाम सब कर्मों के फल का त्याग है) त्याग कहते हैं॥,2॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।


🐂वृष

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।


👫मिथुन

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से ‍पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।


🦀कर्क

यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।


🐅सिंह

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक न हो। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।


🙍‍♀️कन्या

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।


⚖️तुला

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।


🏹धनु

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।


🐊मकर

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।


🍯कुंभ

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।


🐟मीन

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*



देहरादून 


भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के सम्मान में बुधवार, 14 मई, 2025 को प्रातः 7ः00 बजे से मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अगुवाई में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।


जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शौर्य तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर मंगवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि शौर्य तिरंगा यात्रा की रूपरेखा के अनुसार सभी अधिकारी तैयारियों को समय से पूरा करें। तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता और सैन्य सम्मान का संदेश दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने की अपील की है।


बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढोढियाल, डीएसओ केके अग्रवाल सहित रेखीय विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


 

 नई दिल्ली:



*सीबीआई कोर्ट ने पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई*


वर्ष 2019 में पोलाची (तमिलनाडु) में हुए यौन उत्पीड़न मामले में एक ऐतिहासिक फैसले में, अदालत ने सभी 9 आरोपपत्रित आरोपियों को कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न के लिए दोषी ठहराया, जिसमें 8 पीड़ितों के साथ सामूहिक बलात्कार भी शामिल है।


वर्ष 2019 में बड़े हंगामे के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था। जांच के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ कुल 3 आरोपपत्र दाखिल किए गए।

 कुल 48 गवाहों और 206 दस्तावेजों की जांच की गई। इस संवेदनशील मामले की जांच सीबीआई ने अत्यंत सावधानी और वैज्ञानिक तरीके से की, जांच के दौरान सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों को बड़ी मेहनत से एकत्र किया। 

इसके अलावा, सभी 8 पीड़ितों को जांच के दौरान और विशेष रूप से नामित न्यायालय में आयोजित मुकदमे की कार्यवाही के दौरान सीबीआई द्वारा पर्याप्त भावनात्मक और नैतिक समर्थन दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़ितों की गोपनीयता और पहचान का उल्लंघन न हो।

 गवाहों को भी उचित सुरक्षा दी गई और यह उल्लेख करना उचित है कि एक भी गवाह मुकर नहीं गया। 

जांच के दौरान और मुकदमे के दौरान सीबीआई की समर्पित टीम के काम के परिणामस्वरूप सभी 9 आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जो अपनी गिरफ्तारी की तारीख से लेकर मुकदमे की समाप्ति तक न्यायिक हिरासत में थे। 

सभी आरोपियों को *मृत्यु तक आजीवन कारावास* की सजा सुनाई गई है। उन्हें अन्य अपराधों के लिए भी सजा सुनाई गई है। 

साथ ही पीड़ितों को जिला कानूनी सहायता प्राधिकरण द्वारा भुगतान किए जाने वाले 85 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.