Halloween party ideas 2015

 *यमुनोत्री धाम भैरव मंदिर क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई:-* 


 *एक घायल महिला को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, एक अन्य व्यक्ति का शव किया बरामद।* 



 दिनांक 13 मई 2025 को यमुनोत्री धाम से दर्शन के उपरांत पैदल लौट रही एक महिला श्रद्धालु नये भैरव मंदिर के समीप पालकी से टकराकर गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा कंडी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा गया।


वहीं एक अन्य घटना में पुलिस चौकी जानकीचट्टी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचित हुआ कि पुराने भैरव मंदिर के पास एक व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जानकीचट्टी से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्यवाही कर व्यक्ति को अत्यधिक गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 14/05/2025, बुधवार*

द्वितीया, कृष्ण पक्ष,

ज्येष्ठ 

rashifal today 14 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *छटी उत्सव राधावल्लभ जी 


*सर्वार्थ, अमृत सिद्धि योग 1146 तक 


*सूर्य वृष में रात्रि 24:23 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्मिन रुष्टे भयं नास्ति तुष्टे नैव धनागमः ।

निग्रहाऽनुग्रहोनास्ति स रुष्टः किं करिष्यति ।।

।। चा o नी o।।


   जिसके डाटने से सामने वाले के मन में डर नहीं पैदा होता और प्रसन्न होने के बाद जो सामने वाले को कुछ देता नहीं है. वो ना किसी की रक्षा कर सकता है ना किसी को नियंत्रित कर सकता है. ऐसा आदमी भला क्या कर सकता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: मोक्षसंन्यासयोग:- अo-18


काम्यानां कर्मणा न्यासं सन्न्यासं कवयो विदुः ।,

सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः ॥,


श्री भगवान बोले- कितने ही पण्डितजन तो काम्य कर्मों के (स्त्री, पुत्र और धन आदि प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति के लिए तथा रोग-संकटादि की निवृत्ति के लिए जो यज्ञ, दान, तप और उपासना आदि कर्म किए जाते हैं, उनका नाम काम्यकर्म है।,) त्याग को संन्यास समझते हैं तथा दूसरे विचारकुशल पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को (ईश्वर की भक्ति, देवताओं का पूजन, माता-पितादि गुरुजनों की सेवा, यज्ञ, दान और तप तथा वर्णाश्रम के अनुसार आजीविका द्वारा गृहस्थ का निर्वाह एवं शरीर संबंधी खान-पान इत्यादि जितने कर्तव्यकर्म हैं, उन सबमें इस लोक और परलोक की सम्पूर्ण कामनाओं के त्याग का नाम सब कर्मों के फल का त्याग है) त्याग कहते हैं॥,2॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।


🐂वृष

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।


👫मिथुन

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से ‍पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।


🦀कर्क

यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।


🐅सिंह

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक न हो। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।


🙍‍♀️कन्या

बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।


⚖️तुला

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।


🦂वृश्चिक

लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।


🏹धनु

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।


🐊मकर

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।


🍯कुंभ

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।


🐟मीन

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*



देहरादून 


भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के सम्मान में बुधवार, 14 मई, 2025 को प्रातः 7ः00 बजे से मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अगुवाई में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।


जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शौर्य तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर मंगवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि शौर्य तिरंगा यात्रा की रूपरेखा के अनुसार सभी अधिकारी तैयारियों को समय से पूरा करें। तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता और सैन्य सम्मान का संदेश दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने की अपील की है।


बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढोढियाल, डीएसओ केके अग्रवाल सहित रेखीय विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


 

 नई दिल्ली:



*सीबीआई कोर्ट ने पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई*


वर्ष 2019 में पोलाची (तमिलनाडु) में हुए यौन उत्पीड़न मामले में एक ऐतिहासिक फैसले में, अदालत ने सभी 9 आरोपपत्रित आरोपियों को कानून की विभिन्न धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न के लिए दोषी ठहराया, जिसमें 8 पीड़ितों के साथ सामूहिक बलात्कार भी शामिल है।


वर्ष 2019 में बड़े हंगामे के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था। जांच के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ कुल 3 आरोपपत्र दाखिल किए गए।

 कुल 48 गवाहों और 206 दस्तावेजों की जांच की गई। इस संवेदनशील मामले की जांच सीबीआई ने अत्यंत सावधानी और वैज्ञानिक तरीके से की, जांच के दौरान सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों को बड़ी मेहनत से एकत्र किया। 

इसके अलावा, सभी 8 पीड़ितों को जांच के दौरान और विशेष रूप से नामित न्यायालय में आयोजित मुकदमे की कार्यवाही के दौरान सीबीआई द्वारा पर्याप्त भावनात्मक और नैतिक समर्थन दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़ितों की गोपनीयता और पहचान का उल्लंघन न हो।

 गवाहों को भी उचित सुरक्षा दी गई और यह उल्लेख करना उचित है कि एक भी गवाह मुकर नहीं गया। 

जांच के दौरान और मुकदमे के दौरान सीबीआई की समर्पित टीम के काम के परिणामस्वरूप सभी 9 आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जो अपनी गिरफ्तारी की तारीख से लेकर मुकदमे की समाप्ति तक न्यायिक हिरासत में थे। 

सभी आरोपियों को *मृत्यु तक आजीवन कारावास* की सजा सुनाई गई है। उन्हें अन्य अपराधों के लिए भी सजा सुनाई गई है। 

साथ ही पीड़ितों को जिला कानूनी सहायता प्राधिकरण द्वारा भुगतान किए जाने वाले 85 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।

 

जिस कंपनी को करना था ब्लैकलिस्ट, उसे दे दिया 100 करोड़ का अतिरिक्त काम

गांव-गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल सूखे

बाहरी कंपनियों पर मेहरबान हैं अधिकारी

धक्के खा रहे स्थानीय कॉन्ट्रैक्टर 

देहरादून:



मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक और उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल योजनाओं में 450 करोड़ के घपले-घोटालों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन का नाम बदलकर नल कमीशन मिशन कर दिया जाना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि अधिकारी स्लीपिंग पार्टनर के रूप में काम कर रहे हैं। अधिकतर पेयजल योजनाओं को बाहर की कंपनियों को दिया गया है। जिन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है, उन कंपनियों को संरक्षण दिया जा रहा है। 


प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोहित डिमरी ने कहा कि गांव-गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। नल सूख चुके हैं। जल जीवन मिशन की योजनाएं कागजों में तो बन गई है, लेकिन हकीकत में यह सिर्फ सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में जल जीवन मिशन के तहत करीब 800 करोड़ की लागत के 44 पेयजल योजनाओं का निर्माण चल रहा है। जिसमें से अकेले हरियाणा की कंपनी यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 372 करोड़ की लागत के 17 प्रोजेक्ट दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि वह रुद्रप्रयाग जनपद से हैं और यहां पर कंपनी द्वारा नवासू-खेड़ाखाल, क्वीलाखाल-सौंदा पम्पिंग योजना के साथ ही चोपता पेयजल योजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है। चमोली जनपद में कांडा-मैखुरा ग्राम समूह पंपिंग योजना का निर्माण यह कंपनी कर रही है। इस निर्माण कार्यों में अनियमितता, धीमी प्रगति, अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और अनियमितताओ के कारण इस कंपनी द्वारा बनाई जा रही अधिकतर योजनाएं सवालों में घेरे में है। यही वजह है कि इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति की गई है और अब इसी कंपनी को हल्द्वानी में 100 करोड़ की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना के निर्माण का काम दिया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि जल निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान और मुख्य अभियंता संजय सिंह का इस कंपनी से क्या रिश्ता है ? आखिर इस कंपनी पर इतनी मेहरबानी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता स्लीपिंग पार्टनर की भूमिका में हैं। कई कंपनियों में इनकी पार्टनरशिप चल रही है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। 


मोहित डिमरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उत्तराखण्ड में स्थानीय या मूल निवासी कॉन्ट्रैक्टर नहीं हैं, जिनसे ये काम करवाये जा सकते थे। इसी तरह नैनीताल में भी सीवरेज और पेयजल योजना के 46 करोड़ के प्रोजेक्ट यूपी की चार कंपनियों को दिए गए। जिसमें दो कंपनी लखनऊ, एक बरेली और एक कानपुर की है। 


मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तरकाशी में विश्वबैंक के पैसे से संगराली-पाटा और बौंगाडी पेयजल योजना का निर्माण हुआ और इस पर सात करोड़ की धनराशि खर्च हुई। बाद में तत्कालीन अभियंता आलोक कुमार, संजय सिंह सहित अन्य अभियंताओं ने जल जीवन मिशन में भी करीब सात करोड़ रूपये इसी योजना पर खर्च किये। जांच होने पर 25 लाख रुपए की वसूली के नोटिस भी इन अभियंताओं को जारी हुए। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकतर जनपदों में जल जीवन मिशन में घोटाले घपले सामने आते रहे हैं। चामोली जनपद के थराली में सुनला पेयजल योजना के निर्माण के दौरान करीब डेढ़ किमी पाइप लाइन ही गायब हो गई थी, इसमें न्यायालय के आदेश के बाद भ्रष्ट अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। टिहरी जनपद के भेलूंता और अन्य क्षेत्रों में 10 करोड़ से अधिक घोटाले सामने आए। यही स्थिति पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी है। कुल मिलाकर जल जीवन मिशन में लगातार घपले-घोटाले सामने आ रहे हैं और जनता आज भी पानी के लिए तरह रही है। 


मोहित डिमरी ने कहा कि घपले-घोटालों में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। सम्बंधित विभागीय कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव, पेयजल सचिव से अभी इस सम्बंध में मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

  ऋषिकेश


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन – शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम


निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एन.जी.ए.), ऋषिकेश — एक निःशुल्क शिक्षण संस्थान — ने एक बार फिर शैक्षिक उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। आज घोषित परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया।


कक्षा 12वीं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:

सलोनी ने 98% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर कला वर्ग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

ऋतु कुमारी ने 96.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सिया कटारिया ने 96% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान एवं वाणिज्य वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

साक्षी नौटियाल (95.2%) एवं आर्यन गुसाईं (94.8%) ने क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किए।

आशिया रावत ने विज्ञान वर्ग में 93.2% अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

कक्षा 10वीं के मुख्य परिणाम इस प्रकार हैं:


तन्वी पोखरियाल ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वैष्णवी कोठियाल (95.8%) द्वितीय, दीपिका बत्रा (95.2%) तृतीय,

स्वयम रावत (94.8%) चतुर्थ तथा महक कटारिया (94%) पंचम स्थान पर रहीं।



विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संचालक संत बाबा जोध सिंह जी महाराज ने छात्रों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती अमृतपाल डंग ने भी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम एवं शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।


यह परिणाम न केवल छात्रों की मेहनत और अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि एन.जी.ए. की गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यनिष्ठ शिक्षा प्रणाली का भी प्रमाण है।



डीएम का चढ़ा पारा बिठाई उच्च स्तरीय जांच, 10 बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगी समितिः


पहुंच कहीं तक भी हो, दिव्यांग असहाय बच्चों के शोषण, अधिकारों का हुआ हनन, तो प्रशासन  कुतंत्र ध्वस्तीकरण से गुरेज नहीं  करेगा

जो नियम कानून नैतिकता से बाहर उन पर प्रशासन जल्द करेगा प्रहार, पंजीकरण निरस्त

देहरादून :

DM sawin bansal  action on handicapped institutions


डीएम देहरादून की यह कार्रवाई भले ही स्वागत के योग्य हो परंतु इसमें कोई शक नहीं है कि बिना शासन प्रशासन के अधिकारियों के मिली भगत के इस प्रकार के कार्यों को अंजाम दिया जाता है।

 कोई भी संस्थाएं इस प्रकार का कार्य करने की हिम्मत तभी करती है जब शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अफसर अथवा कर्मचारी लालच में आकर अपने कार्यों से इति श्री कर लेते हैं और संस्थानों पर भरोसा दिखाते हैं  इससे क्या होता है कि इन संस्थाओं को किसी का डर और भय नहीं रहता है और इसी भय मुक्त वातावरण में वह उन कार्यों से ही विमुख होते हैं जिन कार्यों के लिए उनको सरकारी अथवा गैर सरकारी सुविधा प्राप्त हो रही होती हैं ।

यही हाल अन्य संस्थाओं का भी है ।तो आवश्यकता इस बात की भी है कि शासन प्रशासन को समय-समय पर अपने कर्मचारियों और जिम्मेदार अफसर से भी जवाब तलब किया जाना चाहिए ,वह भी सख्ती से।


 समाज कल्याण विभाग में दिव्यांग कल्याण को पजीकृत संस्थाओं द्वारा जिले की 20 दिव्यांग बालिकाओं सेन्टर में दाखिला न दिए जाने का ताजा मामला प्रकाश में आया है।

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिव्यांग बच्चों के कल्याण, उत्थान एवं उपचार के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं द्वारा बच्चों को संस्था में लेने से इनकार करने गंभीरता से लिया है। 

जबकि यह संस्थाएं बच्चों की सेवा के नाम पर राज्य एवं केन्द्र सरकार सहित विदेशी फंडिंग भी प्राप्त कर रही हैं।

 विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी तथा शिकायतें प्राप्त हो रही है कि यह संस्थाएं जो अपनी क्षमता, संसाधन स्टाफ एवं बच्चों की संख्या दिखाते हैं वह संस्थानों पर उपलब्ध नहीं होते है। पंजीकरण के दौरान जो मानव संसाधन दस्तावेज में दिखाए जाते हैं वह केन्द्रों पर उपलब्ध नहीं है। इसमें कई नामी गिरामी संस्थाएं भी शामिल है। जरूरत पड़ने पर दिव्यांग बच्चों के कल्याण, उपचार दाखिला पर इन संस्थाओं द्वारा बिना बच्चों को लिए सीधे इनकार किया जा रहा है।


इससे क्षुब्ध होकर डीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए सभी तथ्यों पर 10 बिंदुओं पर जांच करने हेतु उच्च स्तरीय समिति बिठाई है। समिति निर्धारित समयावधि में अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संस्थाओं का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को अधिकारियों का पाठ पढाते हुए कहा कि महज हस्ताक्षर, संस्तुति देने तक ही सीमित न रहे अपने अधिकारियों को पहचाने तथा मानव कल्याण को सख्त एक्शन लें। 


उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि दिव्यांग असहायों का शोषण व अधिकारों का हनन बर्दाश्त नही किया जाएगा ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि यह संस्थाए दिव्यांग असहायों के कल्याण, शिक्षा एवं उपचार के नाम पर राज्य एवं केन्द्र सरकार सहित विदेशी फंडिंग प्राप्त करती है, जो संसाधन, चिक्सिक, टीचर्स, विशेषज्ञ, मानवश्रम, स्टॉफ आदि पंजीकरण के दौरान अभिलेखों में दर्शाए जाते हैं वह मौके पर नही होते तथा बच्चों की जो संख्या बताई जाती है वह नहीं होती है।


समाज कल्याण में दिव्यांग कल्याण क्षेत्र में कार्यरत जनपद देहरादून अन्तर्गत इन संस्थाओं की होगी जांच बजाल इंस्टिीट्यूट ऑफ लर्निंग राजपुर रोड, लतिका राय फांउडेशन बसंत विहार, भरत मंदिर स्कूल सोसायटी ऋषिकेश, रैफल राईडर चौशायर इन्टरनेशनल सेंटर मोहनी रोड, अरूणिमा प्रोजेक्ट विथ ऑटिज्म यूनिट ऑफ द गेटवे ग्राम सिनोला, यशोदा फांउडेशन डोईवाला, एमडीआरएस तपोवन, मुशीसभा सेवा सदन एवं पुनर्वास हर्बटपुर, दिव्य एजुकेशन सोसायटी निम्बुवाला, डिस्लेक्सिया सोसायटी ऑफ उत्तराखण्ड राजपुर रोड, सेतु संस्था डालनवाला, हरबर्टपुर किशचियन हॉस्पिटी सोसाइटी हरबर्टपुर, व चौशायर होम्स इंण्डिया डालनवाला, वसुन्धरा मानव कल्याण संस्था देहरादून, लर्निंग ट्री विशेष बच्चों का विद्यालय धर्मपुर, नन्ही दुनिया मूक बधिर विद्यालय कालीदास रोड, आशा स्कूल गढीकैंट, आशोनिक वैलफैयर सोसायटी के अन्तर्गत सशक्त स्पेशल स्कूल बालावाला देहरादून, नन्दा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन देहरादून।


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.