Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल

*दिनांक:- 09/05/2025, शुक्रवार*

द्वादशी, शुक्ल पक्ष, 

वैशाख

Rashifal today 10 मई 2025



*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *प्रदोष व्रत (शिव पूजन)


*💮🚩💮   शुभ विचार   🚩💮🚩*


 सर्वौषधीनाममृतं प्रधानम्

सर्वेषु सौख्येष्वशनं प्रधानम् ।

सर्वेन्द्रियाणां नयनं प्रधानं

सर्वेषु गात्रेषु शिरः प्रधानम्।।

।। चा o नी o।।


 अमृत सबसे बढ़िया औषधि है.

इन्द्रिय सुख में अच्छा भोजन सर्वश्रेष्ठ सुख है.

नेत्र सभी इन्द्रियों में श्रेष्ठ है.

मस्तक शरीर के सभी भागो मे श्रेष्ठ है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


तदित्यनभिसन्दाय फलं यज्ञतपःक्रियाः।,

दानक्रियाश्चविविधाः क्रियन्ते मोक्षकाङ्क्षिभिः॥,


 तत्‌ अर्थात्‌ 'तत्‌' नाम से कहे जाने वाले परमात्मा का ही यह सब है- इस भाव से फल को न चाहकर नाना प्रकार के यज्ञ, तपरूप क्रियाएँ तथा दानरूप क्रियाएँ कल्याण की इच्छा वाले पुरुषों द्वारा की जाती हैं।।25।।


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।


🐂वृष

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।


👫मिथुन

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।


🦀कर्क

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।


🐅सिंह

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🙍‍♀️कन्या

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


⚖️तुला

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।


🦂वृश्चिक

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।


🏹धनु

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।


🐊मकर

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।


🍯कुंभ

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।


🐟मीन

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

  दिल्ली;

जानिए किस प्रकार पाकिस्तान सोशल साइट पर प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल कर रहा है। पीआई बी ने ऐसे 07 पोस्ट को फैक्ट चेक के साथ उजागर किया है।

ऑपरेशन सिंदूर

  10 मई 2025


पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई संघर्ष विराम उल्लंघन (सीएफवी) भी किए।

ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और सीएफवी को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा

Operation sindoor ,propaganda of pak



ऑपरेशन सिंदूर पर 07 मई 2025 को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, संयत और गैर भड़काऊ बताया था। 

पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाने का विशेष उल्लेख किया गया था। यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उचित उत्तर दिया जाएगा।

पाकिस्तान ने 07-08 मई 2025 की रात ड्रोन और मिसाइलों द्वारा अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के कई स्थानों से बरामद मलबे पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।

आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी करने की जानकारी विश्वसनीय रूप से मिली है।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तीव्रता की तोपों का प्रयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के निकट अकारण गोलीबारी में तेजी से बढ़ोत्तरी की है।

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की मृत्यु हुई है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और तोपों की अकारण गोलीबारी का उचित उत्तर दिया है।

भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मान करने की स्थिति में मामले को ओर अधिक ना बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसी से भारत ने हवा में मार गिराई पाकिस्तान की मिसाइल!

S-400 सुदर्शन ने हवा में मार गिराई पाकिस्तान की मिसाइल।

भारत ने यह सिस्टम रूस से 2018 में 5.43 अरब डॉलर (लगभग ₹4.65 लाख करोड़) में खरीदा था।

भारत के अलावा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम रूस, चीन और तुर्की जैसे देशों के पास भी है।

भारत ने इसे अपनी सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाने और वायु सुरक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से खरीदा था।

सुबह 6:30 बजे  09 मई 2025 तक पीआईबी फैक्ट चेक के बारे में मीडिया को संक्षिप्त जानकारी - दिन के दौरान मीडिया के साथ साझा की 


कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा सामान्य रूप से और खास तौर पर पाकिस्तान में मुख्यधारा के मीडिया द्वारा समन्वित रूप से गलत सूचनाओं की बौछार की गई है, जिसका एकमात्र उद्देश्य भारतीय जनता में भय पैदा करना है। पिछले कुछ हफ्तों से प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा इस मनोवैज्ञानिक युद्ध का सक्रिय रूप से खंडन किया जा रहा है। इसके अलावा, भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता गलत सूचनाओं के झांसे में आ रहे हैं। पीआईबी की फैक्ट-चेक यूनिट ने रिकॉर्ड को सीधा किया और गलत सूचनाओं, दुष्प्रचार और सरासर झूठ का पर्दाफाश किया। 08 मई, 2025 को 2200 बजे से 0630 बजे के बीच कुल सात वीडियो की फैक्ट-चेकिंग की गई। फैक्ट-चेक किए गए वीडियो की सूची, उनके लिंक के साथ नीचे संकलित की गई है:


1. जालंधर में ड्रोन हमले का एक वीडियो लोगों में दहशत पैदा करने के लिए व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा था। पीआईबी ने वीडियो की जांच की और पाया कि यह खेत में लगी आग का एक असंबंधित वीडियो था। वीडियो में शाम 7:39 बजे की टाइमलाइन थी, जबकि ड्रोन हमला बाद में शुरू हुआ। जालंधर के डीसी ने भी यही दावा किया। 

2. ऑनलाइन फैलाए गए एक फ़र्जी वीडियो में पाकिस्तानी सेना द्वारा एक भारतीय चौकी को नष्ट करने का दावा किया गया था। इस वीडियो को कई फ़र्जी और असत्यापित खातों द्वारा शेयर और प्रवर्धित किया गया था। PIB ने पाया कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है और सत्यापन के बाद पुष्टि की गई कि यह नाटक किया गया था क्योंकि भारतीय सेना में "20 राज बटालियन" नामक कोई इकाई नहीं है। वीडियो का उद्देश्य जनता को गुमराह करना और समन्वित प्रचार अभियान का हिस्सा था।


3. सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में भारत पर मिसाइल हमला किया है। पीआईबी ने वीडियो की तथ्य-जांच करने पर गलत सूचना का भंडाफोड़ किया। शेयर किया गया वीडियो वास्तव में वर्ष 2020 में लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोटक हमले का था। 

4. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एक ब्रिगेड पर फिदायीन हमले के बारे में सूचना व्यापक रूप से शेयर और प्रसारित की गई। तथ्य-जांच करने पर, पीआईबी ने पुष्टि की कि किसी भी सेना छावनी पर ऐसा कोई फिदायीन या आत्मघाती हमला नहीं हुआ। झूठे दावों का उद्देश्य केवल गुमराह करना और भ्रम पैदा करना था। वीडियो को तदनुसार फ़्लैग किया गया।


पीआईबी


5. एक गोपनीय पत्र में दावा किया गया कि सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल वी.के. नारायण ने उत्तरी कमान के सेना अधिकारी को सैन्य तैयारियों के बारे में एक गोपनीय पत्र भेजा था। पीआईबी ने इस बात की तथ्य-जांच की और पाया कि जनरल वी.के. नारायण सीओएएस नहीं हैं और इस बात की पुष्टि की कि यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है।


6. एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया कि भारतीय सेना ने अमृतसर और अपने ही नागरिकों पर हमला करने के लिए अंबाला एयरबेस का इस्तेमाल किया। पीआईबी ने पाया कि यह दावा पूरी तरह से निराधार है और यह एक सुनियोजित गलत सूचना अभियान का हिस्सा है। 


7. एक सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर दावा किया गया कि भारत भर के हवाई अड्डों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पीआईबी ने इस फर्जी कहानी का भंडाफोड़ किया और इसे ध्वजांकित किया क्योंकि सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था।


पीआईबी फर्जी खबरों का भंडाफोड़ करने और मिथकों को तोड़ने तथा राष्ट्र के राष्ट्रीय हित और संप्रभुता की रक्षा करने में सक्रिय रूप से संलग्न है।

देहरादून;





डिप्टी कंट्रोलर एस के साहू द्वारा दिनांक 08.05.2025 को सिविल डिफेंस के संबंध में डी ब्रीफिंग (समीक्षा बैठक) आयोजित की गयी, जिसमे उत्तर एवं दक्षिण प्रभाग के कुल 22 पोस्टों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

समस्त वार्डनों को यह निर्देशित किया गया कि प्रशासन के निर्देशानुसार अपने अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए गए कि वार्डन प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सिविल डिफेंस का सायरन बजने पर आम जनता, स्थानीय लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए की पूर्ण जानकारी दें। जनता से अपील है कि वे घबराय नहीं तथा सिविल डिफेंस के साथ जरूरी सहयोग करें तथा डिप्टी कंट्रोलर द्वारा सभी वार्डनों को 24 घण्टे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।

 सिविल के लिये निम्न 24 एयर पोर्ट को भारत मे बंद रखने हेतु दिया गया नोटेम  नोटिस।

ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर भारत पाक के बीच चल रहे हमलों के मध्य ऐतिहयात के तौर पर यह नोटिस दिया गया है।

सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तरी, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में 24 से अधिक हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने NOTAM (एयरमैन को नोटिस) जारी किया है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिक हवाई संचालन पर रोक लग गई है। 

इसमें लेह, चंडीगढ़, अमृतसर और जोधपुर जैसे प्रमुख रणनीतिक और वाणिज्यिक केंद्र शामिल हैं - ये हवाई अड्डे नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए हैं।


यह हाल के वर्षों में हवाई क्षेत्र में सबसे बड़े प्रतिबंधों में से एक है।9






सुचारू चल रही श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: हेमंत द्विवेदी।

• पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राईक "आपरेशन सिंदूर " को बताया देश की अस्मिता  तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक।

देहरादून: 8 मई


Shri badrinath aarti released

श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद यात्रा सरल सुगम रूप से चल रही है तथा पहलगाम हमले के बाद प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा चाक-चौबंद की है।



 बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादियो के कायराना हमले के जवाब में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जनभावनाओं के अनुरूप "आपरेशन सिंदूर" चलाकर 

देश के दुश्मनों को माकूल जवाब दिया है यह  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आव्हान पर श्री बदरीनाथ धाम में  आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  के नाम से विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई है।


बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक सवा दो लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ - केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।जिनमें से डेढ़ लाख यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये  है।  जबकि श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने वालो की संख्या 70 हजार से अधिक है

उल्लेखनीय है कि 2 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुले तथा 4 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुले।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो साथ ही सुरक्षित  तीर्थयात्रा हेतु व्यापक इंतजाम किये गये है।

श्री बदरीनाथ धाम की आरतीश्री बद्रीनाथ धाम की आरती 

सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन।

• बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी बधाई।

श्री बदरीनाथ:  8 मई


बदरीनाथ दिया के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने  बदरीनाथ जी की आरती की सीडी का यूट्यूब पर विमोचन किया।  श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में  श्री बदरीनाथ धाम की आरती भजन  से जुड़े लोक कलाकारों को बधाई दी है।


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की आरती पांडुलिपि रूप में धन सिंह बर्त्वाल ने लिखी है।

लोक गायिका अर्चना सती  ने आरती पाठ को स्वर दिया है आरती में बदरीनाथ धाम के वेदपाठी  आचार्य रविन्द्र भट्ट के मंत्रोचारण किया है  अनूप नेगी ने संगीतमय किया है।


इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट मौजूद रहे संजय सती आदि मौजूद रहे।

 सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन पूरी टीम के साथ पहुंचे*

*घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया*


 हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री जा रहा था जहाँ इन्हें हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था। दुर्घटना में घायल और एवं बत्तखों का विवरण इस प्रकार है--


घायल का विवरण -

 1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र  51 वर्ष।

 मृतकों का विवरण

1 - विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू  सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई  महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।

2.  रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।

3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।

4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।

5 - कला चंद्रकांत सोनी  पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए - 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर  हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।

6 -  वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।

*अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी*


देहरादून;

उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग की। 

उन्होंने जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। 

एसईओसी से ग्राउण्ड जीरो में मौजूद राहत और बचाव दलों से भी लगातार अपडेट लिया जाता रहा। 


गुरुवार को सुबह 8.30 बजे यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को एरोट्रांस कंपनी के हेलीकॉप्टर के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगनानी के पास क्रैश होने की सूचना प्राप्त हुई।

 सूचना मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, एसईओसी प्रभारी श्री रोहित कुमार तथा यूएसडीएमए के अन्य विशेषज्ञ कंट्रोल रूम पहुंचे।


एसईओसी से तत्काल घटनास्थल के जियो कोआर्डिनेट्स प्राप्त किए गए ताकि राहत और बचाव कार्यों के दौरान एयर सपोर्ट की आवश्यकता महसूस होने पर कोई दिक्कत न आए।

 सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दुखद हादसे में छह लोगों की मृत्यु हुई है तथा एक व्यक्ति घायल हुआ है।


 घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस के जरिये एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।


 मृतकों का पोस्टमार्टम उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है।

 इस दौरान डॉ. वेदिका पन्त, डॉ. पूजा राणा, श्री मनीष भगत, श्री हेमंत बिष्ट, सुश्री तंद्रिला सरकार मौजूद रहे।


 *उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। 

राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।* 


*ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी


*प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।*

Helicopter crash in uttarkashi तो टाके pilgroms

आज दिनांक 08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श्री पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई।


SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।


हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


https://www.facebook.com/share/1BTJBc6tN9/

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.