Halloween party ideas 2015


भूमाफियाओं पर बड़ी कार्यवाही फर्जी विक्रीत पत्र से विक्रय सरकारी भूमि पर प्र्रशासन ने लिया कब्जा। 


देहरादून :

Petrol pump sealed by administration in dehradun


 जिलाधिकारी सविन बसंल के सख्त एक्शन निरंतर जारी है।  अवैध को वैध नही सीधे विघ्वंस करता जिला प्रशासन देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा एक और बड़ा एक्शन लेते हुए कूटरचित विक्रय पत्र से विक्रीत भूमि पर बने पट्रोलपम्प का लाईसेंस निरस्तः रातोंरात ताला जड़ दिया है। पिछले जनता दर्शन में डीएम के सम्मुख मसला उठा था, जिस पर डीएम ने जांच कराते हुए कार्यवाही लाईसेंस निरस्त तथा भूमि को सरकार में निहित करने की कार्यवाही की गई है। 

प्रेमनगर ठाकुरपुर  आरकेेडिया ग्रांट में फर्जी विक्रय पत्रों से विक्रीत भूमि पर बने पैट्रोलपम्प का लाईसेंस निरस्त करते हुए भूमि को सरकार में निहित कर दिया गया है।  जिला प्रशासन की जांच उक्त भूमि जो पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के लिए आवंटित की गई थी उस पर पैट्रोलपम्प संचालित किया जा रहा था। प्रेमनगर क्षेत्रवासियों द्वारा अपने संयुक्त शिकायती पत्र में शिकायत की गई थी कि थी सरकारी भूमि पर फर्जी विक्रीत पत्र के माध्यम से भूमि पर पट्रोलपम्प संचालित किया जा रहा है। डीएम ने कराई जांच तो हुआ खुलाशा। 

डीएम के सम्मुख मामला आया था जिसमें शिकायतकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र के क्रम में आरकेडियाग्रान्ट, नॉनजेड-ए, खसरा नं0 191 में संचालित केसरी फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पम्प) प्रेमनगर ठाकुरपुर रोड़, देहरादून के सम्बन्ध में जिलापूर्ति अधिकारी देहरादून एवं उप जिलाधिकारी सदर, देहरादून की संयुक्त जांच में पाया गया कि उक्त स्थल पर संचालित पैट्रोल पम्प खसरा नं0-192 में संचालित है जबकि पैट्रोल पम्प जिस व्यक्ति श्री चरणजीत भाटिया पुत्र स्व० केशर सिंह भाटिया का फर्जी कूटरचित विक्रय पत्र खसरा नं0-191 का है और वर्तमान में उक्त भूमि अपने पुत्र गगन भाटिया को उपहार में दे दी गयी है। 

कूटरचित विक्रय पत्र के आधार पर नॉनजेड-ए खेवट में हुए दाखिल खारिज का इन्द्राज जांच करने के बाद न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशा०) द्वारा वादीगण के वाद में पारित निर्णय 24-10-2024 में वाद संख्या-46/2010-11 अन्तर्गत धारा 34 एल०आर० एक्ट (नॉन०जेड०ए०), चरनजीत भाटिया बनाम केदारनाथ मौजा आरकेडियाग्रान्ट में पारित आदेश दिनांक 30-08-2011 निरस्त करते हुए भूमि खेवट संख्या 1/1 के खाता संख्या-07 पर खसरा नंम्बर 191 मि०, रकबा 356 वर्ग मीटर भूमि पर से  चरनजीत भाटिया का नाम खारिज कर पूर्व की भाँति मिल्कियत सरकार आबादी रिफ्यूजी कैम्प का नाम दर्ज किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून एवं उप जिलाधिकारी सदर, देहरादून द्वारा प्रस्तुत संयुक्त जांच आख्या 17-03-2025 तथा न्यायालय अपर जिलाधिकारी (प्रशा०), देहरादून द्वारा पारित निर्णय/आदेश  24-10-2024 के क्रम में जिलाधिकारी देहरादून ने उप प्रबन्धक, इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, 25 निम्बूवाला, गढ़ी कैन्ट, देहरादून को इस कार्यालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र संख्या-31/परि०लि0-2014,  07-02-2014 को निरस्त कर दिया गया है। 



#Operation sindoor india


भारत माता की जय🇮🇳*


*आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का* *#OperationSindoor*  के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संदेश व्यक्त किया है

*जय हिंद !*


https://x.com/pushkardhami/status/1919855542690054177?s=08


https://www.facebook.com/share/p/1BbGQJPwnA/

शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:।*

*विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता॥"*


*जहाँ भारत की सेना है, वहाँ शौर्य, तेज और अनुशासन है। उन्हें सदा विजय प्राप्त हो — भारत माता की जय🇮🇳*

#OperationSindoor

https://x.com/pushkardhami/status/1919862812190638096?s=08


रक्षा मंत्रालय75आज़ादी का अमृत महोत्सवप्रेस विज्ञप्ति:ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया। 07 मई 2025 1:44AM  साभार पीआईबी


 दिल्ली:

कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है। 


हमारी कार्रवाई प्रकृति में केंद्रित, मापी गई और गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है

 भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। 


ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।

 हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। 

आज बाद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


 

जनमानस को आदर्श जीवन से सुरक्षित रहने के उपाय के लिए मॉक प्रैक्टिस का आयोजन किया जा रहा है 


गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश उत्तराखंड सहित सभी सचिवालय एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 7 मई को सिविल डिफेंस की मॉक बमबारी 


जिले में मॉक प्रैक्टिस के परिचितों के संबंध में शिक्षकों की संयुक्त बैठक एसेस्पी ने की


बाहरी प्रक्षेपण एवं आपदाओं में विस्थापितों को परखने तथा अस्तित्व जनमानस को आपदा की स्थिति से मुक्ति के दृष्टिगत समय-2 पर आयोजित किये गये मॉक अभ्यास 


यह मॉक अभ्यास हवाई हमलों के दौरान सांताक्रूज नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आयोजित किया जा रहा है

 





सेना, अर्धसैनिक बल सिविल डिफेंस के वार्डन, वॉलिंटिसरी एवं टीआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास के संबंध में आवश्यक निर्देश नीचे दिए गए हैं। 

गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन से प्राप्त स्वीकृत प्रावधानों में नागरिक सुरक्षा के सुदृढीकरण की सुविधा -07 मई 2025 को शाम 4 बजे से शाम 4 बजे तक जिला धारा 05 के तहत धारा पुलिस स्टेशन, ब्लाइंड स्कूल राजपुर रोड, लक्खीबाग पुलिस स्टेशन, सदस्यता केंद्र क्रेट ऑफिस, एमएसबीटी, आराघर पुलिस प्लांट, सायरन / हुटर बा कर लोगों का छोड़ा जाएगा।


 हवाई हमलों के दौरान परमाणु हथियारों और हथियारों की तस्करी के लिए यह मॉक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। हवाई हमलों के दौरान आयोजित होने वाले आतंकवादी हमलों के दौरान आतंकवादी हमलों के दौरान किस प्रकार की सुरक्षा के उपाय किए जाने हैं, इसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा उपायों के बारे में जानना है। 


 

आज का राशिफल

*दिनांक:- 07/05/2025, बुधवार*

दशमी, शुक्ल पक्ष, 

वैशाख

Rashifal today 07 may 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *रवींद्र नाथ टैंगोर जयंती 


*महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान जैन 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


मुक्तिमिच्छासि चेत्तात ! विषयान् विषवत्त्यज ।

क्षमाऽऽर्जवं दया शौचं सत्यं पीयूषवत्पिब ।।

।। चा o नी o।।


  तात, यदि तुम जन्म मरण के चक्र से मुक्त होना चाहते हो तो जिन विषयो के पीछे तुम इन्द्रियों की संतुष्टि के लिए भागते फिरते हो उन्हें ऐसे त्याग दो जैसे तुम विष को त्याग देते हो. इन सब को छोड़कर हे तात तितिक्षा, ईमानदारी का आचरण, दया, शुचिता और सत्य इसका अमृत पियो.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


अदेशकाले यद्दानमपात्रेभ्यश्च दीयते।,

असत्कृतमवज्ञातं तत्तामसमुदाहृतम्‌॥,


जो दान बिना सत्कार के अथवा तिरस्कारपूर्वक अयोग्य देश-काल में और कुपात्र के प्रति दिया जाता है, वह दान तामस कहा गया है॥,22॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।


🐂वृष

विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।


👫मिथुन

तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।


🦀कर्क

संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।


🐅सिंह

प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।


🙎‍♀️कन्या

लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।


⚖️तुला

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।


🦂वृश्चिक

यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।


🏹धनु

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।


🐊मकर

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।


🍯कुंभ

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।


🐟मीन

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *जनपद देहरादून, प्रेमनगर क्षेत्र में युवक ने लगाई पहाड़ी से छलांग, SDRF टीम ने किया सफल रेस्क्यू*

Sdrf rescued youth  from ditch


दिनांक 06 मई 2025 को समय लगभग 19:30 बजे CCR देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि प्रेमनगर चौकी अंतर्गत बिदोली क्षेत्र में एक युवक ने पहाड़ी से छलांग लगा दी है, जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम समय 19:34 बजे घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम समय 20:45 बजे घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।


रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बिदोली सुसाइड पॉइंट के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में फंसे घायल युवक को निकालकर सुरक्षित बाहर लाया गया तथा लगभग 2 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर घायल को सड़क मार्ग तक लाया गया। घायल को जिला पुलिस एवं 108 एंबुलेंस सेवा के सुपुर्द किया गया।


घायल की पहचान कार्तिक बैसला, आयु 21 वर्ष, निवासी ग्राम लोनी, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

 

बीकेटीसी केनाल रोड कार्यालय में  हवन- यज्ञ पूजा-अर्चना पश्चात स्वागत समारोह कार्यक्रम

नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा थ्री "पी" अर्थात पौराणिकता, परंपरा एवं पहचान पर फोकस रहेगा।


देहरादून: 6 मई

BKTC new chairman and deputy chairman take charge


  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के नाम  के नामों को 3 मई को हरी झंडी दे दी गयी थी इसी क्रम  में आज  मंगलवार 6 मई को शुभ मुहूर्त में नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने  बीकेटीसी के केनाल रोड देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा नव नियुक्त बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने हवन में आहुति दी तथा जनमानस के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

वहीं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/ राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट, सांसद अनिल बलूनी,प्रदेश के  पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी 

विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, देहरादून मैयर सौरभ थपलियाल ने बीकेटीसी नव पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों , आगंतुकों ने नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा बधाई दी।


इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल बीकेटीसी पदाधिकारियों को कार्यभार संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर प्रदेश सरकार को इस संबंध में सूचना प्रेषित की इसी के साथ आज से नव नियुक्त बीकेटीसी पदाधिकारियों का कार्यकाल शुरू हो गया।


इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया कहा कि उन्हें बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में  देवभूमि की सेवा का मौका मिला है।उत्तराखंड में  पर्यटन तीर्थाटन का बेहतर प्रबंधन उनकी प्राथमिकता है। कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड चार धामों के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे तथा  प्रदेश सरकार ने सुगम तथा सुरक्षित तीर्थयात्रा का संदेश दिया।



 बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों की पौराणिक महत्ता, परंपरा तथा पहचान अर्थात थ्री "पी" पर फोकस कर अपनी बात रखी। कहा हमारे तीर्थस्थल पौराणिक है सदियों से आध्यात्मिक उर्जा के स्रोत है ।दूसरा हमारी परंपराओं‌ के वाहक साथ ही हमारी पहचान भी है उन्होंने कहा कि कपाट खुलने के बाद श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है।तीर्थयात्रियों की मंदिरों में सरल सुगम दर्शन, सुरक्षा,स्वास्थ्य परिवहन‌, संचार तथा मौसम, आपदा प्रबंधन यात्रा व्यवस्थाये चाक-चौबंद की गयी है। मंदिर समिति तथा प्रशासन के तालमेल से यात्रा सरल सुगम गति से चल रही है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमंत द्विवेदी  को 3 मई को श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया तो जोशीमठ से ऋषि प्रसाद सती तथा रूद्रप्रयाग से विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है प्रदेश सरकार के इस निर्णय तथा बीकेटीसी को मिले नेतृत्व की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।


आज  बीकेटीसी पदाधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करते समय  पूर्व‌ विधायक राजीव शुक्ला, मुख्य मंत्री  के  चारधाम यात्रा सलाहकार डा. बी.डी. सिंह, 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई,

पूर्व दायित्व धारी मजहर नईम नवाब, बदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी,  श्रेयांस द्विवेदी, अजय जी,बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी निजी सचिव प्रमोद नौटियाल बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, पुजारी वीरेंद्र सेमवाल सहित बड़ी संख्या में मंदिर समिति कर्मचारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

शिवपुरी ;



 अखंड ब्राह्मण सेवा  समिति शिवपुरी की नवनियुक्त महिला अध्यक्ष कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि एक अच्छा नागरिक वही है जो अपने कर्तव्यों को समझता है न कि केवल अधिकारों को। 


आज हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं , देश के प्रति, समाज के प्रति , परिवार के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं ? उन कर्तव्यों का निर्वहन अच्छी तरह से नहीं करते हैं , सिर्फ और सिर्फ अधिकार चाहिए ।अधिकारों के लिए सड़क पर उतर जाते हैं। अराजकता फैलाते हैं, अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं । इसलिए हमारी प्रार्थना है कि समाज के प्रति , देश के प्रति , जनता के प्रति जो आपका कर्तव्य हैं उन्हें पूर्ण रूप से निभाइए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि नेतृत्व का मतलब है लोगों को सही रास्ता दिखाना , तानाशाही करके हुकूमत करना नहीं होता है। संगठन का मतलब है सामाजिक विकास, सामाजिक व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक अनुशासन, सामाजिक मर्यादा और दूसरों के लिए सम्मान होता है । निजी लाभ से दूर रहना है , महत्वाकांक्षी बनो लेकिन लालची कभी नहीं । 

समाज सेवा में क्रोध और समाज सेवा एक साथ नहीं हो सकती है । अतः आशा करता हूं कि आप समाज के प्रति अपना दायित्व का सही निर्वहन करोगी।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनने पर श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी को धर्माचार्य पंडित श्याम सुंदर जी महाराज, कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना दीक्षित , सचिव अंकिता दीक्षित , श्रीमती प्रभा शर्मा, श्रीमती राजकुमारी शर्मा, पंडित आयुष त्रिपाठी, पंडित शांतनु शर्मा , पंडित पियूष त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष पंडित नरहरि प्रसाद अवस्थी, सलाहकार पंडित कैलाश नारायण मुद्गल, उपाध्यक्ष पंडित हरिवंश त्रिवेदी, पंडित सुरेंद्र पाठक, पंडित कैलाश नारायण शर्मा, पंडित गिरीश मिश्रा, महासचिव पंडित दिनेश चंद्र शर्मा, सचिव पंडित संजय शर्मा, सचिव पंडित रामसेवक गौड़, सचिव पंडित संतोष शुक्ला, सचिव पंडित मनोज दीक्षित , मीडिया प्रभारी पंडित मुकेश गौड़ , संगठन मंत्री पंडित सुनील शुक्ला, सह संगठन मंत्री पंडित आदित्य शर्मा, सह संगठन मंत्री पंडित प्रदीप चौबे नई शुभकामनाएं दी।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.