Halloween party ideas 2015


परवादून जिला कांग्रेस ने भरी हुंकार, संविधान बचाओ रैली की तैयारियां जोरों पर ।

                                                   

डोईवाला:

Meeting of doiwala congress regarding 30 april rally


 डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में 30 अप्रैल 2025 को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में संविधान बचाओ विशाल जनसभा की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई। साथ ही नवनियुक्त डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा का सभी कांग्रेस जन ने मालाओं से स्वागत किया ।


 परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर जनसभा में शामिल हों। यह जनसभा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संविधान बचाओ अभियान का हिस्सा है, जो संविधान पर हमलों के खिलाफ जागरूकता के लिए चल रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।                                                                                     केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयास हो रहा है। संविधान में निहित एकता, अखंडता, और समानता के मूल्यों को कमज़ोर करने की साजिश रची जा रही है, जो देशहित में नहीं है।" 

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने बताया, 30 अप्रैल को रेंजर्स ग्राउंड में होने वाली जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 


पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना और इसके मूलभूत सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों को बचाने की लड़ाई है।


डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया कि रेंजर्स ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोग शामिल हों।


डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा ने कहा की जनसभा में संविधान की प्रस्तावना और मूल अधिकारों की महत्ता, संविधान को बदलने की केंद्र सरकार की मंशा पर चर्चा होगी। देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भी बात होगी। 


 उनियाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की, "30 अप्रैल को रेंजर्स ग्राउंड में हर कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। डोईवाला से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे । 


इस मौके पर परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवांण,मनोज नेगी,भानियावाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ,पूर्व प्रधान राजेश गुरुंग,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,गजेंद्र शाही,आरिफ अली,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,देवराज सावन,सुनील बर्मन,साजिद अली,आशीष मनवाल,शार्दूल नेगी,राहुल मनवाल,प्रवीण सैनी,राजन थापा,प्रभा थापा,सुनील सैनी,संदीप,राजेश सृंगारी,संजीव भट्ट आदि उपस्थित रहे ।

 राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए।

 चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय।

CM dhami and Railway minister Ashwini Vaishnav



 जिलाधिकारियों द्वारा अपने जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। चारधाम यात्रा के दौरान और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चलाने वालों तत्काल कार्रवाई की जाय और जिलाधिकारियों द्वारा सही जानकारी नियमित रूप् से विभिन्न माध्यमों से साझा की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को दिए। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ठेली, फड़ और झुग्गी झोपडियों में रहने वालों का भी सत्यापन किया जाए। राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली के कनेक्शन आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज अपात्र लोगों को देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी सत्यापन के लिए लगाई जाए। 

वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त पाये जाने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है।  


मुख्यमंत्री ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि नियमित फॉगिंग के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। अस्पताओं में बिजली की रोस्टिंग न करने और ग्रीष्मकाल में प्रदेश में बिजली और पानी की सुचारू आपूर्ति रखने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। प्रदेश में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कैंचीधाम वार्षिकोत्सव के दृष्टिगत भी सड़कों की बेहतर स्थिति के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 


सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि वे समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करें। जिससे व्यवस्थाएं भी सही बनी रहेंगी और जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि बहुद्देशीय शिविरों, तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकें नियमित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। विद्युत बिल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 10 करोड़ तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही मिले। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ भी जिलाधिकारी नियमित संवाद बनाये रखें। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी जनपदों को टारगेट देकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन और सड़कों की  स्थिति सही रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। चारधाम यात्रा के लिए घोड़ा-खच्चर के स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यात्रा मार्गों पर रेट लिस्ट चेक कर ली जाए यह सुनिश्चित किया जाए कि आवररेटिंग की शिकायत न आये।


बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुदंरम, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ कमिश्नर श्री दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात*


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन परियोजना के अन्तर्गत भारत के सबसे लम्बे रेल टनल (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रैक थ्रू के लिए रेल मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि इससे भारत के प्रौद्योगिकी विकास को नई पहचान मिली है। उन्होंने  रूडकी-देवबंद रेलवे लाईन के सी०आर०एस० जारी करने पर भी उत्तराखंड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाईन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति देने का रेल मंत्री से अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन किए जाने, जिला चम्पावत के टनकपुर से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रैन शुरू करने और टनकपुर से देहरादून ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। 


मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करते हुए इस परियोजना पर होने वाले व्यय का पूर्ण वहन भारत सरकार द्वारा किये जाने का भी आग्रह किया। 


मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के समस्त अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस भूमि का प्रयोग ऋषिकेश-गंगा कोरिडोर में हो रहे बहुद्देशीय विकास कार्यो जैसे सङक चौडीकरण, यातायात सुदृढीकरण, तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं के लिए अध्यात्मिक सुविधाओं को बढावा देने के लिए उपयोग में लाया जायेगा। साथ ही पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक को सङक में परिवर्तित करते हुए यातायात को और सुविधाजनक बनाया जाएगा।


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

*श्री केदारनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025*  


 • श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली  सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोह पूर्वक धाम प्रस्थान हुई।


• आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि विश्राम 


•शुक्रवार 2 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट 


उखीमठ/ रूद्रप्रयाग: 




 श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार  2 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे है इससे पूर्व श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल  रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।


 आज  सोमवार प्रात: साढे दस बजे  भारतीय  सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ  श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव‌ मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग  सहित विशिष्ट अतिथियों एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कराया।

इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति को को पंच स्नान करवाया गया तथा डोली में विराजमान कर साज-सज्जा की गयी थी इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन  दर्शन को पहुंचे।


आज  भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव   डोली विभिन्न  स्थानों  मंदिर मार्ग उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ,  गुप्तकाशी बाजार में दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। स्थान- स्थान पर फूलों से पंचमुखी डोली का स्वागत हो रहा है।विभिन्न  विद्यालयों के छात्र- छात्राएं पंच मुखी डोली के स्वागत के लिए कतारबद्ध है।


श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के धाम प्रस्थान के अवसर पर श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है इससे पूर्व बीते रविवार रात्रि को मुख्य कार्याधिकारी

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा में शामिल हुए।


  मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल  सोमवार को पंचमुखी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल मंगलवार को गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी 30 अप्रैल बुधवार को फाटा से श्री गौरीमाता मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम होगा 

 1 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान होगा तथा शाम तक पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी।

 शुक्रवार 2 मई को प्रात:7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।


जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  श्री केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति के अग्रिम दल ने यात्रा पूर्व  तैयारियां पूरी कर ली है ।मंदिर क्षेत्र में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोग मंडी की  साफ सफाई, मंदिर समिति  कार्यालय, पूजा कार्यालय, दर्शन पंक्ति की सामान्य मरम्मत, पुजारीगणों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था संबंधित कार्य किये गये है।


आज  पंचमुखी डोली प्रस्थान के  अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण  प्रभारी अधिकारी/ सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, उखीमठ मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल , विश्व मोहन जमलोकी,  पंचगाई हक-हकूकधारी , धर्मेंद्र तिवारी, अभिरतन धर्म्वाण संदीप धर्म्वाण,तीर्थ पुरोहित समाज  सहित सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, विपिन  तिवारी,मनोज, शुक्ला,देवानंद गैरोला,डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल,  प्रबंधक अरविंद शुक्ला , पुष्कर रावत,कुलदीप धर्म्वाण, विदेश  शैव,ललित त्रिवेदी  आदि मौजूद रहे।

 चमोली: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सदस्यता अभियान में हजारों ने थामा पार्टी का दामन, सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में जोरदार शुरुआत

चमोली, 27 अप्रैल 2025:

RRP joined by thousand of people


 राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने चमोली जिले में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया, जिसमें हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस अभियान के तहत पार्टी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर नए नेतृत्व की नियुक्तियां भी कीं, जिससे क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिली है।

सदस्यता अभियान के दौरान अंजू सती को जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), चमोली, नरेश सती को कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष, दर्शनी कोहली को पोखरी ब्लॉक अध्यक्ष, सागर कोठियाल को थराली ब्लॉक अध्यक्ष और अनिल को ग्राम सभा अध्यक्ष, गिरसा नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही, आशा देवी, शुशीला देवी, बसंती देवी, शाकम्वरी देवी, बीना देवी, नीलम देवी, मीना दर्शनी देवी, दीपा देवी, कविता देवी, गुड्डी देवी, रेखा देवी, अंजली देवी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ली। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि यह अभियान उत्तराखंड के स्थानीय मुद्दों, जैसे भू-कानून और मूल निवास, को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए शुरू किया गया है।

 उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी क्षेत्रीय हितों और जनता की समस्याओं के प्रति समर्पित है।

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, "हमारा लक्ष्य उत्तराखंड के हर कोने तक पहुंचना और स्थानीय लोगों की आवाज को मजबूत करना है। 

इस अभियान से हमें नई ऊर्जा मिली है, और हम आगामी चुनावों में सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे।"पार्टी ने जल्द ही अन्य जिलों में भी संगठन विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है।

इस अवसर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल,  प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल,  देहरादून जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुसाई, टिहरी जिलाध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी आदि पदाधिकारीगण शामिल थे।


दिल्ली;



 सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिल्ली स्थित अपने शासकीय आवास पर स्टाफ के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना, तथा उनका मार्गदर्शन लिया।


इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर पुनः गहरा दुःख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें न्याय दिलाने तथा इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब देने के प्रति अपने संकल्प को दोहराया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संकल्प आतंकवाद को जड़ से मिटाने के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'नया भारत' आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करेगा| आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में हर भारतवासी एकजुट हैं और पूर्ण दृढ़ता के साथ देश के प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े हैं।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 28/04/2025, सोमवार*

प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष,

 वैशाख

Rashifal today 28 april 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *महर्षि पाराशर जयंती 


*अगस्त तारा उदय 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


गुणो भूषयते रूपं शीलं भूषयते कुलम् ।

सिध्दिर्भूषयते वद्यां भोगी भूषयते धनम् ।।

।। चा o नी o।।


   नीति की उत्तमता ही व्यक्ति के सौंदर्य का गहना है. उत्तम आचरण से व्यक्ति उत्तरोत्तर ऊँचे लोक में जाता है. सफलता ही विद्या का आभूषण है. उचित विनियोग ही संपत्ति का गहना है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:श्रद्धात्रयविभागयोग :- अo-17


अभिसन्धाय तु फलं दम्भार्थमपि चैव यत्‌।,

इज्यते भरतश्रेष्ठ तं यज्ञं विद्धि राजसम्‌॥,


परन्तु हे अर्जुन! केवल दम्भाचरण के लिए अथवा फल को भी दृष्टि में रखकर जो यज्ञ किया जाता है, उस यज्ञ को तू राजस जान॥,12॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।


🐂वृष

विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।


👫मिथुन

तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।


🦀कर्क

संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।


🐅सिंह

प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।


🙎‍♀️कन्या

लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।


⚖️तुला

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।


🦂वृश्चिक

यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।


🏹धनु

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।


🐊मकर

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।


🍯कुंभ

घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।


🐟मीन

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

  ऋषिकेश : 

Villagers protest against pakistaan

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाक समर्थित आतंकियों के पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में रायवाला मेन चौक में पाक विरोधी नारे लगाकर पुतला दहन किया गया।

रविवार को ग्रमीणों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पाकिस्तान सामने से युद्व लड़ने की हैसियत नहीं रखता इसलिये वह आतंकवादियों की मदद कर कश्मीर की शांति व्यवस्था को बर्बाद करना चाहता है।  भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी करतूतों का कड़ा जबाब मिलना चाहिए। इस मौके पर शिवानी भट्ट, सतपाल सैनी, गणेश रावत, विनोद भट्ट, बीना बंगवाल, बबिता रावत, भगवती सेमवाल, कमलेश भंडारी, सुषमा गिरी मौजूद रहे |जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ छिददरवाला के ग्रामीणों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और पाकिस्तान का मैन चौक छिददरवाला मे पुतला दहन किया।इस दौरान आयुष रावत,राबिन रावत ,राहुल थापा,ग्राम प्रशासक शोबन सिंह कैंतुरा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा,समा पंवार, सुशीला नेगी ,हरीश पैन्यूली,शैलेंद्र रागड मौजूद रहे |

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.