Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल

*दिनांक:- 07/04/2025, सोमवार*

दशमी, शुक्ल पक्ष, 

चैत्र

Rashifal today   07 april 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 06:24 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


यस्यार्स्थास्तस्य मित्राणि यस्यार्स्थास्तस्य बान्धवाः ।

यस्यार्थाः स पुमाल्लोके यस्यार्थाः सचजीवति ।।

।। चा o नी o।।


 वह व्यक्ति जिसके पास धन है उसके पास मित्र और सम्बन्धी भी बहोत रहते है. वही इस दुनिया में टिक पाता है और उसीको इज्जत मिलती है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:दैवासुरसम्पद्विभागयोग :- अo-16


असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि।,

ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी॥,


 वह शत्रु मेरे द्वारा मारा गया और उन दूसरे शत्रुओं को भी मैं मार डालूँगा।, मैं ईश्वर हूँ, ऐश्र्वर्य को भोगने वाला हूँ।, मै सब सिद्धियों से युक्त हूँ और बलवान्‌ तथा सुखी हूँ॥,14॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🐂वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।


👫मिथुन

जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🦀कर्क

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।


🐅सिंह

पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🙍‍♀️कन्या

जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।


🦂वृश्चिक

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।


🏹धनु

शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🐊मकर

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।


🍯कुंभ

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।


🐟मीन

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 “युवा शक्ति को नशे और मोबाइल गेम्स से निकालकर मैदान की ओर लाने का सफल प्रयास – ‘क्रिकेट प्रेमी परिवार ’ ने अब मिशन का रूप ले लिया है!”


ऋषिकेश  :




एक साल पहले शुरू हुआ क्रिकेट  प्रेमी परिवार  आज केवल एक खेल समूह नहीं रहा, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है।

इसका उद्देश्य युवाओं को नशा, सोशल मीडिया की अत्यधिक लत और मोबाइल गेम्स की दुनिया से बाहर निकालकर फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना की दिशा में आगे बढ़ाना है।


आज यह परिवार 100 से अधिक सक्रिय सदस्यों वाला एक जीवंत और ऊर्जा से भरपूर समुदाय बन चुका है, जो प्रतिदिन सुबह 6 बजे मैदान में एकत्र होकर न केवल क्रिकेट खेलता है, बल्कि एक सकारात्मक जीवनशैली और सामाजिक समर्पण का उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।



“क्रिकेट प्रेमी परिवार की पहली वर्षगांठ – एक यादगार दिन, एक ऐतिहासिक मुकाबला!”


इस खास अवसर पर क्रिकेट प्रेमी परिवार की पहली वर्षगांठ बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाई गई।

21-21 ओवर का एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला खेला गया, जिसमें सीनियर बनाम जूनियर टीमों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

हर चौका, हर विकेट और हर कैच पर दर्शकों और खिलाड़ियों का जुनून मैदान में गूंजता रहा।



मैच की मुख्य झलकियाँ:

सीनियर टीम ने 131 रन बनाए, जिसमें शंकर थापा (36 रन), गौरव कावत्रा (31 रन) और मुकेश कैंतुरा (34 रन) की शानदार पारियाँ शामिल थीं।

मोहन रावत ने अपने स्पेल में केवल 1 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच का रुख ही पलट दिया।

जवाब में जूनियर टीम 111 रन पर सिमट गई।

लकी नेगी ने 5 विकेट, और गौरव जठुरी ने 3 शानदार कैच लेकर बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया।


सम्मानित खिलाड़ी:

मैन आफ द मैच – शंकर थापा

फाईटर आफ द मैच  – मोहन रावत



मैच के बाद हुई केक सेरेमनी ने इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बना दिया।

हर चेहरे पर मुस्कान, हर दिल में गर्व और टीम भावना का जज़्बा नज़र आ रहा था।

एक वर्ष पूर्व जिस विचार का बीजारोपण किया गया था, आज वह एक सशक्त समुदाय के रूप में विकसित हो चुका है।



संस्थापक की ओर से विशेष संदेश:


संस्थापकों में से एक, श्री महावीर सिंह कैंतुरा ने वर्षगांठ के अवसर पर सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भावुक होकर कहा:

“16 वर्ष के युवा खिलाड़ियों से लेकर 60 वर्ष के अनुभवी खिलाड़ियों को एक साथ खेलते देखना वास्तव में एक अद्भुत अनुभव है।

यह हमारे जीवन के सबसे खूबसूरत और प्रेरणादायक लम्हों में से एक है।”



क्रिकेट प्रेमी परिवार अब केवल एक खेल नहीं, एक संस्कार है।


यह एक ऐसा मिशन है जो—

युवाओं को जागरूक करता है,

समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है,

और हर सुबह को जोश, अनुशासन और भाईचारे से भर देता है।

ऋषिकेश/डोईवाला:


 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश सगठनात्मक जिले के डोईवाला नगर मंडल के सभी बूथों पर घर घर झंडा वितरण और झंडा लगाने का कार्य बड़े उत्साह के साथ किया गया जिसमे पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष डोईवाला ,संजीव लोधी, पंकज बहुगुणा, प्रेम सिंह पम्मी राज, , मोमिन अली अनिल लोधी अनिता भण्डारी विनीत राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे


 आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश सगठनात्मक जिले के डोईवाला नगर मंडल के सभी बूथों पर घर घर झंडा वितरण और झंडा लगाने का कार्य बड़े उत्साह के साथ किया गया जिसमे पंकज शर्मा मंडल अध्यक्ष डोईवाला संजीव लोधी पंकज बहुगुणा प्रेम सिंह पम्मी राज बॉबी शर्मा अवतार सिंह मोमिन अली अनिल लोधी अनिता भण्डारी विनीत राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे



खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक से लेकर तेल, नमक, चीनी का प्रयोग कम करने में सहयोग करेंगे होटल कारोबारी


Chardham yatra   2025

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को ना सिर्फ स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, बल्कि होटल कारोबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग भी कम करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए भी तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही यात्रा मार्ग के होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार सभी विभागों को हरित चारधाम यात्रा की थीम पर, यात्रा संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग, यात्रा मार्ग के प्रमुख शहरों में होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर रहा है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि इन कार्यशालाओं में होटल कारोबारियों से अपने भोजन में तेल, नमक और चीनी का उपयोग कम करने की अपील की जा रही है। इससे खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित यात्रियों को सुविधा रहेगी। साथ ही ईट राइट अभियान के क्रम में होटलों को खाद्य तेल को तीन बार से अधिक इस्तेमाल करने के बजाय इसे बायोफ्यूल बनाने के लिए उपलब्ध कराने के लिए कहा जा रहा है। डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि होटल कारोबारियों को पानी की बोतल, रैपर जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को भी हतोत्साहित करते हुए, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उपायुक्त मुख्यालय गणेश कंडवाल ने बताया कि विभागीय निर्देशों के क्रम में अब तक ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग में होटल कारोबारियों के साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न किया जा चुका है। यात्रा शुरु होने से पहले उत्तरकाशी, चंबा और हरिद्वार सहित कुछ और स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय खाद्य उत्पादों को भी उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है। 



*इस बार हम हरित चारधाम यात्रा का संकल्प लेकर तैयारी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ना सिर्फ तीर्थ यात्रियों को शुद्ध भोजन और स्वच्छ वातावरण मिले, बल्कि यात्रा के चलते हमारे पवित्र तीर्थस्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या भी पैदा न हो, हम सिंगल यूज प्लास्टिक का रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। इसमें हमें तीर्थ यात्रियों- खाद्य कारोबारियों से लेकर स्थानीय लोगों तक सभी का सहयोग चाहिए।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा - अर्चना की ।

 उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया।



 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख - समृद्धि की कामना की।



*

--रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी  मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को  संबोधित किया* 

 *प्रभु श्री राम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथप्रदर्शक- मुख्यमंत्री* 

 *500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद  रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे- सीएम धामी*


 *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के  अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ- मुख्यमंत्री* 


रामनवमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी  मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली संबोधित  किया 


प्रदेश वासियो को राम नवमी की  शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभु श्रीराम से समस्त उत्तराखंड वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की | 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामायण कोई साधारण ग्रंथ नहीं, बल्कि हमारे जीवन का दर्पण है, मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म का पथप्रदर्शक है।भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीखने को मिलता है कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन किया जाता है। माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना, भरत का त्याग, हनुमान जी की भक्ति — ये सभी आदर्श हमें सदाचरण की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि रामायण जैसे पवित्र धर्म ग्रंथो के अखंड पाठ के आयोजन हमारी आत्मा को शुद्ध करने के साथ- साथ वातावरण को सात्त्विक बनाने और समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दूसरी बार रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक ऐसे प्रधान सेवक मिले हैं जिनके अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का हमारा सपना साकार हुआ है।

समस्त प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  हम प्रभु श्री राम के आदर्शों को स्वयं में धारण कर समाज में ईमानदारी, प्रेम, सेवा और सद्भावना के साथ रहने का संकल्प ले।

कार्यक्रम में श्री फकीर राम टम्टा  विधायक, गंगोलीहाट,  श्री गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भा०ज०पा० पिथौरागढ़, श्री मनोज कार्की, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण,  डॉ० स्वामी वीरेन्द्रानंद जी महाराज महामण्डलेश्वर, श्री पंचदश नाम जूना अख, श्रीमती कल्पना देवलाल , महापौर नगर निगम, पिथौरागढ़, श्रीमती दीपिका बोहरा , प्रशासक, जिला पंचायत पिथौरागढ़,  श्रीमती शशिकला सत्याल , जिला संयोजक शिक्षिका प्रकोष्ठ तथा अन्य स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे |

 

ऋषिकेश; 



परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आज श्रीराम नवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।

 परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों ने भजन-कीर्तन कर प्रभु श्रीराम जी की स्तुति की।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अमेरिका से भेजे अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सेवा, त्याग और कर्तव्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के समय में हमें प्रभु श्री राम को केवल पूजना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में भी उतारना आवश्यक है। राम नवमी का तात्पर्य केवल पूजा करना नहीं, बल्कि प्रकृति और प्राणी मात्र के प्रति करुणा और उत्तरदायित्व को निभाना भी है। 

भगवान श्रीराम जी का सम्पूर्ण जीवन धर्म, मर्यादा और करूणा की प्रतिमूर्ति है। वे एक आदर्श पुत्र, आदर्श भ्राता, आदर्श पति, आदर्श राजा और सबसे बढ़कर एक आदर्श व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन में हर संबंध को पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रेम के साथ निभाया। वनवास, राज्य त्याग, सीता माता की खोज, रावण का संहार, हर परिस्थिति में उन्होंने संयम, विवेक और न्याय का मार्ग अपनाया। प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें यह सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, यदि मन में धैर्य, संकल्प और धर्म के प्रति अटूट आस्था हो, तो हर संकट को पार किया जा सकता है। श्रीराम जीवन जीने की श्रेष्ठतम विधा के दिव्य प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में यदि नैतिकता, करुणा, और समरसता को पुनसर्््थापित करना है, तो प्रत्येक व्यक्ति को ‘रामत्व’ को धारण करना होगा। श्रीराम जी के जीवन में एकता, सहिष्णुता, प्रेम, करूणा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना है उसे हम सभी को आत्मसात करना होगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्वच्छता अभियान, और नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी बल देते हुये कहा कि प्रभु श्रीराम जी की तरह हमें भी अपने जीवन में धर्म का निष्ठा से पालन करते हुये प्रकृति के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आगे आना होगा।

श्रीरामजी ने वनवास के दौरान प्रकृति, जीव-जंतुओं और ऋषि-मुनियों के साथ जिस प्रेम और समर्पण से जीवन बिताया, वह आज के युग में एक आदर्श है।

श्रीराम नवमी के इस पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों एवं आचार्यों ने विशेष राम भक्तिमय कीर्तन, रामायण पाठ एवं आरती कर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो उठा। रघुपति राघव राजा राम और “श्रीराम जय राम जय जय राम” आदि भजनों को सुनकर हर हृदय आनंदमग्न हो गया। आज सांयकाल परमार्थ निकेतन गंगा जी के तट पर आयोजित आरती में विशेष दीपदान किया।

 हरिद्वार :



 अवैध मजार के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला धर्मानगरी हरिद्वार  में।

भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच जिला प्रशासन की टीम ने अवैध मजार को धवस्त किया।इस  दौरान लोगों की भारी भीड़ भी जमी रही।


रविवार सुबह को हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरिलोक में बनी एक अवैध मजार को तोड़ गया है।

 ध्वस्तीकरण के वक्त प्रशासन की ओर से भारी मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

विदित हो कि प्रशासन की ओर से नोटिस भी दिया गया था इसके बावजूद अवैध तरीके से बनी मजार को नहीं हटाया गया था। 

कई बार नोटिस देने के बाद जब अवैध मजार को नहीं हटाया तो प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह के साथ मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 

एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर अवैध धार्मिक स्ट्रक्चरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

सराय क्षेत्र में बनी इस अवैध मजार को तोड़ने से पहले नोटिस जारी किया गया था। फिलहाल प्रशासन की टीम ने मजार को हटा दिया है।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार में अभी तक 10 से अधिक अवैध धार्मिक स्ट्रक्चरों को तोड़ा जा चुका है। अभी भी कई धार्मिक स्ट्रक्चर बाकी है जिन पर कार्रवाई की जा सकती है।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.