Halloween party ideas 2015


डोईवाला:

Lacchiwala toll plaza accident 02 died


लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई दुर्घटना में मारे गए  कार सवारों की पहचान देहरादून निवासी रत्नमणि उनियाल एवम  पंकज पंवार के रूप में हुई है।

विदित हो कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टिहरी ड्यूटी के लिए जा रहे थे कि डंपर द्वारा टक्कर मार देने पर दोनो की दर्दनाक मृत्यु हो गयी।दोनों की तैनाती डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में थी।यह अत्यंत दुःखद घटना है। असमय अकाल मृत्यु के गाल में समा गए इन  दोनो सवारों  के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

घटना स्थल पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ देहरादून में राजपुर के विधायक खजान दास भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया, एसपी देहात जया बलूनी के साथ डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी, एसडीआरएफ टीम, आरटीओ अधिकारी, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़ के साथ तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

कोतवाली डोईवाला से मिली जानकारी के अनुसार


आज दिनांक 24/03/2025 की प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया,

डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर तथा उक्त पोल के मध्य फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,


जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया जा रहा है। मृतको की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर – 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून तथा पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा मृतको के परिजनों को सूचित किया गया है, जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में नियुक्त थे तथा आज अपने घर से टिहरी के लिए जा रहे थे।

डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

दुर्घटना कारित करने वाले डम्पर वाहन के समस्त दस्तावेजो की ARTO ऋषिकेश द्वारा जांच की गई, जिसमें सभी दस्तावज सही पाए गए है, साथ ही डम्पर में भरी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।



घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



ऋषिकेश :



उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा ऋषिकेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाकर लोगों की समस्याएं का निस्तारण किया गया।


नगर निगम ऋषिकेश के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम मैं पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्र विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार के यह तीन वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के रहे हैं। उन्होंने तीन वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि तीन वर्ष में सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां आईं, लेकिन सरकार ने धरातल पर जाकर उसका सामना किया।


डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 में जिस विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्तराखण्ड पूरी सामर्थ्य से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), भू-कानून, नकल विरोेधी, दंगा नियंत्रण जैसे कानून जनहित में लिये गए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण सहित लखपति दीदी जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन से मातृ शक्ति के कल्याण के लिए ठोस कदम आगे बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने उनके अध्यक्षता में बनी पर्वत समिति की रिपोर्ट के आधार पर आंदोलनकारियों के लिए दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की है। प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मेलन केे माध्यम सेे प्रवासियों को राज्य के साथ जोड़ा गया।


डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य का पूरे देश में 13वां स्थान पर आना सुखद संकेत है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो या जी-20 बैठकों का आयोजन उत्तराखण्ड को इन आयोजनों से दूरगामी लाभ मिला है। सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में देश में पहला स्थान महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा है। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष मेें राज्य का सालाना बजट एक लाख करोड़ को पार कर जाना बताता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। डा. अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से जुड़ी सफलता की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने चारधाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा समेत राज्य के कई स्थानों पर पहुंचकर पर्यटन विकास में अभूतपूर्व योगदान किया।


इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, सुरेंद्र कुमार, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी डीएस गोसाई, पूर्व मेयर अनीता ममगाई, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, संदीप गुप्ता, दीपक धमीजा, चंद्र मोहन पोखरियाल, इंद्र कुमार गोदवानी, रुचि जैन, राजकुमारी पंत, पुनीता भंडारी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पार्षद अशु डंग, माधुरी गुप्ता, राजेश कुमार, राजेश कोठियाल, दिनेश रावत, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, पूनम डोभाल, मनोरमा, सुमन रावत, रिंकी राणा, पिंकी धस्माना आदि सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक शिविर का लाभ लेने पहुंचे। 


इन विभागों ने लगाए स्टॉल, पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण

ऋषिकेश:

 पूर्व मंत्री और विधायक डॉ अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के स्टॉल, खाद्य पूर्ति विभाग के राशन कार्ड, राजस्व विभाग से स्थाई निवास तथा आय प्रमाण पत्र, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के विद्युत सेवा शिविर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिव्यांग व पेंशन प्रमाण पत्र, जलसंस्थान, दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह, राधे आजीविका स्वयं सहायता समूह बनखंडी सहित अन्य विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा जनता को सुविधा मिले इस दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 

सर्वश्रेष्ठ कृषकों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

ऋषिकेश:


 तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व क्षेत्र के विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ कृषकों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।





राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहाड़ - मैदान की चिंगारी को राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के कारण हवा दे रहे हैं। सेमवाल ने यह भी मांग की कि प्रेमचंद के बाद ऋतु खंडूड़ी और महेंद्र भट्ट को भी तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


 आज यहां प्रेस क्लब में एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने पहाड़- मैदान की राजनीति करने वाले सभी राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों को आड़े हाथों लिया, तथा कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी तथा सांसद महेंद्र भट्ट को भी पद से  इस्तीफा देना चाहिए।

  उन्होंने मीडिया और समाज के गणमान्य लोगों का आवाह्न करते हुए कहा कि पहाड़ मैदान के अभद्र बयानबाजों पर लगाम लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को पहाड़ मैदान नहीं बल्कि उत्तराखंडियत की भावना के साथ गरीबी,  बेरोजगारी और प्रदेश की बेलगाम होती शिक्षा तथा स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल मुद्दों पर काम करने के बजाय सिर्फ लोगों के जज्बातों से खेल रहे हैं।


 

*कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व*

इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय दलों को छोड़कर आए दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने तमाम कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र प्रदान किये और प्रदेशहित में पूरी लगन से मेहनत करने की अपील की।

 देवेंद्र सिंह गुसाई को देहरादून का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है तथा भगवती प्रसाद गोस्वामी को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

 सुमित्रा जोशी को जिला संगठन सचिव का दायित्व दिया गया है । नवीन पंत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवीन पंत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है तथा बसंती गोस्वामी को जिला प्रचार सचिव का दायित्व दिया गया।

 सुमन रावत को बालावाला मंडल अध्यक्ष और रजनी कुकरेती को उपाध्यक्ष बनाया गया।

गीता पंत को हाथी बड़कला वार्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


*दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता*

इस अवसर पर माधो सिंह नेगी, दिगपाल सिंह बंगारी,  जगमोहन सिंह झिकंवाण, प्रमोद जोशी, कपिल पूनिया, महावीर सिंह रावत , रेशमा , सोहन कौशल,  जगदंबा बिष्ट, नवीन पंत, गीता पंत , सुमन रावत, रजनी कुकरेती आदि दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने की। 

 इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, संगठन सह सचिव राजेंद्र सिंह गुसाई, सुरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश, मंजू रावत, जगदंबा बिष्ट, नीलम लखेड़ा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 पूर्व सीएम एवम सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड से जुड़े प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों के लिए उत्तराखंडी भोज आयोजित किया। 



इस अवसर पर उपस्थित पौड़ी सांसद श्री Anil Baluni जी, NSA श्री अजीत डोभाल जी, CDS जनरल अनिल चौहान जी, लोकसभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह जी एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों, उनके परिजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। 


 

आज का राशिफल

दिनांक:- 24/03/2025, सोमवार*

दशमी, कृष्ण पक्ष,

चैत्र

Rashifal today 24 march 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 2826 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


धनधान्मप्रयोगेषु विद्यासंग्रहणेषु च ।

आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्जा सुखी भवेत् ।।

।। चा o नी o।।


 जो व्यक्ति आर्थिक व्यवहार करने में, ज्ञान अर्जन करने में, खाने में और काम-धंदा करने में शर्माता नहीं है वो सुखी हो जाता है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


इति गुह्यतमं शास्त्रमिदमुक्तं मयानघ ।,

एतद्‍बुद्ध्वा बुद्धिमान्स्यात्कृतकृत्यश्च भारत ॥,


हे निष्पाप अर्जुन! इस प्रकार यह अति रहस्ययुक्त गोपनीय शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया, इसको तत्त्व से जानकर मनुष्य ज्ञानवान और कृतार्थ हो जाता है॥,20॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।


🐂वृष

सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें।


👫मिथुन

दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।


🦀कर्क

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।


🐅सिंह

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद। फालतू खर्च होगा।


🙍‍♀️कन्या

व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।


⚖️तुला

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।


🦂वृश्चिक

आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।


🏹धनु

रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है।


🐊मकर

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।


🍯कुंभ

सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।


🐟मीन

नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 *जनपद टिहरी – नरेंद्रनगर मार्ग बगड़धार के पास एक वाहन 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।*




आज दिनांक 23 मार्च 2025 को पुलिस थाना नरेंद्रनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बगड़धार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप की सहायता से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त ऑल्टो वाहन (UK07DA9856) तक पहुंच बनाई। उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।


SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति *अरविंद डंगवाल पुत्र श्री द्वारिका प्रसाद, निवासी- अंजनीसैन, थाना- हिंडोलाखाल* के शव को वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 देहरादून के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित तोमर द्वारा महिला पर एफआईआर दर्ज

ने उक्त महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र दिया था पुलिस ने उचित त्वरित कार्रवाई करते हुए सुसंगित BNS धाराओं में FIR दर्ज की है .




महिला पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए राज्य के जनमानस के मध्य क्षेत्रीय भेदभाव फैलाने का प्रयास किया था ऐसा दूषित प्रयास राज्य की गरिमा को खंडित कर रहा था 

इस मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने में प्रयासरत है ।


उत्तराखंड में रोज एनकाउंटर हो रहे। सभी आरोपियों को ठीक तीन इंच घुटने से नीचे पुलिस के शार्प शूटर गोली मार रहे और अगर एनकाउंटर की फर्द पढ़ लोगे तो आपके तोते उड़ जाएंगे। ये कुख्यात चोर उचक्के हमेशा पुलिस पर फायरिंग करते है जिसके प्रत्युत्तर में हमारे जांबाज़ खाकी के शेर फायरिंग करते है और ठीक घुटने से तीन इंच नीचे गोली मार देते है। आज तक किसी पुलिसकर्मी को कोई गोली लगना तो छोड़ो छू कर भी नहीं निकल पाई। इन निशानची पुलिसवालों को ओलिंपिक में भेजना चाहिए। इतनी गजब एक्यूरेसी?? सेल्यूट। 

ये एनकाउंटर करने वाले बेचारे सिपाही–दरोगा लेवल के लोग है जिनको चौकी थाने और मेडल के प्रलोभन में शायद उच्च पुलिस अधिकारी फांसते होंगे और इस्तेमाल करने के बाद भगा देते होंगे। क्योंकि जेल तो यही बेचारे सिपाही दरोगा ही जाते है। अब ये उच्च पुलिसकर्मी भी धामी भाई के आदेश पर ही काम करते होंगे अर्थात् धामी को लगता है कि यदि वो योगी को कॉपी – कैट करेगा तो उसको भी जनता प्यार करेगी और फर्जी इनकाउंटर पर भी ताली पीटेगी। पर उत्तराखंड एक पूर्ण शिक्षित प्रदेश है जहां यह थोथी बहादुरी और छिछोरे एनकाउंटर पर लोग प्रश्न पूछने का जिगर रखते है और पुलिसिया प्रणाली पर हँसते है।


सभी सिपाही दरोगा भाइयों से विनती है कि कोई भी एनकाउंटर करने से पहले अपना ज़मीर टटोल ले। किसी निर्दोष को गोली ना मारे क्योंकि जब आप पर मुकदमे होंगे तो आपके उच्च अधिकारी आसपास भी नहीं होंगे और मुख्यमंत्री तो कई बदल चुके होंगे। 

#विरुद्ध


www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.