Halloween party ideas 2015

 राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाया आगे।*


*युवाओं के बीच पहुंच मुख्यमंत्री ने लगाए पुश-अप्स।*


*मुख्यमंत्री का राज्यवासियों से आवाहन : रोजाना आधा घंटा करें व्यायाम, खाएं पौष्टिक आहार और नशे से रहें दूर।*


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एथलैक्टिस ग्राउण्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास ) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिट इण्डिया रन का फ्लैग ऑफ किया। 


खिलाड़ियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने पुश-अप्स लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उन्हें फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे ड्रोन  कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन भी वितरित किए। 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे हुए हैं। यह 3 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और जनहित को समर्पित रहे। उन्होंने युवाओं को देखकर अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वो भी बचपन में अधिकांश समय शारीरिक, खेल गतिविधियां में बीतते थे। उन्होंने कहा आज जिन भी खिलाड़ियों ने देश का नाम बढ़ाया है, उनकी यात्रा असाधारण परिस्थितियों में शुरू हुई। उन्होंने युवाओं से जीवन में अपने सपनों के प्रति पक्की इच्छाशक्ति और विकल्प रहित संकल्प रखने का आवाहन किया। 

 

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों खासकर युवाओं से रोजाना आधा घंटा व्यायाम करने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने एवं नशे से दूर रहने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा सभी युवाओं ने मिलकर उत्तराखंड का अभिमान बढ़ाना है। आम नागरिक की फिटनेस ही उत्तराखंड राज्य की ताकत है। उन्होंने कहा हम सबने मिलकर फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। उन्होंने सभी से स्वयं को फीट रखने एवं अपने आसपास के लोगों को भी स्वस्थ रहने के लिये प्रेरित करने का आग्रह किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट, स्वस्थ्य और मजबूत भारत के सपने को साकार करने का रास्ता है। फिट इंडिया, स्वस्थ मन और जीवंत आत्मा का भी आधार है। फिट उत्तराखंड से ही समृद्ध उत्तराखंड बनेगा। जहां हर व्यक्ति उन्नति कर राज्य की प्रगति में योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया। यह फिट इंडिया मूवमेंट अब जन आंदोलन बना गया है जो हर घर, गांव और शहर तक पहुंचा है। राज्य सरकार भी इस मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा सरकार, राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ा रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड से ही पूरे देशवासियों को मोटापे, ओबेसिटी, एवं सही खाना पान को लेकर जागरूक किया था। उन्होंने कहा राज्य द्वारा 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की गई। जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में भी की थी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 103 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। राज्य सरकार द्वारा राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दुगना एवं राज्य के सभी पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सेवायोजित किए जाने का भी निर्णय लिया। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित एवं खेल उपकरण भी क्रय किए जा रहे हैं। जो राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। उत्तराखंड राज्य के बालक-बालिकाओं को फिट रखने एवं खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना जैसी अनेकों योजनाओं शुरू की गई रहैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट देने, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रदेशीय टीमों के खिलाड़ियों को रेल/बस किराया दिये जाने, खिलाड़ियों को खेल में चोटिल/दुर्घटना हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की सुविधा भी दी जा रही है। 


इस अवसर पर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल श्री प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक श्री अजय अग्रवाल, जिला अधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, एसएसपी श्री अजय सिंह, श्री राजेश ममगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास ) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर

Camp office CM BJP on 3 years


 आयोजित साईकिल रैली का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी साइकलिंग कर अन्य लोगों को उत्सवर्धन किया एवं फिट उत्तराखंड फिट इंडिया का संदेश दिया।

देहरादून:7

BKTC kalashray organization stall


  श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति  ने बीते शुक्रवार 21 मार्च को लींची बाग  हाथी बड़कला रोड देहरादून में प्रचार -प्रसार स्टाल लगाया। स्टाल आज दिनांक 23 मार्च रविवार शाम तक रहेगा।आयोजक कलाश्रय संस्था।


दिनांक 21 मार्च 2025 11am  मंदिर समिति स्टाल का अवलोकन करते मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल।

मेयर महोदय को मोमेंटो भेंट करते बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी

 उत्तराखंड में तीर्थाटन संस्कृति, पर्यटन को प्रोत्साहन हेतु परिचर्चा में शामिल संस्कृतिकर्मी प्रो डीआर पुरोहित, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं अन्य विशिष्टजन।

 कलाश्रय संस्था की ओर से संस्कृति  रंगमंच कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र देते बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल।

स्टाल में कार्यरत मंदिर समिति कर्मचारी क्रमश आचार्य कृष्णानंद पंत, विश्वनाथ, अनिता बर्त्वाल, एकता कांडपाल सचिन कुमार आदि है उल्लेखनीय है कि  मंदिर समिति के मंडल संस्कृत विद्यालय/ महाविद्यालय स्थित श्री अनंत अंबानी पुस्तकालय प्रभारी कृष्णानंद पंत द्वारा रचित पुस्तकों, पुरातन पांडुलिपियों, सिक्कों, डाक टिकटों को भी मंदिर समिति के यात्रा ब्रासर, कैलेंडर, मोमेंटो, के साथ प्रदर्शित किया गया है।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 23/03/2025, रविवार*

नवमी, कृष्ण पक्ष,

चैत्र

Rashifal today 23 march,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *भक्ता मीराबाई जयंती


*सर्वार्थ सिद्धि योग 2817 से 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अर्थनाशं मनस्तापं गृहिणीचरितानि च ।

नीचवाक्यं चाऽपमानं मतिमान्न प्रकाशयेत् ।।

।।चा०नी०।।


 एक बुद्धिमान व्यक्ति को निम्नलिखित बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए ..

१. की उसकी दौलत खो चुकी है.

२. उसे क्रोध आ गया है.

३. उसकी पत्नी ने जो गलत व्यवहार किया.

४. लोगो ने उसे जो गालिया दी.

५. वह किस प्रकार बेइज्जत हुआ है.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम्‌ ।,

स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत ॥,


 भारत! जो ज्ञानी पुरुष मुझको इस प्रकार तत्त्व से पुरुषोत्तम जानता है, वह सर्वज्ञ पुरुष सब प्रकार से निरन्तर मुझ वासुदेव परमेश्वर को ही भजता है॥,19॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।


🐂वृष

सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें।


👫मिथुन

दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।


🦀कर्क

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।


🐅सिंह

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद। फालतू खर्च होगा।


🙍‍♀️कन्या

व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।


⚖️तुला

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।


🦂वृश्चिक

आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।


🏹धनु

रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है।


🐊मकर

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।


🍯कुंभ

सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।


🐟मीन

नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

  ऋषिकेश  : 

ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी के ग्राम प्रशासक शोबन सिंह कैन्तुरा ने कांग्रेस के एक नेता को खुली चुनौती दी है | उन्होने कहा की गाँव की राजनीति करनी है तो श्यामपुर न्याय  पंचायत के के किसी भी ग्राम सभा से चुनाव लडे | शुक्रवार को ऋषिकेश मे एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्राम प्रशासक शोबन सिंह कैंतुरा ने उन्होंने सोशल मीडिया पर लाईव आकर पोस्ट की थी | गलती का अहसास होते ही फौरन इसे सोशल मीडिया हटा दिया था | उन्होने कहा कि इसके लिये वह माफी मांग चुके थे | इसके बावजूद पोस्ट को तोड मोड कर वायरल किया गया है | जिस पर उन्होने रायवाला थाने मे एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है | कहा कि इस मामले मे एक कांग्रेस नेता भी उतर आये | उन्होने रायवाला थाने और इसके इतर उनके खिलाफ काफी कुछ कहा जो कि अब किसी सूरत मे बर्दाश्त करने लायक नही है |

ऋषिकेश :

Former cabinet minister  Agarwal and folk singer Dangwal


क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल से लोकगायक मंगलेश डंगवाल और उनकी धर्मपत्नी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में चल रहे क्षेत्रवाद रूपी नकारात्मक वातावरण पर वार्ता हुई।


 जिसे लोकगायक डंगवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस अवसर पर लोकगायक ने अपनी भावनाएं व्यक्त की।

 आज़ का रशिफप

*दिनांक:- 22/03/2025, शनिवार*

अष्टमी, कृष्ण पक्ष, 

चैत्र


Rashifal today 22 march 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *शीतला अष्टमी पूजन 


*रंगजी रथोत्सव वृन्दावन 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


एतान् विंशतिगुणानाचरिष्यति मानवः ।

कार्यावस्थासु सर्वासु अजेयः स भविष्यति ।।

।। चा o नी o।।


 जो व्यक्ति इन बीस गुणों पर अमल करेगा वह जो भी करेगा सफल होगा.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


यस्मात्क्षरमतीतोऽहमक्षरादपि चोत्तमः ।,

अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथितः पुरुषोत्तमः ॥,


क्योंकि मैं नाशवान जड़वर्ग- क्षेत्र से तो सर्वथा अतीत हूँ और अविनाशी जीवात्मा से भी उत्तम हूँ, इसलिए लोक में और वेद में भी पुरुषोत्तम नाम से प्रसिद्ध हूँ॥,18॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।


🐂वृष

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


👫मिथुन

धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी।


🦀कर्क

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


🐅सिंह

दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें।


🙍‍♀️कन्या

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।


⚖️तुला

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।


🦂वृश्चिक

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।


🏹धनु

समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।


🐊मकर

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।


🍯कुंभ

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें।


🐟मीन

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 किसी भी समुदाय के विरुद्ध नहीं हैं समान नागरिक संहिता: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी 

प्रवासी मूल उत्तराखंडी भी हैं समान नागरिक संहिता के दायरे में: डॉ माहेश्वरी

लिव इन रिलेशन में धोखा देने पर हैं दंड का प्रावधान:  नीरज गुप्ता 

महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर रहा यू सी सी: अजरा कोमल

हरिद्वार;

UCC workshop in SMJN PG college


आज एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, हरिद्वार नागरिक मंच तथा यूको बैंक के संयुक्त तत्वाधान में 'समान नागरिक संहिता उत्तराखंड राज्य' विषय पर  आयोजित की जा रही दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन भी बौद्धिक मंथन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारियों, अतिथियों, छात्र-छात्राओं, कॉलेज के शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कहा कि समान नागरिक संहिता के विषय में समाज में भ्रम फैलाया जा रहा हैं कि यह किसी समुदाय के विरुद्ध बनाया हुआ कानून हैं। श्रीमहंत ने कहा कि समान नागरिक संहिता तो सभी धर्मों तथा सभी वर्गों को एक समान दृष्टि से देखता हैं और सभी को समानता का अवसर प्रदान करता हैं। इस अवसर पर अपने शुभकामना सन्देश में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ को सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता लिव इन रिलेशन में जन्मे बच्चे को भी उसका अधिकार दिलाता हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता श्री नीरज कुमार गुप्ता ने समान नागरिक संहिता विषय पर अपनी बात रखते हुये कहा कि इस कानून में विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों का ध्यान रखा गया है । उन्होनें बताया कि समान नागरिक संहिता में मुख्य रूप से विवाह,तलाक, लिव इन रिलेशन और उत्तराधिकार पर कानूनी प्रकाश डालता है । अधिवक्ता नीरज गुप्ता ने यू सी सी से सम्बन्धित शंकाओं का समाधान भी किया । इस अवसर पर उपस्थित एडवोकेट अजरा कोमल ने जनजागरुकता के लिए महाविद्यालय परिवार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता देश को नई ऊंचाई पर ले जाने की पहल हैं तथा महिलाओं को अतिरिक्त ताकत तथा सुरक्षा दे रही हैं । 


इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर संजय माहेश्वरी ने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड की लोक विरासत को भी संरक्षण दे रही हैं।  उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के दायरे में प्रवासी मूल उत्तराखंडी भी आएंगे। 

अपने संबोधन में विधि स्नातक और पत्रकार संदीप रावत प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों के सवाल पर कहा की उत्तराखंड में लागू होने वाले यूसीसी (समान नागरिक संहिता) से अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को बाहर रखने का मुख्य कारण उनकी विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को संरक्षित करना है।यह संविधान में उन्हें दिए गए विशेष प्रावधानों के अनुरूप है। 

कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा यू सी सी के प्रति समाज में जागरूकता के लिये नाटिका भी आयोजित की गई जिसमें पिंकी,सौरभ,मोना,दिव्याशुं नेगी,शीतल,भव्या,राज,अनसुईया,नेहा,ऋषिका,वंश और शंशाक ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री यादवेंद्र सिंह ने व्याख्यान के माध्यम से विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को समझाया।  कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन डॉ० पूर्णिमा सुंदरियाल और डॉ० पल्लवी के द्वारा किया गया।  इस अवसर पर  डाॅ. शिवकुमार चौहान, डाॅ. मनोज सोही, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, हरीश चंद्र, डाॅ. विनीता चौहान, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती कविता छाबड़ा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. सरोज शर्मा,डाॅ. पुनीता शर्मा, डॉ विजय शर्मा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय, संजीत कुमार, प्रिंस श्रोत्रिय आदि उपस्थित रहे।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.