Halloween party ideas 2015

 ऋषिकेश :

Overloaded  vehichle


 जहा प्रशासन आमजनमानस  की छोटी - छोटी गलती पर भारी भरकम चालान या गाडी सीज की कार्यवाही होती है| वही एक नामी कम्पनी के आगे पूरा प्रशासन नतमस्तक है | हम बात कर रहे है  छिददरवाला क्षेत्र की ग्राम सभा चकजोगीवाला के आंतरिक मार्ग की जो जर्जर भी है।जहा सडक के एक छोर से वन सीमा है तो दूसरे छोर आबादी है |यह  हाथी कोडिडोर क्षेत्र मे आता है | जहा वन्य जीवो का अक्सर आवगन होता रहता है |  चकजोगीवाला  गाँव की जर्जर  सड़क पर दौडते ओवरलोड वाहनों से ग्रामीणों को खतरा बना रहता है  ।छिददरवाला क्षेत्र मे ग्राम पंचायत चकजोगीवाला मे  स्थापित नामी  कम्पनी  का कच्चा व तैयार माल  के ओवरलोड वाहनों में भरकर गांव की जर्जर  सड़क से लाया जाता है। जिससे गांव की इन कच्ची व कम चौड़ाई की सड़क से ओवर लोड वाहनों के गुजरने से स्थानीय लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव की जर्जर  सडक पर दौडते ओवरलोड वाहनों से  बच्चों के लिये मुसीबत का सबब बना  है । मानकों के विपरीत वाहनों को ओवरलोड कर लेकर जाने से कभी भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ओवरलोड वाहनों के गांव की जर्जर  व कम चौड़ाई की सड़क से होकर गुजरने से  स्थानीय प्रशासन  से इन ओवरलोड वाहनों पर मेहरबान है |

आज का राशिफल

दिनांक:- 20/03/2025, गुरुवार

षष्ठी, कृष्ण पक्ष, 

चैत्र

Rashifal today 20 march 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *शुक्रास्त पश्चिम 07:20


*सर्वार्थ सिद्धि योग 23:31 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


गूढमैथुनचारित्वं काले काले च संग्रहम् ।

अप्रमत्तमविश्वासं पञ्च शिक्षेच्च वायसात् ।।

।। चा o नी o।।


कौवे से ये पाच बाते सीखे... १. अपनी पत्नी के साथ एकांत में प्रणय करे. २. नीडरता ३. उपयोगी वस्तुओ का संचय करे. ४. सभी ओर दृष्टी घुमाये. ५. दुसरो पर आसानी से विश्वास ना करे.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च ।,

क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते ॥,


इस संसार में नाशवान और अविनाशी भी ये दो प्रकार (गीता अध्याय 7 श्लोक 4-5 में जो अपरा और परा प्रकृति के नाम से कहे गए हैं तथा अध्याय 13 श्लोक 1 में जो क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के नाम से कहे गए हैं, उन्हीं दोनों का यहाँ क्षर और अक्षर के नाम से वर्णन किया है) के पुरुष हैं।, इनमें सम्पूर्ण भूतप्राणियों के शरीर तो नाशवान और जीवात्मा अविनाशी कहा जाता है॥,16।।


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।


🐂वृष

विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।


👫मिथुन

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।


🦀कर्क

चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।


🐅सिंह

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।


🙍‍♀️कन्या

मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।


⚖️तुला

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।


🦂वृश्चिक

मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🏹धनु

कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

 

🐊मकर

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।


🍯कुंभ

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।


🐟मीन

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*



मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा*


*देहरादून, 19 मार्च।* 


महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है। 


बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है । लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4,96,38,000/- रुपए भेजे गए हैं । 


रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता या संरक्षक को गंवा देने वाले बच्चों और किशोरों को उनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण होने तक 3000 पर प्रति माह के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी लेकिन हर महीने कुछ लाभार्थी 21 साल से अधिक आयु हो जाने या फिर शादी व अन्य कारणों से योजना से बाहर हो जाते हैं। 


रेखा आर्या ने कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार कि यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना में लाभार्थियों को ₹3000 महीना आर्थिक मदद के अलावा उनके खाने-पीने, शिक्षा आदि की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है। 


इस दौरान उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मती अंजना गुप्ता, DPO श्री राजीव नयन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

 खेलकूद प्रतियोगिता की दूसरा दिन:

5000 मीटर दौड़ में मोहित त्रिपाठी ने जीता गोल्ड

लक्ष्मी पाण्डे ने लगाई सबसे ऊँची छलांग

​हरिद्वार ;



एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


​सर्वप्रथम आयोजित हुई 5000 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.कॉम चतुर्थ सेम के तरूण ने प्रथम, बी.ए. षष्टम् के मोहित त्रिपाठी ने द्वितीय व बी.ए. षष्टम सेम के आदित्य नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. षष्टम सेम की प्रीति ने प्रथम, बी.ए. द्वितीय सेम की दीक्षा यादव ने द्वितीय व बी.ए. द्वितीय सेम की शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता बी.ए. द्वितीय सेम के चंदन ने प्रथम, बी.एससी द्वितीय सेम के अनुज राय ने द्वितीय व बी.कॉम . चतुर्थ सेम के सुमित जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. षष्टम सेम की प्रीति ने प्रथम, बी.कॉम . द्वितीय सेम की खुशी ने द्वितीय व बी.एससी. चतुर्थ सेम की मुस्कान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय सेम के चंदन ने प्रथम, बी.कॉम षष्टम से के औजस कोठारी द्वितीय व बी.कॉम चतुर्थ सेम के तरूण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में तरूण उपाध्याय ने प्रथम, चंदन ने द्वितीय व मोहित त्रिपाठी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता में आलोक ने प्रथम, चंदन ने द्वितीय व नीरज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

​उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के मुख्य खेलकूद अधीक्षक प्रो. तेजवीर सिंह तोमर ने बताया कि छात्राओं ने भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जिसमें ऊंची कूद (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में बी.कॉम . द्वितीय सेम की लक्ष्मी पाण्डे ने प्रथम, बीकॉम द्वितीय सेम की तानिया शर्मा ने द्वितीय व बी.ए. द्वितीय सेम की दीक्षा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय व दीक्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम, दीक्षा यादव ने द्वितीय व अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

​प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में मुख्य खेलकूद अधीक्षक

प्रो. तेजवीर सिंह तोमर तथा उनकी टीम के खेलकूद अधीक्षक डा सुषमा नयाल, खेलकूद प्रशिक्षक कु. रंजीता के सक्रिय सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। ​​

​प्रतियोगिताओं को सफल कराने में निर्णायक मण्डल की भूमिका का निवर्हन डा मन मोहन गुप्ता, डा संजय कुमार माहेश्वरी, डा नलिनी जैन, डा आशा शर्मा, डा मोना शर्मा, डा रेनू सिंह, श्रीमती ऋचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, वैभव बत्रा, डा पूर्णिमा सुन्दरियाल, श्रीमती कविता छाबड़ा, डा पुनीता शर्मा, डा रजनी सिंघल, दिव्यांश शर्मा, हरीश चन्द्र जोशी, डा लता शर्मा, अंकित बंसल, मोहन चन्द पाण्डेय, श्रीमती रचना गोस्वामी, होशियार सिंह चौहान ,हेमवती, राजकुमार, संजीत कुमार आदि का सहयोग रहा।

 *मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

Physiotherapy centre in uttarakhand secretriate


मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय  है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।



इस अवसर पर सचिव डा० आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा० सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा० आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा० मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डा० विमलेश जोशी, डा० रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।

 

दिल्ली:

Chidanand muni maharaj with kapil mishra ,yamuna matter


 दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कपिल मिश्रा  (कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन), की स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से हुई एक महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में यमुना जी की स्वच्छता, अविरलता, निर्मलता और प्रदूषण मुक्त करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। 

इस अवसर पर स्वामी जी ने न केवल यमुना जी के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि इस दिशा में एक ठोस और सशक्त कदम उठाने की आवश्यकता भी जताई।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि यमुना जी का हमारे जीवन, संस्कृति और समाज में अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है। यमुना दिल्ली की शान है, और नदियाँ देश की ही नहीं धरती की जान है। यमुना जी न केवल हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसके संरक्षण से पूरे समाज और देश के लिए एक बड़ा लाभ हो सकता है। यमुना जी का प्रदूषण केवल जल स्रोत को ही नहीं, बल्कि हमारे समाज को भी प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि यमुना की स्वच्छता और अविरलता की दिशा में हम सबको मिलकर काम करना होगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने यमुना सहित अन्य नदियों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नदियां हमारे जीवन का स्रोत हैं। यदि हम इनका संरक्षण नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। नदियों का संरक्षण न केवल जल जीवन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दिल्ली की भूमिका यमुना के प्रदूषण और इसके संरक्षण में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। स्वामी जी ने कहा कि दिल्ली, जो यमुना नदी के किनारे स्थित है, यदि यहाँ से प्रदूषण को कम किया जाता है, तो यह पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। दिल्ली सरकार के मंत्रीगणों के साथ यह बातचीत सकारात्मक दिशा में एक बड़ा कदम है, और स्वामी जी ने विश्वास जताया कि इस दिशा में सशक्त रूप से कदम बढ़ाए जाएंगे।

स्वामी जी ने कहा कि इस विषय पर एक विस्तृत योजना बनाई जाएगी और अगले सप्ताह पुनः माननीय मंत्रियों के साथ एक और बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि यमुना की स्वच्छता और संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। इस योजना के अंतर्गत यमुना जी के पानी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कई उपायों पर विचार किया जाएगा।

स्वामी जी ने दिल्ली सरकार और उसके मंत्रियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस दिशा में उनके प्रयासों से निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से भी यमुना जी के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

यमुना जी के संरक्षण के लिए स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और दिल्ली सरकार के मंत्रियों की यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल दिल्ली के पर्यावरण को बचाने के लिए, बल्कि पूरे देश की नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी एक प्रेरणा बन सकती है। आने वाले दिनों में इस दिशा में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि यमुना जी और अन्य नदियों को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने परमार्थ निकेतन की ओर से रंग पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंग पंचमी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और समाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने रंग पंचमी को ‘राष्ट्र पंचमी’ बनाने का आह्वान किया, ताकि यह पर्व समूचे देश में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकात्मता का संदेश दे सके।

आज छठे गुरू और महान योद्धा गुरू हरगोबिंद साहिब जी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए स्वामी जी ने उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरू हरगोबिंद साहिब जी का जीवन, उनके अदम्य साहस और देशभक्ति का प्रतीक है।

 दहरादून :


Rajysabha member mahrndra bhatt


 राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फ्री सिलाई मशीन वितरण योजना में सुधार का मुद्दा उठाया है।

 जिसका लाभ ग्रामीण महिलाओं को आसानी से मिले, उसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से अलग प्रावधान करने का अनुरोध किया है। 


सत्र के दौरान प्रश्नकाल में बोलते हुए उन्होंने महिलाओं विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की इस समस्या की तरफ सदन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने मुद्दे को उठाते हुए कहा, केंद्र सरकार को फ्री सिलाई मशीन वितरण योजना में महिलाओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहिनों को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा श्रमिकों के परिवारों में खुशहाली रखने के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की फ्री सिलाई मशीन वितरण योजना बहुत प्रभावी है। जिसके तहत हर राज्य में 50000 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं जिनकी आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष है उन्हें इसका लाभ दिया जाना है।  


उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड समेत अनेकों राज्यों की परिस्थितियों का जिक्र किया, जहां महिलाओं को श्रमिक रूप में काम करने के लिए घरों से बाहर जाना संभव नहीं होता है तथा महिलाएं रोजगार के लिए काम करने की इच्छुक भी होती हैं। जैसे कि योजना का उद्देश्य स्पष्ट है, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना। इसमें शहरी क्षेत्रों में श्रम एवं कामगार बोर्ड में रजिस्ट्रेशन होता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में इसमें काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। चूंकि योजना का पंजीकरण भले ही ऑनलाइन आवेदन से कर दिया गया है। परन्तु अब भी श्रम विभाग के भवन एवं श्रनिमाण कर्मकार बोर्ड में पंजीकरण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदन पत्रों की जांच में काफी समय लगाया जाता है तथा इस प्रक्रिया में भट्टाचार की स्थिति बनी रहतीं हैं।


उन्होंने आग्रह किया कि योजना का लाभ अधिक संख्या और आसानी से ग्रामीण महिलाओं को मिल सके और मनरेगा योजना के श्रमिक भी इसके दायरे में आएं, इसके अलग से प्रावधान करने की अवश्यकता है। ताकि ग्रामीण महिलाओं को कर्मकार बोर्ड के दफ्तरों में चक्कर न लगाने पड़े तथा इस योजना को व्यापक भट्टाचार से भी बचाया जा सके।




www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.