Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा- चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। 

Climate change seminar, CM Dhami


सीएम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि  वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। 


उन्होंने पिछले वर्ष की गर्मी के अनुभव को याद करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान पहले की तुलना में बहुत अधिक रहा।


 ऐसे समय में, जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता फैलाने एवं इसके समाधानों पर गहनता से चर्चा करने का एक सराहनीय प्रयास है। यह संगोष्ठी न केवल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को समझने का एक अवसर है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारे संकल्पों को मजबूती देने का भी एक विशिष्ट मंच है ।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्य में “हरियाली मिशन“ के अंतर्गत लाखों की संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं।  “जल शक्ति अभियान“ के माध्यम से 1000 गाँवों में तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों को भी पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी  का गठन भी किया है, जिसके अन्तर्गत अभी तक 5500 जलीय स्त्रोतों तथा 292 सहायक नदियों का चिन्हीकरण कर उनका उपचार किया जा रहा है। 


वाडिया इंस्टीट्यूट के सहयोग से हमने ग्लेशियर अध्ययन केंद्र भी स्थापित किया है, जिससे हम प्रकृति द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को समझ सकें और उसके क्षरण को रोकने हेतु प्रभावी नीतियाँ बनाकर कार्य कर सकें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन-गेम्स की थीम पर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मेडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों के नाम पर एक-एक रूद्राक्ष के पौधे लगाकर 2.77 हेक्टेयर वन क्षेत्र को ’खेल वन’ के रूप में स्थापित किया गया। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां जीडीपी की तर्ज़ पर जीईपी यानि ग्रोस इनवायरमेंट प्रोडक्ट का इंडेक्स तैयार कर जल, वन, भूमि और पर्वतों के पर्यावरणीय योगदानों का आँकलन करने का प्रयास हो रहा है। जीवाश्म आधारित ईंधन के स्थान पर ग्रीन ऊर्जा को वृहद् स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है।  “नई सौर ऊर्जा नीति” लागू करने के साथ ही वर्ष 2027 तक 1400 मेगावाट सोलर क्षमता पाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में “पी०एम० सूर्यघर योजना” और “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल लगवा रहे हैं।


वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन संपदाओं को संरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ा जाए। इससे हमारे वन भी संरक्षित रहेंगे और लोगों को आजीविका भी मिलेगी। वनों में लगने वाली आग को न्यून करने के लिए  विस्तृत प्लान बनाया गया है। 


इस मौके पर लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल(से नि), प्रमुख वन संरक्षक डॉ धनंजय मोहन, निदेशक वाडिया डा विनीत कुमार गहलोत, वैज्ञानिक डॉ जे बी सिंह, डा हृदया चौहान सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक और श्रोता मौजूद रहे।

आज का राशिफाल

*दिनांक:- 11/03/2025, मंगलवार*

द्वादशी, शुक्ल पक्ष, 

फाल्गुन

Rashifal today 11 march,2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *भौम प्रदोष व्रत (शिव पूजन)


*छडीमार होली (गोकुल)


 *सर्वार्थ सिद्धि योग 26:46 तक 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


बह्वाशी स्वल्पसन्तुष्टः सनिद्रो लघुचेतनः ।

स्वामिभक्तश्च शूरश्च षडेतो श्वानतोगुणाः ।।

।। चा o नी o।।


कुत्ते से ये बाते सीखे १. बहुत भूख हो पर खाने को कुछ ना मिले या कम मिले तो भी संतोष करे. २. गाढ़ी नींद में हो तो भी क्षण में उठ जाए. ३. अपने स्वामी के प्रति बेहिचक इमानदारी रखे ४.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: पुरुषोत्तमयोग :- अo-15


ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातनः ।,

मनः षष्ठानीन्द्रियाणि प्रकृतिस्थानि कर्षति ॥,


इस देह में यह जीवात्मा मेरा ही सनातन अंश है (जैसे विभागरहित स्थित हुआ भी महाकाश घटों में पृथक-पृथक की भाँति प्रतीत होता है, वैसे ही सब भूतों में एकीरूप से स्थित हुआ भी परमात्मा पृथक-पृथक की भाँति प्रतीत होता है, इसी से देह में स्थित जीवात्मा को भगवान ने अपना 'सनातन अंश' कहा है) और वही इन प्रकृति में स्थित मन और पाँचों इन्द्रियों को आकर्षित करता है॥,7॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।


🐂वृष

विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


👫मिथुन

कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में व्यय होगा। किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।


🦀कर्क

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखें।


🐅सिंह

प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।


🙎‍♀️कन्या

दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।


⚖️तुला

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


🦂वृश्चिक

फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


🏹धनु

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्खमय रहेगा।


🐊मकर

कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🍯कुंभ

अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें।


🐟मीन

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*


सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल पुनः बने भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष


आज दिनांक 10 मार्च 2025 को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन पर्व के अंतर्गत  अपने सभी 19 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है ।





कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  का धन्यवाद ज्ञपित किया। 

 भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री खजान दास ने मंडल और जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने संगठन प्रक्रिया में सहयोग एवं सर्वसमिति से अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।


 दो तिहाई से अधिक मंडल अध्यक्षों और 19 में से 18 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के उपरांत पार्टी, अब प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में पहुंच गई है।


उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के सभी 18 सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। 


वहीं इससे पूर्व हुए मंडल अध्यक्ष चुनावों में  220 अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया की गई । 


कुल 304 मंडलों में 220 मंडलों में चुनाव के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई शेष 84 मंडलों के अध्यक्षों के  नामों की भी शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी। 


      उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आज पार्टी नेतृत्व की सहमति से जिला चुनाव अधिकारियों ने संबंधित जिलों में अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। ये सभी नाम, जिला स्तर पर पार्टी पर्यवेक्षकों की रायशुमारी में सामने आए नामों के पैनल में से चुने गए हैं। जिसमें सामाजिक, क्षेत्रीय, वर्गीय समीकरण का ध्यान रखते हुए, पार्टी के प्रति समर्पण और क्षमता के आधार पर निर्णय लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री से विचार विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से इन नामों की घोषणा की गई है। इससे पूर्व पार्टी में सर्वप्रथम बूथ इकाइयों का गठन कर बूथ अध्यक्ष का चुनाव किया गया। तदोपरांत तय नियमों के अनुसार 50 फीसदी से अधिक बूथ अध्यक्षों के चयन के बाद मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें अब तक कुल 304 मंडलों में से 220 पर अध्यक्ष बना दिए गए है। 


चूंकि यह कुल मंडल संख्या की दो तिहाई हैं और जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया के लिए इनका मात्र 50 फीसदी से अधिक होना जरूरी था।


 इसी क्रम में 21 फरवरी से प्रारंभ जिला अध्यक्षों के चुनाव में सभी 19 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। इनमें 18 ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई है । 


उन्होंने कहा, विगत लगभग 4 माह से जारी संगठन पर्व प्रक्रिया के तहत अब हम प्रदेश अध्यक्ष के चयन की स्थिति में पहुंच गए हैं। अब तक की संगठन चुनाव की प्रक्रिया के सकुशल, नियमानुसार और निर्धारित समयानुसार संपन्न होने पर उन्होंने प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया है। वहीं पार्टी की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग के लिए पार्टी सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष आभार जताया है।


आज  जिलाध्यक्ष के रूप में जिनके नामों की घोषणा की गई है उसमें उत्तरकाशी के लिए श्री नागेन्द्र सिंह चौहान, चमोली के लिए श्री गजपाल बर्त्याल,  रूद्रप्रयाग श्री भारत भूषण भट्ट, टिहरी श्री उदय सिंह रावत, देहरादून ग्रामीण श्री मीता सिंह, देहरादून महानगर श्री सिद्वार्थ अग्रवाल, ऋषिकेश श्री राजेन्द्र तडियाल, हरिद्वार श्री आशुतोष शर्मा, पौडी श्री कमल किशोर रावत, कोटद्वार श्री राजगौरव नौटियाल, पिथौरागढ श्री गिरीश जोशी, बागेश्वर श्रीमती प्रभा गड़िया, अल्मोडा श्री महेश नयाल, चम्पावत श्री गोविन्द सामन्त, नैनीताल श्री प्रताप सिंह बिष्ट, काशीपुर श्री मनोज पाल, रुड़की डाक्टर मधु सिंह, ऊधमसिंह नगर श्री कमल कुमार जिंदल को जिम्मेदारी दी गई ।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने संगठन पर्व प्रक्रिया से चयनित सभी जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित जनपदों में पार्टी 27 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज करेगी। 


उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, प्रदेश में संगठन चुनाव के इस महत्वपूर्ण चरण को तय प्रक्रिया और सहमति से पूर्ण किया गया है। सभी नए चयनित जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सहमति बनाते हुए जनपद में संगठन की कमान सौंपी गई है। सभी की क्षमताओं और अनुभव पर नेतृत्व को पूरा भरोसा है, ऐसे में सभी से उम्मीद है कि कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाते हुए वे पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं भरोसा जताते हुए कहा, इन नवनिर्वाचित मंडल और जिला अध्यक्ष नेतृत्व में पार्टी  विधानसभा चुनाव में उतारेगी और प्रचंड जीत की हैट्रिक भी बनाएंगे। 



 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद में जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खंड यमकेश्वर के स्थानीय निवासियों के साथ मुख्य सेवक संवाद में कहा कि सजग नागरिक सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

 उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सरकारी कार्मिकों को सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा व सुशासन को प्राथमिकता देनी होगी।

*जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास*

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से बताया कि सी०एम० डैशबोर्ड और सी०एम० हेल्पलाइन की व्यवस्था जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए की गई है। साथ ही, समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए *त्वरित समाधान दल (रैपिड सॉल्यूशन टीम)* को पहले चरण में पौड़ी जनपद में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का लाभ यमकेश्वर के नागरिकों को भी मिलेगा और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

*जिला प्रशासन की सराहना*

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उचित तैयारी की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि *"रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म"* के मंत्र के साथ यह कार्यक्रम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।

उत्तराखंड का योगदान विकसित भारत के लक्ष्य में

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और उत्तराखंड इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने कई नई जनोपयोगी योजनाएं बनाई हैं तथा कई नीतियों में आवश्यक संशोधन भी किए हैं।

*लाभार्थियों से संवाद*

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सदैव तत्पर है।

 

पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हुआ 186 करोड़ का भुगतान, उत्तरकाशी में सर्वाधिक 76 करोड़: कृषि मंत्री गणेश जोशी*


देहरादून, 10 मार्च


कृषि मंत्री गणेश

PM kisan yojna uttarakhand transaction to farmers

जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों और सेब उत्पादकों को मुआवजा वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

 बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की प्रथम बैठक हो चुकी है, जिसमें बीमा कम्पनी और डाटा कम्पनी से एक सप्ताह के भीतर आवश्यकता जानकारियां देने के निर्देश दिये गये हैं।

    बीमा कंपनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 की रबी और खरीफ फसलों के लिए अब तक कुल ₹186 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इसमें रबी 2023 की फसल के लिए ₹97.09 करोड़ और खरीफ 2024 के लिए ₹88.06 करोड़ का भुगतान शामिल है। जिसमे जनपद उत्तरकाशी के किसानों को ₹76.08 करोड़ की राशि दी गई है।

   बैठक में बागवानी मिशन के निदेशक महेंद्र पाल, एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हैड परमानंद शर्मा, क्लेम मैनेजर नवीन चौहान आदि उपस्थित रहे।

 - ’जीवनदाता’ साबित हो रहे एम्स के सेवावीर

- ब्लड कैंसर से जूझ रहे 6 साल का बच्चे को दिया 5 यूनिट ब्लड

- एम्स में रोगियों की मदद के लिए गठित है सेवावीरों की टीम

Aiims rishikesh



एम्स में रोगियों की सेवा के लिए तैनात किए ’सेवावीर’ न केवल रोगियों और उनके तीमारदारों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं अपितु जरूरत पड़ने पर लोगों की जान बचाने के लिए वह रक्तदान भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सेवावीरों ने 6 साल के एक बच्चे को 5 यूनिट ब्लड देकर मानवता की मिसाल पेश की है।


ब्लड कैंसर की समस्या से जूझ रहा यह बच्चा रूद्रपुर (हल्द्वानी) का रहने वाला है। बच्चे की मां सुषमा कुमारी ने बताया कि बच्चे को कुछ समय से बुखार के साथ पसीना आने की शिकायत रहती थी। हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में जब बीमारी पकड़ में नहीं आयी तो वह बच्चे को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंची। एम्स आकर उसे पता चला कि बच्चे को ब्लड कैंसर है और वह शरीर में तीव्र गति से फैल रहा है। बच्चे के शरीर में खून भी बहुत कम था। इलाज की प्रक्रिया शुरू करते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल 4-5 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। सुषमा के लिए ऋषिकेश शहर नया था और किसी से जान-पहिचान न होने के कारण ब्लड की व्यवस्था करना उसके लिए बहुत मुश्किल था। सुषमा ने बताया कि कोई रक्तदाता न मिलने पर वह अपनी परेशानी की चिन्ता में एम्स परिसर में बैठी थी कि एम्स के एक सेवावीर ने उनकी परेशानी पूछी और टीम के अन्य सदस्यों से उसकी परेशानी साझा की। बच्चे के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता को देखते हुए सेवावीरों ने रक्तदान कर 5 यूनिट ब्लड की व्यवस्था की और सुषमा को यह भी भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर उनकी टीम के अन्य सदस्य भी बच्चे के लिए रक्तदान करेंगे। 


उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले वर्ष भी संस्थान के सेवावीरों ने नैनीताल के अधौड़ा गांव निवासी 3 वर्षीय मासूम करण को 8 यूनिट ब्लड डोनेट किया था। बिना किसी स्वार्थ के समय-समय पर रोगियों के लिए संकटमोचक बन रहे इन सेवावीरों का सुषमा और उसके परिजनों ने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह और चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 सत्या श्री ने रोगियों के हितार्थ सेवावीरों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि ड्यूटी कार्यों से इतर सेवावीरों द्वारा किया गया यह कार्य निःसंदेह सराहनीय है। 


कौन हैं एम्स के सेवावीर ?

एम्स, ऋषिकेश आने वाले आम मरीजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और असहाय मरीजों, दिव्यांग तथा वृद्धजनों की सेवा के लिए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डाॅ0) मीनू सिंह की पहल पर सेवावीर दल का गठन किया गया है। सेवावीरों की टीमें दो अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई हेल्प डेस्क के माध्यम से रोगियों की सहायता करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। वर्तमान में ट्राॅमा सेंटर के निकट तथा एम्स की हॉस्पिटल बिल्डिंग में न्यूरो ओपीडी के निकट भू-तल पर सेवावीर हेल्प डेस्क बनाई गई है।

 देहरादून:



Mahila saarthi  dehradun


आज आईएसबीटी देहरादून में महिला सारथी से रूबरू होने का मौका मिला, 05 महिला सारथी अपने वाहनों के साथ मुस्तैद दिखाई दी। 

07 दिन तक निशुल्क सवारी हेतु तैयार  महिला सारथी  अत्यंत मृदु वाणी में पानी की बोतल लिये स्वागत करती है। आपको हेलमेट देकर एक सेल्फी लेती है और फिर आपको गन्तव्य स्थान पर छोड़ती  है।और फिर एक सेल्फी लेती है। इनके साथ राइड करने का अपना ही आनन्द है। स्मूथ ड्राइविंग, मृदुल व्यवहार निश्चय ही इनके  कार्य मे चार चांद लगाएगा। आप भी निडर होकर इनसे मदद ले सकती है।




www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.