Halloween party ideas 2015


रायवाला :

PHC centre inaugurated chidderwala


छिद्दरवाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यूपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।


बीती देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त भू-कानून, देश का सख्त नकल कानून, सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए क्षेतिज आरक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छिद्दरवाला में बनने जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी सरकार की योजनाओं का ही हिस्सा है।


डॉ अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है और परिवार के सदस्यों की समस्याओं का निराकरण करना उनका प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए कभी धन की कमी आड़े नहीं आएगी। बताया कि 1800 करोड़ की लागत से ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यकरण होने जा रहा है। इसके अलावा कई योजनाएं ऋषिकेश के लिए प्रस्तावित है।


इस अवसर पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, सीएमएस कुंवर सिंह भंडारी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता रमेश थपलियाल, अपर सहायक अभियंता बृजपाल, प्रो. सच्चिदानंद बहुगुणा, बर्फ सिंह पोखरियाल, पूर्व प्रधान हरीश कक्कड़, सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान महर, समा पंवार, अमर खत्री, अनीता राणा, शैलेंद्र रांगड़, कैलाश बलोदी, हुकुम रांगड़, सरदार बलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे। 

-------------------------------------------

*दो करोड़ 49 लाख की लागत से तैयार होगा पीएचसी*

*रायवाला।* मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 02 करोड़ 49 लाख की लागत से मिलकर तैयार होगा। इसमें तीन चिकित्सकों की तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि इसमें एक आईपीडी कक्ष, मेडिकल कक्ष, पैथोलॉजी लैब, ड्रेसिंग रूम, हाउसकीपिंग, हेल्थ एंड वैलनेस हाल, एक जनरल स्टोर, एक रजिस्ट्रेशन कक्ष, एक स्टाफ रूम, एक टीकाकरण कक्ष बनाया जाएगा। इस मौके पर निर्माण एजेंसी ग्रामीण निर्माण विभाग ने बताया कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

 आज का राशिफल

*दिनांक:- 28/02/2025, शुक्रवार*

प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष, 

फाल्गुन

Rashifal today 28 feb 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 *राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 


*डॉ० राजेंद्र प्रसाद पुण्य तिथि 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


नैव पश्यति जन्माधः कामान्धो नैव पश्यति ।

मदोन्मत्ता न पश्यन्ति अर्थी दोषं न पश्यति ।।

।। चा o नी o।।


जो जन्म से अंध है वो देख नहीं सकते. उसी तरह जो वासना के अधीन है वो भी देख नहीं सकते. अहंकारी व्यक्ति को कभी ऐसा नहीं लगता की वह कुछ बुरा कर रहा है. और जो पैसे के पीछे पड़े है उनको उनके कर्मो में कोई पाप दिखाई नहीं देता.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14


उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते ।,

गुणा वर्तन्त इत्येव योऽवतिष्ठति नेङ्‍गते ॥,


जो साक्षी के सदृश स्थित हुआ गुणों द्वारा विचलित नहीं किया जा सकता और गुण ही गुणों में बरतते (त्रिगुणमयी माया से उत्पन्न हुए अन्तःकरण सहित इन्द्रियों का अपने-अपने विषयों में विचरना ही 'गुणों का गुणों में बरतना' है) हैं- ऐसा समझता हुआ जो सच्चिदानन्दघन परमात्मा में एकीभाव से स्थित रहता है एवं उस स्थिति से कभी विचलित नहीं होता॥,23॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय-समय पर पूरे होंगे, प्रसन्नता रहेगी। जोखिम नहीं उठाएं।


🐂वृष

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मनोरंजन का समय मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।


👫मिथुन

तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। समय पर काम पूरे होंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यय में वृद्धि हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सावधान रहें।


🦀कर्क

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। घर-परिवार में विवाद हो सकता है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। धीरे-धीरे सब ठीक होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।


🐅सिंह

दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग बराबर मिलेगा।


🙎कन्या

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। समय पर कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विवेक का प्रयोग लाभ बढ़ाएगा।


⚖तुला

राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धनार्जन सहज होगा।


🦂वृश्चिक

कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। सावधानी रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। नए काम प्राप्त होंगे। लाभ बढ़ेगा।


🏹धनु

अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है।


🐊मकर

मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


🍯कुंभ

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


🐟मीन

पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद संभव है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। समय पर निदान होगा। जोखिम न लें। धैर्य रखें।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*

 जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून*


*यूसीसी के बाद सरकार का यह दूसरा बड़ा कदम*


*तय माने जा रहे हैं भूू-कानून के दूरगामी परिणाम*

Land law described by CM DHami


*जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू-कानून*


*यूसीसी के बाद सरकार का यह दूसरा बड़ा कदम*


*तय माने जा रहे हैं भूू-कानून के दूरगामी परिणाम*


राज्य सरकार का भू-कानून सुर्खियों में है। इसके सख्त प्रावधानों के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जमीनों की  लूट-खसोट पर नकेल कसने की उम्मीदें जगी है। अब सरकारी मशीनरी इन प्रावधानों के अनुरूप व्यवस्था बनाने में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक 2025 को राज्य सरकार ने बजट सत्र के दौरान सदन में पेश किया था, जो घ्वनिमत से पारित हुआ है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद राज्य सरकार का यह दूसरा बड़ा कदम है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में राज्य सरकार के खाते में यह अहम उपलब्धि जुड़ गई है, जिसके दूरगामी परिणाम आने भी तय माने जा रहे हैं। 


*भू-कानून में क्या खास, जिससे है आस*


01-छूट हुई खत्म, कडे़ इंतजाम

-कृषि व बागवानी के लिए साढे़ बारह एकड़ भूमि खरीदने की छूट  से जमीनों के  खुर्द-बुर्द होने की शिकायतों पर सरकार ने करारी चोट की है। राज्य की धामी सरकार ने हरिद्वार व उधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में इस छूट को पूरी तरह खत्म कर दिया है। यानी पर्वतीय जिलों में अब कृषि व बागवानी के लिए बाहरी व्यक्ति जमीन ही नहीं खरीद पाएगा। जिन दो जिलों हरिद्वार व उधमसिंहनगर में इस छूट को खत्म नहीं किया गया है, वहां पर भूमि खरीद की प्रक्रिया को कठिन बना दिया गया है।  कृषि व बागवानी के लिए भूमि खरीद की अनुमति पहले डीएम स्तर से दे दी जाती थी। मगर अब इन दो जिलों में इसके लिए शासन से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा, यह प्रावधान भी किया गया है कि कृषि व बागवानी के लिए भूमि खरीद का जो बाहरी व्यक्ति इच्छुक है, उसे संबंधित विभाग से आवश्यकता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराना होगा।


02-एक मौका, शपथपत्र जरूरी

-भू-कानून नगर निकाय और छावनी परिषद क्षेत्रों में लागू नहीं किया गया है। बाहरी व्यक्ति यदि निकाय क्षेत्रों से बाहर आवास के लिए जमीन खरीदने का इच्छुक हो, तो उसके लिए भी प्रभावी व्यवस्था भू-कानून में कर दी गई है। ऐसा व्यक्ति सिर्फ एक बार ही जमीन खरीद पाएगा और उसका क्षेत्रफल 250 वर्ग मीटर तक ही होगा। इसके लिए उसे अनिवार्य रूप से शपथपत्र भी देना होगा।


03-उल्लंघन पर सख्त निगरानी

-भू-कानून में प्रावधान किया गया है कि नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत भूमि का उपयोग निर्धारित भू-उपयोग के अनुरूप ही किया जाएगा। अन्यथा, कि स्थिति में संबंधित भूमि राज्य सरकार में निहित कर ली जाएगी। भूमि खरीद के लिए शपथपत्र की अनिवार्यता के पीछे यही मंशा है कि लूूट-खसोट न होने पाए। इसी तरह, पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद प्रक्रिया की निगरानी का प्रावधान रखा गया है। साथ ही,  सभी जिलाधिकारियों के लिए यह जरूरी किया गया है कि वह राजस्व परिषद और शासन को भूमि खरीद प्रक्रिया की नियमित रिपोर्टिग करेंगे।

 

*जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भू-कानून लागू किया जा रहा है। जनभावनाएं जिस तरह के सख्त भू-कानून के पक्ष में थीं, उसी अनुरूप इसमें प्रावधान किए गए हैं। इस ऐतिहासिक कदम से उत्तराखंड के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहरों और नागरिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।*

*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष श्री बी.एस वर्मा ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भेंट की। 




 राज्य के भीतर स्थानीय निकायों में सभी स्तरों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के पिछड़ेपन की प्रकृति और उसके निहितार्थों की समसामयिक एवं अनुभवजन्य तरीके से गहन जाँच किये जाने के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष श्री बी.एस वर्मा ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के सामान्य निर्वाचन के प्रयोजनार्थ अन्य पिछडा वर्ग को आरक्षण / प्रतिनिधित्व दिये जाने के लिए (शेष 12 जनपदों) की तृतीय रिपोर्ट सौंपी।


इससे पहले आयोग द्वारा  14 अगस्त 2022 को जनपद हरिद्वार की प्रथम रिपोर्ट सौंपी गई थी। जनपद हरिद्वार की (प्रथम रिपोर्ट) एवं शेष 12 जनपदों की (तृतीय रिपोर्ट) के त्रिस्तरीय पंचायतो में यथा जिला पंचायत अध्यक्षों के कुल 13 स्थान, जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के कुल 358 स्थान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कुल 89 स्थान, क्षेत्र पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के कुल 2974 स्थान, ग्राम पंचायत प्रधानों के कुल 7499 स्थान एवं ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड) के कुल 55589 स्थानों में अन्य पिछडा वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अपनी संस्तुति दी गई है।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री बृजभूषण गैरोला, सचिव पंचायतीराज श्री चन्द्रेश यादव, निदेशक पंचायतीराज निधि यादव, अपर सचिव पंचायतीराज श्री पन्ना लाल शुक्ला, सदस्य सचिव/सयुंक्त सचिव श्री डी०एस० राणा, उप निदेशक / प्रभारी सदस्य सचिव मनोज कुमार तिवारी एवं समर्पित आयोग से श्री सुबोध बिजल्वाण उपस्थित रहे।

 

देहरादून:



By effort of DM Dehradun beggars children leader music


भिक्षावृत्ति  से रेस्क्यू बच्चों को मुख्यधारा से  जोड़ता  राज्य का पहला  आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर,


डीएम के प्रयासों से मासूम बचपन को मिल रही दिशा। 


देहरादून 27 फरवरी, 2025(सू.वि.), माननीय मुख्यमंत्री की  प्रेरणा से  जिलाधिकारी सविन बंसल हर क्षेत्र पर तेजी से कार्य कर हैं, वहीं  माइक्रोप्लान के तहत तैयार किए गए राज्य का पहला आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर से जंहा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू  कर आखर ज्ञान के साथ ही तकनीकि ज्ञान तथा संगीत एवं अन्य  गतिविधि के माध्यम से मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है ।


 साधुराम इंटर कॉलेज में भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को अन्य बच्चों की  भांति मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मॉडल इन्टेसिव केयर शैल्टर को  युद्धस्तर विकसित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास  को विकसित करने हेतु  स्वंयसेवी, विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास में योगदान दिया जा रहा है। इन्टेसिंव केयर शैल्टर में जहां बच्चों के लिए पठन-पाठन हेतु कक्षा कक्ष को विकसित किया गया।  अब उक्त परिसर में कम्प्यूटर उपकरण स्थापित कर दिए  गए हैं । 


साथ ही  संगीत  कक्ष स्थापित करते  हुए उपकरण को संजोया गया है। उक्त आधुनिक इन्टेंसिव केयर शैल्टर का उद्देश्य इन बच्चों को शैक्षिक विकास हेतु रूचि उत्पन्न करने हेतु  आदर्श वातावरण तैयार कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने कार्य किया जा रहा है। 

साधुराम इन्टर कालेज में बनाए गए  राज्य के पहले आधुनिक इन्टेसिंव केयर शैल्टर में बच्चों की शिक्षा के साथ ही कम्प्यूटर ज्ञान एवं संगीत के माध्यम से बच्चों को मुख्यधारा से जाड़ने के लिए कम्प्यूटर रूम, म्यूजिक रूम तैयार कर लिया गया है। अब भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चे तकनीकि ज्ञान के साथ संगीत शिक्षा भी प्राप्त करेंगे। 

आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर में प्रतिदिन 25-30 बच्चे कक्षाओं में पढाई कर हैं, अपने भावी भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में रेस्क्यू किये बच्चों सहित संस्थानों एवं घरों से भी बच्चे आ रहे हैं। इस मुहिम से जहां बच्चों में शिक्षा के प्रतिरूचि बढ रही है वहीं संगीत, चित्रकला, कम्प्यूटर ज्ञान, खेल के माध्मय से बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। आधुनिक केयर शेल्टर में निजी स्कूल/संस्थान की भांति सुविधाएं विकसित की गई हैं।  

-


देहरादून 27 फरवरी:


Rajasabha sansad mahendra bhatt uttarakhand

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने प्रयागराज महाकुंभ की सकुशल पूर्णता पर समस्त सनातन अनुयायियों को बधाई दी है। वहीं 27 के हरिद्वार कुंभ में मिलने का आह्वाहन करते हुए उसके भव्य आयोजन का भरोसा दिलाया है। उन्होंने इस वैचारिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम की सफलता के लिए देवभूमिवासियों की तरफ पीएम मोदी और सीएम योगी का विशेष आभार व्यक्त किया है। 


अपने संदेश में उन्होंने कहा, सनातनी एकता, दिव्यता और भव्यता के अलौकिक वातावरण में मुझे भी त्रिवेणी में स्नान का सुअवसर प्राप्त हुआ। वहां हर पल करोड़ों लोगों की मौजूदगी के बावजूद हर चेहरे पर संतुष्टि का भाव स्पष्ट नजर आया। जिस तरह प्रयागराज में भारत, चीन के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी पहुंची, उसने दुनिया में सनातनी सभ्यता की ताकत और संस्कृति की समृद्धता दिखाई है। वहीं देश के तंत्र का प्रबंधन, विशेषकर योगी सरकार की कुशलता और सामर्थ्य तो दर्शाया ही, साथ ही सनातनियों के अनुशासन, आचार, व्यवहार और संस्कारों को भी भी परिलक्षित किया है। महाकुंभ की दिव्यता, विशालता, भव्यता को देखकर पूरी दुनिया एक बार फिर अचरज में है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि वसुधैव कुटुंबकम् और विश्व कल्याण के विचारों का यह मंथन समूची मानव जाति को मार्गदर्शन करेगा। 


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भी लाखों श्रद्धालुओं के साथ मुख्यमंत्री धामी, मंत्रीगण, विधायक, सांसद और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने वहां पहुंचकर धर्म लाभ लिया है। ईश्वर के आशीर्वाद, जनता के सहयोग और सरकार के प्रयासों से आज प्रयागराज महाकुंभ सकुशल पूर्ण हुआ है। उस पर देवभूमि के लिए एक और सौभाग्य एवं खुशी की बात है कि अगला कुंभ हरिद्वार में होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संत नगरी में वर्ष 2027 पर होने वाले इस आयोजन को उत्तराखंड सरकार भी बहुत भव्य एवं दिव्य स्वरूप देगी। जिसको लेकर हमारी सरकार की गंभीरता और संवेदनशीलता प्रदेश के वर्तमान बजट में की गई व्यवस्था से ही समझी जा सकती है। 




ऋषिकेश :

Minister Premchand helped accidental people


क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बार पुनः सड़क मार्ग पर अपना काफिला रोककर घायलों का हाल जानते हुये उनकी मदद की है।


बुधवार को शाम 06 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल का काफिल ऋषिकेश से देहरादून जा रहा था। तभी सात मोड़ के आगे मन इच्छा मंदिर के समीप दो स्टूडेंट जिनके नाम अभिनव रावत तथा सुजल सिंह थे, दोनों देवभूमि यूनिवर्सिटी के छात्र थे। दोनों सड़क किनारे गिरे पड़े थे। 


मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपना काफिला रोककर दोनों का हाल जाना तथा मोटर साइकिल को उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.